• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Educational » प्रमुख भारतीय समाज सुधारक Social Reformers of India in Hindi

प्रमुख भारतीय समाज सुधारक Social Reformers of India in Hindi

Last Modified: January 4, 2023 by बिजय कुमार 2 Comments

प्रमुख भारतीय समाज सुधारक Social Reformers of India in Hindi

आज के इस अनुच्छेद में आप प्रमुख भारतीय समाज सुधारक और उनके योगदान (Social Reformers of India in Hindi) हिन्दी मे बताया है। कई दशक आते हैं तो कई दशक जाते हैं परंतु जो रह जाते हैं वह है महान समाज सुधारकों के महान कार्य और हमारे समाज में उनके लिए सम्मान। इस लेख से आप भारत के समाज सुधारकों पर निबंध भी लिख सकते हैं।

Table of Content

Toggle
  • समाज सुधारक कौन थे? Who are Social Reformers?
  • भारत के प्रमुख समाज सुधारकों के नाम व जानकारी Name and Details of Social Reformers of India in Hindi
    • 1. राजा राम मोहन रॉय Raja Ram Mohan Roy
    • 2. स्वामी विवेकानंद Swami Vivekananda
    • 3. ज्योतिराव गोविंदराव फुले Jyotirao Govindrao Phule
    • 4. ईश्वर चंद्र विद्यासागर Ishwar Chandra Vidyasagar
    • 5. दयानंद सरस्वती Dayanand Saraswati
    • 6. बाबा आमटे Baba Amte
    • 7. विनोबा भावे Vinoba Bhave
    • 8. मदर टेरेसा Mother Teresa
    • 9. भीमराव रामजी अंबेडकर Bhimrao Ramji Ambedkar

समाज सुधारक कौन थे? Who are Social Reformers?

भारत के लिए यह एक बहुत ही सम्मान की बात है कि राजा राममोहन रॉय, दयानंद सरस्वती, मदर टेरेसा जैसे महान समाज सुधारकों ने इस पावन धरती में जन्म लिया और अपने महान कार्यों से समाज में एक नई सोच और विचारधारा को जागृत किया।

सभी महान महान समाज सुधारकों ने समाज में कट्टरपंथी परिवर्तन के क्रांति को शुरू किया। कुछ महान समाज सुधारकों ने जाति भेदभाव को दूर करने का ठान लिया तो कुछ नहीं कन्या शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

इन महान व्यक्तियों ने लोगों की भलाई के अविश्वसनीय  कार्य किये जिससे समाज में एक सुन्दर, शांत, मानवता और खुशियों से भरा हुआ वातावरण बना रहे। इन महान व्यक्तियों में देश में एक नयी सोच की शुरुवात की जिनका आज भी हम पालन करते हैं। समाज से सामाजिक बुराइयों द्वारा होने के लम्बे शोषण को कई हद तक इन समाज सुधारकों ने अपने कदम से कम करने में मदद किया।

आईए एक-एक करके इन प्रमुख भारतीय समाज सुधारक (Social Reformers of India) के विषय मे जानते हैं..

भारत के प्रमुख समाज सुधारकों के नाम व जानकारी Name and Details of Social Reformers of India in Hindi

1. राजा राम मोहन रॉय Raja Ram Mohan Roy

राजा राम मोहन रॉय (22 मई 1772 – 26 सितम्बर 1833),उन्होंने ब्रह्म सभा आंदोलन की शुरुआत 1828 में की और बाद में इसी के फलस्वरुप ब्रह्म समाज की स्थापना की। यह एक प्रभावशाली धार्मिक और सामाजिक आन्दोलन था।

उनका प्रभाव राजनीति, लोक प्रशासन और शिक्षा के साथ-साथ धर्म के क्षेत्र में स्पष्ट था। राजा राममोहन राय जी को खासकर बंगाल की क्षेत्रों में सती प्रथा को समाप्त करने के उनके प्रयासों के लिए जाना जाता है। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण के पिता के रूप में भी जाना जाता है।

