बेहतरीन प्रेरणादायक किताबें Best 10 Inspirational Motivational Books Hindi

क्या आप बेस्ट हिंदी प्रेरणादायक किताबे (Best 10 Inspirational Motivational Books Hindi) कौन से जानना चाहते हैं?
मोटीवेट होने के लिए क्या आप पढने के लिए कुछ अच्छी किताबें ढूंढ रहे हैं? अगर हाँ ! तो आप एक दम सही जगह पर हैं !

आप तो जानते ही होंगे दोस्तों जिन लोगों को किताबें पढ़ना पसंद है ना सिर्फ उनको उससे ख़ुशी मिलती है बल्कि साथ ही उन्हें उन किताबों से knowledge भी मिलता है। कुछ Studies में कहा गया है कि जो लोग ज्यादा किताबें पढ़ते हैं उनकी किसी भी चीज को सिखने समझने की शक्ति बहुत अच्छी होती है।

जब मैंने अपने 12वीं का Exam दिया तो मेरे मन को कुछ ऐसा था कि अब Graduation करूंगा फिर देखेंगे की कोई अच्छा Job लग जाये उसके बाद Life set है बस।

मुझे किताबें क्यों पसंद है उसको बताने के लिए अपने Life का एक किस्सा बताने जा रहा हूँ। जी हाँ दोस्तों यह बिलकुल यह मेरी सच्ची कहानी है।

अपने Graduation के दुसरे साल मुझे एक Seminar में जाने का मौक़ा मिला जिसमें Life changing Opportunity के विषय में कोई Stage पर बता रहा था। जो भी था बहुत अच्छा बोल रहा था और मुझे सुनने में अच्छा भी लग रहा था। वो Seminar के Network Marketing कंपनी का था। मुझे उनका Plan अच्छा और मैंने सोचा चलो मुझे कुछ सिखने को भी मिलेगा और मैंने Join कर लिया।

उन्होंने मुझे Presentation देना भी सिखाया। मैंने भी कुछ छोटे-मोटे seminars भी लिए पर कुछ कारणों से Network Marketing मुझे छोड़ना पड़ा। पर मेरे उस company से जुड़े रहने के दौरान मैंने उकने कहने पर कुछ किताबें खरीदी और उन्हें पढ़ा। उन किताबों से मुझसे जो सबसे बड़ा चीज जीवन में सिखने को मिला वो था जीवन में कभी भी छोटा मत सोचो – जितना बड़ा आप सोचोगे उतनी हिन् ऊँचाइयों तक आप पहुंचोग। आज उन्हीं में से कुछ किताबों के बारे में आपको में बताने जा रहा हूँ।

मैं हर साल 50 से ज्यादा Personal Development, Motivational, Inspirational और Success से जुडी किताबें पढता हूँ पर मैंने पाया की जितनी भी किताबें पढ़ लीजिये कुछ ऐसी किताबें हैं जो हमेशा सर्वश्रेष्ट हैं।

सर्वश्रेष्ठ पढ़े जाने वाली बेहतरीन प्रेरणादायक किताबों की लिस्ट List of Best 10 Inspirational Motivational Books to Read

1. Rich Dad Poor Dad रिच डैड पुअर डैड

लेखक: रोबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki)

यह किताब खासकर विचारों, मूल्यों और व्यवसाय प्रथाओं से जुडा हुआ है। यह किताब विश्व में सबसे अधिक बिकने वालों किताबों में से एक है जो संघर्ष को सही मायने में समझा पाया है।

2. Rahasya (The Secret) रहस्य – दी सीक्रेट

लेखक: रहोंदा ब्य्रने (Rhonda Byrne)

यह एक अद्भुत किताब है। यह एक ऐसा किताब है जिसमें विश्व के सबसे बड़े और सफल लोगों के सफलता के राज़ को एक-एक कर के बताया गया है। इस किताब से आप जान सकते हैं कि आपके विचार आपको कहाँ तक ले जा सकते हैं।

3. You Can Win जीत आपकी

लेखक: शिव खेडा (Shiv Khera)

यह एक Award Winning Book है जो पहले अंग्रेजी में You Can Win के नाम से मशहूर है। इस किताब को मैंने बहुत ही अच्छे से पढ़ा है। इसमें सफलता पाने के मूल मन्त्र को बहुत ही अच्छे से Step by Step समझाया गया है।

4. The Magic of Thinking Big बड़ी सोच का बड़ा जादू

लेखक: डेविड जे श्वार्ट्ज (David J. Schwartz)

इस किताब में लेखक ने बताया है कि आपकी सोच आपको किस हद तक सफलता दिला सकती है। साथ ही किताब में सकारात्मक विचारों और प्रेरित रहने के तरीकों को भी अच्छे से समझाया गया है।

