मेरे जन्मदिन पार्टी पर निबंध Essay on My Birthday Party in Hindi

मेरे जन्मदिन पार्टी पर निबंध Essay on My Birthday Party in Hindi

जन्मदिन मनाना किसको अच्छा नहीं लगता। खासकर बच्चों को अपना जन्मदिन मनाना बेहद पसंद है। जन्मदिन मनाना आजकल बहुत ही चलन में है और जबसे सोशल साइट्स आयी हैं तब से जन्मदिन मनाना का और भी फैशन बन गया है।

क्योंकि ये सबके लिए सुखद क्षण होता है। सोशल मीडिया पर लोग जन्मदिन फोटोज अपलोड करके अपनी ख़ुशी जाहिर करते है। जन्मदिन को सालगिरह, जन्मदिवस और बर्थडे के नाम से भी जाना जाता है।

दरअसल जन्मदिन मनाने से मन में सौहार्द महसूस होता है क्योंकि इसमें कई सारी एक्टिविटीज़ की जाती हैं जैसे – अपने परिजनों के साथ बर्थडे मनाकर सुखद समय बिताना, गिफ्ट्स प्रेजेंट करना या दूसरों के द्वारा गिफ्ट्स प्राप्त करना, मंदिर जाना, गरीबों और बच्चों के लिया उपहार भेंट करना, लोगों को सरप्राइज़ देना, रेस्टोरेंट जाकर फ्रेंड्स को पार्टी देना आदि।

मेरे जन्मदिन पार्टी पर निबंध Essay on My Birthday Party in Hindi

तो आइये दोस्तों अब हम जन्मदिन पार्टी को विस्तार से जानते हैं –

जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियां

मुझे याद है जब मैं 12 वर्ष का था तब मैंने कैसे अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वैसे तो एक बर्थडे बीतता नहीं कि अगले साल आने वाले बर्थडे की प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। मेरा बर्थडे 31 जुलाई को आता है।

मैंने मेरे परिजनों की सलाह मानते हुए अपने मित्रों और रिश्तेदारों को निमंत्रित किया था। बर्थडे पार्टी के लिए एडवांस बुकिंग की थी। बहुत सारी शॉपिंग की थी। अपने बर्थडे को मनाने के लिए मैं कई महीने पहले से बहुत उत्साहित था। क्योंकि मैं अपने इस बर्थडे पर सुपरमैन के डिज़ाइन का केक बनवाना चाहता था और साथ ही अपने प्रिय दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट भी देना चाहता था।

और तो और मैंने अपने स्कूल में सभी अध्यापकों के चरण स्पर्श किये, उनका आशीर्वाद भी लिया और मिठाइयां बांटी। अपने बर्थडे पार्टी के लिए मैंने क्या – क्या तैयारियां  कैसे – कैसे की मैं आपको विस्तार से बताता हूँ –

रिश्तेदार और मित्रों को निमंत्रित करना

बर्थडे पार्टी में मेहमानों और मित्रों को निमंत्रित करने के लिए पहले से लिस्ट बना लेना चाहिए जिससे कोई भी रिश्तेदार या मित्र रह न जाए। मैंने भी अपने परिजनों की मदद से अपने प्रियजनों की लिस्ट तैयार कर ली थी और उन्हें पहले से ही इनवाइट कर दिया था।

वैसे कुछ लोग इन्विटेशन कार्ड छपवा कर बकायदा निमंत्रित करते हैं लेकिन मेरे जन्मदिन पार्टी के लिए सभी को फोन कर दिया गया था। मेरे फ्रेंड्स तो मानो न जाने कितने महीनों पहले से मेरे जन्मदिन पार्टी में आने का वेट कर रहे थे। तो दोस्तों आप भी याद रखिये कि बर्थडे पार्टी के लिए इन्विटेशन पहले से ही दे दें जिससे मेहमान आपके बर्थडे पार्टी के लिए समय निकाल सकें।

प्री – बुकिंग करके

बर्थडे छोटे रूप में मनाएं या बड़े रूप में, प्री – बुकिंग करनी ही पड़ती है। जैसे केक की बुकिंग, रेस्टोरेंट की बुकिंग (अगर आप किसी रेस्टोरेंट में पार्टी दे रहे हो तो बेहतर है कि पहले से बुकिंग कर दें), रेस्टोरेंट की बुकिंग के लिए आपको बताना होगा कि कितने लोग पार्टी में आएंगे और खाने का मैन्यू भी पहले से बताना होगा।

वहां डेकोरेशन और स्टेज के लिए भी बताना होगा। कभी – कभी तो लोग थीम बेस्ड पार्टी रखते हैं तो उसको उसी तरह ऑर्गेनाइज करना पड़ता है। जिसके लिए पहले से तैयारी करना बहुत जरूरी है। वैसे मेरा बर्थडे तो मेरे घर में सेलिब्रेट हुआ था क्योंकि मेरे घर में बहुत बड़ा गार्डन है। मेरे गार्डन को लाइटिंग से बहुत ही अच्छे तरीके से सजाया गया था। मेरे पेरेंट्स ने एक फोटोग्राफर भी बुक किया था।

