स्वस्थ भोजन Healthy Foods in Hindi

इस पृष्ट आप स्वस्थ भोजन (Healthy Foods in Hindi) की लिस्ट और उनके लिंक पर उनके फायदे और नुकसान (Advantages and Side-effects) के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप इससे कई फलों, बीजों, और प्राकृतिक खाद्य सामग्रियों के विषय में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

साथ ही हमने इन सामग्रियों के उपयोग की विधि भी सही प्रकार से इसमे बताया है। नीचे दिए हुए लिस्ट मे दिए हुए स्वस्थ भोजन के लिंक पर क्लिक करें और उसके विषय में पूरी जानकारी पढ़ें। हमने सभी स्वास्थ्य लाभ रिसर्च करने के बाद ही दिया है जिससे आप पौष्टिक भोजन और उनके उपयोग के विषय में और सटीक जानकारी पा सकें।

शास्त्रों में स्वस्थ जीवन के लिए तीन चीज़ें बहुत ही आवश्यक बताई गयी हैं पर्याप्त व्यायाम (Proper Workout), स्वस्थ भोजन (Healthy food), पर्याप्त विश्राम (Proper Rest)। इस लेख में आप भोजन सम्बन्धी जरुरी जानकारियाँ प्राप्त करेंगे साथ ही कुछ छोटे-मोटे रोगों को अपने भोजन में परिवर्तन कर कैसे दूर करें यह भी जानेंगे।

“पहला सुख निरोगी काया” इस सूक्ति में बहुत गहरा मर्म छुपा हुआ है जिसमें स्वस्थ शरीर को पहला सुख कहा गया है लेकिन यह बिना आवश्यक ज्ञान के यह इसे प्राप्त करना तो दूर समझना भी मुश्किल हो सकता है।

क्या आपको पता है हेल्थ इंडस्ट्री यह मनोरंजन के बाद दूसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री है जिसमें बड़े-बड़े लोगों तथा कम्पनियों के अरबों डॉलर्स लगे हुए हैं| किसी भी इंडस्ट्री को जल्दी बड़ा बनाने का सबसे आसान तरीका है वहाँ पर भ्रम फ़ैलाना। क्योंकि भ्रम के बीच सही तथ्य जल्दी छुप जाता है और पैसे बनाने वाले लोग उसी भ्रम की दूकान में सबसे ऊपर खड़े मिलते हैं।

इसलिए आपसे निवेदन है की आप इस लेख को पूरा पढ़ें और साथ में एक नोट-कलम जरुर रख लें क्योंकि इस लेख में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानने को मिलेंगी।

जानें – संतुलित आहार क्या होता है?

स्वस्थ भोजन क्या होता हैं? What is Healthy Food in Hindi?

स्वस्थ भोजन की परिभाषा जानने से पहले एक सबसे जरूरी बात की स्वस्थ भोजन की कोई निश्चित परिभाषा नहीं हो सकती क्योंकि एक ही भोजन किसी व्यक्ति के लिए उत्तम हो सकता है लेकिन किसी दुसरे को उससे अपच व अन्य दिक्कतें हो सकती है।

हर व्यक्ति की शारीरिक बनावट और गुण-धर्म अलग अलग हो सकते हैं, ठीक उसी प्रकार सभी को एक प्रकार का भोजन भी योग्य नहीं हो सकता।

उपरोक्त बातें ध्यान में रखते हुए स्वस्थ भोजन अर्थात ऐसा भोजन को मनुष्य के प्रकृति में विघ्न उत्पन्न किये बिना सुपाच्य व शरीर तथा मन के लिए लाभकारी हो।

एक उदाहरण से आप और बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। किसी सामान्य, बीमार या कमजोर पाचन वाले व्यक्ति के लिए स्वस्थ भोजन क्या हो सकता है? जवाब में आप कहेंगे की हल्का और सुपाच्य भोजन। वहीं दूसरी तरफ अधिक व्यायाम करने वाला किसी पहलवान के लिए स्वस्थ आहार क्या होगा। आपका उत्तर होगा भारी और पोषण युक्त आहार।

आहार,व्यायाम तथा आराम इन तीनों में उपरोक्त बातें लागू होती है तो अब आप समझ सकते हैं की हजारों रुपये लेकर एक जैसे व्यायाम और डाइट बताने वाले लोग किस स्तर का भ्रम फैला रहे हैं।

