• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Stories » Personality Development Stories » अकबर बीरबल की कहानियाँ Best Akbar Birbal Short Stories in Hindi

अकबर बीरबल की कहानियाँ Best Akbar Birbal Short Stories in Hindi

Last Modified: December 17, 2021 by बिजय कुमार 76 Comments

अकबर बीरबल की कहानियाँ Best Akbar Birbal Short Stories in Hindi

आज के इस लेख में हमने अकबर बीरबल की कहानियाँ (Best Akbar Birbal Short Stories in Hindi) प्रस्तुत की है। यह अकबार और बीरबल की ज्ञानवर्धक विश्व प्रसिद्द कहानियाँ हैं जिन्हें बच्चे बहुत पसंद करते हैं और जीवन में बहुत कुछ अच्छा सीखते हैं।

अकबर और बीरबल (Akbar and Birbal) को कौन नहीं जनता? क्या आपको पता है अकबर बीरबल की कहानियाँ विश्व प्रसिद्ध हैं और उनकी हर एक कहानी में हमें कुछ ना कुछ सिखने का मौका मिलता है?

पढ़ें: अकबर बीरबल की 3 मज़ेदार कहानियां 

Table of Content

Toggle
  • अकबर बीरबल की 5 विश्व प्रसिद्द कहानियाँ Best 5 Akbar Birbal Short Stories in Hindi
    • 1. बीरबल और चोर की कहानी (Birbal caught the thief Story in Hindi)
      • कहानी से शिक्षा (Moral)
    • 2. बीरबल को पूछे गए तीन प्रश्न (3 Question Asked to Birbal Story in Hindi)
      • कहानी से शिक्षा (Moral)
    • 3. बीरबल और अंगूठी चोर की कहानी (Birbal and The Ring thief Story in Hindi)
      • कहानी से शिक्षा (Moral)
    • 4. राज्य के कौवों की गिनती की कहानी (Crows in the Kingdom Story in Hindi)
      • कहानी से शिक्षा (Moral)
    • 5. बीरबल की खिचड़ी कहानी Birbal’s Khichdi Story in Hindi
      • कहानी से शिक्षा (Moral)

अकबर बीरबल की 5 विश्व प्रसिद्द कहानियाँ Best 5 Akbar Birbal Short Stories in Hindi

यह वह moral stories हैं जो सीख देने के साथ-साथ बहुत मजेदार और रोचक भी होते हैं। पहले अकबर-बीरबल की कहानियों के एपिसोड टेलीविज़न पर भी खूब देखना पसंद करते थे। चलिए जानते हैं वह बेहतरीन अकबर बीरबल की कहानियाँ कौन सी हैं –

1. बीरबल और चोर की कहानी (Birbal caught the thief Story in Hindi)

एक बार राजा अकबर के प्रदेश में चोरी हई। इस चोरी में एक चोर नें एक व्यापारी के घर से बहुत ही कीमती सामान चुरा लिया था। उस व्यापारी को इस बात पर तो पूरा विश्वास था कि चोर उसी के 10 नौकरों में से कोई एक था पर वह यह नहीं जानता था की वह कौन है।

यह जानने के लिए की चोर कौन है ! वह व्यापारी बीरबल के पास गया और उसने बीरबल से मदद मांगी। बीरबल नें भी इस बात पर हाँ कर दिया और अपने सिपाहियों से कहा कि सभी 10 नौकरों को जेल में डाल दिया जाये।

यह सुनते ही उसी दिन सिपाहियों द्वारा सभी नौकरों को पकड़ लिया गया। बीरबल नें सबसे पुछा कि चोरी किसने किया है परन्तु किसी नें भी यह मानने को इंकार कर दिया की चोरी उसने किया है।

बीरबल नें थोड़ी देर सोचा, और कुछ देर बाद वह दस समान लम्बाई की छड़ी ले कर आये और सभी चुने हुए लोगों को एक-एक छड़ी पकड़ा दिया। पर छड़ी पकडाते हुए बीरबल नें एक बात कहा ! उस इंसान की छड़ी 2 इंच बड़ी हो जाएगी जिस व्यक्ति नें यह चोरी की है। यह कह कर बीरबल चले गए और अपने सिपाहियों को निर्देश दिया की सुबह तक उनमें से किसी भी व्यक्ति को छोड़ा ना जाये।