खरीददारी

कोई भी जन्मदिन पार्टी के लिए थोड़ी – बहुत खरीददारी करनी ही पड़ती है। जैसे केक खरीदना, इसके साथ ऐज वाली कैंडल, बर्थडे  कैप, सजावट का सामान जैसे फ्रिल्स, बैलून्स, स्टिकर्स आदि। इसके अतिरिक्त अगर थीम बेस्ड पार्टी है तो उसके अनुरूप ड्रेस भी खरीदना पड़ता है।

मेरे बर्थडे पार्टी के लिए रिटर्न गिफ्ट भी खरीदी गयी थी जो मेरे फैंड्स को बहुत पसंद आयी थी। मैंने अपने सभी मित्रों को ज्योमेट्री बॉक्स दिया था। जो बाद में सबके काम आया। मेरे पेरेंट्स ने मुझे बहुत ही आकर्षक सूट खरीदवाया था। जब भी मैं उस सूट में अपने उस साल की फोटो देखता हूँ तो मुझे उस पल की बहुत याद आ जाती है।

सामजिक कार्यों को करने के लिए पहले से पैसे इकठ्ठा करना

ऐसा कहा जाता है कि जन्मदिन पर कुछ अच्छे कार्य करने चाहिए। इसके लिए मेरी माँ ने हमेशा मुझे समझाया कि अपने पैसों को जोड़कर हम किसी की मदद कर सकते हैं। मुझे वो दिन याद है मेरे बर्थडे पर मैं अपने माता – पिता के साथ ‘अनाथाश्रम’ गया था और वहां के बच्चों से मिला था और उन्हें गिफ्ट्स भी दी थीं। वे सारे बच्चे बहुत खुश हो गए थे।

तो कुछ इस तरह से मेरे बर्थडे पार्टी के लिए तैयारियां की गयी थी। एक अच्छे से प्लांड की गयी पार्टी सबके लिए यादगार बन जाती है।

जन्मदिन कैसे मनाना चाहिए?

जन्मदिन मनाने के कई तरीके हो सकते हैं। जैसे किसी को सरप्राइज़ देकर, सामाजिक कार्य करके, मंदिर जाकर, गरीबों और बच्चों की मदद करके, रिश्तेदार और मित्रों के साथ मनाकर। जब मैं काफी छोटा था तब मेरी माँ मेरे जन्मदिन पर खुद से ही केक बनाया करती थी।

इसीलिए मैं हर बार अपने बर्थडे पर एक्साइटेड रहता हूँ। मेरी दादी का कहना है कि जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि भगवान से प्रार्थना करो, उनका आशीर्वाद लो, बड़ों से आशीर्वाद लो, अच्छे कार्य करो और इस तरह से बर्थडे मनाओ।

इसीलिए मैं आज के इस मॉडर्न वर्ल्ड में सब तरीकों से जन्मदिन सेलिब्रेट करता हूँ। जैसे मित्रों की डिमांड पर रेस्टोरेंट में पार्टी देना, घर में रिश्तेदारों के साथ बर्थडे पार्टी करना, ऑर्फेनेज जाना, मंदिर जाना आदि।

आइये अब मैं आपको बताता हूँ कि कैसे जन्मदिन मना सकते हैं। –

  • ऑनलाइन गिफ़्ट्स के जरिये सरप्राइस – ऑनलाइन गिफ्ट्स आर्डर करके आप किसी को भी सरप्राइज़ दे सकते हैं। ये बहुत ही अच्छा तरीका है। इससे सामने वाले व्यक्ति को बहुत ख़ुशी होती है। इसके लिए बहुत सारी साइट्स हैं जिन पर आप ऑनलाइन केक और बुके आर्डर करके मिड नाईट डिलीवरी करवा सकते हैं।
  • सामाजिक कार्य करके – सामाजिक कार्य करके बर्थडे मनाने का सबसे अनोखा तरीका है। ऐसा करने से आत्म – संतुष्टि मिलती है।
  • मंदिर जाकर – मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं कि ये सब भगवान की कृपा से ही है।
  • गरीबों की मदद करके – गरीबों व बच्चों की मदद कर सकते हैं। उन्हें वस्त्र इत्यादि बाँट सकते हैं।
  • परिजनों के साथ जन्मदिन मनाना – परिजनों के साथ तो जन्मदिन मनाना बहुत ही अच्छा लगता है। केक काटा जाता है, सब डांस करते हैं, फोटोग्राफी होती है, टेस्टी फ़ूड होता है और इस बहाने सबका गेट टुगेदर भी हो जाता है और ये पल हमेशा के लिए यादगार बन जाता है।

जन्मदिन पार्टी करना वास्तव में अपने आप में एक सुखद अहसास है। आप भी कुछ इस तरह से बर्थडे सेलिब्रेट करके देखिये बहुत ख़ुशी मिलेगी। वैसे मुझे मेरी ये बर्थडे पार्टी हमेशा याद रहेगी।

Source-

https://en.wikipedia.org/wiki/Birthday

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.