अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस निबंध International Workers’ Day in Hindi

इस लेख में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस International Workers’ Day in Hindi के विषय में आप पढ़ेंगे। इसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (May Day) के नाम से भी जाना जाता है। इस लेख में इस दिन की तारीख, क्यों मनाया जाता है, महत्व, कैसे मनाया जाता है? की पूरी जानकारी दी गई है।

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस निबंध International Workers’ Day in Hindi

पुरे विश्व भर में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस/श्रमिक दिवस (International Labour Day / International Worker’s Day / May Day) 1 मई को मनाया जाता है। इसीलिए लिए इस दिन को मई दिवस (May Day) भी कहा जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस का महत्व Importance of International Worker’s Day in Hindi

भारत में भी अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के दिन को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है साथ ही कुछ देशों जैसे यूरोप में इसको पारंपरिक वसंत छुट्टी के रूप में भी मनाया जाता है।

श्रमिक दिवस को 80 से भी अधिक देशों में बहुत ही बड़े तौर पर मनाया जाता है साथ ही राष्ट्रिय छुट्टी के रूप में माना जाता है। वहीँ अमरीका और कनाडा में इस दिन को प्रतिवर्ष सितम्बर महीने के पहले सोमवार को मनायाजाता है।

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के दिन को पपूरी दुनिया में श्रमिकों या मजदूरों को सम्मान देने के लिए उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज हमारे आस-पास जो भीनिर्माण हो रहा है या हुआ है सब कुछ मजदूरों और साथ में कार्य करने वाले व्यक्तियों की कड़ी मेहनत के कारण है। ऐसे में उनका सामान करना तो बनता है।

International Labour Day / International Worker’s Day / May Day कब है?

International Labour Day / International Worker’s Day / May Day 2021 को 1 मई को मनाया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस का इतिहास History of International Worker’s Day in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस/अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस एक बहुत ही बड़ा दिन होता है जिस दिन पुरे विश्व भर में 4 मई 1886 को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। उस दिन शिकागो के हेमार्केट मस्सक्रे में बहुत ही बड़े पैमाने में श्रमिक हड़ताल में थे अपने आठ घंटे के कार्य से कारण।

वहां पर भीड़ को संभालने के लिए पुलिस भी जमा हुई थी। एकाएक किसी ने छुप कर उस भीड़ में एक गोली मारी जिसके कारण पुलिस लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दिया जिसके कारण 4 श्रमिक लोगों की मृयु हो गयी।

सभी समाचार पत्रों और लोगों ने यह पाया की कोई भी गोली सिविल लोगों ने नहीं मारा था। एक टेलीग्राफ पोल पर लगे छेदों को देख कर यह अनुमान लगाया की जितनी भी गोलियां चली सब पुलिस वालों की ओर से चली थी।

इसके विरोध के लिए अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस/मई दिवस (May Day) की शुरुवात हुई। मई दिवस को अंतर्राष्ट्रीय दिव्तीय कांग्रेस ने अधिकारिक तौर पर वार्षिक आयोजन के रूप में घोषणा की।

मई दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने का कारण क्या है? Reasons for Celebration of May Day / International Labour Day in Hindi?

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस / श्रमिक दिवस / मई दिवस को मनाने का सही कारण है मजदूरों के संघर्ष को खत्म करना और आठ घंटे के काम के दिन की आवश्यकता को बढ़ावा देना। पहले ज़माने में मजदूरों को 12-16 घंटों तक काम कराया जाता था जो कोई साधारण बात नहीं है पर आज के दिन में ज्यादा से ज्यादा 8 घंटे ही काम होता है।

सन 1860 में समय कई घंटों तक काम कराने के कारण कई श्रमिकों को चोट लग जाती थी और कभी-कभी तो मृत्यु भी हो जाती थी। जैसे-जैसे लोगों की मृत्यु की गिनती बढती चले गयी लोगों ने आवाज़ उठाना शुरू किया। इसके बल पर इस दिन की शुरुवात हुई।

कई श्रमिकों, समाज सुधारकों की मदद से इस कार्य को अंजाम में लाया गया और 8 घंटे को शिकागो के राष्ट्रिय सम्मलेन श्रमिकों के कार्य के लिए क़ानूनी समय की घोषणा की गयी थी।

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस/श्रमिक दिवस का उत्सव कैसे मनाया जाता है? Celebration of International Workers’ Day in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पुरे विश्व भर के लोगों द्वारा बहुत ही धूम धाम और मजदूरों को सम्मान देते हुए मनाया जाता है। मई दिवस या श्रमिक दिवस को लोग ख़ुशी के साथ मानते हैं। इस दिन जगह-जगह ज़बरदस्त प्रोग्राम आयोजन किये जाते हैं और पार्टी भी होते हैं।

कई जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बड़े पोस्टर और झंडे फहराएँ जाते हैं। कुछ ऐसा दीखता है जैसे आज ही देश आज़ाद हुआ हो। हर जगह रंगीन दीखता है और एक उमंग सा छा जाता है। टेलीविज़न में भी मजदूरों या श्रमिकों के सम्मान के कई प्रोग्राम प्रस्तुत किये जाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के दिन को पुरे विश्व के मजदूर संघ / श्रमिक संघ बहुत ही ख़ुशी के साथ मनाते हैं और जगह-जगह कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।

निष्कर्ष Conclusion

आशा करते हैं आपको अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस / श्रमिक दिवस / मई दिवस (International Labour Day / International Worker’s Day / May Day) के विषय में पूरी जानकारी मिल पाई।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.