जल्द से जल्द अपना कद कैसे बढायें? How to Increase Height after in Hindi?

जल्द से जल्द अपना कद कैसे बढायें? How to Increase Height after 18, 21, 25 in Hindi?

क्या आपका कद छोटा है?
क्या आप अपना कद बढ़ाना या ऊँचा करना चाहते हैं?

कद बढाने के बारे में बात करने से पहले में आपको कद से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता हूँ। हर किसी व्यक्ति का कद उसके genetics से जुड़ा हुआ होता है यानिकी ऊँचे कद वाले माता-पिता के बच्चे ऊँचे होते हैं और कम कद वाले कद के माता पिता के बच्चे भी ज्यादातर कम कद के होते हैं।

लेकिंग ऐसा भी होता है की कुछ लोगों को कुछ बाहरी कारण से भी और अच्छा पौष्टिक आहार ना मिलने कि वजह से भी कम कद के मुश्किल को सहना पड़ता है। कद लम्बा तभी होता है जब किसी भी व्यक्ति के पैरों की हड्डियां लम्बी हों।

जैसे-जैसे कोई बच्चा बड़ा होता जाता है उसके पैरों कि हड्डी में विकास होते जाता है और वह नई हड्डियों को बना कर उनकी लम्बाई बाधा देता है। लड़कों को लगभग 20-21 वर्ष होने के बाद उनके हड्डियों का विकास बंद हो जाता है जबकि लड़कियों के शरीर कि हड्डियों का विकास उनके पहले मासिक धर्म के 2 साल बाद बंद हो जाता है।

जल्द से जल्द अपना कद कैसे बढायें? How to Increase Height after 18, 21, 25?

विश्व भर में लाखों करोड़ों लोग अपना कद बढ़ाना चाहते हैं जिसके लिए वो कई तरह के तरीकों को आज़मा रहे हैं। पर आज हम इस पोस्ट में कुछ बेहतरीन और सच्चे टिप्सआपको बताएँगे जो आपका कद बढाने के लिए बहुत मददगार साबित होंगे।

नोट : सबसे पहले अपने Doctor से मिलें और उनसे पता करें कि क्या अभी आपके हड्डियों का विकास और होना बाकी है या नहीं। यह सबसे ज्यादा ज़रूरी है। आपका डॉक्टर आपको कद बढाने के लिए सही health supplement  भी prescribe करेंगे अगर उसकी ज़रुरत होगी तो।

चलिए आपको बताते हैं कुछ आसान तरीके जिससे की आप अपना कद ऊँचा कर सकते हैं –

1. स्वस्थ और पौष्टिक आहार Healthy and Nutritious diet

स्वस्थ और पौष्टिक आहार कद बढाने के लिए बहुत आवश्यक होता है। प्रोटीन युक्त भोजन मांशपेशियों को मजबूत बनांते हैं और ज्यादा फल और सब्जियों से शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलता है जिससे हड्डियों का विकास होता है।

हर दिन अच्छा कैलोरी युक्त भोजन करना बहुत आवश्यक होता है जिससे कि शरीर में हड्डियों का विकास अच्छे से हो सके। एक 18 साल के आयु के लड़के या लड़की को 1800-3200 कैलोरीज तक एक दिन में खाना चाहिए।

स्वस्थ और पौष्टिक खाना खाने के साथ-साथ यह ध्यान देना बहुत आवश्यक है कि खाना हमेशा समय पर खाएं।

2. खेल और व्यायाम में ध्यान दें Engage in Sports and Exercises

कई प्रकार के व्यायाम और खेल हैं जिनसे कद बढाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए कोई विशेष तो नहीं है पर आपको जिस भी प्रकार के शरीरिक व्यायाम पसंद हों आप कर सकते हैं। भले ही आप 18 के हों या 20 व्यायाम के माध्यम से आप अपने औसत कद से कुछ 1-2 इंच तो बढ़ा ही सकते हैं।

यह एक साधारण बात है कि आप जितना व्यायाम करोगे उतना आपका कद बढेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादा व्यायाम से शरीर को ज्यादा कैलोरीज और पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है और जब कोई व्यक्ति पौषक चीजों का सेवन करता है तो विकास तो होना ही है। व्यायाम से growth hormones में भी बढौतरी होती है जिससे शरीरी का विकास होता है।

तैरने से आपके पूरा शरीर का व्यायाम होता है और कम उम्र में तैरने से यह पाया गया है उन लोगों का कद अन्य लोगों से ज्यादा बेहतर होता है। हर दिन 2-3 घंटे और सप्ताह में कम से कम 4 दिन स्विमिंग व्यायाम करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है और हड्डियों का विकास अच्छे से होता है।

और भी कुछ महत्वपूर्ण व्यायाम जैसे बार्स में लटकने, पैरों की उँगलियों के बल पर शरीर को खींचने का व्यायाम, या skipping rope कि मदद से कूदने के व्यायाम कद लम्बा करने में बहुत मदद करते हैं।

3. अच्छी नींद सोयें Get Adequate Sleep

व्यायाम और खेलकूद के साथ अच्छी नींद सोना भी बहुत आवश्यक है। बहुत सारे शोधकर्ताओं ने पाया है कि 7-8 घंटे प्रतिदिन रात को सोने से शरीर का विकास अच्छे से होता है।

अच्छी नींद सोना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि मनुष्य के शरीर का विकास तभी होता है जब वह आराम करता है। इसलिए प्रतिदिन रात को कम से कम 7 घंटे ज़रूर सोयें। अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है है तो अपने वातावरण को सोने अनुकूल बनायें और शांत जगह में जाएँ।

सोने से पहले गुन गुने या थोडा गर्म पानी से नहायें इससे अच्छी नींद आती है। अगर तब भी आपको नींद कि शिकायत हो तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

4. कैल्शियम , विटामिन डी तथा जिंक Get enough Calcium, Vitamin D and Zinc

कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे हड्डी का विकास होता है। मक्खन, सोयाबीन, हरी सब्जियां, दूध से बने उत्पाद और दाल से शरीरी को कैल्शियम मिलता है।

विटामिन डी भी कैल्शियम कि तरह ही हड्डियों के विकास में बहुत उपयोगी होता है। मच्छी, मशरुम, दूध से बने उत्पाद, अंड्डा, आदि से शरीर को विटामिन डी मिलता है।

शरीरी के स्वस्थ विकास के लिए जिंक बहुत उपयोगी होता है। मटर, अंडा, चॉकलेट, आदि चीजों से शरीर को जिंक प्राप्त होता है।

5. सर्जरी Surgery

आज के आधुनिक युग में पैरों को लम्बा करने के लिए लोग सर्जरी भी करवा रहे हैं। इसमें पैरों के दोनों हड्डियों टिबिया और फिबुला को काट कर बिच में एक छोटा सा रोड फिट किया जाता है। यह एक लम्बा प्रोसीजर होता है और इसमें बहुत खर्चा भी होता है। इस सर्जरी में ज्यादा से ज्यादा 3 इंच तक कद बढाया जा सकता है।

हमने इस पोस्ट में कुछ आसान और असलियत के टिप्स दिए हैं जो तभी काम आते हैं अगर आपका कद किसी जेनेटिक कारण से ना छोटा हो। अगर आप अपना कद लम्बा करना चाहते हैं तो छोटी उम्र से ही अच्छा खाना, व्यायाम पर ध्यान दें।

यह पोस्ट मात्र रिफरेन्स के लिए है। डॉक्टर का सुझाव ही सबसे महत्वपूर्ण होता है इसलिए इन टिप्स को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर मिलें और सलाह लें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.