एक भारत श्रेष्ठ भारत निबंध Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi

इस लेख में आप एक एक भारत श्रेष्ठ भारत (Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi) पढ़ेंगे। इसमें आप यह क्या है, महत्व, योजना की विशेषता, निष्कर्ष दिया गया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत निबंध Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi

भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जो विविध भाषाओं, संस्कृतियों, धर्मों, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है एवं भारत देश की संस्कृति इसे एकता के सूत्र में बांधे हुए है। देश में कई भिन्नता होने के बावजूद आपसी समझ की भावना ने एकता की भावना को सक्षम किया है।

समय और वर्तमान तकनीक ने लोगों के बीच में संपर्क और संचार की दूरियों को कम किया है। जिसकी वजह से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के सामान्य विचारों के द्वारा आपसी रिश्तो में मजबूती मिली है। क्योंकि आपसी समझ और विश्वास भारत की ताकत की नींव है।

अक्सर हमें देश में व्याप्त हो रही साम्प्रदायिक्ता का बढ़ता हुआ शोर सुनाई देता हैं। जिसका अंत करना देश के हम सभी नागरिको का फर्ज हैं, परन्तु हमारे दिमाग में यह अक्सर प्रश्न उठता है कि इसका कैसे अंत किया जा सकता है?

इसका उत्तर यह योजना है, जिसे सरकार द्वारा बड़े ही अनूठे ढंग से सभी के सामने रखा गया है। यह योजना बड़े ही अच्छे ढंग से देश के भिन्न-भिन्न राज्यों को आपस में जोड़ सकती है। हम सभी नागरिको का कर्तव्य है कि हमें इस “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना का हिस्सा बनकर इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लें।

क्या हैं एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना Ek Bharat Shreshtha Bharat Initiative

भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एक नयी और प्रभावशाली योजना एवं पहल है। जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल (31 अक्टूबर 2015) की 140वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर की गयी थी।

इस योजना का उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना हैं। इसका उद्देश्य उन भारतीयों के बीच के संबंधों को सुधारना है, जो पूरे देश में अलग-अलग भागों में रह रहे हैं। ये पहल लोगों को लोगों से जोड़ेगी जो वास्तव में भारत में एकता को बढ़ावा मिलेगा।

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना का शुभारम्भ सरकार द्वारा भारत के राज्यों के लिये किया गया है। जिसके अनुसार प्रत्येक वर्ष एक राज्य द्वारा किसी अन्य राज्य का चुनाव किया जाएगा और उस राज्य की भाषा, इतिहास, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान आदि को अपनायेगा और उसको पूरे देश के सामने रखेगा।

इसके अगले वर्ष किसी अन्य राज्य का चुनाव किया जाएगा। इस प्रकार इस योजना को पूरे देश में चलाया जाएगा। जिस कारण राष्ट्र आपस में एक दुसरे से संगठित हो सकेंगे और एक दूसरे की भाषा को समझ सकेंगे। जिस वजह से अनेकता में एकता का विकास होगा।

इस कार्यक्रम के जरिये सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की समृद्ध संस्‍कृति, विरासत, खान-पान, पहनावा, हस्‍तकला, संस्कृति, परम्परा, भाषा, रीति-रीवाजों से देश के लोगों को रूबरू कराया गया।

इस अभियान में सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए दो अलग-अलग राज्‍यों को जोड़ीदार बनाया गया। जैसे उत्‍तराखंड़ और कर्नाटक, राजस्‍थान और असम आदि।

जैसे इस साल उत्‍तराखंड़ ने कर्नाटक को चुना तो अब उत्‍तराखंड़ कर्नाटक की, संस्कृति, भाषा, खानपान, पहनावा, रहन-सहन, पर्यटन, रीति-रिवाज, व्यवसाय आदि के बारे में जानेगा और समझेगा। इससे दोनों राज्यों के बीच के भाईचारे के रिश्ते को बल मिलेगा ।

एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल का महत्व Importance of One India Great India

यह सरदार वल्लभभाई पटेल की याद को ताज़ा करता है क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी होने के नाते देश के छोटे छोटे राज्यों को देश में सम्मिलित करके देश का सुखद एवम शांतिपूर्ण एकीकरण किया था।

ऐसे महान सोच को वल्लभभाई पटेल ने देश में लाया था। जिसको फलीभूत करने के उद्देश से यह कदम उठाये जा रहे हैं। जिससे बिना किसी मतभेद के आसानी से राज्यों के बीच संस्कारों का आदान प्रदान होगा जो कि भारत में एकता के रूप में उजागर होगा। उसी एकीकरण को कायम रखने के उद्देश्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत देश को नयी उर्जा प्रदान करेगा।