जब बीरबल नें सुबह सभी नौकरों की छड़ी को ध्यान से देखा तो पता चला उनमें से एक नौकर की छड़ी 2 इंच छोटी थी। यह देकते ही बीरबल ने कहा ! यही है चोर।

बाद में यह देख-कर उस व्यापारी नें बीरबल से प्रश्न किया कि कैसे उन्हें पता चला की चोर वही है। बीरबल नें कहा कि चोर नें अपने छड़ी के 2 इंच बड़े हो जाने के डर से रात के समय ही अपने छड़ी को 2 इंच छोटा कर दिया था।

कहानी से शिक्षा (Moral)

सत्य कभी नहीं छुपता इसलिए जीवन में कभी भी झूट मत बोलो।

[amazon bestseller=”akbar birbal” items=”2″]

2. बीरबल को पूछे गए तीन प्रश्न (3 Question Asked to Birbal Story in Hindi)

बीरबल, राजा अकबर के बहुत प्रिय थे। वह अपने बहुत सारे निर्णय बीरबल की चालाकी और बुद्धिमानी के बल पर सभा में लेते थे। यह देख कर कुछ दरबारीयों के मन में बीरबल के प्रति घृणा जागृत हो गयी। उन दरबारियों नें मिल कर बीरबल को बादशाह अकबर के सामने निचा दिखने के लिए एक योजना बनाया।

एक दिन भरी सभा में उन दरबारियों नें अकबर के समक्ष कहा कि अगर बीरबल हमारे 3 प्रश्नों का उत्तर दे देंगे तो हम मान जायेंगे की बीरबल से बुद्धिमान कोई नहीं। बीरबल की बुद्धि की परीक्षा लेने के लिए बादशाह अकबर हमेशा तईयार खड़े रहते थे। यह बात सुनते ही राजा अकबर नें हाँ कर दिया।

3 प्रश्न कुछ इस प्रकार के थे –

प्रश्न 1: असमान में कितने तारे हैं?
प्रश्न 2: इस धरती का कंद्र कहाँ है?
प्रश्न 3: इस पृथ्वी में कितने पुरुष और महिला हैं?

यह सुनते ही अकबर ने तुरंत बीरबल से कहा! अगर तुम इन प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाओगे तो तुम्हे अपने मुख्यमंत्री के पद को त्यागना पड़ेगा।

पहले प्रश्न के उत्तर के लिए, बीरबल एक घने बालों वाले भेड़ को घर ले आये और कहने लगे की जितने बाल इस भेड़ के शारीर में हैं उतने ही तारे असमान में हैं। अगर मेरे दरबारी मित्र इस भेड़ के सभी बाल गिनना चाहें तो गिन सकते हैं।

दुसरे प्रश्न के उत्तर के लिए, बीरबल जमीन पर कुछ रेखाएं खीचने लगे और कुछ देर बाद उन्होंने एक लोहे की छड़ी को गाड़ दिया और कहा यह है धरती का केंद्र बिंदु। अगर मेरे दरबारी दोस्त मापना चाहते हैं तो स्वयं माप सकते हैं।

तीसरे सवाल के उत्तर में बीरबल बोले, वैसे तो यह बताना बहुत ही मुश्किल है कि इस दुनिया में पुरुष कितने हैं और महिलाएं कितनी हैं क्योंकि इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको उस गणना में नहीं जोड़ा जा सकता जैसे की हमारे यह दरबारी मित्र। अगर इस प्रकार के लोगों को हम मार डालें तो हमें गणना करने में भी आसानी होगी।

यह सुनते ही सभी दरबारियों नें सर निचे कर लिया। तभी राजा अकबर में हँसते हुए कहा ! बीरबल, तुमसे चालक और बुद्धिमान कोई नहीं।

कहानी से शिक्षा (Moral)

सफलता प्राप्त करना का कोई न कोई रास्ता जरूर होता है बस अपनी बातों पर दृढ़ संकल्प रखना जरूरी है।

3. बीरबल और अंगूठी चोर की कहानी (Birbal and The Ring thief Story in Hindi)

एक दिन भरे दरबार में राजा अकबर नें अपना अंगूठी खो दिया। जैसे ही राजा को यह बात पता चली उन्होंने सिपाहियों से ढूँढने को कहा पर वह नहीं मिला।

राजा अकबर नें बीरबल से दुखी मन से बताया कि वह अंगूठी उनके पिता की अमानत थी जिससे वह बहुत ही प्यार करते थे। बीरबल नें जवाब में कहा! आप चिंता ना करें महाराज, मैं अंगूठी ढून्ढ लूँगा।

