इस लेख में न्यू ईयर रेजोल्यूशन पर निबंध दिया गया है, अगर आप नए साल के लिए संकल्पों के ऊपर निबंध खोज रहें हैं, तो यह लेख आपकी सहायता कर सकता है। दिया गया हिंदी निबंध बेहद ही सरल भाषा में है, जो पूछे गए स्कूल कॉलेज के कक्ष में बेझिझक लिखा जा सकता है।
नववर्ष संकल्प पर निबंध
पुराना साल जाने वाला है और नया साल आने वाला है, तो सबसे पहले आप सभी दोस्तों को नए साल 2022 की बहुत-बहुत बधाईयाँ। न्यू ईयर हर साल आता है और चला जाता है।
लोग बहुत सारी योजनाएँ भी बना लेते हैं और सोचते है की उन्हें पूरा करें, लेकिन वक्त आते-आते बहुत सी योजनाएँ तो सफल हो जाती है और बहुत सी योजनाएँ विफल हो जाती हैं।&;
लेकिन अगर हम बात करें पुराने साल 2020 की तो इस साल तो ने सबको बर्बाद ही कर दिया मुख्य तौर पर मज़दूर वर्ग को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
नववर्ष संकल्प का अर्थ
नया साल सभी के लिए खास होता है। लोग पुराने साल की असफलताओ को भूलते है और नये साल में नई जिंदगी का शुभारंभ करते है। नया साल हम सभी के लिए एक खूबसूरत मौका होता है, जो हम सभी को एक नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है।&;
नव वर्ष में हमें हमेशा सकारात्मक चाहिए और उस मुकाम को पाने के लिए हर प्रकार की कोशिश करनी चाहिए। जो हम पुरानी साल में प्राप्त नहीं कर पाए हम कह सकते हैं, नए साल में हम उन्हें पाएंगे।&;
वह हमारे जीवन में नए विचारों की क्रांति ला देता है और हम उसे एक नया आयाम देने के लिए उसके प्रति सोचने और विचार करने लगते हैं तथा उसको पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हो जाते है।
मेरे नववर्ष संकल्प का महत्व
न्यू ईयर का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि सबके लिए इसका एक खास महत्व होता है। यह एक ऐसा समय होता है की इसके आते ही हम नये सिरे से अपने काम को करना शुरू करते है।&;
खुद में अच्छे बदलाव करने की सोचते है। अपने परिवार और समाज के प्रति कुछ नया करने का ज़ज़्बा और जोश जाग्रत होता है।
मेरे लिए नए साल के संकल्प का बहुत महत्व है और मैं न्यू ईयर पर ऐसे संकल्प लेना चाहता हुँ, जो मैं पूरा कर सकूँ, लोग मुझे आदर सम्मान दे और मुझसे खुश रहें, मैंने सबसे बड़ा संकल्प खुद को सभी बुरी आदतों से दूर करने का लिया है क्योंकि सभी बुरी आदते हमें और हमारे समाज को दूषित करती है। इसलिए यह साल 2022 हम सभी के लिए बहुत महत्व रखता है।
10 उपयोगी नववर्ष संकल्प
न्यू ईयर रेजोल्यूशन के लिए बहुत से लोग नए-नए आईडियाज़ लाते हैं। कोई शराब, नशा छोड़ने की कोशिश करता है। तो कोई गंदी आदतों को छोड़ने की कोशिश करता है। वहीं कुछ लोग सफलता को पाने के लिए कड़ी कोशिश करते हैं।
लेकिन यह भी सच है, कि ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं, जो अपने नाव वर्ष संकल्प को अंजाम और नया आयाम देकर खुद को साबित करते है और उन्हें पूर्ण करने की पूरी तरह कोशिश करते हैं।&;
कुछ न्यू ईयर रिजोल्यूसन आइडियास निम्न प्रकार हैं-
1. क्रोध पर नियंत्रण
न्यू ईयर में अगर हम कोई रिसोल्यूशन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें अपने अहंकार, क्रोध को काबू करना होगा। क्योंकि यह दो मनुष्य के ऐसे शत्रु हैं, जो अपने खास को भी पराया कर देते हैं।
हमें किसी भी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए। क्योंकि हर एक चीज दुनिया में नश्वर है और कभी क्रोध में आकर कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। क्योंकि क्रोध में कोई भी कार्य करने से हमें हमेशा हार और नुकसान का सामना करना पड़ता है। हमें सबसे पहले इस संकल्प को 2022 के लिए लेना चाहिए।
2. स्वस्थ रहना
