लॉकडाउन पर निबंध (फायदे, नुकसान, क्या करें?) Essay on Lockdown in Hindi

इस लेख मे हमने लॉकडाउन पर निबंध Essay on Lockdown in Hindi प्रस्तुत किया है जिसमे हमने यह क्या होता है, इसके फायदे-नुकसान, क्या करें? की पूरी जानकारी दी है।

प्रस्तावना Introduction

क्या आप जानना चाहते हैं इस लॉकडाउन मे क्या करें? What to do in lockdown in Hindi? अगर हाँ, तो इस लेख मे हमने 50 बेहतरीन चीजों का लिस्ट दिया है जो आप इस lockdown या छुट्टियों मे घर पर try कर सकते हैं। इस अनुच्छेद 1600 शब्दों मे लिखा गया है जीसे स्कूल और कॉलेज के सभी कक्षा के विद्यार्थी पढ़ कर जानकारी ले सकते हैं।

आईए शुरू करते हैं – लॉकडाउन पर निबंध Essay on Lockdown in Hindi

लॉकडाउन क्या है? What is Lockdown in Hindi?

लॉकडाउन एक ऐसी परिस्थिति है जिसमे लोगों को घर के अंदर ही रहने को कहा जाता है। इसमे लोगों को घर से बाहर निकालने को पूर्ण रूप से मनाही होती है। यह परिस्थिति कई कारण से हो सकती है जैसे उदाहरण के लिए प्राकृतिक आपदा या कोई बड़ी महामारी।

हाल ही मे 2019-20 मे कोरोना वायरस इन्फेक्शन के कारण भी विश्व के ज्यादातर देशों मे लॉकडाउन का पालन किया गया जिससे की इस वाइरल इन्फेक्शन को दुनिया मे फैलने से रोक जा सके। इसकी मदद से कई देशों मे कोरोना का कहर कई हद तक रोका जा सका।

लॉकडाउन के फायदे क्या हैं? Advantages of Lockdown in Hindi

नीचे हमने एक-एक करके पॉइंट्स मे बताया है की लॉकडाउन से हमें क्या फायदे हो सकते हैं –

  1. सबसे बड़ी बात महामारी को कई हद तक रोक पाने मे लॉकडाउन का सबसे बड़ा हाथ है।
  2. लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर कारखाने बंद किए गए, गाड़ियों का रोड पर चलना रुक गया जिसके कारण वायु प्रदूषण मे 70-80% तक कमी आई है।
  3. लॉकडाउन की वजह से बच्चे हो या बड़े सबको घर का स्वच्छ और पौष्टिक खाना खा रहे है जो सेहत के लिए अच्छा है। इससे लोगों का बाहर का खाना (Junk food) खाने की आदत छूट गई है।
  4. घर मे रहने के कारण जो लोग ज्यादा बाहर काम करते हैं और अपने परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाते हैं वे ज्यादा से ज्यादा परिवार से साथ समय बीता कर खुश हैं।
  5. अगर सकारात्मक रूप से देखा जाए तो लोग नई चीजें सिख रहे हैं जिससे की मानसिक तनाव से दूरी बनाया जा सके।
  6. लोग अपना जीवन तो बचा ही रहे हैं साथ ही दूसरों का भी बचा रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन मे रहकर लोग संक्रामक को रोक रहे हैं।
  7. दुनिया भर के लोगों को हर दिन कुछ नया सीखने और बुरी परिस्थिति से लड़ने की शक्ति मिली है।
  8. लॉकडाउन के बाद छोटे व्यापारों को बढ़ावा मिलता है।
  9. अनलाइन शिक्षा और डिजिटल रूप से काम करने को बढ़ावा मिलता है जिससे अनलाइन टेक्नॉलजी से जुड़ी कंम्पनियों को बहुत ही ज्यादा लाभ होता है।

लॉकडाउन के नुकसान क्या हैं? Disadvantages of Lockdown in Hindi

आईए अब जानते हैं जब किसी देश मे लॉकडाउन होता है तो किस प्रकार के नुकसान होते हैं –

