आज इस आर्टिकल में हमने (Independence Day Speech in Hindi), 73वें स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया है 2020 के लिए। इसमे 2 सैम्पल स्पीच हमने प्रकाशित किया है। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों के बच्चों और शिक्षकों के लिए भाषण (Speech)। परीक्षा में भी Students इससे मदद ले सकते हैं। पहला 15 अगस्त पर भाषण 700 और दूसरा 1000 शब्दों मे लिखा है।
आप अपनी जरूरत के अनुसार इन स्पीच को चुन सकते हैं। यह प्रेरणादायक भाषण वीडियो रूप मे भी आप देख और सुन सकते हैं।
आईए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (15 August Independence Day Speech) के दोनों वीडियो देखें –
15 अगस्त पर भाषण वीडियो 1
15 अगस्त पर भाषण वीडियो हिन्दी मे 2
भाषण 1. 15 अगस्त पर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के लिए भाषण Independence Day Speech (700 Words)
आप सभी को मेरा सुप्रभात। मेरा नाम _____है और मैं____कक्षा में पढता हूँ / शिक्षक हूँ। जैसे की हम सब जानते हैं आज हम सब यहाँ इस विशेष अवसर पर एकत्र हुए हैं। इस दिन को हम भारत में गर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस के नाम से जानते हैं। आज का यह शुव अवसर स्वतंत्रता दिवस है हमारे लिए बहुत ही उत्साह और ख़ुशी का दिन है।
मैं आज के इस महान दिन में आप सभी लोगों को भारत के स्वतंत्रता दिवस के विषय में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता हूँ। मुझे विश्वास है इन बातों को सुनने के बाद आपकी छाती गर्व से चौड़ी हो जाएगी।
आप सभी लोगों का मैं शुक्रिया करना चाहता हूँ की आप लोगों ने मुझे यह अद्भुत अवसर दिया ताकि में अपने प्यारे देश भारत के स्वतंत्रता के विषय में इस महान दिन पर अपने कुछ शब्द आप लोगों के समक्ष रख सकूं।
भारत को ब्रिटिश हुकूमत से 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिली थी यानि की पूर्ण स्वराज। हमारे प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने आज़ादी के इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।
इस वर्ष 2020 को हम भारतवासी, हमारे देश भारत का 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। स्वतंत्रता और आजादी का मतलब होता है एक ऐसा वातावरण जहाँ किसी भी प्रकार का जोर जबरदस्ती ना हो और हर व्यक्ति को अपनी बात स्वतंत्र रूप से रखने का हक़ हो।
हमारे महान स्वतंत्रता सेनानीयों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वो जुल्म सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ सके। आज भारत जितना भी उन्नत हुआ है हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हुआ है क्योंकि वो ना होते तो भारत आज भी ब्रिटिश राज का गुलाम होता।
हमारे कुछ महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और नेताओं के नाम हैं महात्मा गाँधी, भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री। उन्होंने लगातार कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार का सामना किया और हमारे वतन को आज़ाद कराया।
उनके इस बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं और उन्हें हमेशा एक महान उत्सव और समारोह के जैसे ही दिल से याद करना चाहिए क्योंकि उन्ही की वजह से आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले पा रहे हैं।
हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिन्होंने कहा था –
हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को हमने एक ही संविधान और संघ में पाया है जो देश में रहने वाले 320 लाख पुरुषों और महिलाओं के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है।
सबसे बड़ी बात है हमें अपने स्वतंत्रता के मोल को समझना चाहिए। यह बहुत ही शर्म की बात है की इतने वर्षों के आज़ादी के बाद भी आज हम अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा से लड़ रहे हैं। अब हमें दोबारा मिल कर अपने देश को इन बुरी चीजों से दूर करना होगा और एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा।
हमें गरीब, बेरोज़गारी, अशिक्षा, प्रदुषण, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता, जाती-भेदभाव आदि जैसे चीजों को समझना होगा और इनका हल भी खोजना होगा।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे अब्दुल कलाम जी ने कहा था कि –
अगर देश को भ्रष्टाचार मुक्त, महान और अच्छे ज्ञान वाले लोगों का बनाना है तो मुझे लगता है कि सोसाइटी से जुडी तीन चीजें है जो बदलाव ला सकते हैं। वो हैं माता, पिता, और शिक्षक। भारत देश के नागरिक होने के कारण हमें सोचना चाहिए की हम अपने देश को किस हद तक सफल बना सकते हैं! हमें देश में नकारात्मक चीजों को बढ़ने और होने नहीं देना चाहिए क्योंकि अंत में हम अपने ही भारत मां का नुक्सान करते हैं।
चलो आज हम सब मिलकर प्रण लें कि देश को विश्व में सांसे आगे ले जाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और देश में बुरी सोच और बुरा सोचने वालों को दूर हटायेंगे। भारत माता की जय !