इस योजना का ठीक तरह से क्रियान्वन हेतु सरकार द्वारा राज्यों के बीच एक समिति का गठन किया गया है। जिसका कार्य योजना को सही तरीके से नियमानुसार क्रियान्वित करना होगा।

हरियाणा द्वारा 2016 में तमिलनाडु को चुना गया है, हरियाणा, तमिलनाडु को समझने के लिए उसके लोकगीत, भाषा, किताब,  त्यौहार एवं भोजन आदि के बारे में अध्ययन करेगा इस प्रकार वो इस राज्य को समझ सकेगा। इसी तरह 2017 में हरियाणा द्वारा एक अन्य राज्य का चुनाव किया जाएगा और 2018 में अन्य राज्य का।

कुछ समय पूर्व सरकार द्वारा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नामक पहल शुरू की गयी थी, जो राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देती है। इसमें राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा केन्द्रीय मंत्रालय एवं विभाग, जैसे सूचना मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, रेल मंत्रालय, खेल एवं युवा विभाग शामिल हैं।

साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शामिल होकर सभी प्रकार की गतिविधियों को शामिल करने के लिए अक्टूबर 2017 से दिसंबर 2018 तक होने वाले कार्यक्रमो के लिए एक मासिक गतिविधि कैलेंडर तैयार किया है जिसके अंतर्गत 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश शामिल है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत की विशेषताएं Features of Ek Bharat Shreshtha Bharat

नीचे आप एक भारत श्रेष्ठ भारत की विशेषताएं पढ़ सकते हैं-

  • योजना के क्रियान्वन हेतु सरकार, नागरिक, सोशल मीडिया द्वारा, सरकारी एवं निजी क्षेत्र आदि एक साथ मिलकर कार्य सम्पादित करेंगे।
  • प्रधानमंत्री द्वारा सामान्य जनता से सरकारी पोर्टल के माध्यम से अपने विचारों और सुझावों को प्रेषित करने का आग्रह किया गया है।
  • समाज में, देश में अनेक कलात्मक विचारों और योग्यता वाले लोग रहते हैं, जो लोगों को जोड़ने और एकता और सद्भाव को बढ़ाने के लिये अच्छे सुझाव दे सकते हैं।
  • इस योजना में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के उद्देश्य से इसमें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
  • सफलता के लिए यह एक जन आन्दोलन की तरह कार्य करेगा।
  • इस योजना को लागू करने एवं क्रियान्वित करने में राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों की अहम भूमिका रहेगी।
  • योजना को बेहतर बनाने से संबंधी विचारों को आम जनता से लिया जायेगा।
  • प्रत्येक राज्य द्वारा सफलता प्राप्त हेतु कहानियों का लेखा तैयार किया जायेगा।
  • लोगो को एक दुसरे से जुड़ने का एक माहौल मिलेगा जो कि सभी तरह से देश के हित में कार्य करेगा।
  • मीडिया का उपयोग इस योजना के विस्तार हेतु किया जायेगा।
  • यह योजना एक भारत श्रेष्ठ भारत देश की अखंडता के लिये एक बहुत अच्छा प्रयास साबित होगी।
  • इस योजना को प्रतियोगिता के रूप में देखा जायेगा जीतने वाले को प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
  • जीतने वाले व्यक्ति को क्रमशः एक लाख, 75 हजार एवं 50 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी।

निष्कर्ष Conclusion

हमारा उद्देश्य “एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम” को “सरकारी कार्यक्रम के स्थान पर आम जनता का आन्दोलन बनाना है।”

एक भारत, श्रेष्ठ भारत से एक राज्य के लोगों के मन में, दूसरे राज्य के लोगों के प्रति सम्मान की भावना का विकास होगा। और दोनों राज्यों के बीच रिश्ते और मजबूत बनेंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत” से न सिर्फ देश के सभी राज्यों के बीच अच्छे रिश्ते बनेंगे, बल्कि व्यापार, शिक्षा, पर्यटन आदि के क्षेत्रों में भी वृद्धि होगी।

जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दो अलग-अलग राज्यों के लोगों को एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को समझने एवं अपनाने का मौका मिलेगा जो, निश्चित रूप से पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि करेगा। जिससे आत्मनिर्भर भारत के सपने को बल मिलेगा।

2 thoughts on “एक भारत श्रेष्ठ भारत निबंध Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.