भुवन बाम की जीवनी Biography of Bhuvan Bam (BB Ki Vines – YouTube)

भुवन बाम की जीवनी Biography of Bhuvan Bam (BB Ki Vines – YouTube)

भुवन बाम एक जाने-माने कॉमेडियन, यूट्यूबर, गायक, गीतकार, गिटारवादक और हास्य अभिनेता हैं। भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबरर्स में से एक हैं। उनका यूट्यूब चैनल बीबी की वाइंस (BB Ki Vines) बहुत ही प्रसिद्ध है और इसके 1 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। भुवन बाम अपने चेनल से बहुत अच्छा पैसा कमाते हैं।

भुवन बाम की जीवनी Biography of Bhuvan Bam (BB Ki Vines – YouTube)

भुवन बाम का जन्म और आरंभिक जीवन Birth and Early Life

भुवन बाम का जन्म 22 जनवरी 1994 को गुजरात के बड़ौदा शहर में हुआ था। बाद में इनका परिवार दिल्ली आकर रहने लगा।

शिक्षा Education

उन्होंने ग्रीन फील्ड स्कूल, नई दिल्ली से अपने स्कूल की पढ़ाई की। शहीद भगत सिंह कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। उसके बाद भुवन दिल्ली के रेस्त्रां में संगीतकार के तौर पर परफारमेंस देने लगे। वह एक संगीतकार भी हैं और अपने गाने खुद ही कंपोज करते हैं।

हास्य अभिनय और संगीत का शौक Comedy and Love with Music

भुवन बाम का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। भुवन बाम को हास्य अभिनय का शौक बचपन से ही था। वह अपने दोस्तों को विभिन्न तरह का हास्य अभिनय करके दिखाते थे और सभी को बहुत हंसाते थे। वह अपने दोस्तों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध थे।

भुवन शुरू से एक संगीतकार भी बनना चाहते थे पर उनके माता पिता की सोच शुद्ध भारतीय माता पिता जैसी थी। भुवन बाम के माता पिता चाहते थे कि पहले वो स्नातक तक की पढ़ाई कर ले। उसके बाद संगीत में अपना करियर बनाएं।

भुवन ने दिल्ली के शहीद भगत सिंह कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक कर लिया। उसके बाद वह अपने पैशन हास्य अभिनय और संगीत को फॉलो करने लगे। धीरे-धीरे लोगों के बीच प्रसिद्ध होने लगे। फॉक्स स्टार कंपनी ने उनको सबसे पहले गाना गाने का प्रस्ताव दिया।

भुवन बाम ने 10 दिन तक लगातार कड़ी मेहनत की और 7 गाने गाये। लेकिन फॉक्स स्टार कंपनी को उनका एक भी गाना पसंद नहीं आया। भुवन बाम को रिजेक्ट कर दिया गया। भुवन इस नाकामयाबी से बहुत दुखी हुए और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि “किसी के लिए फ्री में काम ना करो भले ही यह आपका पैशन क्यों ना हो”।

प्रसिद्धि यूट्यूबर के रूप में As a Famous YouTuber

भुवन बाम ने 20 जून 2015 को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से ही पहला फनी वीडियो बनाया और अपने चैनल बीबी की वाइंस (BB Ki Vines) पर डाल दिया।

शुरू में इसे बहुत ही कम व्यूज मिले पर भुवन ने इसके बाद 3 और वीडियो बनाए और उनके वीडियोस को 15 लाइक मिले। सिर्फ 15 लाइक को देखकर ही भुवन बहुत खुश हुए। उन्हें इससे बहुत प्रेरणा मिली और धीरे-धीरे वे अपने चैनल के लिए कॉमेडी से भरे वीडियो बनाने लगे।

भुवन बाम ने धीरे-धीरे अपना इंटरनेट करियर शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने कश्मीर बाढ़ पर एक वीडियो बनाया जिसमें एक न्यूज़ रिपोर्टर एक पीड़ित महिला से उसके मरे हुए बच्चे के बारे में असंवेदनशील सवाल पूछ रहा था।

उस वीडियो को फेसबुक पर 15000 लोगों ने देखा। उसके बाद उन्होंने “I’m feeling horny” आई एम फीलिंग हॉर्नी वीडियो बनाया जो इंटरनेट पर बहुत वायरल हुआ और पाकिस्तान में भी उसे बहुत लोगों ने देखा।

यहीं से भुवन बाम को यूट्यूब चैनल बनाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने बीबी की वाइंस नामक चैनल बनाया। इस पर वह आम आदमी की समस्याओं पर आधारित छोटे वीडियोस बनाते हैं जो 5 से 10 मिनट के होते हैं।

