बतख पर निबंध Essay on Duck in Hindi

बतख पर निबंध Essay on Duck in Hindi

बतख पर लघु निबंध

बतख देखने में एक बड़ा ही सुंदर पक्षी है, जो कि जल में निवास करता है और साथ ही साथ यह उड़ने में भी समर्थ होता है। यह अनेकों रंग की होती है। इनकी आँखे गोल-गोल होती है, जो देखने में बड़ी ही प्यारी लगती है। बतख के पंख जलरोधी होते जो कि बतख को आसानी से जल में रहने योग्य बनाते है। 

पंख जलरोधी होने के कारण गीले नहीं होते है। इनकी गर्दन कुछ लम्बी होती है और चोंच थोड़ी सी चपटी होती है। बतख जब बोलती है, तो क्वैक क्वैक की आवाज़ आती है। बतख सभी प्रकार के भोजन को ग्रहण करती है ये छोटे-छोटे पौधे भी खाती है और इसके अलावा कीड़े मकोड़े भी खा लेती है। 

उनका उम्र काल 2 से लेकर 12 बर्ष तक होता है। ये अंडे देती है। बतख पूरे विश्व में इतनी प्रसिद्द है, कि इनको  देखकर इन्ही की बनाबट का एक कार्टून बनाया गया जिसे हम डोनाल्डक के नाम से जानते है, ये कार्टून बच्चो को अति प्रिय लगता है। 

नदियों,झरनों,झीलें बतखों के रहने की पसंदीदा जगह है। इनके पंजे जालीदार व पंख नुकीले होते होते है जो इन्हें जल में तैरने में सहायता प्रदान करते है। बतख बर्षभर में 250 से लेकर 300 अंडे देने में समर्थ होती है और इनके अंडे का आकार मुर्गी के अंडे से कुछ मात्रा में बड़ा होता है इनके अण्डों का भार भी ज्यादा होता है।

बतख के प्रकार

बतख को दो प्रकार से बांटा गया है। एक तो समुद्री बतख दूसरी जो की नदी के मीठे पानी में निवास करने वाली बतख। माना यह भी गया है कि बतख की 40 जातियां पूरे विश्व में पाई जाती है पर समय के चलते अब इतनी प्रजातियाँ हमें देखने को नहीं मिलती है।

समुद्र के खारे पानी में निवास करने वाली बतख को समुद्री बतख कहते है। यह बतख समुद्र की गहराई में गोता मार सकती है। बतख समुद्र में लम्बी दूरी को आसानी से तय कर सकती है और इसका वजन भी थोडा सा ज्यादा होता है इसके अलावा दूसरी जो कि केवल नदी तालाबों झीलों में ही निवास करने वाली बतख है और यह बतख पानी के ज्यादा अंदर तक नहीं जा सकती है। 

आजकल हमें बतख देखने को कम मिलती है इसीलिए हम बतख को अपने आसपास के चिड़ियाघर में मानव निर्मित तालाब में अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर देखने जा सकते है और अपने बच्चों को इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी दे सकते है जिससे वे बतख के बारे में जब पढ़े तो आसानी से समझ सके। 

बतख मनुष्य की जीविका का साधन

बतख एक बहुत उपयोगी पशु है जिसकी सहायता से तो कई मानव अपनी जीविका तक चलाते है। जिसप्रकार मानव मछली पालन, मुर्गी पालन करता है इसी प्रकार लोग बतख को भी पालते है। बतख को शांत और ताजे जल में रहना पसंद होता है।

इनके अण्डों की बहुत अधिक मांग होती है इनके अंडे बहुत पौष्टिक होते है। एक अंडा लगभग 70 ग्राम का होता है इन अण्डों का उपयोग केक आदि सामग्री को बेक करने के लिये किया जाता है। जिससे लोग बतख को पलकर उनके अंडे बेचकर अपना जीवन यापन करते है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.