इस लेख में हमने हज़रत अली जन्मदिन समारोह Hazarat Ali Birthday Hindi के विषय में बताया है। इसमें उनके इतिहास और उत्सव के विषय में जानकारी आप पढ़ सकते हैं।
कब है 2023 में हज़रत अली जन्मदिन समारोह? When is Hazarat Ali’s Birthday 2023?
Contents
इस वर्ष 2023 में हज़रत अली का जन्मदिन उत्सव 4 फरवरी, शनिवार के दिन मनाया जायेगा।
हज़रत अली का इतिहास Hazarat Ali History in Hindi
हज़रत अली का पूरा नाम अली इब्न अबी तालिब था। उनका जन्म 13 Rajab 22 or 16 BH ≈ 20 सितम्बर 600 या 601 CE को काबा, मक्का, सऊदी अरब में हुआ था।
उनकी मृत्यु 21 रमजान 40 AH ≈ Jan. 27, 661 CE को महान मस्जिद कुफा, इराक में हुई। हज़रत अली के पिता का नाम अबू तालिब था और माता का नाम बिन्त असद था। वो चचेरे भाई तथा साथ ही इस्लाम के महान पैगम्बर मुहम्मद के दामाद भी थे।
हज़रत अली को पहला व्यक्ति माना जाता है जिसने इस्लाम को अपनाया। मुस्लिम समुदाय उम्माह के लोगों की दो शाखाएं हैं सुन्नी और शिया। हज़रत अली को सुन्नी समुदाय द्वारा चौथा और अंतिम रशिडून का व्यक्ति माना जाता है।
वहीँ दूसरी तरफ उन्हें शिया मुस्लिम समुदाय का प्रथम इमाम माना जाता है। हज़रत अली वह पहले व्यक्ति थे जिनका जन्म मुस्लिम समुदाय के सबसे पवित्र स्थान काबा, मक्का मदीना में हुआ था।
पढ़ें: मक्का मदीना का इतिहास
उन्होंने मक्का के हर एक युद्ध और कार्य में अपना अहम भूमिका निभाया जिसके कारण मुहम्मद के साथियों ने उन्हें अपने तीसरे कालिफ उथमान इब्न अफ्फान की हत्या के बाद कालिफ बनाया।
उनके राज के समय एक दिन वो कुफा के मस्जिद में नमाज़ पढने गए थे वहीँ उन पर किसी ने आक्रमण कर दिया । उसके दो दिन के बाद उनकी मृत्यु हो गयी।
हज़रत अली बहुत ही उदार भाव रखने वाले व्यक्ति थे। अपने कार्यों, साहस, विश्वास और दृढ संकल्प होने के कारण मुस्लिम संस्कृति में हजरत अली को बहुत ही सम्मान के साथ जाना जाता है।
मन जाता है इस्लाम के प्रति उनमें बहुत ही ज्यादा प्रेम था और इस्लाम के विषय में उनको बहुत ज्ञान भी था। अपने पुरे जीवन काल में वो इस्लामी लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बने और इस्लाम धर्म के इतिहास में उनका नाम आज भी बहुत ही माना और याद किया जाता है।
हज़रत अली का जन्म उत्सव Hazarat Ali’s Birthday Celebration in Hindi
हज़रत अली का जन्म उत्सव इस्लाम धर्म के लोग बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। भारत में खासकर उत्तर प्रदेश में इस दिन को बहुत ही बड़े तौर पर मनाया जाता है। भारत के साथ-साथ विश्व के कई मुस्लिम देशों में इस दिन को बहुत ही इस्लामी परंपरागत तरीके मनाया जाता है।
यह दिन प्रतिवर्ष हज़रत अली और महान मुस्लिम व्यक्तियों और उनके कार्यों को याद करने के लिए उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ एकत्रित होते हैं और हज़रत अली के जन्म दिवस को मनाते हैं ताकि प्रेम और भाईचारा का रिश्ता बढे।
इस दिन सभी मुस्लिम लोग अपने घरों की अच्छी से साफ़-सफाई करते हैं और अपने घरों को सुन्दर तरीके से सजाते हैं। सभी मस्जिदों को भी सुन्दर तरीके से लाइट लगा कर रोशन कर दिया जाता है और प्रार्थना सभाएं के साथ पवित्र उच्चारण किये जाते हैं।
इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में लज़ीज़ पारंपरिक खाना बनाते हैं और अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशियाँ मनाते हैं।
साथ ही कुछ लोग अपने दूर के लोगों के मिलने जाते हैं और अपना प्यार जताते हैं और कुछ लोग दूर से इस दिन अपने परिवार वालों से मिलने लौट कर आते हैं। अपने पैगम्बर को याद करते हुए परिवार के लिए दुआ मंगाते हैं और उत्साह के साथ इस दिन का लुफ्त उठाते हैं।
निष्कर्ष Conclusion
जैसा की आपने ऊपर पढ़ा यह इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बहुत ही ख़ास दिन होता है। आशा करते हैं आपको यह हज़रत अली जन्मदिन समारोह Hazarat Ali Birthday in Hindi पर यह लेख पसंद आया होगा।
बहुत ही उम्दा लेख …. शानदार प्रस्तुति …. Thanks for sharing this!! 🙂 🙂
very very nice vijay kumar bhai
aapne ne to hamare ilm me ijafa farmaya hai
allah aapko apne mahboob bande ke bare me aur jankari dear
ise kahte hain
bhaichara aur yakta
na ki nafrat failana
itna kuch batane ke liye
aapka bahut bahut shukriya