5. Think and Grow Rich सोचिये और आमिर बनिए

लेखक: नेपोलियन हिल (Napoleon Hill)

आज के इस Competition के ज़माने में Success पाना बहुत ही मुश्किल है। हर कोई इंसान मदद के बजाये आपको हर एक मौके में पीछे करने कि सोचते हैं। ऐसे में आप दूसरों से अलग हो कर कैसे सफल बन सकते हैं आप यह किताब पढ़ कर जान सकते हैं। इस किताब में भी आपके सोचने कि शक्ति को बहुत ही अच्छे से समझाया गया है।

6. Body Language पहचानें शरीरी की भाषा

लेखक: अलान, बारबरा पेयसे, (Allan, Barbara Pease)

इस किताब में Author ने बहुत ही अच्छे तरीके से Body Language के रहस्यों के बारे में बताया है। उन्होंने इस किताब में यह भी दावा करते हुए समझाया है की लोग जो कहते हैं वो उनके सोच और अहेसास से परे होता है। इस किताब से आप सही से बोलने, चलने के विषय में बहुत ही अच्छे से समझ सकते हैं यानी की आप अपने बॉडी लैंग्वेज पर अच्छे से काम से कर सकते हैं।

7. Am I Making Myself Clear? संवाद का जादू

लेखक: टेरी फेल्बर (Terry Felber)

इसके Author बहुत ही जाने माने व्यापार नेता हैं जिन्होंने इस किताब के ज़रिये दुनिया के सबसे बड़े संवाद के रहस्यों को दुनिया के सामने रखा है। यह किताब मेनेजर, कपल्स को व्यक्तिगत और व्यवसायिक संबंधों में सुधार लाने के लिए बहुत ही अच्छा पढने का कोर्स है।

8. Five point Someone फाइव पॉइंट समवन

लेखक: चेतन भगत (Chetan Bhagat)

यह किताब IIT की एक प्रेरणादायक कहानी के विषय में है जिसमे हरी और उसके दो दोस्त रयान और अलोक के कई साल संगर्ष करने पर Institute बनाने से आधारित है।

9. The Power of Positive Thinking सकारात्मक सोच की शक्ति

लेखक: नार्मन विन्सेंट पाले (Norman Vincent Peale)

क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं की सफलता, स्वास्थ्य और जीवन आपके विचरों पर निर्भर है। नहीं ना, पर आप इस किताब को पढने के बाद जान पाएंगे की यह सच है।

इस किताब से आप जान सकते हैं सकारात्मक सोच क्या है और आपको जीवन में सकारात्मक सोच कैसे खुशियाँ ही खुशियाँ दे सकता है। आप अपने मन के शक्ति को और भी मजबूत बना सकते हैं।

10. Chanakya Neeti चाणक्य निति 

लेखक: अश्विनी पराशर (Ashwini Parashar)

सिकंदर ने पंजाब, गांधर आदि राज्यों को जीतकर उन्हें अपने अधीन कर लिया था। वहां यवन सैनिकों के अत्याचारों से लोग पीड़ित थे। चारों तरफ आतंक व्याप्त था। यवन पूरे भारत को जीतना चाहते थे। यवनों के राज्य का विस्तार पूरे भारतवर्ष में हो, यह चाणक्य जैसे आत्मसम्मानी देशभक्त के लिए असहनीय था।

ऐसे में चाणक्य ने एक ऐसे बालक को शस्त्रा-शास्त्रा की शिक्षा देकर यवनों के सामने खड़ा किया, जो विद्वान तो था ही, साथ ही राजनीति और युद्ध नीति में भी निपुण था। यही बालक चाणक्य के सहयोग से नंदवंश का नाश करके चंद्रगुप्त मौर्य के नाम से मगध् का शासक बना। उसने यवनों को भारत की सरहद के पार कर भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा की तथा देश में एकता व अखंडता की स्थापना की।

निष्कर्ष Conclusion

इनमे से कुछ किताबें Indian authors के हैं और कुछ विदेशी हैं। तह किताबें all time hit हैं। चाहें विद्यार्थी हो या कोई व्यापारी हर कोई यह किताबें पढ़ कर जीवन में बहुत कुछ सिख सकता है। आशा करते हैं आपको यह बेहतरीन प्रेरणादायक किताबों Best 10 Inspirational Motivational Books Hindi की लिस्ट से मदद मिली होगी।

7 thoughts on “बेहतरीन प्रेरणादायक किताबें Best 10 Inspirational Motivational Books Hindi”

  1. Hi,
    Please add books Lokvyavahar: How to Win Friends & Influence People (Hindi) (Hindi) Paperback – 1 Jan 2003
    by Dale Carnegie (Author)

    Reply
  2. बेहद शानदार और उपयोगी पुस्तक की लिस्ट उपलब्ध कराने के लिए आपका धन्यवाद।

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.