इस लेख में हमने खुश रहने के 35+ उपाय Best Happy Living Tips in Hindi बताये हैं। इन खुश रहने के तरीकों और टिप्स की मदद से आप आसानी से हमेशा खुश रह सकते है।
प्रस्तावना Introduction (खुश रहने के तरीके)
Contents
- 1 प्रस्तावना Introduction (खुश रहने के तरीके)
- 2 खुश रहने के बेहतरीन तरीके Best 35+ Tips to Be Happy in Hindi
- 2.1 1. ख़ुशी हमारे अंदर होती है Happiness is inside us
- 2.2 2. खुश रहने के लिए काम करें Keep working
- 2.3 3. काम से प्यार करें Love your Job
- 2.4 4. परिवार को समय दे कर खुश रहें Give time to your family
- 2.5 5. लोगों को वो दे जो आप चाहते है Give love and happiness to other
- 2.6 6. ज्यादा न सोचे (कम सोचें-खुश रहें) Stop overthinking
- 2.7 7. आत्मविश्वास बनायें रखें Trust yourself first
- 2.8 8. अपनी ख़ुशी लोगों से शेयर करें Share your happiness with other peoples
- 2.9 9. मुस्करहट बनाये रखें Always smile
- 2.10 10. हमेशा समाधान ढूंढे Always be a problem solver
- 2.11 11. ईर्ष्या से बचे Get rid of Jealousy
- 2.12 12. सुबह सैर पर जाएं Go for morning walk
- 2.13 13. आलोचना न करें Don’t criticize anyone
- 2.14 14. समय का सदुपयोग करें Good use of time
- 2.15 15. हमेशा सकारात्मक सोचे Always think positive
- 2.16 16. दयालु बनें खुश रहें Be kind Be happy
- 2.17 17. अतीत से दूरी बनाए Stay away from past
- 2.18 18. अपनी गलतियों की जिम्मेदारी ले Take responsibility for your mistakes
- 2.19 19. तुलना ना करें Don’t Compare
- 2.20 20. अपने आपको दे समय Give time to yourself
- 2.21 21. हास्य प्रोग्राम देखें Watch funny and comedy shows
- 2.22 22. शिकायत न करें Don’t complain
- 2.23 23. लिए फ़ैसलों की चिंता न करें Don’t think about your decisions
- 2.24 24. प्रेरणा Inspiration
- 2.25 25. रिलैक्स रहें Be relax
- 2.26 26. सकारात्मक लोगों के साथ रहें Always stay with Positive peoples
- 2.27 27. अपेक्षा कम करें Reduce Expectation level
- 2.28 28. अच्छा और पौष्टिक खाना खाए Eat nutritious food
- 2.29 29. लॉफिग क्लब ज्वॉइन करें Join Laughing Club
- 2.30 30. खुद को सक्रिय रखें Be more active
- 2.31 31. नकारात्मक चीजों से बचे Stay away from negative things
- 2.32 32. खूब पानी पिए Drink lots of water
- 2.33 33. अच्छी नींद लें Take good sleep
- 2.34 34. ईश्वर का ध्यान करें Meditation to God
- 2.35 35. दोस्त बनायें Make friends
- 2.36 36. हमेशा अपने दिल की बात सुनें Always listen your heart
- 2.37 37. घर में पेड़ पौधे लगायें Do plantation
- 2.38 38. ख़ुशी के लिए जरूरी है संतुष्टि Satisfactions is Important
- 3 निष्कर्ष Conclusion
दोस्तों खुश रहने का अधिकार हम सभी को है, और हम सभी खुश रहना चाहते है, लेकिन ऐसी क्या वजह है? जिसके कारण हम चाह कर भी खुश नहीं रह पाते और बहुत ही जल्द उदास हो जाते है। अगर ध्यान से देखा जाएं तो इसका सिर्फ एक ही कारण हो सकता है, वो है, हम खुद खुश रहने की वजह दूसरों में ढूंढते है, जबकि वो वजह हमारे अंदर ही है।
जब हम खुश रहने की वजह दूसरों में ढूंढते है तो वहां से हमें निराशा ही हाथ लगती है, उस वज़ह से हम खुश नहीं रह पाते। आज हम आपसे कुछ ऐसे उपायों के बारे में बात करेंगे, जिनको करके हम खुद खुश रह सकते है, और अपने जीवन को बहुत ही रोचक और मजेदार बना सकेंगे।
पढ़ें : जीवन में खुशियाँ कैसे ढूंढें?