न्यू ईयर रेजोल्यूशन का सबसे मुख्य संकल्प है, कि हमें स्वस्थ रहना है। क्योंकि अगर आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप प्रसन्न और सुखी से रह पाएंगे। इसके लिए आप जल्दी सुबह उठे नित्य प्रति योगाभ्यास आदि करें ।
3. नकारात्मक सोच कम करना
न्यू ईयर रेसोल्यूसन का सबसे अच्छा विचार यह है, कि हमें नकारात्मक विचारों को त्याग देना चाहिए। क्योंकि हमेशा नकारात्मक सोचने से हमें नकारात्मक परिणाम ही प्राप्त होते हैं और हम हर एक कार्य में बिफल होकर अपने मुकाम से भटक जाते है।
4. सकारात्मक सोच अपनाना
न्यू ईयर में हमें हमेशा सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए और अपने कर्तव्य का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। जो हमारे व्यक्तित्व और हमारे ज्ञान को भी परिभाषित करता है।
5. सभी के प्रति दयालु रहना
दया भावना प्रत्येक के लिए बहुत ही अच्छा संकल्प हो सकता है, क्योंकि दया जीव मात्र का एक सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है। अतः हमें समस्त जीवों के प्रति दया भावना रखनी चाहिए। संकट काल में उनकी सेवा और मदद करनी चाहिए। जिससे ही हमारी इंसानियत साबित होती है।
6. दूसरों का सम्मान करना
दूसरों का सम्मान करना भी एक नया और बेहतरीन न्यू ईयर रेसोल्यूसन हो सकता है। क्योंकि अगर हम सम्मान पाना चाहते हैं, तो हमें दूसरों को भी सम्मान देना होगा तभी आप सम्मान के योग्य होंगे।
7. ईमानदार होना
न्यू ईयर रिसोल्यूसन का एक नया बेस्ट आइडिया है ईमानदारी हमें अपने कर्तव्य समाज तथा देश के प्रति ईमानदार रहना होगा और सभी को ईमानदारी का पाठ भी पढ़ाना होगा।&; यदि आप&; ईमानदार होंगे तो आपको देखने वाले अन्य व्यक्ति भी ईमानदारी के&; कर्तव्य पालन करेंगे।
8. बुरी आदतें छोड़ना
इस न्यू ईयर पर एक सबसे बढ़िया संकल्प हो सकता है, बुरी आदतों का त्याग करना जैसे गुटका, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि का सेवन इत्यादि।&;
क्योंकि ये मादक पदार्थ ऐसे पदार्थ होते हैं, जो हमारा शरीर तो बर्बाद करते ही हैं, साथ ही साथ हमारा समाज और हमारे घर परिवार को भी नष्ट कर देते हैं। अतः हमें 2022 न्यू साल के शुभ अवसर पर बुरी आदतों का त्याग करने का संकल्प करना चाहिए।
9. सफलता के लिए नियमित प्रयास
न्यू ईयर में एक संकल्प जरुर लेना चाहिए। हमारे जीवन में सफलता पर सदैव ही हमारी दृष्टि होनी चाहिए इसलिए स हमें सफलता के बारे में भी सोचना चाहिए। क्योंकि आजकल हर एक व्यक्ति संघर्षरत है। कोई नौकरी में पदोन्नति चाहता है, तो कोई नौकरी चाहता है।
हमारा ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित होना चाहिए, उसे पाने के लिए नई नई योजनाएं और नए नए तरीकों का प्रयोग करना चाहिए। अगर हम नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो लगन और निष्ठा के साथ एकाग्रता से पढ़ाई करनी चाहिए।
10. माता-पिता और परिवार का ध्यान रखना
हमारे सबसे बे हितैषी हमारे अभिभावक हो सकते हैं इसलिए नये साल पर हम संकल्प लें सकते है की अपने माता पिता का कहना माने, उनकी सेवा करें क्योंकि माँ और पिता के चरणों में ही ईश्वर बसते है ।
नववर्ष संकल्प के प्रेरक विचार
नए साल के संकल्प के लिए कुछ इमेज और कोट्स हो तो संकल्प लेने में उत्साह मिलता है, इसलिए निचे बेस्ट न्यू ईयर रेजोल्यूशन कोट्स 2022 दिया गया है।
1. नया साल लाये सुख अपार,
नया साल मुबारक हो आपको बार-बार।
2022
2. हर साल आता है, हर साल जाता है,
इस साल आपको वो सब मिले,
जो आपका दिल चाहता है।
नव वर्ष 2022 की मंगल कामनाएँ
3. नया साल आया बनकर उजाला;
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला;
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला;
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला!