बीरबल नें दरबार में बैठे लोगों की तरफ देखा और राजा अकबर से कहा !  महाराज चोरी इन्हीं दर्बर्यों में से ही किसी ने किया है। जिसके दाढ़ी में तिनका फसा है उसी के पास आपका अंगूठी हैा।

जिस दरबारी के पास महाराज का अंगूठी था वह चौंक गया और अचानक से घबराहट के मारे अपनी दाढ़ी को धयान से देखने लगा। बीरबल नें उसकी हरकत को देख लिया और उसी वक्त सैनिकों को आदेश दिया और कहा! इस आदमी की जांच किया जाए।

बीरबल सही था अंगूठी उसी के पास थी। उसको पकड़ लिया गया और कारागार में कैद कर लिया गया। राजा अकबर बहुत खुश हुए।

कहानी से शिक्षा (Moral)

एक दोषी व्यक्ति हमेशा डरता रहता है।

4. राज्य के कौवों की गिनती की कहानी (Crows in the Kingdom Story in Hindi)

एक दिन राजा अकबर और बीरबल राज महल के बगीचे में टहल/घूम रहे थे। बहुत ही सुन्दर सुबह थी, बहुत सारे कौवे तालाब के आस पास उड़ रहे थे। कौवों को देखते ही बादशाह अकबर के मन में एक प्रश्न उत्पन्न हुआ। उनके मन में यह प्रश्न उत्पन्न हुआ कि उनके राज्य में कुल कितने कौवे होंगे?

बीरबल तो उनके साथ ही बगीचे में टहल रह थे तो राजा अकबर नें बीरबल से ही यह प्रश्न  कर डाला और पुछा ! बीरबल, आखिर हमारे राज्य में कितने कौवे हैं? यह सुनते ही चालक बीरबल ने तुरंत उत्तर दिया – महाराज, पुरे 95,463 कौवे हैं हमारे राज्य में।

महाराज अकबर इतने तेजी से दिए हुए उत्तर को सुन कर हक्का-बक्का रह गए और उन्होंने बीरबल की परीक्षा लेने का सोचा। महाराज नें बीरबल से दोबारा प्रश्न किया ! अगर तुम्हारे गणना किये गए अनुसार कौवे ज्यादा हुए?

बिना किसी संकोच के बीरबल बोले हो सकता है किसी पड़ोसी राज्य के कौवे घूमने आये हों। और कम हुए तो! बीरबल नें उत्तर दिया, ” हो सकता है हमारे राज्य के कुछ कौवे अपने किसी अन्य राज्यों के रिश्तेदारों के यहाँ घूमने गए हों।

कहानी से शिक्षा (Moral)

जीवन में शांत मन से विचारों को सुनने और सोचने से, जीवन के हर प्रश्न का उत्तर निकल सकता है।

5. बीरबल की खिचड़ी कहानी Birbal’s Khichdi Story in Hindi

यह एक ठण्ड के मौसम की सुबह थी। राजा अकबर और बीरबल सैर कर रहे थे। उसी वक्त बीरबल के मन में एक विचार आया और वो राजा अकबर के सामने बोल पड़े एक आदमी/मनुष्य पैसे के लिए कुछ भी कर सकता हैं। यह सुनते ही अकबर नें पास के झील के पानी में अपनी उँगलियों को डाला और झट से निकाल दिया, पानी बहुत ही ठंडा होने के कारण।

अकबर बोले क्या कोई ऐसा व्यक्ति है जो पैसे के लिए पूरी रात इस झील के ठन्डे पानी में खड़ा रह सके। बीरबल नें कहा, ” मुझे पूरा यकीं हैं मैं किसी ना किसी ऐसे व्यक्ति को जरूर ढून्ढ लूँगा। यह सुनते ही अकबर नें बीरबल से कहा, ” अगर तुम इस प्रकार के किसी मनुष्य को हमारे पास ले कर आओगे और वह यह कार्य करने में सफल हो गया तो हम उसे सौ स्वर्ण मुद्राएँ देंगे।

अगले ही दिन बीरबल खोज में लग गए और उन्हें ऐसा आदमी मिल गया जो बहुत ही गरीब था और सौ स्वर्ण मुद्राओं के लिए उस झील के पानी में पूरी रात खड़े रहने को राज़ी हो गया। वह आदमी झील के पानी में जा कर खड़े हो गया।

