• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Essay » प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध कारण, प्रभाव, निवारण Essay on Plastic Pollution in Hindi

प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध कारण, प्रभाव, निवारण Essay on Plastic Pollution in Hindi

Last Modified: January 4, 2023 by बिजय कुमार 23 Comments

प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध कारण, प्रभाव, निवारण Essay on Plastic Pollution in Hindi

इस लेख में हमने प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध (Essay on Plastic Pollution in Hindi) लिखा है। इसमें हमने प्लास्टिक प्रदुषण के कारण, प्रभाव, निवारण उपाय के बारे में पूर्ण जानकारी दी है।

Table of Content

Toggle
  • प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध Essay on Plastic Pollution in Hindi (कारण, प्रभाव, निवारण)
  • प्लास्टिक क्या है? What is Plastic in Hindi?
  • प्लास्टिक प्रदुषण क्या है? What is Plastic Pollution in Hindi?
  • प्लास्टिक प्रदुषण के कारण Causes of Plastic Pollution in Hindi
  • प्लास्टिक प्रदुषण के प्रभाव Effects of Plastic Pollution in Hindi
  • प्लास्टिक प्रदुषण के समाधान और निवारक उपाय Plastic Pollution solutions and preventive measures in Hindi
  • निष्कर्ष Conclusion

प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध Essay on Plastic Pollution in Hindi (कारण, प्रभाव, निवारण)

प्लास्टिक प्रदूषण को भूमि पर विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक सामग्री के संचय के रूप में परिभाषित किया जाता है, इसके अलावा यह हमारी नदियों, महासागरों, नहरों, झीलों आदि को भी प्रदूषित करता है। इसे लोग आसान शब्दों में पॉलिथीन के दुष्परिणाम भी कहते हैं।

तो आईये जानते हैं किन प्रोजेक्ट की मदद से हम अपने भारत और पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बना सकते हैं।

पढ़ें: प्लास्टिक के उपयोग को कहें – नहीं

प्लास्क्टिक प्रदुषण पर विडियो

प्लास्टिक क्या है? What is Plastic in Hindi?

प्लास्टिक सामग्री को मुख्य रूप से थर्मोप्लास्टिक Thermoplastic (पॉलीस्टायरीन और पॉलीविनाइल क्लोराइड) और थर्मोसेटिंग पॉलिमर Thermosetting polymers (पॉलीइज़ोप्रीन) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

एक वस्तु के रूप में दुनिया भर के बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। मूल रूप से यह एक सिंथेटिक पॉलीमर है। जिसमें कई कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिक होते हैं, और जो ज्यादातर ओलेफिन जैसे पेट्रोकेमिकल्स से प्राप्त होते हैं।

इनके अलावा, उन्हें बायोडिग्रेएबल, इंजीनियरिंग और इलास्टोमेर प्लास्टिक के रूप में भी वर्गीकृत किया जा सकता है। हालांकि वे कई मायनों में अत्यधिक उपयोगी हैं और वैश्विक पॉलीमर उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, हालांकि इसका उत्पादन और निपटान पृथ्वी पर सभी जीवन स्वरूपों के लिए एक बड़ा खतरा है।

प्लास्टिक आमतौर पर लगभग 500-1000 वर्षों में खराब हो जाती है। हालांकि हम वास्तविकता में इसके ख़राब होने का समय नहीं जानते है। प्लास्टिक पिछले कई शताब्दियों से ज्यादा उपयोग में लायी जा रही है।

इसके निर्माण के दौरान, कई खतरनाक रसायन निकलते है, जिससे मनुष्य और साथ ही अन्य जानवरों में भी भयानक बीमारियाँ हो सकती हैं।

  • एथीलीन ऑक्साइड, xylene, और benzene, प्लास्टिक में मौजूद कुछ रासायनिक विषाक्त पदार्थ हैं, जो पर्यावरण पर खतरनाक प्रभाव डाल सकते हैं। इसे समाप्त करना आसान नहीं है, और यह जीवित प्राणियों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है।
  • प्लास्टिक में पाया जाने वाला कई additives, जैसे phthalates, adipates, और यहां तक ​​कि alkylphenols, को जहरीले सामग्री के रूप में मान्यता दी गई है, विनाइल क्लोराइड, जिसका इस्तेमाल PVC पाइपों के निर्माण में किया जाता है, इसको कैंसर जनक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

प्लास्टिक प्रदुषण क्या है? What is Plastic Pollution in Hindi?

