बकरी पालन के फायदे Advantages of Goat Farming in Hindi

बकरी पालन के फायदे Advantages of Goat Farming in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे बकरी पालन का महत्व (Importance & Benefits). आखिर बकरी पालन से मनुष्य को किन-किन प्रकार से मदद मिल सकते है और क्यों यह एक व्यापार का बेहतर उपाय और आईडिया है।

बकरियां विभिन्न प्रजाति की होती हैं पर कुछ मुख्य हैं – औस्मानाबादी बकरी, जमुना बकरी, बीटल बकरी, शिरोई बकरी, अफ्रीकन बकरी, आदि। परन्तु सभी प्रकार के प्रजातियों का पालन और उनसे मिलने वाला फायदा एक ही है।

बकरी पालन के फायदे Advantages of Goat Farming in Hindi

नीचे हमने आपको कुछ बेहतरीन बाते बताया है जिसकी मदद से आप जान सकते हैं बकरी पालन का महत्व, इसका फायदा या लाभ –

  1. बकरी पालन रोजगार दिलाने, हमारे आय को बढ़ाने एवं खाद्य पदार्थों को  बढ़ाने में भी मदद करता है।
  2. बकरी पालन एक ऐसा आय का स्रोत है जो कम से कम लागत में भी किया जा सकता है।
  3. इनके दूध को भी बेचा जा सकता है और साथ ही साथ बकरी के बच्चों को बेचकर भी आय के स्रोत को बढ़ाया जा सकता है।
  4. बकरी को आसानी से किसी भी जलवायु में पाला जा सकता है।
  5. एक बकरी का दूध आसानी से पचने एवं हल्का होने की वजह से रोगियों, बच्चों तथा बूढ़े व्यक्तियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  6. बकरी का मांस अन्य जानवरों की अपेक्षा ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इनके मांस में फैट बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है।
  7. बाजार में बकरी का मांस की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
  8. बकरी पालने के लिए बैंकों से लोन का प्रावधान भी आसानी से हो जाता है।
  9. बकरी पालन गरीब और किसान भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें ज्यादा लागत की जरूरत नहीं होती है कम पैसों में भी इसकी शुरूआत की जा सकती है।
  10. बकरी शांत स्वभाव और छोटे जानवर होते हैं जिसे आसानी से पाला जा सकता है।
  11. बकरियां साल में एक या दो बार में कम से कम 3 से 4 बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
  12. एक बकरी प्रतिदिन में 1 किलो दूध दे सकती है।
  13. बकरी का मांस समाज में सभी वर्गों के द्वारा बिना किसी धार्मिक बंधन के उपयोग किया जाता है।
  14. बकरी विभिन्न जलवायु में अपने आप को ढालने की क्षमता रखती है इसलिए बकरियां देश के विभिन्न क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
  15. बकरी के बच्चे जन्म के उपरांत अन्य पशुओं की तुलना में दोबारा ये जनन (बच्चे जन्म देने) के लिए जल्दी तैयार हो जाती हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.