राजा अकबर के सैनिक भी उस गरीब मनुष्य को रात भर पहरा देने के लिए झील के पास खड़े थे। वह पूरी रात उस झील के पानी में गले तक खड़ा रहा। अगले दिन सुबह उस आदमी को दरबार में राजा अकबर के पास लाया गया। बादशाह अकबर नें उस व्यक्ति से पूछा, ” तुम पूरी रात कैसे इतने ठन्डे पानी में अपने सर तक डूब कर रह पाए।

उस गरीब व्यक्ति नें उत्तर में कहा, ” हे महाराज में पूरी रात आपके महल में जलते हुए एक दीप को रातभर देखता रहा, जिससे की मेरा ध्यान ठण्ड से दूर रहे। अकबर ने यह सुनते ही कहा, ” ऐसे व्यक्ति को कोई इनाम नहीं मिलेगा जिसने पूरी रात मेरे महल के दीप की गर्माहट से ठन्डे पानी में समय बिताया हो।

यह सुन कर वह गरीब आदमी बहुत दुखी हुआ और बीरबल से उसने मदद मांगी। अगले दिन बीरबल दरबार में नहीं गए। जब राजा परेशान हुए तो उन्होंने अपने सैनिकों को उनके घर भेजा। जब सैनिक बीरबल के घर से लौटे, तो उन्होंने राजा अकबर से कहा कि जब तक बीरबल की खिचड़ी नहीं पकेगी वह दरबार में नहीं आएंगे।

राजा कुछ घंटों के लिए रुके और उसी दिन शाम को वह स्वयं बीरबल के घर गए। जब वह वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बीरबल कुछ लकड़ियों में आग लगा कर निचे बैठे थे, और कुछ 5 फीट ऊपर एक मिटटी के एक कटोरे में खिचड़ी पकाने के लिए लटका रखा था।

यह देखते ही राजा और उनके सैनिक हँस पड़े। अकबर बोल पड़े, “यह खिचड़ी कैसे पक सकती है जबकी चावल से भरा कटोरा तो आग से बहुत दूर है।

बीरबल नें उत्तर दिया, “अगर कोई आदमी इतनी दूर से एक दीपक की गर्मी से पूरी रात झील के ठंडे पानी में समयबिता सकता है तो यह किचड़ी क्यों नहीं पक सकती है।राजा अकबर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने उस गरीब आदमी को उसका इनाम(सौ स्वर्ण मुद्राएँ) प्रदान किया।

कहानी से शिक्षा (Moral)

जीवन में दुसरे लोगों की मेहनत/परिश्रम के महत्व को समझना चाहिए और हर किसी व्यक्ति को सम्मान देना चाहिए।

अगर आपको ये 5 बेहतरीन अकबर बीरबल की कहानियाँ (Best Akbar Birbal Short Stories in Hindi) अच्छी लगी हो तो comment के माध्यम से अपने सुझाव भेजें।

Filed Under: Hindi Short Stories, Personality Development Stories Tagged With: akbar birbal moral stories in hindi, Akbar Birbal Stories in Hindi, akbar birbal story PDF download, Children Stories in Hindi, Kids Stories in Hindi, अकबर बीरबल की कहानियाँ, बच्चों के लिए कहानियाँ

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Comments

  1. Parul Chouhan says

    August 5, 2016 at 2:36 pm

    Very Nice Stories. Thanks

    Reply
    • ASRAF khan says

      January 21, 2019 at 8:13 pm

      NYC

      Reply
    • Anonymous says

      October 19, 2021 at 10:17 am

      Yes very nice

      Reply
    • aya khan says

      January 31, 2022 at 4:41 pm

      really very very nice stories

      Reply
  2. Aviansh says

    August 5, 2016 at 4:15 pm

    Nice collection of stories. Good they are in hindi. For more moral stories check out hindishortstory.com