जब प्लास्टिक (synthetic plastic) पृथ्वी में जगह-जगह जमा होने लगता है और जमा होने के कारण प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मानव और जिव-जंतुओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगता है तो इसे प्लास्टिक प्रदुषण कहा जाता है।

यह प्लास्टिक प्रदुषण सभी प्रकार के प्रदुषण को बढ़ावा देता है। यह मुख्य रूप से मृदा प्रदुषण, जल प्रदुषण और वायु प्रदुषण को बढ़ावा देता है।

प्लास्टिक प्रदुषण के कारण Causes of Plastic Pollution in Hindi

प्लास्टिक प्रदुषण के निम्नलिखित कारण हैं-

  • प्लास्टिक महंगा नहीं है, इसलिए  यह अधिक उपयोग किया जाता है। इसने हमारी भूमि कब्ज़ा कर लिया है, जब इसको समाप्त किया जाता है, तो यह आसानी से विघटित नहीं होता है, और इसलिए वह उस क्षेत्र के भूमि और मिट्टी को प्रदूषित करता है।
  • एकबार ही प्रयोग के बाद अधिकांश लोग प्लास्टिक की बोतलें और पॉलिथीन बैग को फेंक देते हैं। इससे भूमि और साथ ही महासागरों में प्रदूषण दर बढ़ जाती है, मुख्यतः विकासशील और अविकसित देशों में इसकी बजह से प्रदुषण बढ़ रहा है।
  • प्लास्टिक बैग, प्लास्टिक की बोतलें,  त्याग किए गए इलेक्ट्रॉनिक समान, खिलौने आदि, विशेषकर शहरी इलाकों में नहरों, नदियों और झीलों के जल के निकास को रोक रहे है।
  • हर साल दुनिया भर में लगभग 100 मिलियन टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है इसमें से 25 मिलियन टन ना नष्ट होने योग्य प्लास्टिक पर्यावरण में जमा हो रही हैं।
  • अमेरिका में ठोस सार्वजनिक कचरे की कुल मात्रा में से लगभग 20% प्लास्टिक और संबंधित पॉलिमर हानिकारक होते हैं। लगभग 50 मिलियन अमरीकी डॉलर US की प्लास्टिक उद्योग का मूल्य है।
  • दुनिया भर में लगभग 70,000 टन प्लास्टिक महासागरों और समुद्रों में फेंक दिए जाते हैं। मछली पकड़ने के जाल और अन्य सिंथेटिक सामग्री को जेलिफ़िश और स्थलीय और साथ ही जलीय जानवरों द्वारा भोजन समझकर, खा लिया जाता है, जिससे उनके शरीर के अंदर प्लास्टिक के जैव-संचय हो सकते हैं। इससे श्वसन मार्ग में अवरोध होता है, अंत में इस वजह से हर साल कई मछलियों और कछुओं की मौत हो जाती हैं।

