क्या आप जल संरक्षण पर निबंध और नारे (Essay and Slogans on Save Water in Hindi) पढना चाहते हैं?
ऐसा क्यों कहा जाता है,जल ही हमारा जीवन है?
जल हमारे लिए इतना आवश्यक क्यों है और हमें इसे क्यों संरक्षित रखना चाहिए?
आज के इस लेख में हमने इन्हीं प्रश्नों के उत्तरों को निबंध और नारों के माध्यम से बताया है। आईये विस्तार में आपको बताते हैं।
जल संरक्षण पर निबंध Essay on Save Water in Hindi
जैसे की हम सब जानते हैं की जल हमें और अन्य सभी जीव जंतुओं को ही जीवन देता है। पानी के बिना इस पृथ्वी में जीना असंभव है। आज के दिन तक पृथ्वी (पढ़ें: पृथ्वी पर तथ्य) ही एक मात्र ग्रह है जहाँ पानी है। हमें कभी भी पानी के महत्व को भूलना नहीं चाहिये और इसकी बचत करने के लिए जितना हो सके करना चाहिए।
पृथ्वी आ लगभग ज्यादातर हिस्सा पानी है परन्तु उसमें से पीने का पानी बहुत कम है। हमें उसी पीने के पानी का संरक्षण करना होगा नहीं तो पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व मिट जाएगा। पानी के बचत को एक कार्य के जैसे ना मान कर कर्त्तव्य के रूप में करना होगा।
पढ़ें: जल है तो कल है पर निबंध
हमें जल संरक्षण क्यों करना चाहिये? Why should we conserve water in Hindi ?
इस प्रश्न का उत्तर देने से पहले हमें हमारे जीवन में पानी / जल के महत्व को सबसे पहले समझना होगा। मनुष्य ऑक्सीजन, पानी और खाना के बिना नहीं जी सकता है। इन 3 मूल्यवान चीजों में पानी का महत्व सबसे अधिक है।
प्रश्न तो यह होना चाहिए की पृथ्वी में पीने का पानी कितना है और हमें इसका संरक्षण कैसे करना होगा? आंकड़ों के अनुसार पृथ्वी में 71 प्रतिशत पानी है परन्तु उसमें से मात्र 1 प्रतिशत जल ही पीने लायक है।
अगर हम विश्व की पूरी जनसंख्या (पढ़ें: बढती जनसंख्या पर निबंध) के साथ पीने के पानी का अनुपात निकालें तो पता चलता है 1 गैलन पानी का उपयोग प्रतिदिन 1 अरब लोग कर रहे हैं। यह भी अनुमान लगाया जा चूका है कि 3 अरब से भी ज्यादा लोग 2025 तक पानी की कमी से पीड़ित होंगे।
हाला की लोगों को थोडा-थोडा पानी का महत्व समझने आने लगा है परन्तु अभी मनुष्य ने पूरी तरीके से पानी को संरक्षित रखना नहीं सिखा है। जल का संरक्षण आज से ही लोगों को करना शुरू करना होगा क्योंकि ऐसे ही पानी बर्बाद होता रहा तो वो दिन दूर नहीं है जब दुनिया में पानी की समस्या सर पर होगी।
कुछ वर्षों पहले पानी को कोई नहीं बेचता था पर आज अगर आप देखेंगे तो कई कंपनियों ने इसको बेचना शुरू कर दिया। क्योंकि सभी जगह स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है इसलिए पानी लोग खरीद कर पीते हैं। आज एक पानी के 1 लीटर बोतल का दाम 20-25 रुपए हो चूका है। अगर जल संरक्षण और जल को स्वच्छ नहीं रखा जायेगा तो वो दिन दूर नहीं जब 1 लीटर बोतल को 100-200 रुपए दे कर खरीदना पड़े।
आखिर जल का स्वच्छ होना क्यों आवश्यक है और यह मूल्यवान क्यों है?
- कई लाख लोग प्रतिवर्ष जल के दूषित होने के कारण बिमारियों से मर रहे हैं।
- अखबार के एक पेज को बनाने में 13 लीटर पानी बर्बाद होता है तो सोचिये पुरे विश्व में कितना होता होगा।
- हर 15 सेकंड में एक बच्चा जलजनित रोग से मर रहा है।
जल संरक्षण कैसे करें Ways to Save Water in Hindi ?