भाषण 2. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण Independence Day Speech (1000 Words)
मेरे सभी प्यारे शिक्षकों, अभिभावकों, सहपाठियों और यहाँ उपस्तिथ सभी सज्जनों को मैं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ। आज हम सभी यहाँ देश का 73वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए उपस्तिथ हुए है।
मैं अपने क्लासटीचर का बहुत आभारी हूँ जिन्होंने मुझे देश की आजादी पर अपने विचार रखने का मौका दिया। हमारे जीवन में आज का दिन बहुत महत्व रखता है क्यूंकि इसी दिन हमारे देश को आजादी मिली थी। ये वो दिन है जब हमे विदेशी हुकुमत की गुलामी से आजादी मिली और खुली हवा में साँस लेना का मौका मिला।
15 अगस्त के दिन हम उन सभी लोगो को याद करते है जिन्होंने हँसते हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी पर देश को आजाद करवा दिया। अगर वो बलिदान न करते तो शायद आज भी हम गुलाम होते। 15 अगस्त 1947 के दिन हमारे देश को आजादी मिली थी।
इस दिन 45 करोड़ भारतवासियों को विदेशी हुकुमत से आजादी मिली। 14 अगस्त 1947 की रात्रि को पंडित जवाहरलाल नेहरु ने अपने भाषण “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी (नियति से साक्षात्कार)” में हमारी आजादी की औपचारिक घोषणा की थी।
अगली सुबह 15 अगस्त 1947 को उन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराया था और देश ने पहली बार आजादी की खुली हवा में साँस ली। वो दिन भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन था। 200 सालो की दास्ता के बाद हमारा देश आजाद हो गया था।
अपने पहले भाषण में पंडित नेहरु ने कहा था-
“आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं और भारत पुनः खुद को खोज पा रहा है। आज हम जिस उपलब्धि का उत्सव मना रहे हैं, वो महज एक क़दम है, नए अवसरों के खुलने का। इससे भी बड़ी जीत और उपलब्धियां हमारी प्रतीक्षा कर रही हैं”
भारत की सेवा का अर्थ है लाखों-करोड़ों पीड़ितों की सेवा करना। इसका अर्थ है ग़रीबी, अज्ञानता, और अवसर की असमानता मिटाना। हमारी पीढ़ी के सबसे महान व्यक्ति की यही इच्छा है कि हर आँख से आंसू मिटे। शायद ये हमारे लिए संभव न हो पर जब तक लोगों कि आंखों में आंसू हैं, तब तक हमारा काम ख़त्म नहीं होगा।
आज एक बार फिर वर्षों के संघर्ष के बाद, भारत जागृत और स्वतंत्र है। भविष्य हमें बुला रहा है। हमें किधर जाना चाहिए और हमें क्या करना चाहिए, जिससे हम आम आदमी, किसानों और कामगारों के लिए आज़ादी और अवसर ला सकें, हम ग़रीबी, हम एक समृद्ध, लोकतान्त्रिक और प्रगतिशील देश बना सकें। हम ऐसी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संस्थाओं को बना सकें जो हर आदमी-औरत के लिए जीवन की परिपूर्णता और न्याय सुनिश्चित कर सके? कोई भी देश तब तक महान नहीं बन सकता जब तक उसके लोगों की सोच या कर्म संकीर्ण हैं”
प्यारे साथियों, इस आजादी को पाने के लिए अनेक देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया है। मंगल पांडे, सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद, भगतसिंह, रानीलक्ष्मी बाई, महात्मा गांधी जैसे लोगो के बलिदान को हम कभी नही भूल सकते हैं। इस आज़ादी को पाने के लिए हमे लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ी है इसलिए हमे इसका पूरा सम्मान करना चाहिये।
सुचेता कृपलानी ने 14 अगस्त की रात 11 बजे राष्ट्रगीत “वंदेमातरम्” सभा में गया था। “पराधीन सपनेहु सुख नाही” अर्थात पराधीनता का जीवन कभी खुशियों भरा नही हो सकता है। कोई भी जीव पराधीन नही होना चाहता है, सभी को आज़ादी प्यारी होती है।
आज हम सभी देशवासी आजादी की खुली हवा में साँस ले रहे है। ये हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है। आज हम हर तरह से स्वतंत्र है। हमें पढ़ने, खेलने, अपना धर्म रखने की स्वतंत्रता है। हमे कही भी रहने, सम्पत्ति खरीदने, शिक्षा पाने की स्वतंत्रता है। आज हमारा देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है जो कि बड़े गर्व की बात है। बिना आजादी के ये कभी सम्भव नही हो पाता।