    Reply
  3. RAHUL SHARMA says

    August 18, 2016 at 10:36 am

    mujhe akbar birbal ki kahani bahut psnd hai

    Reply
    • mohsin says

      March 17, 2018 at 3:40 pm

      Veri nice kahaniya akber beer

      Reply
  4. Amit yadav says

    August 30, 2016 at 12:52 pm

    Very nice stories

    Reply
  5. srinija says

    September 15, 2016 at 2:32 pm

    nice stories

    Reply
  6. Dharam says

    September 16, 2016 at 10:47 am

    Nice one

    Reply
  7. जयदीप माछी says

    September 21, 2016 at 4:00 pm

    हैलो फ़्रेंड्स आप की वैबसाइट मुजे बहुत ही पसंद आई, आप ने अकबर बीरबल की कहानी भी बड़िया तरीके से लिखी है, आई एएम इम्प्रेस

    Reply
  8. अकबर बीरबल says

    October 14, 2016 at 5:24 pm

    आपने अकबर और बीरबल के उपर बहुत जी अच्छा आर्टिकल लिखा है मुझे पढकर बहुत ही अच्छा लगा

    Reply
  9. Abhishek says

    October 23, 2016 at 10:42 am

    Very nice stories

    Reply
    • Anonymous says

      June 11, 2021 at 8:38 pm

      very nice

      Reply
  10. Lucky says

    November 4, 2016 at 10:29 pm

    Very nice

    Reply
  11. mukesh rahisa says

    November 8, 2016 at 1:27 pm

    very nice sir

    Reply
  12. appy says

    November 24, 2016 at 4:38 pm

    Waoooooo i like this story

    Reply
  13. aniketmurya says

    December 10, 2016 at 10:57 am

    Exlent story

    Reply
  14. sameer says

    December 16, 2016 at 10:19 pm

    Nice story

    Reply
  15. sumaiyya says

    December 28, 2016 at 3:13 pm

    very nice stories………………………………………………..i like,……..!!!!!!!!!!!!!!

    Reply
  16. Bhanupratap Singh Tomar says

    December 29, 2016 at 1:20 pm

    Mujhe Akbar Or Birbal Ki Story Bahut Hi Pasand h Thangs

    Reply
  17. Prabhat Kumar Mishra says

    January 20, 2017 at 7:11 pm

    Vry vry nic story.

    Thanks

    Reply
  18. shivaay says

    February 28, 2017 at 10:47 am

    very very nice stories………..

    Reply
  19. suhail alam says

    March 18, 2017 at 7:06 pm

    outstanding story so thanks.

    Reply
  20. Kartik says

    March 24, 2017 at 9:14 pm

    Nice collection by you.I am pleasure to read your best valuable story.

    Reply
  21. manohar sharma says

    April 2, 2017 at 8:52 pm

    very nice collection. These stories are valuable to everyone.

    Reply
  22. manohar vaishnav says

    April 10, 2017 at 1:02 pm

    Very nice stories

    Reply
  23. Khushi singh says

    May 7, 2017 at 11:06 am

    It is very nice stories and human will flow this story of moral they will best life in the world

    Reply
  24. CHANDRA SHEKHAR PATHAK says

    November 11, 2017 at 1:22 pm

    OLD IS GOLD .

    Reply
  25. SATYAM PATEL says

    December 12, 2017 at 4:57 pm

    AKBAR AUR BIRBAL KI KAHANI PARNE ME BAHUT MAZA AATA HAI.

    Reply
  26. Ankit Jakhar says

    December 15, 2017 at 1:53 pm

    Bahut hi badia kahaniya

    Reply
  27. dinayak bala says

    January 10, 2018 at 4:09 pm

    nice stories

    Reply
  28. Aryan singh says

    January 15, 2018 at 9:41 am

    Sari kahaniyan acchi this.
    khas kar birbal ki khidri to bahot famus Hai.
    Thanks

    Reply
  29. SUMIT LHASE says

    February 23, 2018 at 5:48 am

    THANK U

    Reply
  30. G K VARSHNEY says

    March 2, 2018 at 11:05 am

    Highly motivational posts.

    Reply
  31. Yogesh meena says

    March 2, 2018 at 11:56 am

    मुझे आपकी अकबर-बीरबल की कहानियँा बहुत पंसद आयी है|
    Very very nice stories of akbar-birbal…

    Reply
  32. Rahul sharma alx sharma says

    May 19, 2018 at 1:56 pm

    Very nice stories

    Reply
  33. Gaurav Jain says

    June 7, 2018 at 8:52 pm

    Birbal

    Reply
  34. COOL says

    July 28, 2018 at 7:16 pm

    I like it.