और पढ़ें: राजा राम मोहन रॉय का जीवन परिचय

2. स्वामी विवेकानंद Swami Vivekananda

स्वामी विवेकानंद( 12 जनवरी 1863 – 4 जुलाई 1902), उनका नाम जन्म होने के बाद नरेंद्र दत्ता रखा गया था। वह एक हिंदू साधु थे जो 19वीं सदी में महान साधु रामकृष्ण परमहंस जी के परम शिष्य थे। उन्होंने आधुनिक वेदांत और राज योग की शिक्षा लोगों को दिया।

साथ ही उन्होंने 19वीं सदी के अंत समय में हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार विश्व स्तर पर किया। विवेकानंद ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। 1893 अमेरिका, शिकागो में विश्व धर्म संसद में उनके हिन्दू धर्म पर भाषण को आज भी पूरी दुनिया में याद किया जाता है।

और पढ़ें: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय

3. ज्योतिराव गोविंदराव फुले Jyotirao Govindrao Phule

ज्योति राव फुले( 11 अप्रैल 1827 –  28 नवंबर 1890), भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, एक विचारक, जाति-विरोधी सामाजिक सुधारक और महाराष्ट्र के एक लेखक थे। उन्होंने जाति प्रथा, छुआ-छात, जैसे समाज के कलंक को को दूर करने और हिंदू परिवार के जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया।

उन्होंने अपने अनुयायियों के साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना की जिसका मूलाधार समाज में जाति भेदभाव को दूर करके नीची जातियों को भी समान अधिकार दिलाना था। उन्हें खासकर महाराष्ट्र में एक महान समाज सुधारक आंदोलन जागृत करने के लिए जाना जाता है। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ महिलाओं को शिक्षा दिलाने पर भी भारत में बढ़ावा दिया।

4. ईश्वर चंद्र विद्यासागर Ishwar Chandra Vidyasagar

ईश्वर चंद्र विद्यासागर( 26 सितंबर 1820 –  29 जुलाई 1891), जन्म के बाद उनका नाम ईश्वर चंद्र बंदोपाध्याय था। वह ब्रिटिश भारत के दौरान के एक बंगाली बहुश्रुत और बंगाल पुनर्जागरण के एक प्रमुख नेता थे। वह एक दार्शनिक, अकादमिक शिक्षक, लेखक, अनुवादक, प्रकाशक, उद्यमी, सुधारक और परोपकारी व्यक्ति थे।

बंगाली गद्य को सरल बनाने और आधुनिकीकरण के उनके प्रयास महत्वपूर्ण थे। उन्होंने बंगाली वर्णमाला और प्रकार को भी तर्कसंगत और सरलीकृत किया। उन्होंने ब्रिटिश सरकार को विधवा पुनर्विवाह अधिनियम को पारित करने के लिए भी मजबूर किया था।

और पढ़ें: ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जीवन परिचय

5. दयानंद सरस्वती Dayanand Saraswati

दयानंद सरस्वती( 12 फरवरी 1824 –  30 अक्टूबर 1883), वह एक धार्मिक नेता और आर्य समाज के संस्थापक थे जिन्होंने वैदिक धर्म के भारतीय सुधार आंदोलन मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने ही सर्वप्रथम 1876 ‘स्वराज’ शब्द को शुरू किया जिसे बाद में लोकमान्य तिलक ने भारत की आजादी के नारे के रूप में बढ़ावा दिया।

स्वामी दयानंद सरस्वती को वैदिक विद्या और संस्कृत भाषा का प्रसिद्ध विद्वान माना जाता है। साथ ही,, भारत के दार्शनिक और राष्ट्रपति, एस राधाकृष्णन ने उन्हें “आधुनिक भारत के निर्माताओं” में से एक कहा, जैसा कि श्री अरबिंदो।

और पढ़ें: दयानंद सरस्वती का जीवन परिचय

6. बाबा आमटे Baba Amte

बाबा आमटे( 26 दिसंबर 1914 – 9 फरवरी 2008), उनका असली नाम मुरलीधर देवीदास आमटे है। वह एक भारतीय समाज सेवक और सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्हें कुष्ठ रोग से पीड़ित गरीब लोगों के पुनर्वास और उत्थान के लिए विशेष रूप से उनके काम के लिए जाना जाता हैं।