हमारा देश आज हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। हमने विज्ञान, साहित्य, प्रौद्योगिकी, परमाणु शक्ति, स्वास्थ्य, खेल, तकनीक जैसे हर क्षेत्र में विकास किया है। आज भारत पूरे विश्व में परमाणु शक्ति बनकर उभरा है।
ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, वर्ड कप, ऐशियन खेल हमारे देश में आयोजित किये जाते है। इससे भारत की गरिमा बढ़ी है। पूरा विश्व आज हमको अच्छी तरह से जान गया है। हम लगातार विकास कर रहे हैं। आज दुनिया में हमारी अलग पहचान और सम्मान है।
हमारे देश की राजधानी दिल्ली में आज विशेष तरह से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति देश को सम्बोधित करते है। लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते है। राजपथ पर देश के जवान परेड करते है।
राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाती है। हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की जाती है। राजपथ पर विभिन्न प्रकार के संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
प्यारे साथियों, हमे अपनी आजादी का सम्मान करना चाहिये। हमे ऐसा कोई भी काम नही करना चाहिये जिससे देश को नुकसान पहुंचे। आज हमारे देश में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व मौजूद है जो अपने निजी स्वार्थ के लिए देश को तोड़ना चाहते है।
हम सभी देशवासियों को ये शपथ लेनी चाहिये की ऐसे लोगो को किसी भी प्रकार से आश्रय नही देंगे, उनकी मदद नही करेंगे, उनके दिए पैसो का लालच नही करेंगे। ऐसे निम्न कोटि के लोगो का पूरा विरोध करेंगे जो देश को तोड़ने की बात करते है।
आज हम आजाद हो गये है पर अभी भी देश के सामने आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या, बेरोजगारी, कुपोषण, अशिक्षा जैसी चुनौतियाँ बनी हुई है। हम तभी एक आदर्श नागरिक कहलायेंगे जब हम इन चुनौतियों का सामना करेंगे और इन बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। इसलिए हम सभी को अपना कर्तव्य निभाना होगा।
मैं कामना करता हूँ की जब तक सूरज चमकता रहे, हमारे देश की आजादी इसी तरह बनी रहे। हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। सभी लोगो का विकास होता रहे। सभी जाति, मजहब, धर्म के लोग मिल जुलकर ख़ुशी ख़ुशी एक साथ रहे। इसी के साथ मैं अपना भाषण समाप्त करता हूँ!
जय हिन्द!!!
आशा करते हैं आपको यह दोनों 15 अगस्त पर भाषण पसंद आए होंगे। इन दोनों 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (Independence day speech in Hindi) को पढ़ कर कैसा लगा, comment के माध्यम से ज़रूर बताएं।
विद्यार्थियों के लिए यह भाषण अत्यधिक उपयोगी साबित होगा।
Good
Speech
Thanks sir ‘nice speech
Your Welcome
Very nice
thanks for good speech
Thanks , speech bahut achha tha.
बहुत अच्छा है
happy Independence say
Happy Independence day all of you
Very nice this is a very nice speech or you said in this speech after the listening speech your chest broad yes,really my chest is broad. Thank you sir
Very good
आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के हम बच्चे हिंदुस्तान के हम बच्चे हिंदुस्तान के हम जिस जिस मिट्टी के अंग है उसकी शान निराली हैं उसके खेतों में सोना है बागों में हरियाली हैं बागों में हरियाली हैं धन का दौलत से जुदाई ऊंचे रिश्ते मां संतो के हम बच्चे हिंदुस्तान के हम बच्चे हिंदुस्तान के हवा हमारी धूप हमारी नील हमारा पावन है भारत मां के बेटे बेटी जीते हैं हम शान से हम बच्चों हिंदुस्तान के हम बच्चे हिंदुस्तान के
Very nice…….
Good