पानी की बचत / जल संरक्षण के लिए कुछ ज़बरदस्त टिप्स या आईडिया हैं –
- सबसे पहले तो हम सभी को मिल कर कसम खाना होगा की आज से हम पानी को बर्बाद नहीं करेंगे और जितना हो सके उतना जल संरक्षण करेंगे।
- अगर पुरे पृथ्वी में सभी लोग थोडा थोडा पानी भी बचायेंगे इसे फालतू का नहीं बहायेंगे तो सोचिये कितना पानी हम एक दिन में संरक्षित कर सकते हैं।
- हम चाहें तो बारिश के पानी को शौच, कपडे धोने, बगीचे में पेड़-पौधों को पानी देने, और नहाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हमें स्वच्छ पीने के पानी को शौचालय और नहाने में बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने के कारन धीरे-धीरे जल स्थर कम होते जा रहा है।
- हम बारिश के पानी का संग्रहण भी कर सकते है जिसको हम पीने और खाने के अलावा सभी प्रकार के काम में लगा सकते हैं।
- अगर हम नहाते समय शावर की जगह नहाने के लिए बाल्टी का उपयोग करें तो हम 100-200 लीटर पानी प्रतिदिन बचा सकते हैं।
- नल के इस्तेमाल के बाद उसे टाइट से बंद करें क्योंकि पानी का हर एक बूंद अनमोल है।
- हमें अपने गाँव, मोहल्ले और शहर में जल संरक्षण पर नारों के साथ लोगों को पानी को बचाने के फायदों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
- ज्यादातर पेड़-पौधे बारिश के महीने में लगायें ताकि पौधों को प्राकृतिक रूप से पानी मिल सके।
- हमें हाँथ, फल सब्जियों को दोने के लिए मग में पानी लेना चाहिए क्योंकि नल से दोने पर बहुत पानी बर्बाद हो जाता है।
- वर्षा जल संचयन के तरीकों के द्वारा पानी को हम बचा सकते हैं और कई प्रकार से उपयोग में ला सकते हैं।
20 नए ज़बरदस्त : जल संरक्षण पर नारे और पोस्टर New 2020 Best Slogans on Save Water in Hindi with Picture
- बूंद-बूंद नहीं बरतेंगे, तो बूँद-बूँद को तरसेंगे।
- जल है तो कल है, यह हमारे लिए कुदरत की देन है।
- हाथ से हाथ मिलाना है पानी को बचाना है।
- हमारा जल है जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन।
- जल ही जीवन है।
- जल हमारे लिए सोना है, इसे कभी नहीं खोना है।
- बारिश के पानी को बचाना है, घरेलु कामों में लगाना है।
- जल संरक्षण की लायें सोच, नहीं तो पानी के लिए तरसेंगे रोज़।
- पानी को माने अनमोल, क्योंकि यही है जीवन का असली मोल।
- लाल पीला हरा नीला, इस होली खेलेंगे रंग ना हो कर गीला।
- आओ सब मिल कर कसम खाएं, बूँद-बूँद पानी को बचाएं।
- चलो हम हम सब मिल कर संकल्प लें, पानी को नीचे ना बहने दें।
- नल से टिप-टिप पानी गिरने ना दें, पानी को बर्बाद होने ना दें।
- अगर करना है हमारे भविष्य को सुरक्षित, करना होगा बूँद-बूंग पानी को संरक्षित।
- स्वस्थ जीवन की अगर कर रहे हो खोज, बचाओ पानी रोज़।
- ना करो पानी को हर समय नष्ट, सहना पड़ेगा जीवन भर इसका कष्ट।
- पानी बिना जीवन नहीं, इसका संरक्षण हमारे लिए बोझ नहीं।
- दूषित ना करो जल को, नष्ट ना करों आने वाले कल को।
- जल को बचाने के लिए दृढ संकल्प लेना है -पानी बचाओ जीवन बचाओ का नारा फैलाना है।
- जल संरक्षण को हमें आज ही अपनाना है, अपने आने वाले कल को पानी की कमी से बचाना है।
आशा करते हैं आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा। हमारे पोस्ट और जल संरक्षण के नारे को आगे बढाने के लिए इस पोस्ट को अपने सोशल नेटवर्क वेबसाइट पर शेयर करना ना भूलें।
बहुत ही बढ़िया article है ….. ऐसे ही लिखते रहिये और मार्गदर्शन करते रहिये ….. शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙂 🙂
Superd bhaiya ji
Ur thoughts mentioned above are really wonderful and such types of thoughts and thinking should be in the mind of all the citizens of our country.
Jai hind
जल है तो जीवन h वरना सब बेकार h ⏲️