  1. देश भर मे काम बंद हो जाने के कारण बड़े व्यापारों मे करोड़ों का घाट होता है। कुछ कम्पनियाँ घाटे के कारण पूर्ण रूप से बंद हो जाते है।
  2. व्यापारों मे घाट होने के कारण कई कम्पनियाँ, उनके कंपनी के कर्मचारियों और श्रमिकों को काम से निकाल देते हैं जिसके कारण बेरोज़गारी की समस्या तेजी से बढ़ती है।
  3. लोग तेजी से शहर से गाँव अपने घर की और पलायन करने लगते हैं।
  4. कई जगहों मे जमा खोर, अनाज और अन्य खाद्य सामग्री की जमा खोरी करते हैं जिससे कि वे लोगों से ज्यादा लाभ कमा सकें।
  5. लॉकडाउन होने से लोग कई प्रकार के खेल से जुड़ी चीजों जैसे फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन से दूर हो जाते हैं क्योंकि ऐसे समय मे घर से बाहर निकलना माना होता है।
  6. कई जगहों मे पूर्ण रूप से लॉकडाउन होता है जिसके कारण कई जगहों मे लोगों को खाने तक को नहीं मिल पाता है जिसके कारण सरकारी संस्थाएं उन लोगों तक खाद्य सामग्री पहुँचने की कोशिश करते हैं।
  7. आवारा घूमने वाले जीव-जंतुओं को खाना ना मिलने के कारण वे मरने लगते हैं।
  8. किसी भी प्रकार का व्यापार ना चलने के कारण देशों के GDP growth गिर जाता है।
  9. महामारी हो या आपदा सभी प्रकार की मुश्किल परिस्थिति मे सरकार अपने देश के लोगों को स्वास्थ्य और राहत सेवाएं मुफ़्त मे प्रदान करतीं है जिससे जमा किए हुए सरकारी राहत कोश खाली हो जाते हैं।
  10. घर पर ही भरे रहने के कारण बच्चों से लेकर बड़े सबको मानसिक रूप से तनाव का सामना करना पड़ता है।

लॉकडाउन मे क्या करें? 10 जबरदस्त टिप्स Things to do during Lockdown in Hindi

अब, ज्यादातर लोगों के मन मे यह सवाल है कि लॉकडाउन मे क्या करें? वहीं कुछ लोगों के सवाल हैं कि इस लॉकडाउन छुट्टी के दौरान कुछ नया क्यों करें या इसके फायदे क्या हैं?

वैसे तो यह दोनों सवाल पूछा जाना एक दम सही है क्योंकि ऐसा समय कभी भी किसी के जीवन मे नहीं आया था जब घर मे बंद हो कर कई दिनों या महीनों तक लोगों को रहना पड़ता था। छुट्टियों के महीने मे भी घर पर ही बच्चे और बड़े रहते थे पर उस समय मन को ताज़ा करने के लिए शाम को घर से निकाल सकते थे।

पर लॉकडाउन एक अलग ही तरह की परिस्थिति है जिसमे आप बाहर निकाल कर जा ही नहीं सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे टिप्स हैं जिन्हें आप अपना कर इस लॉकडाउन के समय पर जीवन के सबसे महत्वपूर्ण चीजें खुशी, अच्छा स्वास्थ्य, और पैसे को पा सकते हैं। आईए जानते हैं – लॉकडाउन मे क्या करें?

1. अच्छी फिल्में देखें Watch movies

चाहे ऑनलाइन हो या अपने टेलीविजन पर अच्छी फिल्में या डॉक्यूमेंटरी देखें।अच्छी फिल्मों से मानना है वह फिल्में जिनसे हमें मोटिवेशन मिले और कुछ न कुछ नया सीखने को मिले।कॉमेडी फिल्में देखना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. खाना बनाना सीखें Learn cooking

अगर आपका ज्यादातर समय ऑफिस में ही गुजरता है और आपको खाना बनाना नहीं आता है तो आप लॉकडाउन के समय में खाना बनाना भी सीख सकते हैं या फिर अपने परिवार के लोगों को खाना बनाने में मदद कर सकते हैं।

3. व्यायाम करें Regular exercise

अगर लॉकडाउन के समय स्वस्थ रहना चाहते हैं तो नियमित रुप से घर पर ही व्यायाम करते रहे। व्यायाम करने से आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। व्यायाम के कई रूप हैं, जैसे ध्यान, योग आदि।

4. ऑनलाइन शिक्षा Online education

अब ज्यादातर स्कूलों और कॉलेजों में ऑनलाइन एजुकेशन की सुविधा को शुरू किया गया है। इसमें बच्चों को उनके अध्यापक अपने घरों से विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पढ़ा सकते हैं। इससे बच्चों की शिक्षा भी नहीं छूटेगी और स्कूल बंद होने पर भी उनका कोर्स पीछे नहीं छूटेगा। साथ ही इससे नियमित रूप से बच्चे पढ़ाई करते रहेंगे और उनके पढ़ने की आदत नहीं छूटेगी