    Reply
  35. jayendra bhandari says

    August 4, 2018 at 8:38 pm

    very nice stories in hindi

    Reply
  36. Ravi yadav says

    September 29, 2018 at 8:33 pm

    Mujhe aisi kahaniya bahut pasand free time me aksar aisi kahaniya padta rahta hu so ye Pancho kahaniya mujhe bahut acchi lagi

    Reply
  37. Akash says

    October 17, 2018 at 2:08 pm

    Bahut hi khubsurat kahani thi….. Aur lAst ka moral Bahut hi accha tha…

    Reply
  38. VIVEK CHERIAN says

    November 6, 2018 at 5:29 pm

    Thank you very much Vijay. Aapne Bahut hi Acchi kahani share ki hai , ek bahut achha moral ke saaath apne ise present kiya. Future mein aur aise kahani share jarur kijiyega.

    Reply
  39. Prashant says

    December 23, 2018 at 1:01 pm

    Nice one stories

    Reply
  40. bidyadhar says

    January 4, 2019 at 11:52 am

    very nice story.

    Reply
  41. Gangadhar says

    March 24, 2019 at 9:11 pm

    Bahut achhi siksha mila padhkar

    Reply
  42. Priyanshu says

    May 16, 2019 at 5:23 pm

    Sir your collection is good.

    Reply
  43. Arti Tripathi says

    June 14, 2019 at 11:53 pm

    Very nice story

    Reply
  44. ANUJ KUMAR says

    June 21, 2019 at 8:26 pm

    very very nice

    Reply
  45. kalpna says

    June 27, 2019 at 5:10 pm

    The stories are very nice.
    but i can’t understand one thing
    who is the editor and the author of these stories
    can you please tell
    please……….

    Reply
  46. Abhi says

    July 25, 2019 at 10:50 pm

    बहुत ही बढियां हैं सभी कहानियां

    Reply
  47. Md.Shahid Ansari says

    September 30, 2019 at 8:51 pm

    Vijay sir in 5 kahaniyo se bahut kuchh sikhne ko Mila very very good story…

    Reply
  48. Cool says

    November 15, 2019 at 9:05 pm

    like Birbal

    Reply
  49. yadav ji says

    December 15, 2019 at 7:05 pm

    mai bhi apne class me akbar birbal ki kahani sunata hu.
    birbal jaisa sabko mind de.
    thank you

    Reply
  50. sahil mahi says

    January 5, 2020 at 3:35 am

    very nice story

    Reply
  51. Sunita sharma says

    March 24, 2020 at 10:23 am

    Nice story

    Reply
  52. Vedika Deore........;; says

    April 8, 2020 at 5:43 pm

    very nice stories….:)

    Reply
  53. Atharva Srivastava says

    May 28, 2020 at 7:39 pm

    Thank you 1hndi.com for your beautiful stories

    Reply
  54. Sudip Das says

    July 1, 2020 at 6:22 pm

    bohot hi acchi stories thi

    Reply
  55. Riddhi says

    December 30, 2020 at 10:57 pm

    Mee is also like akhbar and Birbal Stories

    Reply
  56. AsitWaghmare says

    February 27, 2021 at 1:12 pm

    Nice stories

    Reply
  57. Anonymous says

    April 11, 2021 at 2:22 pm

    Khichri agar pak gayi ho to hame bhi khila dijiye

    Reply
  58. Anonymous says

    May 27, 2021 at 2:27 pm

    I like birbal caught the their in hindi

    Reply
  59. Md Rashid says

    June 14, 2021 at 11:47 am

    Best story friend

    Reply
  60. RAJKISHORE KAUSHIK says

    July 14, 2021 at 12:02 pm

    Amazing story

    Reply
  61. ShayariMan says

    January 3, 2022 at 9:38 pm

    ❝ ये बात हवाओं को भी बताये रखना,
    रौशनी होगी चिरागों को भी जलाये रखना,
    लहू देकर जिसकी हिफाजत की हमने,
    ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना। ❞
    **Happy Republic Day**

    Reply
  62. Anonymous says

    January 11, 2022 at 8:25 pm

    Nice stories

    Reply
  63. ANUSHA says

    May 19, 2022 at 2:23 pm

    WELL THEASE ARE VERY NICE STORIES I HAVE ALO READED PLEASE MAKE MORE THESE ARE OLNY 5 I LIKE IT SO THANKS

    Reply
  64. ojas says

    June 4, 2023 at 9:17 pm

    mujhe birbal or akbar ki kahani bht achi lagi esme toh bht very good dunga

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com