खुश रहने के बेहतरीन तरीके Best 35+ Tips to Be Happy in Hindi
यदि आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे है तो इसका मतलब है कि कहीं ना कहीं आप भी खुशी की तलाश में हैं। वैसे देखा जाये तो खुश रहना इतना भी कठिन नही कि इसको पाया ना जा सके, हमे सिर्फ जरूरत है, अपने नज़रिए को बदलकर खुशी के मौके को पहचान कर उसे अपनाने की।
हम आपसे +35 सबसे बढ़िया उपाय शेयर कर रहे हैं, जिन्हें अपना-कर आप अपने जीवन में ख़ुशियाँ पा सकते हो।
1. ख़ुशी हमारे अंदर होती है Happiness is inside us
दोस्तों हम अधिकतर खुश होने का मौका बाहर की दुनिया में ढूंढते है, जब वो मौका हमें नही मिलता तो हमें निराशा होती है, जबकि हमारे खुश होने का मौका हमारे अंदर होता है ना की बाहर की दुनिया में।
2. खुश रहने के लिए काम करें Keep working
वो काम करें जिस कार्य को करने से ख़ुशी मिले। काम में ही खुशी निकाले। हर वो काम शुरू करें, जो आपको खुशी का अहसास कराए। लेकिन ध्यान रखे किसी को नुकसान नही पहुचे।
3. काम से प्यार करें Love your Job
जो काम आप कर रहे है, और उसमें आप खुश नहीं है, तो जरूरत है उस काम में खुशी ढूंढने की। उस काम में खुशी पाने के लिए उस काम से प्यार करना शुरू कर दे।
4. परिवार को समय दे कर खुश रहें Give time to your family
पढ़ें : परिवार का महत्व
कई बार जब हम किसी समस्या से जूझ रहे होते है और परेशान होते है और अकेले रहने लगते है, इस स्थिति में अपने परिवार को समय दे। हो सकता है, जो समस्या का समाधान आप को नही मिल रहा हो, वो आपको अपने परिवार से बात करने से मिल जाये और आप खुश हो जाये।
5. लोगों को वो दे जो आप चाहते है Give love and happiness to other
लोगों को सम्मान और ख़ुशियाँ दें और उनसे भी बदले में आपको ख़ुशियाँ और सम्मान मिलेगा। क्योंकि जो हम अपने लिए चाहते है वो हमे पहले दूसरों को देना होगा।
6. ज्यादा न सोचे (कम सोचें-खुश रहें) Stop overthinking
कई बार हम छोटी सी बात के बारे में कुछ ज्यादा ही सोच लेते है। जिसकी वजह से हम लगातार परेशान रहते है। ऐसे में ज्यादा ना सोचे और खुश रहे।
7. आत्मविश्वास बनायें रखें Trust yourself first
पढ़ें : आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं?
अपने ऊपर अटूट विश्वास रखें, कि आप हर चीज कर सकते हैं। इस विश्वास को दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ाते रहे। आपका यह विश्वास ही आपको खुशी का अहसास दिलाएगा।
कहा गया है, खुशी बाँटने से बढ़ती हैं, गम बताने से कम, इसीलिए खुश रहने के लिए अपनी ख़ुशी को दूसरों के साथ शेयर करे और खुल के बात करें।
9. मुस्करहट बनाये रखें Always smile
पढ़ें : मुस्कराहट पर अनमोल कथन
सबसे अधिक जरूरी है, हमारा मुस्कुराना। परिस्थिति चाहे जैसी हो यदि हमारे चेहरे पर एक मुस्कान हमेशा रहेगी तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी।
10. हमेशा समाधान ढूंढे Always be a problem solver
पढ़ें : प्रॉब्लम सॉल्वर कैसे बनें?
ज़िंदगी में चीजें या परिस्थिति कितनी भी विपरीत क्यो ना हो, हमेशा समाधान के बारे में सोचे, क्योंकि समाधान एक उम्मीद लेकर आता है, और समस्या के बारे में सोचना सिर्फ दुख।
11. ईर्ष्या से बचे Get rid of Jealousy
पढ़ें : जलन भावना से कैसे बचें?
कई बार ऐसा होता है कि ऑफ़िस में या घर परिवार में कोई हमारा मिलने वाला, वो सफलता हासिल कर लेता है, जिसके बारे में हमें स्वयं के लिए उम्मीद थी, इस वजह से हम उससे ईर्ष्या भाव रखने लगते है, जिसके कारण हम खुश होने का मौका गँवा बैठते है। इसीलिए हमें ईर्ष्या से बचना चाहिए।
12. सुबह सैर पर जाएं Go for morning walk
पढ़ें : मोर्निंग वाक के फायदे?
