• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Biography » पंडित जवाहरलाल नेहरु का जीवन परिचय Jawaharlal Nehru Biography in Hindi

पंडित जवाहरलाल नेहरु का जीवन परिचय Jawaharlal Nehru Biography in Hindi

Last Modified: January 3, 2023 by बिजय कुमार 9 Comments

पंडित जवाहरलाल नेहरु का जीवन परिचय Jawaharlal Nehru Biography in Hindi (चाचा नेहरु की जीवनी)

इस लेख में आप (चाचा नेहरु) पंडित जवाहरलाल नेहरु जीवनी (Jawaharlal Nehru Biography in Hindi) आप पढेंगे। इसमें आप नेहरु जी के इतिहास और जयंती के विषय में पूरी जानकारी पढेंगे।

पंडित जवाहर लाल नेहरु जिन्हें बच्चे आज भी चाचा नेहरु के नाम से जानते हैं, वह एक महान नेता थे। वह नेता होने के साथ-साथ एक महान व्यक्ति भी थे जिनका भारत की आजादी में बहुत अहम योगदान रहा। उन्हें स्वतंत्र भारत का प्रथम प्रधानमंत्री चुना गया था। नेहरु जी के जन्म दिवस 14 नवम्बर को प्रतिवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वो लोगों के दिल में बसते थे और अपने महान कार्यों के कारण आज भी बसे हुए हैं। उन्हें गरीब दीन-दुखी लोग अपना भगवान मानते थे। उनके इस उदार भाव और लोगों के प्रति प्रेम के कारण पुरे विश्व भर में उनका नाम प्रसिद्ध है।

पढ़ें: बाल दिवस पर निबंध व भाषण

पंडित जवाहरलाल नेहरु का जीवन परिचय हिन्दी विडियो Jawaharlal Nehru Biography in Hindi

Table of Content

Toggle
  • प्रारंभिक जीवन और शिक्षा Early Life and Education
  • जवाहरलाल राजनीति जीवन Political Life
  • भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरु First Prime Minister of India – Pt. Jawaharlal Nehru
  • जवाहरलाल नेहरु जयंती के रूप में बाल दिवस का उतसव Celebration of Jawaharlal Nehru Jayanti as Children’s Day in Hindi
  • नेहरु प्रसिद्ध किताबें Books by Pt. Jawaharlal Nehru
  • मृत्यु Death

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा Early Life and Education

पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म 14 नवम्बर, 1889 को प्रयाग, अल्लाहाबाद में पिता पंडित मोतीलाल नेहरु के घर में हुआ। उनके पिता एक प्रसिद्ध वकील थे। उनके पिता ने उनकी प्रारंभिक शिक्षा का प्रबंध उनके घर पर किया था।

जवाहरलाल नेहरु जी को उनके पिताजी मोतीलाल नेहरु जी ने 15 वर्ष की आयु में इंग्लैंड के हैरो स्कूल और कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला कराया। उसके बाद सन 1912 को नेहरु जी अपनी वकालत की पढाई पूरी कर के वापस लौटे।

अपने पढाई के दौरान इंग्लैंड में चाचा नेहरु के मन में आज़ादी और देश प्रेम की भावना जागृत हुई। उनके दिन में भारत को स्वतंत्र देखने की तड़प सी जाग गयी। उसके बाद उन्होंने भारत में अपनी वकालत शुरू की परन्तु उसमें उनका मन नहीं लगा क्योंकि वह अपने देश को आज़ाद देखना चाहते थे। सन 1915 में उनका विवाह कमला जी से हुआ।

जवाहरलाल राजनीति जीवन Political Life

सन 1919 के रॉलेट एक्ट और अमृतसर के दुख भरे जलियावाला बाग़ हत्याकांड के बाद नेहरु जी स्वयं को रोक ना सके और वे भी अपने पिताजी मोतीलाल नेहरु जी और अन्य बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ मिल कर राजनितिक क्षेत्र में कूद पड़े।

सितम्बर 1920 से 1922 के बिच महात्मा गाँधी जी के असहयोग आन्दोलन में भी पं. जवाहरलाल नेहरु जी ने भाग लिया। असहयोग आन्दोलन के कारण नेहरु जी को जेल भी जाना पड़ा।

उसके बाद सन 1929 को लाहौर के कांग्रेस अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरु को कांग्रेस का मुख्य चुना गया। 26 जनवरी को उन्होंने रावी नदी के किनारे तिरंगा झंडे को लहरते हुए उस दिन को पूर्ण स्वतंत्रता पाने का ऐलान किया।

सन 1942 में नेहरु जी ने अंग्रेजों-भारत छोड़ो का नारा उठाया जो बात ब्रिटिश सरकार को पसंद न आई और उन्होंने उनको जेल में डाल दिया। उनके इस बहादुरी के कार्यों ने पुरे भारत वर्ष में स्वतंत्रता के लिए लड़ने की एक आग सी फैला दी। दूसरी तरफ ब्रिटिश सरकार की अंतर्राष्ट्रीय हालत भी बिगड़ चुकी थी जिसके कारन वह धीरे-धीरे पीछे हटने लगे थे।

पढ़ें: जवाहरलाल नेहरु के 30 तथ्य

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरु First Prime Minister of India – Pt. Jawaharlal Nehru