उन्होंने अपनी पत्नी साधना आमटे के साथ मिलकर साल 1950 में कुष्ठ रोगियों के लिए एक संस्था आनंदवन की शुरुआत की थी। उन्हें पद्म विभूषण, गांधी शांति पुरस्कार, रामन मैगसेसे पुरस्कार, टेम्पलटन पुरस्कार और जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पढ़ें: बाबा आमटे का जीवन परिचय

7. विनोबा भावे Vinoba Bhave

विनायक नरहरि विनोबा भावे( 11 सितंबर 1895 –  15 नवंबर 1982), को मुख्य रूप से विनोबा भावे के नाम से जाना जाता है। उन्हें महान भारतीय समाज सुधारक के लिस्ट मे हमेशा आप देश सकते हैं। वह एक भारतीय वकील और अहिंसा व मानव अधिकार के लिए लड़ने वाले व्यक्ति थे।विनोबा भावे को उनके भूदान आंदोलन के लिए भी जाना जाता है।

उन्हें महात्मा गांधी जी के ‘आध्यात्मिक उत्तराधिकारी’ और  ‘भारत के राष्ट्रीय शिक्षक’ के रूप में भी माना जाता है। उन्हें प्रथम सत्याग्रही माना जाता है जवाहरलाल नेहरु जी के साथ जिन्होंने महात्मा गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन में साथ दिया।

8. मदर टेरेसा Mother Teresa

मदर टेरेसा( 26 अगस्त 1910 –  5 सितंबर 1997) जिन्हें कलकत्ता के सेंट टेरेसा के रूप में रोमन कैथोलिक चर्च में माना जाता है। उनका असली नाम अंजे गोन्शे बोजक्षी था परंतु उनके महान कार्यों में उन्हें मदर टेरेसा के नाम से मशहूर बना दिया।

उनका जन्म ऑटोमन साम्राज्य के कोसोवो विलायत के एक हिस्से में हुआ था। मैसेडोनिया में 18 साल रहने के बाद वह आयरलैंड पहुंची और उसके बाद वह भारत आए जहां उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यतीत किया। सन 1950 में मदर टेरेसा है रोमन कैथोलिक चर्च, मिशनरी ऑफ चैरिटी की शुरुआत की जिसमें साल 2012 तक 133 देशों की 4500 सिस्टर जुड़ चुकी थी।

क्या समूह एचआईवी एड्स से मरने वाले लोगों, कुष्ठ और ट्यूबरकुलोसिस से प्रभावित लोगों और उनके परिवार की देखभाल करती थी। मदर टेरेसा को साल 1962 में रामन मैगसेसे शांति पुरस्कार और 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

और पढ़ें: मदर टेरेसा का जीवन परिचय

9. भीमराव रामजी अंबेडकर Bhimrao Ramji Ambedkar

बी आर अंबेडकर / भीमराव रामजी अंबेडकर(14 अप्रैल 1891 –  6 दिसंबर 1956), उन्हें बाबासाहेब के नाम से जाना जाता है। वे एक महान भारतीय समाज सुधारक थे। वह एक भारतीय वकील, अर्थशास्त्री, राजनेता और सामाजिक सुधारक जिन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रोत्साहन दिया और दलित लोगों के ऊपर होने वाले  छुआ छात भेदभाव का विरोध किया।

साथ ही बाबासाहेब आंबेडकर ने महिलाओं और श्रमिकों के अधिकार तो दिलाने का प्रयास किया। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने। उन्हें भारतीय संविधान के वास्तुकार और भारत गणराज्य के संस्थापक पिता के रुप में भी माना जाता है।

और पढ़ें: भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचय

आशा करते हैं प्रमुख भारतीय समाज सुधारक Social Reformers of India in Hindi पर यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Filed Under: Educational Tagged With: प्रमुख भारतीय समाज सुधारक, भारत के समाज सुधारक

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Comments

  1. Anonymous says

    June 22, 2021 at 9:16 am

    very good very nice googd work

    Reply
  2. Joyeta says

    February 18, 2022 at 5:19 pm

    मुझे जरूरत है,। महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले और उड़ीसा के मालती देवी चौधरी के बारे में उनका योगदान और लोक कल्याण कर का काम के बारे में निवंध लिखो

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com