सुबह सैर पर जाने से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, साथ ही दिन की शुरुआत उत्साह और ताज़गी से होने के कारण दिन भर ख़ुशी का माहौल बना रहता है|
13. आलोचना न करें Don’t criticize anyone
खुश रहने वाले लोग किसी की आलोचना नहीं करते हैं। क्योंकि उनको पता होता है कि ऐसा करके वो अपनी ही ख़ुशियों को नष्ट कर रहे हैं। वे अपने साथ दूसरों की ख़ुशियों का ध्यान भी रखते हैं।
14. समय का सदुपयोग करें Good use of time
पढ़ें : समय का सदुपयोग कैसे करें?
जब हम बेवजह ही समय का दुरुपयोग करते है, तब बाद में हमें पश्चाताप होता है, जिसके कारण फिर से हम दुखी हो जाते है, इसीलिए खुशी के लिए समय का सदुपयोग करें।
15. हमेशा सकारात्मक सोचे Always think positive
हमारे जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में यदि हम हमेशा सकारात्मक पहलू के बारे में सोचेंगे तो ख़ुशियाँ लगातार हमारे पास आयेगी।
16. दयालु बनें खुश रहें Be kind Be happy
दयालुता की शुरुआत भी आप अपने आप से करें। खुद के प्रति दयालु रहें आपकी सोच सकारात्मक हो जाएगी। फिर हर किसी के प्रति उदार भाव रखने से आपको ख़ुशी का अहसास होगा।
17. अतीत से दूरी बनाए Stay away from past
अतीत के बारे में हमेशा सोचने वाले लोग हमेशा उदास रहते हैं। यदि अतीत में हुई घटनाओं को सोचते रहेंगे, तो इससे सिर्फ समय की बर्बादी होती है और दुःख होता है, इसीलिए अतीत से दूरी बनाये रखे।
18. अपनी गलतियों की जिम्मेदारी ले Take responsibility for your mistakes
अगर आप अपने जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी ग़लतियों की ज़िम्मेदारी खुद लेना सीखें और दूसरों की कमियाँ निकालना बंद कर दें। गलती में सुधार होने पर आप एक खुशी महसूस करेंगें।
19. तुलना ना करें Don’t Compare
यदि आप दुसरो से तुलना करते है, तो आज ही ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि ऐसा करने से आपको दुःख के अलावा कुछ हासिल नही हो सकता। आपके पास जितना है, उसका आभार व्यक्त करे।
20. अपने आपको दे समय Give time to yourself
खुश रहने के लिए अपने आपको भी समय देने की जरूरत है। क्योंकि जो ख़ुशी आपको पूरी दुनिया नही दे सकती वो आप अपने आपको दे सकते है।
21. हास्य प्रोग्राम देखें Watch funny and comedy shows
खुश रहने के लिए अच्छे हास्य प्रोग्राम देखें और आज से ही दुख भरी फ़िल्में देखना बंद करें।
22. शिकायत न करें Don’t complain
हर बात को लेकर शिकायत करना अच्छा लक्षण नही माना गया है, ऐसा करने वाले जिंदगी में वो सब नहीं पा सकते, जिसे पाने की इच्छा करते हैं। खुशमिजाज लोग इस बात को अच्छे से समझते हैं कि शिकायत करना किसी बात का हल नहीं होता है।
23. लिए फ़ैसलों की चिंता न करें Don’t think about your decisions
जो लोग हमेशा खुश रहना जानते हैं। वो इस बात के बारे में नही सोचते कि उनके जीवन में उनके लिए गए फ़ैसलों का क्या प्रभाव होगा। इससे वो हमेशा खुश रहते हैं और अपनी जिंदगी खुल कर जीते हैं।
24. प्रेरणा Inspiration
जीवन में कुछ पाने एवं खुश रहने के लिए प्रेरणा की जरुरत होती है। इसीलिए प्रेरणा के लिए अखबार के अलावा किताबें पढ़ने की आदत डालें।
25. रिलैक्स रहें Be relax
दिन भर के व्यस्त दिनचर्या में हमारे सामने ऐसे कई काम आते है, जिसके कारण हम बहुत ही परेशान हो जाते है। खुश रहने के लिए बेहतर है कि हर परेशानी का हल निकालकर रिलैक्स रहे और तुरंत हर चीज पर नियंत्रण पाने की कोशिश करें।
26. सकारात्मक लोगों के साथ रहें Always stay with Positive peoples
हम कैसे है अधिकतर हमारी संगति पर निर्भर करता है, यदि आप ख़ुशी चाहते है, तो अपने आस-पास सकारात्मक लोगो को रखे। यह लोगो आपको हमेशा ख़ुशी देते है।
27. अपेक्षा कम करें Reduce Expectation level
अक्सर हम दूसरों से बहुत अधिक उम्मीद रखने लगते हैं, और जब वे हमारी उन उम्मीदों के विपरीत व्यवहार करते हैं तो हमें दुख पहुँचता है। इसीलिए अपेक्षाओं को कम करें।
28. अच्छा और पौष्टिक खाना खाए Eat nutritious food
पढ़ें : संतुलित आहार पर निबंध
स्वस्थ मन में ही ईश्वर का वास होता है। जब आप स्वस्थ होते हैं तो आपका मन भी खुश रहता है। इसीलिए जरूरी है कि आप अच्छा और पौष्टिक खाना खाए।
29. लॉफिग क्लब ज्वॉइन करें Join Laughing Club
हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ऐसा करने से मन तो खुश रहता ही है, साथ ही तनाव भी खत्म हो जाता है। इसके लिए आप कोई लॉफिंग क्लब ज्वॉइन कर सकते है, जिससे आप दिल खोलकर हंस सकें।
30. खुद को सक्रिय रखें Be more active
एक स्वस्थ और खुश हाल जीवन जीने के लिए अपने आपको सक्रिय बनाये। दूसरों पर निर्भर रहकर आप तनाव में रहेंगे, इसलिए खुद को सक्रिय रखें।
31. नकारात्मक चीजों से बचे Stay away from negative things
पढ़ें : नकारात्मक चीजों से कैसे दूर रहें?