4. ना कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए,
खुदा करे कि नया साल सब को रास आए।
5. आपके सारे गम खुशियों में तोल दूँ,
अपने सारे राज़ आपके सामने खोल दूँ,
कोई मुझसे पहले न बोल दे,
इसलिए सोचा क्यों न आज ही,
आपको हैप्पी न्यू ईयर बोल दूँ
6. सूरज निकलता हैं पूरब की और से,
नया साल मुबारक हो आपको मेरी और से।
7. आपकी आँखों में सजे हैं जो भी सपने;
और दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं;
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए;
आपके लिए यही है हमारी शुभकामनाएं!
नव वर्ष की शुभकामनाएं!
8. दस्तक दी, किसी ने कहा सपने लाया हूँ
खुश रहो आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हूँ!
नाम है मेरा एस सम एस, आपको
‘हैप्पी न्यू ईयर` विश करने आया हूँ नव वर्!
9. यह नया साल एक मस्त मोला है।
जैसे खुशियों का कोई मेला है,
दोस्त तुझे मिले खुशियाँ हजार
आने बाला साल बड़ा ही अलबेला है।
10. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको नया साल हमने एडवांस में यह पैगाम भेजा है
हैप्पी न्यू ईयर 2022
नया साल सभी के लिए बहुत ही खास होता है और इसकी तैयारियाँ भी लोग बहुत पहले से ही कर लेते हैं। दुकानदार अपनी दुकानों को सजाते हैं और हम अपने घरों को भी सजाते हैं और अपने दिल से द्वेष, ईर्ष्या, नफरत जैसे बुराइयों को निकाल फेंकते है।&;
सभी लोग अपने नई साल में नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। हमें कठिन परिस्थितियों में भी हँसते रहना चाहिए और हमने&; जो ग़लतियाँ पुराने समय में की उनको सुधारना चाहिए।
संकल्प पूरा करने का व्यावहारिक तरीका
बहुत बड़ा और अस्पष्ट लक्ष्य जल्दी टूट सकता है। ‘स्वस्थ रहूँगा’ की बजाय ‘सप्ताह में पाँच दिन तीस मिनट चलूँगा’ जैसा स्पष्ट लक्ष्य बनाना अधिक उपयोगी है।
एक समय में बहुत सारे संकल्प लेने से ध्यान बँट सकता है। दो या तीन महत्वपूर्ण लक्ष्य चुनना और उनके लिए छोटी दैनिक आदत बनाना अधिक व्यावहारिक है।
प्रगति लिखना प्रेरणा बढ़ा सकता है। कैलेंडर, डायरी या साधारण सूची में यह दर्ज करें कि आपने किस दिन लक्ष्य के अनुसार काम किया।
एक दिन चूक जाना संकल्प की असफलता नहीं है। अगला दिन फिर शुरुआत करने का अवसर है। ‘सब या कुछ नहीं’ वाली सोच से बचना लंबे समय की आदत बनाने में मदद करता है।
संकल्प अपनी वास्तविक जरूरत के अनुसार होना चाहिए, केवल दूसरों को देखकर नहीं। नींद, स्वास्थ्य, पढ़ाई, आर्थिक अनुशासन या परिवार के लिए समय—जो जीवन में वास्तव में जरूरी है, उसी को प्राथमिकता दें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नववर्ष संकल्प क्या है?
नए वर्ष में किसी अच्छी आदत या सुधार के लिए लिया गया व्यक्तिगत लक्ष्य।
संकल्प क्यों टूट जाते हैं?
लक्ष्य बहुत बड़ा, अस्पष्ट या अव्यावहारिक होने पर उसे जारी रखना कठिन हो सकता है।
अच्छा संकल्प कैसे बनाएं?
स्पष्ट, मापने योग्य और छोटी दैनिक आदत से जुड़ा लक्ष्य चुनें।
कितने संकल्प लेने चाहिए?
कम लेकिन महत्वपूर्ण लक्ष्य लेना अधिक व्यावहारिक है।
एक दिन लक्ष्य पूरा न हो तो क्या करें?
अगले दिन फिर शुरू करें; एक चूक को पूरी असफलता न मानें।
विद्यार्थियों के लिए अच्छे संकल्प क्या हैं?
नियमित पढ़ाई, पर्याप्त नींद, समय प्रबंधन और स्क्रीन समय में संतुलन।
स्रोत और संदर्भ
- विश्व स्वास्थ्य संगठन: स्वस्थ जीवनशैली
- भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय
- विश्व स्वास्थ्य संगठन: मानसिक स्वास्थ्य
निष्कर्ष
इस लेख में आपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन पर निबंध तथा न्यू ईयर&; रेजोल्यूशन कोट्स इन हिंदी पढ़ा, आशा है यह लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ हो। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर जरुर करें।

Happy New year resolutions is beautifu