स्वस्थ भोजन के लाभ क्या हैं? Benefits of Healthy Food in Hindi

जिस प्रकार एक वाहन को ठीक प्रकार से चलने के लिए अच्छे इंधन की आवश्यकता पड़ती है ठीक उसी प्रकार शरीर को भी शुचारू रूप से चलने के लिए अच्छे इंधन यानी पौष्टिक आहार की आवश्यकता पड़ती है। कार्य करने के लिए शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है और ऊर्जा के लिए आहार का सहारा लिया जाता है।

ग्रहण किये गए आहार से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम तथा अन्य जरूरी तत्व प्राप्त होते है और उन्हीं तत्वों के मदद से शरीर का विकास होता है।

स्वस्थ आहार लेने के निम्न लाभ होते हैं-

  • स्वस्थ भोजन लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन तथा विटामिन मिलता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।
  • आहार को स्वस्थ तथा संतुलित रखने से हड्डियों के लिए सबसे जरुरी कैल्शियम तथा विटामिन – C मिलता है और हड्डियों से जुड़े रोगों का नाश होता है।
  • स्वस्थ आहार लेने से आँखों के लिए सबसे जरूरी विटामिन – A मिलता है जिससे नेत्र से जुड़े रोगों से बचाव होता है।
  • स्वस्थ आहार खाने से पाचन क्रिया पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और पाचन शुचारु रूप से चलने से शरीर तमाम रोगों से बचा रहता है।
  • त्वचा सम्बन्धी विकारों का स्त्रोत पेट को ही माना जाता है और पेट का सीधा जुड़ाव हमारे भोजन से होता है इसलिए आहार को स्वस्थ रखने से त्वचा भी चमकदार और स्वस्थ रहती है।

स्वस्थ भोजन की लिस्ट List of Healthy Foods in Hindi

1. तरबूज बीज के फायदे और नुक्सान तरबूज एक फल है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है, यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। लेकिन क्या आप इसके बीज के फ़ायदों के बारे में जानते हैं। जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

2. गन्ने के रस के फायदे और नुकसान– गर्मियों के मौसम में आपने सभी जगह देखा होगा लोग जम कर गन्ने का जूस पीते हैं, क्यों? जानें के लिए पूरा लेख पढ़ें।

3. छाछ के स्वास्थ्य लाभ और साइड-इफ़ेक्ट क्या आप जानते आयुर्वेद में छाछ को सात्विक आहार की श्रेणी में रखा गया है। इसके सभी फायदे और नुकसान जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

4. नारियल पानी के स्वास्थ्य लाभ व हानि- नारियल के पानी में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके और स्वास्थ्य लाभ जाननेेे के लिए पूरेेे लेख को पढ़ें।

5. चुकंदर के स्वास्थ्य लाभ और साइड-इफ़ेक्ट– चुकंदर को खासकर बीट के नाम से जाना जाता है। यह एक मीठा सब्जी है। इसे स्वस्थ भोजन के रूप में ज्यादातर सलाद में उपयोग किया जाता है। इसके और स्वास्थ्य फायदे जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

6. कौंच के बीज के फायदे और नुकसान- कौंच के बीज शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, नियासिन,  फास्फोरस, आयरन व जिंक आदि पाये जाते है। इसके स्वास्थ्य फायदों के बारे में जानने के लिए मुख्य लिंक पर क्लिक करें।

7. गाजर के जूस के फायदे और साइड-इफ़ेक्ट– गाजर एक बहुत ही बेहतरीन मीठी सब्जी है जिससे हजारों प्रकार के स्वस्थ भोजन बनाए जा सकते हैं साथ ही इसे कच्चा भी खाया जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानने के लिए पूरेेे लेख को पढ़ें।

8. आंवला के स्वास्थ्य फायदे व गुणआंवला में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक सुंदर और आसानी से पाया जाने वाला पौष्टिक फल है जिसे कई प्रकार सेेे भोजन में उपयोग किया जा सकता है।

9. मौसंबी के फायदे और नुकसान- मौसमी एक बहुत ही पौष्टिक फल है जो मीठा लिंबू भी कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट तथा बहुत से पोषक तत्व पाये जाते है। इसके सभी फायदों के विषय में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

10. अंकुरित अनाज के फायदे और नुकसान- अगर आप अपना वजन कम करना चाहतेे हैं और सबसे अच्छा स्वस्थ भोजन की तलाश में है तो अंकुरित अनाज बेस्ट है। स्प्राउट के विषय में ज्यादा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।

