• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Essay » समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi

समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi

Last Modified: January 4, 2023 by बिजय कुमार 3 Comments

समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi

अगर आप समय के सदुपयोग पर निबंध (Essay on Time Management in Hindi) की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

Table of Content

Toggle
  • समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi
  • समय का महत्व Importance of Time in Hindi
  • समय का सदुपयोग क्यों जरूरी है? Why is it Important to make good use of time in Hindi
  • समय का दुरुपयोग क्यों नहीं करना चाहिए? Why should not the time be misused in Hindi
  • समय का सदुपयोग कैसे करें? How to make good use of time in Hindi
  • समय के सदुपयोग पर 10 लाइन 10 lines on the use of time in Hindi
  • निष्कर्ष Conclusion

समय के सदुपयोग पर निबंध Essay on Time Management in Hindi

इस लेख में समय का महत्व, समय का सदुपयोग क्यों जरूरी है, समय का दुरुपयोग क्यों नहीं करना चाहिए, समय का सदुपयोग कैसे करें और 10 वाक्यों को शामिल किया गया है।

समय का महत्व Importance of Time in Hindi

इस संसार में परिवर्तन को छोड़कर कुछ भी स्थाई नहीं है। इस दुनिया में सबसे शक्तिशाली चीज समय है।  ‘समय’ सुनने में तो यह सिर्फ तीन अक्षरों का एक शब्द है, लेकिन इस पूरे ब्रह्मांड का संचालन समय के अंतर्गत ही होता है।

समय वह कीमती अमृत है, जो किसी की जिंदगी सवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। समय के चक्र से आज तक ना कोई बच पाया है और ना कोई कभी बच पाएगा।

आज तक जितने भी महापुरुष और सफल लोग हुए हैं, उन्होंने हमेशा समय का इस्तेमाल एक शानदार तरीके से किया है, जिसके कारण ही आज हम उन्हें पहचानते हैं। इस दुनिया में जितने भी लोग हैं, उन सभी को ठीक उतना ही समय मिलता है जितना कि एक सफल होने वाले व्यक्ति को मिलता है।

यह सोचने की बात है, कि 24 घंटों का उपयोग करके कोई महान बन जाता है, तो कोई समय बर्बाद करने से गरीब और लाचार बन जाता है।

जन्म, बुढ़ापा और मृत्यु तीनों ही समय का खेल है। जो समय के इस खेल को समझ जाता है वह आबाद हो जाता है। दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जिसकी तुलना अनमोल समय से की जा सके।

अगर पूरी दुनिया के सभी अमीर लोग एक साथ मिलकर अपनी जायदाद  बेच देते हैं, तो भी  समय को नहीं खरीद सकते हैं। इतिहास गवाह है, कि इस धरती पर जन्म लेने वाले अवतार पुरुष भी समय के कालचक्र से बंधे होते हैं।

महान कवि कबीर दास ने कहा है, कि-

‘काल करे सो आज कर आज करे सो अब, पल में प्रलय होएगी बहुरि करेगा कब’।

इसका अर्थ है, कि जिस काम को कल करना चाहिए यदि संभव है, तो उसे आज इसी वक्त पूरा कर देना चाहिए। जिस कार्य को आज किया जा सके उसे कल पर नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि कोई नहीं जानता कि कल कब आएगा।

समय में इतनी ताकत है, कि वह किसी फकीर को राजा बना सकती है और किसी राजा को गरीब और लाचार फकीर बना सकती है। समय आपका भविष्य निर्धारित करती है।

दुनिया में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक समय है, जिसकी सिखाई गई शिक्षा पूरी जिंदगी याद रह जाती है। बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता इसीलिए इसका उपयोग हमेशा ईमानदारी और समझदारी पूर्वक करना चाहिए।

समय का सदुपयोग क्यों जरूरी है? Why is it Important to make good use of time in Hindi

सभी लोगों की ख्वाहिश होती है, कि वे अपने जीवन में मनचाहा सुख सुविधाओं का आनंद उठाएं। लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होते हैं, जो अपने समय को सही तरीके से उपयोग करके सफल हो पाते हैं।

हमेशा से ही मानव की ऐसी प्रवृत्ति रही है, कि जिस वस्तु को उसे मुफ्त में दिया जाता है, उसकी कदर वह कभी भी नहीं करता। चाहे वह भोजन, पानी, ऑक्सीजन और समय ही क्यों ना हो। वस्तुओं के अभाव में ही लोग अपने जीवन के वास्तविक चीजों से अवगत हो पाते हैं।

यदि आप अपना समय किसी ऐसे कार्य में लगा रहे हैं, जो आपके भविष्य निर्माण में सहायता कर सकती है, तो आप बेशक सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