सबसे पहले पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी में उनके वीडियोस वायरल हुए और भुवन बाम प्रसिद्ध होने लगे। धीरे-धीरे भारत में भी लोग उनको जानने लगे। भुवन इसमें अलग-अलग किरदार निभाते हैं। सभी दर्शक इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। टीटू मामा का किरदार भुवन का सबसे मनपसंद किरदार है।

BB Ki Vines के किरदार

भुवन बाम के वीडियोस में बहुत से किरदार एक ही वीडियोस में होते हैं। समीर फुद्दी का किरदार बहुत ही हंसाता है। यह देखने में थोड़ा मूर्ख दिखता है और “स” को ‘फ’ बोलता है। यानी अगर समीर फुद्दी को सेक्स बोलना है तो वह फेक्स बोलता है।

बंछोड़ दास भुवन बाम द्वारा बनाया गया दूसरा प्रसिद्ध किरदार है। बंछोड़ दास का प्रसिद्ध तकिया कलाम ‘बैंचो” है। वह बीच-बीच में “बैचों बैंचो” बोलता रहता है। टीटू मामा का किरदार बहुत ही मजाकिया है। वह अपने भांजे से खुल्लम-खुल्ला मजाक करता है। वह वसूली का धंधा करता है।

लोगों से पैसे वसूलता है। लोगों को डराना धमकाना उसका काम है। वह विदेशों की सैर करता रहता है। पापा माकिचु का किरदार भी बहुत प्रसिद्ध है। बबली जी के किरदार में भुवन बाम खुद को एक पिता के रूप में दिखाते हैं।

वह शुद्ध भारतीय पिता की तरह दिखते हैं। सभी वीडियोस में बबली जी कानों पर मफलर बांधे रहते हैं और बहुत ही साधारण सरल भाषा में बात करते हैं। वह स्वभाव से काफी सीधे-साधे दिखते हैं।

भुवन बाम के प्रसिद्ध गाने Best songs of Bhuvan Bam

भुवन बाम द्वारा गाये गये सभी गानों को दर्शक पसंद कर रहे है। गाने और उसकी रिलीज डेट-

  • तेरी मेरी कहानी – 2 August 2016
  • संग हूं तेरे – 12 January 2018
  • सफर – 13 June 2018
  • रह गुजार – 29 August 2018

जॉनी डेप से मिलता जुलता चेहरा Indian Johnny Depp

भुवन बाम का चेहरा हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता जॉनी डेप से बहुत अधिक मिलता है। इसलिए उन्हें कई लोग इंडियन जॉनी डेप भी कहते हैं।

भुवन बाम की कमाई How much does Bhuvan Bam earn per month?

भुवन बाम अपने यूट्यूब चैनल से 20 से 40 लाख अनुमानित कमा लेते हैं।

फिल्मों में करियर के बारे में Career in Movies

फिल्मों में करियर के बारे में भुवन बाम का कहना है कि वह फिल्मों में काम करना चाहते हैं। पर अभी वो बहुत दूर की बात है। वो बीबी की वाइन्स (BB Ki Vines) चैनल के लिए वीडियोस बनाते रहेंगे। इसके अलावा शार्ट फिल्म भी बनाते रहेंगे। वह अपनी मनपसंद कहानियों को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।

भुवन बाम की शॉर्ट फिल्म ‘प्लस माइनस’

उनकी पहली शोर्ट फिल्म  प्लस माइनस’ 14 सितंबर 2018 को रिलीज हुई है। इसे अब तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन हरभजन सिंह का किरदार निभाया है। भुवन ने इसमें प्रसिद्ध अभिनेत्री दिव्या दत्ता के साथ काम किया है।

इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म दो अजनबियों के बारे में है। फिल्म में यह दर्शाया गया है कि लोगों को अपने रिश्ते बनाए रखने के लिए प्लस और माइनस करना पड़ता है। इसके अलावा एक दूसरी फिल्म बाबा हरभजन सिंह भी आने वाली है जिसे ज्योति कपूर दास ने डायरेक्ट किया है।

वायस अभिनेता के रूप में

होलीवुड की Deadpool 2 फिल्म  में भुवन बाम ने अपनी आवाज दी है।

पुरस्कार Awards

भुवन बाम के यूट्यूब चैनल बीबी की वाइंस (BB Ki Vines) को वेब टीवी एशिया WebTVAsia ने 2016 में सबसे अधिक प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल का पुरस्कार दिया है।

BB Ki Vines YouTube Channel Link – https://www.youtube.com/channel/UCqwUrj10mAEsqezcItqvwEw

1 thought on “भुवन बाम की जीवनी Biography of Bhuvan Bam (BB Ki Vines – YouTube)”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.