प्लास्टिक प्रदुषण के प्रभाव Effects of Plastic Pollution in Hindi

नीचे हमने प्लास्टिक प्रदुषण के मुख्य प्रभावों के विषय में बताया है-

  • ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के प्रदूषण और संबंधित प्रभावों की अधिक संभावना है, क्योंकि इन क्षेत्रों के अधिकांश लोग प्लास्टिक के बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं।
  • हमारे द्वारा फेंके गये गंदे कचरे में प्लास्टिक की थैली और बोतलों को कई आवारा जानवरों द्वारा खा लिया जाता है जिससे उनकी मृत्यु हो सकती है।
  • बरसात के मौसम में, सड़क पर पड़ा हुआ प्लास्टिक का कचरा जो कि पास के जलाशय और नहरों और नालियों में वह जाता है,इस कचरे को मछलियों द्वारा खा लिया लिया जाता है जिसके कारण मछलियों को श्वसन में परेशानी होने लगती है। इसके अलावा, इन सिंथेटिक सामग्री से पानी की गुणवत्ता में भी कमी आ जाती है।
  • जब खुले में प्लास्टिक फेंक दिया जाता है, तो प्लास्टिक की सामग्री पानी के संपर्क में आती है और खतरनाक रसायनों का निर्माण करती है। यदि इन यौगिकों से भूजल का स्तर में कमी आती हैं, और जल की गुड़वत्ता कम हो जाती है।
  • समुद्री जल निकायों में प्लास्टिक प्रदूषण के कारण जलीय जानवरों की असंख्य मृत्यु हो रही है, और इससे यह जलीय पौधे भी काफी हद तक प्रभावित हो रहे  है।
  • प्लास्टिक संचय के कारण गंदगी बढ़ती है जो मच्छरों और अन्य हानिकारक कीड़े के लिए प्रजनन आधार बन जाता है, जो कि मनुष्यों में कई बीमारियों का कारण हो सकता है।
  • हमारे घर में पानी की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है, क्योंकि प्लास्टिक में कुछ जहरीले रसायनों जैसे स्टाइरीन ट्रिमर, बिस्फेनोल A, और पॉलीस्टायर्न के उप-उत्पाद उपस्थित होता है। ये उत्पाद प्रतिदिन पीने के पानी की स्थिति ख़राब कर रहे हैं बिस्फेनोल A हानिकारक रासायनिक है जो जानवरों की प्रजनन प्रणाली को नुकसान पहुँचाता है।
  • जानवरों के अंदर प्लास्टिक के जैव-संचय, प्लास्टिक प्रदूषण सबसे हाल के प्रभावों में से एक है। जमी हुई प्लास्टिक हानिकारक रसायनों को मुक्त करती है, और छोटे टुकड़ों में भी विभाजित हो जाती है, और जानवरों की मृत्यु के बाद, उनका शरीर विघटित होता है, लेकिन प्लास्टिक के टुकड़े अन्य जानवरों के लिए खतरे के रूप में रह जाते हैं।
  • हवा एक जगह से दूसरे स्थान पर प्लास्टिक का जमाव करती है, जिससे भूमि कूड़े में बढ़ोत्तरी होती है। यह, पेड़, टॉवर, इमारतों आदि सभी जगह को प्रभावित करती है, और कोई भी जानवर जो उनके संपर्क के क्षेत्र में आता है, उसमें उलझ जाता है और उनका दम घुटने के कारण उनकी मौत हो जाती है।
  • प्लास्टिक के जलने से वायुमंडल के प्रदूषण बढ़ता है और ज़हरीली रसायनों का विमोचन जो की, वायु प्रदूषण का एक कारण होता है। जब इनको रीसाइकिल किया जाता है, तो मजदूरों की आवश्यकता होती है, जो ज़हरीली रसायनों में साँस लेते है, जिस कारण उनको त्वचा और श्वसन समस्याओं के जोखिम उठाने पढ़ते हैं।

प्लास्टिक प्रदुषण के समाधान और निवारक उपाय Plastic Pollution solutions and preventive measures in Hindi

निम्नलिखित तरीकों से हम अपने पृथ्वी को प्लास्टिक प्रदुषण से मुक्त बना सकते हैं –

  • यद्यपि प्लास्टिक से बने सामान सुविधाजनक होते हैं, यह वह समय है जब हमें पृथ्वी पर प्लास्टिक की वजह से होने वाले नुकसान की जानकारी होनी चाहिए। इससे पहले की हमारी पृथ्वी की तस्वीर और भी बदसूरत हो जाये, बेहतर होगा कि आप इस प्रकार के प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ प्रभावी निवारक उपाय अपनाये।
  • प्लाटिक की थैली के उपयोग में गिरावट लाने के लिए, हमें शॉपिंग के लिए जितना संभव हो पेपर या कपड़े से बने बैग का उपयोग करना चाहिए, और घर पर प्लास्टिक बैग लाने से बचना चाहिए।
  • प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या की गंभीरता को समझना चाहिए, और पानी में और भूमि पर फेंके गये डंपिंग प्लास्टिक के परिणाम के बारे में समझना चाहिये। प्लास्टिक के उचित निपटान सुनिश्चित करना।
  • जो प्लास्टिक का निपटान किया जाता है, वह पुनर्नवीनीकरण किया जा सकता है और उनका इस्तेमाल कई अलग-अलग तरीकों में जैसे बैग, पर्स, या पाउच को बनाने में किया जा सकता है। बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग उपलब्ध हैं, जो काफी हद तक मददगार साबित हुए हैं।