5. इंडोर गेम्स खेलें Play indoor games

भले ही आप आउटडोर गेम्स नहीं खेल सकते लेकिन आप अपने परिवार के साथ इंडोर गेम्स का मजा उठा सकते हैं। लॉकडाउन के समय में आप कैरम बोर्ड, लूडो, घर के बगीचे में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, अंताक्षरी, खेल सकते हैं।

6. ऑनलाइन कोर्स सीख सकते हैं Learn online course

लॉकडाउन के समय में आप कई प्रकार के ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। आज के दिन में ऐसे कई बड़े वेबसाइट हैं जो घर बैठे दुनिया के किसी भी बड़े यूनिवर्सिटी से बड़े से बड़ा कोर्स पूर्ण करने का मौका देती है। आपको बस ऑनलाइन वीडियो और लिखे हुए कोर्स को पूरा देखना और पढ़ना होता है उसके बाद ऑनलाइन ही परीक्षा को पास करके सर्टिफ़िकेट भी पाया जा सकता है।

7. अच्छी किताबें पढ़ें Read good books

पढ़ें: बेस्ट 10 प्रेरणादायक किताबें

चाहे कहानी हो या कविता, नोबेल हो या कोई ऑनलाइन बुक, अच्छी किताबें पढ़ कर अपना समय व्यतीत करें। सही मायने में कहा जाए तो लॉकडाउन वह समय है जो आपको भगवान ने कुछ ना कुछ अच्छा पढ़ने के लिए और सीखने के लिए दिया है।अगर हम इसे सकारात्मक रूप से लेंगे तो यह हमारे साथ सकारात्मक प्रभाव दिखाएगा अगर हम इसे नकारात्मक रूप से लेंगे तो यह हमारे ऊपर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।

8. वृक्षारोपण करें Do plantation

जी हां दोस्तों लॉकडाउन के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में पर्यावरण प्रदूषण कई हद तक समाप्त हो गया है अब उसी जगह पर अगर हम वृक्षारोपण पर बढ़ावा देते हैं और अपने घरों के बगीचों और घरों में वृक्ष लगाते हैं तो हम प्रकृति के संरक्षण की ओर एक सकारात्मक कदम उठाते हैं। यह ना सिर्फ हमारे पर्यावरण के लिए बल्कि हम सभी के लिए एक अच्छी बात है ।

9. अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करें Call your friends and relatives

अत्यधिक काम के बोझ के कारण अपने साधारण नियमित जीवन में हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भूल सजाते हैं। लॉकडाउन के समय में अपने पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों को कॉल या वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क करें और अपने रिश्तों को और भी मजबूत बनाएं।

10. पोष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करें Eat healthy and balanced diet

लॉकडाउन होने के कारण ज़्यादातर लोग काम ना करके घर पर ही बैठे हुए जिसके कारण पाचन तंत्र सही रूप से काम नहीं करता है और एसिडिटी और मोटापा जैसे स्वास्थ्य प्रॉब्लम देखने को मिलते हैं। इसीलिए जितना हो सके पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करें। ज्यादा तेल वसा युक्त खाना से दूर रहें।

निष्कर्ष Conclusion

लॉकडाउन की समस्या जब भी होगी वह किसी ना किसी मजबूरी के कारण ही होगी इसलिए अगर हम इस मजबूरी को सकारात्मक रूप में बदलने तो इससे बड़ी और कोई बात नहीं हो सकती। ऊपर दिए हुए कुछ सामान्य चीजों का ध्यान देकर हम लॉकडाउन को मजेदार, सुरक्षित, ज्ञानवर्धक, सफलता का रास्ता, जैसे कई सकारात्मक रूप में बदल सकते हैं।

आशा करते हैं आपको लॉकडाउन पर निबंध (Essay on Lockdown in Hindi) और इस जानकारी से मदद मिली होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो नीचे कमेंट करना और अपनी सोशल मीडिया में शेयर करना ना भूले। धन्यवाद।

3 thoughts on “लॉकडाउन पर निबंध (फायदे, नुकसान, क्या करें?) Essay on Lockdown in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.