अक्सर जब भी हम किसी नकारात्मक चीज या व्यक्ति से मिलते हैं। हम डिप्रेस्ड फील करते हैं। ऐसे में हमें जितना हो सके ऐसे लोगो से बच के रहना चाहिए। ऐसा करने से आप खुश रहेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
32. खूब पानी पिए Drink lots of water
अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को तो ठीक रखता ही है, शरीर से बेकार टॉक्सिन्स को निकालकर आपको स्वस्थ रखता है।
33. अच्छी नींद लें Take good sleep
पढ़ें : अच्छी नींद कैसे सोयें?
स्वस्थ मन और शरीर के लिए अच्छी नींद जरूरी होती है। काम का अत्यधिक बोझ होने के कारण आप ठीक से सो नहीं पाते हैं। जिसकी वजह से आप पूरे दिन सुस्त महसूस करते हैं, जो आपकी सेहत पर भी असर डालती है।
34. ईश्वर का ध्यान करें Meditation to God
खुश रहने के लिए ईश्वर का ध्यान भी लोगो द्वारा किया जाता है, क्योंकि ऐसा करने से सुख और शांति का अनुभव होता है। ऐसा करने से आपका मन भी शांत रहेगा और आपको आत्मिक शांति भी मिलेगी।
35. दोस्त बनायें Make friends
पढ़ें : मित्रता पर निबंध
कहते हैं मां-बाप, भाई-बहन जैसे रिश्ते तो भगवान ही हमें बना कर दे देता है, लेकिन दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है, जो हम खुद बनाते हैं। तो ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपके दोस्त ऐसे हों, जो आपके हर सुख-दुख में साथ निभाने वाले हों। अक्सर हमारे दोस्त उस वजह को भी भुला देते है। जिसके कारण हम परेशान होते है, वे हमारे जीवन में ख़ुशियाँ लाते है।
36. हमेशा अपने दिल की बात सुनें Always listen your heart
खुश रहने के लिए हमेशा अपने दिल की सुने ना की किसी और की।
37. घर में पेड़ पौधे लगायें Do plantation
पढ़ें : वृक्षारोपण पर निबंध
घर में पेड पौधे ज़रुर लगाये, क्योंकि इससे वातावरण स्वच्छ तथा सुन्दर रहता है और मन भी खुश रहता है।
38. ख़ुशी के लिए जरूरी है संतुष्टि Satisfactions is Important
खुश रहने के लिए आपको उन सब से खुश होना होगा, जो भी आपके पास है। संतुष्टि ही आपके खुश होने का कारण हो सकता है।
निष्कर्ष Conclusion
जीवन में खुशी और मुस्कुराहट हमें जीवन में दुखों से लड़ने में मदद करती है, तो वहीं खुश रहने से हमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है। जिससे हम अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाते है। इसीलिए आज से ही खुश रहने का बहाना ढूंढे और खुश रहे। ऊपर दिए गये उपायों को उपयोग में लाकर, खुश रहना सीखे| आप देखेंगे की आपकी सारी समस्या धीरे धीरे छु होने लगेंगी और आप खुश मिज़ाज वाले व्यक्ति बन जाओगे।
Great Tip
thanks …
अति सुंदर विचार
nice post
Thanks for share this good article
Nice tips
Amazing information
आत्मविश्वास बनाए रखें