11. लेमन ग्रास के फायदे और नुकसान- लेमन ग्रास एक प्रकार का पौष्टिक और औषधीय पौधा है जिसे की प्रकार से एक स्वस्थ भोजन के रूप उपयोग किया जाता है। इसके सभी लाभ को जानने के लिए लिंक पर जाएं।

12. दूध के फायदे और नुकसान- आप सभी जानते हैं की दूध पीने के अनेक स्वास्थ्य लाभ है। परंतु ऐसे भी कई फायदे हैं जिनके विषय में बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसे सभी लाभ के विषय में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

13. अलसी बीज के फायदे और नुक्सान अलसी के बीज शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इससे इम्यूनिटी स्ट्रॉंग होता है और साथ ही ऐसे ही कई फायदे हैं जिनके विषय में आप पूरे लेख में पढ़ सकते हैं।

14. स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे नुकसान स्ट्रॉबेरी एक बहुत ही अनोखा फल है जो हजारों प्रकार के भोजन में उपयोग होता है। इससे की प्रकार की मिठाइयां और चॉकलेट भी बनाई जाति है। इसके फायदे और साइड इफेक्ट के विषय में जानने के लिए लिंक पर क्लिक कर के पूरे लेख को पढ़ें।

15. ब्लूबेरी (नीलबदरी) खाने के फायदे नुकसान ब्लूबेरी को बहुत ही पौष्टिक स्वस्थ भोजन माना जाता है। इसमे कैलोरी, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शर्करा विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B-6, मैग्नीशियम पाया जाता है। इसके लाभ के विषय में पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

16. कीवी फल खाने के फायदे और नुकसान- कीवी एक अनोखा पौष्टिक फल है जो बहुत ही काम देशों में पाया जाता है। इसमे एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई, केरोटिनोइड्स, प्रोटीन, फोलेट (फोलिक ऐसिड), पोटेशियम, लोहा और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके विषय में और जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

17. राजमा खाने के फायदे- राजमा एक दाल है जिसमें की प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं। इसे सबसे ज्यादा म्यांमार, भारत, ब्राजील, चीन, मैक्सिको में उगाया जाता है। जानें इसे क्यों स्वस्थ भोजन माना जाता है।

18. अनार खाने के फायदे और नुक्सान- हम सभी अनार खासकर बुखार होने पर या तबीयत बिगड़ने पर ही खाते हैं। कुछ ही ऐसे लोग हैं जो इस स्वस्थ फल के फ़ायदों के विषय में पूरी जानकारी रखते हैं। इसके विषय में और जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

19. चाय पीने के फायदे और नुकसान- चाय लगभग सभी लोग पीते हैं पर अच्छे स्वाद के साथ इसके की स्वास्थ लाभ भी हैं। इनके विषय में जानने के लिए पूरा पढ़ें।

20. मसूर की दाल खाने के फायदे मसूर की दाल में प्रचुर मात्र में कलोरी होता है। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है और इसे दाल और सब्जी दोनों में उपयोग किया जा सकता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

21. ओलिव ऑयल के फायदे व नुकसानकहा जाता है सभी तेलों में आलिव ऑइल (जैतून का तेल) हृदय के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसके अन्य की स्वास्थ लाभ हैं। जानने के लिए लिंक पर क्लिक करके मुख्य लेख को पढ़ें।

22. दालचीनी के स्वास्थ्य लाभलगभग सभी मसलों में दालचीनी का उपयोग होता है परंतु क्या आपको पता है दालचीनी को और भी औषधि रूप में खाया जाता है। जाने इसके लाभ पूरे पोस्ट में।

23. नारियल पानी के स्वास्थ्य लाभ व हानिलगभग सभी लोगों को नारियल पानी पीना बहुत पसंद आता है। पर कुछ लोगों को इससे असिडिटी भी होता है। इसलिए इसके सही और लभी जानना जरूरी है।

24. सेंधा नमक के 15 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ- कहा जाता है सेंधा नमक में कम सोडीअम होता है और इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदयक होता है। इसके ऐसे ही और स्वास्थ्य लाभ जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

25. चिया बीज के स्वास्थ्य लाभचिया बीज एक बहुत ही जादुई भोजन जो वज़न काम करने मे बहुत मदद करता है। इसके अन्य लाभ जानने के लिए पूरे लेख को पढ़ें।

26. पालक खाने के स्वास्थ्य लाभपालक एक पौष्टिक सब्जी है जिसके स्वास्थ्य गुण इतने हैं की गिनवाना मुश्किल है। यह पत्तों के रूप में होते हैं और इसमे की विटामिन मिनेरल्स पाए जाते हैं।