आखिरकार 15 अगस्त 1947 को उनके और भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के कड़े परिश्रम और कई क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद भारत आज़ाद हुआ। स्वतंत्रता के बाद नेहरु जी को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया।

स्वतंत्रता के बाद यह उनके लिए बहुत ही मुश्किल का काम था क्योंकि ब्रिटिश शासन ने पुरे भारत की अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया था। तब भी दृढ़ता के साथ उन्होंने इस पद का कार्यभार संभाला।

आजादी के बाद उनके सामने कई प्रकार के मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जैसे कभी कोई साम्राज्यवादी देशों का गुट भारत को साथ जोड़ने के लिए धमकियां दे रहा था तो कहीं प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ की समस्या आ खड़ी होती थी। जगह-जगह मजदूर हड़ताल पर चले जाया करते थे। ब्रिटिश देश को लूट कर बस गरीबी और बेरोज़गारी को छोड़ गए थे।

ऐसे ही कई अन्य प्रकार की बड़ी मुश्किलों से ना घबराते हुए वो साहस के साथ अपना कार्य करते चले और इन सभी मुश्किलों को कई हद तक उन्होंने दूर किया और देश की बागडोर को संभाला। जवाहरलाल नेहरु ज़बरदस्त नेता थे।

उन्होंने सन 1962 के त्रितय निर्वाचन में पुरे भारत में जोर शोर से दौरा किया। उन्होंने पैदल, बस, रेल, हवाई जहाज हर माध्यम से दौरा करते हुआ भाषण दिए। वो भारत में जहाँ भी गए वहां लोगों द्वारा उनको सम्मान मिला।

वो एक महान लेखक भी थे। उन्होंने “आराम हराम है” का नारा लोगों के सामने रखते हुए लोगों को समझाया की देश को कैसे आगे ले कर जाना होगा। उन्होंने पुरे भारत के लोगों को शांति, सहयोग, और प्यार के रास्ते का पाठ पढाया। नेहरु जी ने भारत के विकास के लिए पंचवर्षीय योजना का निर्माण किया और “पंचशील” की स्थापना की गयी।

जवाहरलाल नेहरु जयंती के रूप में बाल दिवस का उतसव Celebration of Jawaharlal Nehru Jayanti as Children’s Day in Hindi

जवाहरलाल नेहरु जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और बच्चे भी उनसे इसीलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरु के नाम से पुकारा करते थे और आज भी उन्हें इस नाम से सभी लोग जानते हैं। नेहरु जी बच्चों के कल्याण हेतु बहुत सोचते थे और उनके लिए सही आहार और जरूरतों का ख्याल रखने के समय-समय पर नयी योजनाओं की शुरू करते थे।

नेरु जी का यह भी मानना था की बच्चों को पौष्टिक आहार, और ज्यादा से ज्यादा अच्छी शिक्षा मिले जिससे की वह आने वाले वर्षों में देश को आगे लेकर जाएँ। इसलिए प्रतिवर्ष भारत में हम सभी उनको याद करते हुए सम्मान के साथ जवाहरलाल नेहरु जी के जन्म दिवस पर बाल दिवस (Children’s Day) का उत्सव मनाते हैं।

नेहरु प्रसिद्ध किताबें Books by Pt. Jawaharlal Nehru

उन्होंने कई भारत देश की शान बढ़ाते और ज्ञान से भरे हुए किताबें भी लिखी जैसे –

  • The Discovery of India
  • Hindustan Ki Kahani
  • Pita Ke Patra (Letters from Father to His Daughter in Hindi)
  • Glimpses of World History

मृत्यु Death

सन 1962 में अचानक से भारत के पडोसी देश चीन ने हमारे देश के ऊपर आक्रमण कर दिया। चीन ने जो किया उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था क्योंकि चीन हमेशा भारत से मित्रता करने का दिखावा करता था। दिल्ली में 27 मई, 1964 को जवाहरलाल नेहरु जी की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ।

Filed Under: Biography Tagged With: चाचा नेहरु की जीवनी, जवाहरलाल नेहरु जी का जीवन परिचय, जवाहरलाल नेहरु जी की जीवनी

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Comments

  1. RQ Rudra says

    November 13, 2017 at 12:28 pm

    A lot of thanks for your unite. I want to read and like also programme all.

    Reply
  2. Rahul 6351573773 says

    September 5, 2018 at 10:03 pm

    Nice one

    Reply
  3. Yogesh Kumar knewat says

    November 13, 2018 at 7:44 pm

    Nice p. Jawaharlal nehru

    Jay hind

    Reply
  4. Sumit singh says

    January 9, 2019 at 12:12 pm

    Jai hind

    Reply
  5. Dilkhush Kumar says

    May 27, 2019 at 11:40 am

    Nice

    Reply
  6. Softyuva.com says

    October 23, 2019 at 6:56 pm

    बहुत ही ज्ञानपूर्ण आर्टिकल था

    Reply
  7. chhagnaram says

    November 9, 2019 at 5:53 am

    nice

    Reply
  8. sonu says

    November 14, 2019 at 5:20 am

    Beautiful story to our patriotism

    Reply
  9. Shreya bhardwaj says

    February 16, 2021 at 2:22 pm

    Thanking you…and so Best story of pt. Jawaharlal nehru

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com