निष्कर्ष Conclusion

ये परिवर्तन धीरे-धीरे हमारी समस्या को कम कर सकते है और प्लास्टिक के प्रति हमारे आकर्षण को भी कम कर सकते हैं; इसलिए हमें छोटे-छोटे कदम उठाकर प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में योगदान देना चाहिए।

यह वह समय है जब हम कुछ निवारक कदम उठाकर अपने भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित कर सकते है। आशा है प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध Essay on Plastic Pollution Hindi आपको अच्छा लगा होगा।

Filed Under: Essay Tagged With: जल प्रदुषण पर निबंध, जल प्रदुषण पर पूरी जानकारी, दिवाली में प्रदुषण, पर्यावरण प्रदुषण का समाधान, पर्यावरण प्रदूषण के स्रोत, प्लास्टिक प्रदूषण

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Comments

  1. akansha bishnoi says

    May 22, 2018 at 8:06 pm

    Give more points for the control of plastic pollution

    Reply
    • Firoz khan says

      June 3, 2018 at 5:27 am

      Nice. Akansha bisnoi ji

      Reply
  2. Shivansh nagayach says

    May 30, 2018 at 11:59 am

    Very nice

    Reply
  3. Navin kumar PRAJAPATI says

    July 1, 2018 at 6:34 pm

    Nice , superb, fantastic essay

    Reply
  4. Rajput khushi says

    July 16, 2018 at 7:43 pm

    Nice…

    Reply
  5. Sofiya ali says

    July 17, 2018 at 10:15 pm

    It’s a nice essay i m impressed

    Reply
  6. shrikant says

    July 23, 2018 at 9:26 pm

    nice

    Reply
  7. Madeeha Tyagi says

    August 4, 2018 at 5:38 am

    I always need an essay like this
    I’m so satisfied now
    Thanks for such an essay

    Reply
  8. Agasti C_____ says

    August 12, 2018 at 7:01 pm

    Finally Project completed

    Reply
  9. Neetu says

    September 5, 2018 at 8:06 am

    Very good essay nice

    Reply
  10. Shireen Ali says

    September 18, 2018 at 10:40 am

    So good.
    Thanx

    Reply
  11. Ayush Rawat says

    September 21, 2018 at 5:38 pm

    it’s important.

    Reply
  12. Abhi says

    October 1, 2018 at 7:06 pm

    Bahut accha

    Reply
  13. Firoz khan says

    March 12, 2019 at 10:37 pm

    Bahut achcha h

    Reply
  14. Ashwini says

    August 27, 2019 at 8:57 pm

    Excellent

    Reply
  15. Jony says

    September 6, 2019 at 9:06 pm

    I want topic on plastic free india

    Reply
  16. faiz says

    September 6, 2019 at 9:11 pm

    yup its nice but akansha’s right…..

    Reply
  17. Vikas rawat says

    September 7, 2019 at 7:50 pm

    Nice sir that’s a fantastic essay…..thanks for this help….

    Reply
  18. Mritunjay says

    September 10, 2019 at 8:26 am

    Please send this in English also

    Reply
  19. Chandrakant Pathak says

    September 25, 2019 at 3:50 pm

    very informative essay

    Reply
  20. ADITYA TIWARI says

    September 25, 2019 at 9:41 pm

    i like this essey……..thanks

    Reply
  21. Shreyash verma says

    November 20, 2019 at 5:44 pm

    Very Nice

    Reply
  22. Gauri vishwakarma says

    November 27, 2019 at 10:47 pm

    I need objectives

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com