लेकिन अक्सर लोग मौज मस्ती, घूमना फिरना, मनोरंजन और टालमटोल में ही अपना पूरा दिन खर्च कर देते हैं। ऐसे ही लोग कभी भी अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियों को नहीं प्राप्त कर पाते हैं।

हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशियां पाने की इच्छा रखता है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब समय को उचित रूप से उपयोग करके परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लिया जाए। यदि विद्यार्थी जीवन से ही समय के मूल्य को समझा जा सके, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

यह जीवन का वह दौर होता है, जहां मुश्किल से मुश्किल प्रयासों को आसानी से किया जा सकता है। समय का सदुपयोग दुनिया में सबसे मुश्किल कामों में से एक है।

यदि समय को उचित ढंग से इस्तेमाल कर लिया जाए तो जीवन की आधी दिक्कतें अथवा परेशानियां अपने आप ही खत्म हो जाएंगे। समय किसी के भी साथ नाइंसाफी नहीं करता है, वह सबको बराबर का मौका देता है।

सफलता पाने की पहली सीढ़ी समय का सदुपयोग ही होता है। जिस प्रकार परीक्षा में समय की सीमा तय होती है, उसी प्रकार जीवन में भी सीमित समय होता है।

जब एक बहती हुई धारा गति करना छोड़ देती है, तो वह दूषित तालाब अथवा पानी के गड्ढे का रूप ले लेती है। लेकिन यदि वही धारा रास्ते में पढ़ने वाले रुकावट अथवा चट्टानों को चीर कर निकल जाती है, तो वह विशाल समुद्र में जाकर ही रुकती है।

कुछ इस प्रकार हमारे साथ भी होता है, जब लोग मुसीबतों को चुनौती देते हैं तो सफलता उनके कदम चूमती है। जब कोई टालमटोल अथवा टाइम पास करके समय गवाता है, तो उसका भविष्य बहुत दयनीय होता है।

गुरु चाणक्य ने कहा है, कि

कहे हुए शब्द और बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता।

आज के समय में लोग सबसे ज्यादा कीमत पैसों के करते हैं। लोग किसी और को नहीं बल्कि खुद को ही मूर्ख बनाते हैं, क्योंकि पैसा पुनः कमाया जा सकता है, लेकिन व्यर्थ गवाया हुआ समय कभी भी वापस नहीं लाया जा सकता है। इसीलिए समय का सदुपयोग जीवन में सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

समय का दुरुपयोग क्यों नहीं करना चाहिए? Why should not the time be misused in Hindi

जीवन में बितने वाला प्रत्येक क्षण हमें मृत्यु की ओर ले जा रहा है। वैसे तो दुनिया में करोड़ों लोग हैं, लेकिन हम केवल उन्हीं को पहचानते हैं जिन्होंने अपने जीवन में कुछ उपलब्धियां हासिल की हैं।

उपलब्धियां केवल और केवल समय के सदुपयोग से ही प्राप्त की जा सकती हैं। समय का दुरुपयोग करने वाले लोगों को न कोई जानता है, ना हीं पहचानता है।

समय के साथ हमेशा परिवर्तित होना चाहिए, यही संसार का नियम है। यदि समय रहते हुए हम नहीं बदलते हैं तो समय एक ना एक दिन हमें ही बदल देता है।

ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो अपने जीवन में पर्याप्त समय ना होने का बहाना देंगे, लेकिन सच्चाई तो सभी को पता है, कि सभी को 1 दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं। वास्तविकता तो यह है, उचित समय कभी नहीं आता है, बल्कि समय को उचित बनाना पड़ता है।

अगर समय की कदर सही समय पर नहीं की जाए तो बाद में सिर्फ और सिर्फ अफसोस होता है। लोगों को अक्सर यह गलतफहमी रहती है, कि उनके पास कार्य करने के लिए बहुत समय है। लेकिन सच्चाई तो यह है, कि किसी को नहीं पता कब और कैसे वह पर्याप्त समय अंतिम समय बन जाएगा।

स्वामी विवेकानंद ने समय का महत्व बताते और लोगों को प्रेरित करते हुए कहा है, कि

उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।

कामयाब और साधारण लोगों में सिर्फ इतना सा फर्क होता है, कि कामयाब लोग कभी भी अपना वक्त बेकार की चीजों में जाया नहीं किया करते हैं।

शायद समय की कीमत उन से पता लगाया जा सकता है, जो लोग दौड़ के खेल में कुछ सेकंड से हार जाते हैं। यह तो एक उदाहरण है, लेकिन दुनिया में ऐसे कई उदाहरण हैं जिन्हें देखकर आपको यह सीख जरूर मिलेगी कि कभी भी समय का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

इस पूरे ब्रह्मांड में समय से ज्यादा बलवान और कोई नहीं है। जो लोग समय को नीचा दिखा कर उसका दुरुपयोग करते हैं, समय ऐसे लोगों को कहीं का नहीं छोड़ता है।

