इस लेख मे आप जानेंगे आरोग्य सेतु एप क्या है? (पूरी जानकारी) Aarogya Setu App Benefits in Hindi। साथ ही इस एप के फायदे, डाउनलोड कैसे करें और e-pass जैसे नए फीचर क्या हैं।
आईए आरोग्य सेतु एप के विषय मे पूरी जानकारी लेते हैं (Arogya Setu App Details in Hindi)…
Arogya Setu App क्या है? (इसके फायदे)
आरोग्य सेतु एप एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन है जिससे आप कोरोना महामारी की सत्य और सटीक जानकारी पा सकते हैं, साथ ही आरोग्य सेतु एप के द्वारा बताये गए तरीकों से खुद को और अपने परिवार को बचा भी सकते हैं।
जानिये आरोग्य सेतु एप कैसे काम करता है। इसे भारत सरकार के Department of Health ने डिवेलप करवाया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है आने वाले समय मे COVID19 के जैसे ही महामारियों और स्वास्थ्य से जुड़ी असुविधाओं की जानकारी जल्द से लोगों तक पहुंचाने के लिए है।
पढ़ें: लॉकडाउन पर निबंध (फायदे, नुकसान, क्या करें?) Essay on Lockdown in Hindi
आरोग्य सेतु एप की जानकारी Arogya Setu App Details in Hindi

कोरोना वैश्विक महामारी से बचने के लिए भारत सरकार के द्वारा आरोग्य सेतु एप का निर्माण किया गया है जिसमें भारत के ग्यारह मुख्य भाषाओँ को भी शामिल किया गया है।
आरोग्य सेतु एप एंड्राइड और आईओएस दोनों प्रकार के मोबाईल स्मार्टफोन के प्लेटफार्म पर उपलब्ध है और बड़ी ही आसानी से इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। आरोग्य सेतु एप को अभी तक दो करोड़ से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।
आरोग्य सेतु एप कैसे काम करता है? How Arogya Setu App works details in Hindi? (फीचर्स)
आरोग्य सेतु एप आपसे कुछ जरुरी सवाल पूछता है जैसे आपकी पसंद की भाषा, आपका नाम, फोन नंबर, आपकी उम्र और आपके हाल में किये हुए विदेश यात्रा का विवरण साथ ही क्या आपको कोई भी बिमारी है वगैरह।
समस्त प्रश्नों के उत्तर सही-सही देने के बाद यह आपको हरे या पीले रंग के द्वारा सूचित करता है की आपको कोरोना से कितना खतरा है। हरे रंग का अर्थ आप पुर्णतः सुरक्षित हैं और पीले रंग का अर्थ आप अभी कोरोना से खतरे में हो सकते है।
आपके फ़ोन के ब्लूटूथ एवं लोकेशन के द्वारा यह आपको सुरक्षित रहने में मदद करता है और जैसे ही आपके अगल-बगल कोई भी कोरोना से संक्रमित रोगी आता है तो यह आपको तुरंत सूचित करता है।
आरोग्य सेतु एप कैसे इंस्टाल करें? How to install and Download Arogya Setu App in Hindi?
1. आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के लिए Google Play Store या Apple App Store को खोलें और सर्च बॉक्स में “Aarogyasetu” टाइप करें (कोई स्पेस ना दें )
अपने मोबाईल फोन मे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए हुए buttonपर क्लिक करें –


2. आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के बाद अपनी मनपसंद भाषा का चुनाव करें।
3. भाषा चुनने के बाद दी हुई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और Register Now पर क्लिक करें साथ ही अपने फोन के ब्लूटूथ और लोकेशन को चालू कर दें।
4. अब अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और आये हुए OTP वन टाइम पासवर्ड को डालें इसके बाद यह एप आपसे कुछ ज़रुरी जानकारी पूछेगा जिसकी चर्चा हम ऊपर कर चुके है।
5. यह एप तभी कार्य करेगा जब आपके फ़ोन का ब्लूटूथ और लोकेशन चालु हों और पूछी गयी जानकारी का सही-सही वर्णन हो।
6. अगर आपको किसी भी प्रकार का खतरा होगा तो यह एप आपकी मदद करेगा यानी आपको जरुरी जानकारी और निर्देश आपको अपने घर में ही प्राप्त हो जायेगा।
Self Assess फीचर से जानें कोरोना के लक्षण

Arogya Setu App एक बढ़िया फ़ीचर भी दिया गया है Self Assess, जिसकी मदद से आप अपने symptoms को इस tab पर put करके जान सकते हैं आपको Corona virus इन्फेक्शन है या नहीं।
Location से जानें infected लोगों की जानकारी
इस Arogya Setu App एप से आपके location से कितनी दूरी पर कोई COVID19 infected व्यक्ति है इसकी भी जानकारी मिल जाती है जिससे की आप अलर्ट रहें और preventive measures पर ज्यादा ध्यान दें।
Arogya Setu App का COVID19 Updates Tracker

Arogya Setu App मे एक COVID19 Updates का tab दिया गया है जो एक Live Tracker है जिसमे आप भारत के विभिन्न location के Confirmed, Recovered, और Total Death की पूरी जानकारी आप देख सकते हैं। अगर आपके पास Arogya Setu App है तो आपको और किसी भी Corona Virus Update एप की जरूरत नहीं है।
आरोग्य सेतु ई-पास क्या है? Aarogya setu E-paas
Aarogya Setu App e-paas यह आरोग्य सेतु एप का एक ऐसा फ़ीचर है जिसके द्वारा COVID19 लॉकडाउन में लोगों को जरुरी छुट मिलेगी और वह छुट ई-पास के जरिये दी जायेगी। इस ई-पास को दिखाकर आप इस लॉकडाउन में जरुरी कार्यों के लिए बाहर जा सकेंगे।
भारत सरकार ने अभी तक ई-पास के लिए जरुरी निर्देश जारी नहीं किये है लेकिन हो सकता है की कुछ दिनों में पूरी तरह से ई-पास चलन में आ जाये।
ऐसा माना जा रहा है की ई-पास की तरह ही अन्य फ़ीचर्स भी आरोग्य सेतु एप में जुड़ने की सम्भावना है और भारत सरकार द्वारा जैसे ही कोई अन्य जानकारी मिलती है इस साइट पर update कर दी जाएगी।