बेस्ट 500GB SSD Laptop और Computer के लिए (in Hindi)

क्या आप Best 500GB SSD for laptop और computer खोज रहे हैं?
क्या Online ढेर सारे SSD को देख कर आप अपने PC के लिए best SSD Select नहीं कर पा रहें हैं? 

अगर ऐसा है दोस्तों तो आप सही जगह पर हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है 5 सबसे बेहतरीन 500GB के SSD (Solid State Drive) के बारे में जो आप अपने HDD (Hard Disk) की जगह पर लगा सकते हैं। SSD वो चीज है जो किसी भी पुराने Laptop या Computer को बहुत ही तेज़ और आसानी से चलने में मदद करता है। आईये SSD के बारे में और जानें।

SSD Vs HDD हिंदी में

Hard disk या drive (HDD) में एक चलने वाला disk होता है जो घूमता रहता है परन्तु SSD में कोई घूमने वाला disk नहीं होता है जिसके कारण यह Hard disk से कई गुना तेज़ी से Data को transfer करता है। तो अगर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में एक हार्ड डिस्क के बजाय अगर एक सॉलिड स्टेट डिस्क लगाया जाये तो कंप्यूटर बहुत fast चलेगा। एक SSD और HDD के speed में बहुत ज्यादा फर्क होता है। उदाहरण के लिए – अगर एक HDD की data transfer rate 100-200 MB/s होती है तो उसी जगह एक SSD की power 500-6000 MB/s तक जा सकती है। 

सोच लीजिये अगर आपके पास एक i3 Processor का कंप्यूटर है जिसमे SSD लगा हुआ है और एक i5 Processor का कंप्यूटर है जिसमे HDD लगा हुआ है तो भी उस i3 प्रोसेसर की speed ज्यादा होगी। अगर आपके पास भी एक पुराना लैपटॉप या old generation वाला कंप्यूटर है तो आप आज ही बहुत ही आसानी से अपने PC का data loss किये बिना upgrade कर सकते हैं। आज Online सभी types के Best SSD Available हैं जिन्हें आप Order करके आसानी से घर पर ही upgrade कर सकते हैं।

अपने Laptop या Computer में SSD लगाने के फायदे

  1. HDD के मुकाबले SSD बहुत ही मज़बूत और टिकाऊ होते हैं। भले ही आपका laptop या computer ख़राब हो जायेगा पर SSD आसानी से ख़राब नहीं होते हैं।
  2. जैसा की हम आपको बता ही चुके हैं SSD में बहुत ही तेज़ी से files या data transfer होता है जिसके कारण लैपटॉप या कंप्यूटर बहुत तेज़ चलता है।
  3. बहुत तेज़ी से data और files transfer होते हैं जिससे कंप्यूटर hang नहीं होता है और user का समय भी बचता है।
  4. यह कई size में आता है  2.5″, 1.8″, और 1.0″
  5. यह वज़न में बहुत हलके होते हैं इसलिए इससे कंप्यूटर और लैपटॉप का वज़न भी थोड़ा कम हो जाता है।
  6. HDD की तरह ही SSD को भी आसानी से computer में install किया जा सकता है।
  7. SSD लगाने से laptop की battery life बढ़ जाती है क्योंकि इसमें कोई भी moving machine नहीं होता  है जैसा disk HDD में होता है।

अब आईये आपको बताते हैं 500GB के सबसे best SSD जो online available हैं।

5 सबसे बेहतरीन सॉलिड स्टेट ड्राइव Best 500GB SSD for Laptop and Computer Online (in Hindi)

1. Samsung 860 EVO 500GB SATA III Internal Solid State Drive (MZ-76E500BW)

Click on Image for more details

यह ऑनलाइन सबसे ज्यादा ख़रीदा जाने वाला SSD है जो Samsung का है। इसमें 5 साल की Limited Warranty या 300 TBW Limited Warranty है। इसमें SATA 6 Gb/s Interface है जो compatible है SATA 3 Gb/s and SATA 1.5 Gb/s interface के साथ।

इसमें files इतनी तेज़ move कर सकते हैं की आप सोच भी नहीं सकते। इससे आपके laptop का vibration कम होगा और साथ ही battery backup भी ज्यादा मिलेगा। यह बहुत ही lightweight और compact size का है। इसकी capacity 500 GB की है और Gaming और Video Designing के लिए एक बेस्ट SSD है।

2. Kingston SSD Now A400 480GB Internal Solid State Drive (SA400S37/480GIN)

Click on Image for more details

यह SSD भी लाखों लोगों ने online ख़रीदा है और इसकी ख़ास बात है यह value for money है। इसका price भी ज्यादा नहीं है और यह हर प्रकार के काम के लिए एक बेहतरीन SSD है। नए YouTubers के लिए यह एक best HDD से SSD upgrade हो सकता है क्योंकि इसमें ज़रुरत के हिसाब से 500GB space भी है और SSD से Video Editing और Processing भी तेज़ हो जाता है।

यह SATA Rev. 3.0 (6Gb/s) interface पे काम करता है और 500MB/s read और 450MB/s write की ताकत रखता है। इसकी Power Consumption: 0.195W Idle / 0.279W Avg / 0.642W (MAX) Read / 1.535W (MAX) Write है।

3. Crucial MX500 500GB SATA 6.0Gb/s 2.5-inch 7mm Internal SSD (CT500MX500SSD1)

Click on Image for more details

ये Crucial brand की SSD है जिसकी read और write speed – 560/510 MB/s है। इसकी ख़ास बात है इसमें Micron 3D NAND technology है। साथ ही इसमें AES 256-bit hardware-based encryption है जो अचानक से power चले जाने पर भी data को सुरक्षित रखता है। Crucial के इस SSD पर कंपनी 5-year limited warranty देती है। यह 2.5-inch 7mm का SSD SATA है।

4. Western Digital WD Green WDS480G2G0A 480 GB Solid State Drive – SATA (SATA/600) – 2.5 inch Drive

Click on Image for more details

यह WD ब्रांड का कम price वाला 500GB का SSD है। इसकी Maximum read transfer rate: 545 MB/s है। इससे भी अच्छा Performace के लिए आप WD blue भी ले सकते हैं पर उसका Price थोडा था WD Green से ज्यादा है। इसमें 3 साल की limited warranty है। ज्यादातर SSD की तरह ही यह भी ज्यादातर Laptop और Computer पर Support करता है।

5. HP SSD S700 2.5 Inch 500GB SATA III 3D NAND Internal Solid State Drive

Click on Image for more details

यह HP का 500GB का SSD है जिसका Reading speed 560MB/s और Writing speed 515MB/s तक पर  SATA 6.0 Gb/s interface काम करता है। साथ ही यह NANDXtend ECC, TRIM, S.M.A.R.T, NCQ, GC Support करता है। इसमें Higher-order LDPC error correction का main feature है।

Editors Choice

अगर Rs. 5000 के अन्दर Best SSD की बात की जाये तो Kingston SSDNow A400 480GB बेस्ट है और अगर 5000 रुपए से ज्यादा का Budget है तो Samsung 860 EVO 500GB SATA III सबसे ज़बरदस्त है।

Conclusion

अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए एक बेहतरीन SSD लेना चाहते हैं तो इन 5 में किसी को भी चुन सकते हैं। उससे पहले अपने laptop के साथ Supported SSD के बारे में जानकारी Product page पर जाकर check करना चाहिए। अगर आप और SSD देखना चाहते हैं तो नीचे दिए हुए button पर क्लिक करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.