समय को बर्बाद करने से केवल असफलता और असंतोष ही हाथ लगती है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता, कि जो लोग समय का दुरुपयोग करते हैं वे पूरी तरह से आलसी, कर्तव्यहीन, नासमझ और कायर होते हैं।

समय का सदुपयोग कैसे करें? How to make good use of time in Hindi

समय का सदुपयोग करना बहुत बड़ी बात है। दुनिया में सबसे मुश्किल काम में गिना जाने वाला यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं होता है।

लेकिन यदि किसी कार्य को 3 हफ्ते से अधिक अपने दिनचर्या में ढाल लिया जाए और उसका नियमित रूप से पालन किया जाए, तो किसी भी कार्य को अपने पूरे जीवन में लागू किया जा सकता है।

समय का सही उपयोग करके जीवन में किसी भी चीज़ को हासिल किया जा सकती है। समय का सदुपयोग करना काफी मुश्किल काम है, लेकिन ना मुमकिन नहीं है।

समय का सदुपयोग करने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या के सभी जरूरी कामों  की एक सूची तैयार कर ले। जब तक इन कामों को पूर्ण न कर लिया जाए तब तक कोई भी मनोरंजन और मौज मस्ती वाले चीजों से दूर रहें।

इस बात का ध्यान रखें जरूरी कामों को करते वक्त गलती से भी सोशल मीडिया ना देखें। क्योंकि केवल मोबाइल उठा लेने से ही आप अपना एक से दो घंटा कब गवा देंगे आपको पता भी नहीं चलेगा। सबसे कठिन और जरूरी काम सबसे पहले निपटा है।

किसी भी आदत को छोड़ने में काफी कठिनाई होती है, इसीलिए एकाएक किसी भी लत को एक बार में नहीं छोड़ा जा सकता। आज के समय में लोग अपना सबसे अधिक समय मोबाइल फोन के कारण गवाते हैं।

कोशिश करें कि पूरे दिन में जितना कम हो सके उतना फोन चलाएं। ऐसा करने से न केवल आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा बल्कि आप पाएंगे कि अन्य जरूरी काम को करने के लिए अभी भी काफी समय पर्याप्त रूप से बचा होगा।

सबसे मुश्किल काम सबसे पहले और जब तक काम पूरा ना हो जाए तब तक कोई मनोरंजन नहीं। यही सिद्धांत हर रोज दोहराने की कोशिश करें। अगर  21 दिनों तक आपने ऐसा कर लिया तो यह आपके प्रकृति में आ जाएगा।

समय के सदुपयोग पर 10 लाइन 10 lines on the use of time in Hindi

  1. समय का सदुपयोग करके जीवन में सफलता पाई जा सकती है।
  2. आज तक दुनिया में जितने भी सफल लोग हुए हैं, उन्होंने अपनी कामयाबी का राज समय का सदुपयोग ही बताया है।
  3. जो लोग कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करना नहीं छोड़ते हैं, उनका समय भी कुछ नहीं बिगाड़ पता है।
  4. समय का दुरुपयोग करने वाले लोगों की यह सबसे बड़ी विशेषता होती है, कि वे आलसी होते हैं।
  5. समय एक कालचक्र है, जो कभी नहीं रुकता।
  6. जो सही समय पर अपने जीवन में सुधार कर लेता है, उसका भविष्य भी निखर जाता है।
  7. समय एक ऐसा दर्पण है, जो मानव के आज की गतिविधियों को भविष्य बनाकर प्रकट करता है।
  8. समय की बर्बादी अपने साथ क्रोध, चिंता, असंतोष और पछतावा भेंट में साथ ले आती है।
  9. किसी में भी इतनी क्षमता नहीं है, कि वह बीते हुए पल को वापस ला सके ।
  10. समय का सदुपयोग एक बुद्धिमान और संघर्ष करने वाले व्यक्ति की निशानी है।

निष्कर्ष Conclusion

इस लेख में हमने हिंदी में समय के सदुपयोग पर निबंध (Essay on Time Management in Hindi) पढ़ा। आशा है यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Filed Under: Essay Tagged With: samay ka sadupayog, समय का सदुपयोग निबंध, समय प्रबंधन

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Comments

  1. Suman mahawar says

    March 1, 2021 at 4:19 pm

    Aapni hame sahi disha dikhai Thank you

    Reply
  2. Anonymous says

    May 27, 2021 at 4:45 pm

    mere ko aap logo ne holiday homework karne mein matdat ki hai , THANK YOU

    Reply
  3. Rinki says

    September 10, 2021 at 7:57 pm

    aapne Hume time ka sahi use or social media se door rhna sikhya h kyunki main khud social media pr 7 se 8hr lagi rhti hu
    Thankyou

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com