इस लेख में हम आपको इंडोर गेम्स और आउटडोर गेम्स Indoor Games Vs Outdoor Games in Hindi के बारे में बताएँगे। खेल खेलना तो सभी लोगों को पसंद होता है। खेल खेलने से ना सिर्फ शरीर का व्यायाम होता है, बल्कि मनोरंजन भी होता है। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी होता है। साथ ही हम आपको कुछ इंडोर गेम और आउटडोर गेम के नाम भी बताएँगे।
इंडोर गेम्स (घर के अंदर खेले जाने वाले खेल) Indoor Games in Hindi
Contents
- 1 इंडोर गेम्स (घर के अंदर खेले जाने वाले खेल) Indoor Games in Hindi
- 2 आउटडोर गेम्स (बाहर खेले जाने वाले खेल) Outdoor Games in Hindi
- 2.1 कुछ प्रमुख आउटडोर खेल के उदाहरण
- 2.2 आउटडोर गेम्स की विशेषतायें Benefits of Outdoor Games in Hindi
- 2.2.1 1. अधिक जगह की आवश्यकता
- 2.2.2 2. हेल्थ और फिटनेस के लिए उपयुक्त
- 2.2.3 3. मौसम से प्रभावित
- 2.2.4 4. चोट लगने की अधिक संभावना
- 2.2.5 5. कैरियर के रूप में चुन सकते हैं
- 2.2.6 6. आउटडोर गेम्स से बनाएं अच्छे दोस्त
- 2.2.7 7. व्यापार (बिजनेस) के लिए उपयुक्त
- 2.2.8 8. अधिक श्रम की आवश्यकता
- 2.2.9 9. बच्चों के सामाजिकरण के लिए आवश्यक
कुछ प्रमुख इंडोर खेल के उदाहरण
- शतरंज
- लूडो
- कैरम
- कार्ड गेम्स
- बोर्ड गेम्स
- म्यूजिकल चेयर
- मार्बल्स
- पिलो गेम
- टेबल टेनिस
- लट्टू
इंडोर गेम्स की विशेषतायें Benefits of Indoor Games in Hindi
1. मौसम का कोई प्रभाव नहीं
घर के भीतर खेले जाने वाले खेल मौसम से प्रभावित नहीं होते हैं। इनका मजा बच्चे और बड़े भी उठा सकते हैं।
2. कम जगह की जरूरत
घर के भीतर खेले जाने वाले खेलों में कम जगह की जरूरत होती है। जबकि आउटडोर गेम्स में खुली और बड़ी जगह की जरूरत होती है। कोई भी इंडोर गेम्स को आसानी से घर के भीतर खेल सकता है।
3. चोट लगने की कम संभावना
सभी इनडोर गेम्स सुरक्षित होते हैं और चोट लगने की संभावना न के बराबर होती है।
4. कैरियर के रूप में चुन सकते हैं
वर्तमान में इनडोर गेम्स में भी बच्चे अपना शानदार करियर बना सकते हैं। शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, बोलिंग ऐसे अनेक खेले हैं जिसमें आप अच्छा प्रदर्शन करके नाम और पैसा कमा सकते हैं। शतरंज के क्षेत्र में भारत के विश्वनाथन आनंद बहुत प्रसिद्ध हैं।
5. व्यापार (बिजनेस) के लिए उपयुक्त
कुछ साल पहले तक आउटडोर गेम इंडोर गेम्स की तुलना में ज्यादा बिजनेस देते थे, पर वर्तमान में इंडोर गेम का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। अब इनडोर गेम्स पर अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। IAAF World Indoor Championships का अगला आयोजन 2020 में किया जाएगा।
6. कम श्रम की आवश्यकता
इनडोर गेम्स को खेलने के लिए कम श्रम की आवश्यकता होती है। कैरम, शतरंज, लूडो जैसे बहुत से खेल तो बैठकर खेल सकते हैं। खेलने वाले को बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी होती है।
- Toys and Games
- Be the master of strategy with Othello
- This classic game of strategy takes a minute...
- It's simple enough for children yet...
- Great fun for the entire family
- WRITE AND WIPE ACTIVITY MATS - Includes 6...
- LEARN THROUGH PLAY - 12 highly engaging and...
- FUN EDUCATIONAL GAME - Truly innovative...
- HAPPY KIDS - Skillmatics reusable activity...
- KEY LEARNING OUTCOMES: Thinking out of the...
आउटडोर गेम्स (बाहर खेले जाने वाले खेल) Outdoor Games in Hindi
कुछ प्रमुख आउटडोर खेल के उदाहरण
- फुटबॉल
- क्रिकेट
- रग्बी
- वॉलीबॉल
- हॉकी
- बेसबॉल
- हाइड एंड स्नीक
- खो-खो
- कबड्डी
आउटडोर गेम्स की विशेषतायें Benefits of Outdoor Games in Hindi
1. अधिक जगह की आवश्यकता
बाहर खेले जाने वाले खेलों के लिए बड़ी जगह की आवश्यकता होती है। ज्यादातर लोग अपने गली मोहल्ले की सड़कों पर इस तरह के खेल खेलते हैं। शहरों में तो बड़े-बड़े पार्क और स्टेडियम होते हैं जहां पर लोग जाकर अपना मनपसंद खेल जैसे क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल खेल सकते हैं।
2. हेल्थ और फिटनेस के लिए उपयुक्त
यह बात तो आप लोग भी जानते होंगे कि आउटडोर गेम्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बड़ी जगह में खेल-खेलने का यह फायदा मिलता है कि खिलाड़ी बड़े क्षेत्र में गतिशील रहकर खेल खेलता है।
जिससे उसका व्यायाम अच्छी तरह हो जाता है। शरीर के सभी अंग गतिशील हो जाते हैं। इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। बाहर के खेल खेलने से बच्चों की लंबाई भी तेजी से बढ़ती है। उनके दिमाग का विकास भी तेजी से होता है। इसीलिए बच्चों को बाहर के खेल खेलने के लिए कहा जाता है।
3. मौसम से प्रभावित
बहार के खेलों में एक कमी यह है की बारिश, तेज धूप, लू, तूफान इत्यादि आने पर यह मौसम खराब होने पर बाहर खेलना संभव नहीं होता है, जबकि इंडोर गेम में किसी भी प्रकार का खेल खेला जा सकता है।
क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस जैसे खेलों को बारिश होने पर रोकना पड़ता है। इस समय चल रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भी कई मैचों को खराब मौसम और बारिश के कारण रोकना पड़ा।
4. चोट लगने की अधिक संभावना
आउटडोर गेम्स घर के बाहर बड़ी और खुली जगह में खेले जाते हैं। उसमें खिलाड़ियों को दौड़ना भी पड़ता है। इसलिए कई बार खिलाड़ी चोट से ग्रस्त हो जाते हैं। क्रिकेट फुटबॉल, होंकी जैसे खेलों में तो चोट लगने की संभावना बहुत अधिक होती है।
5. कैरियर के रूप में चुन सकते हैं
आउटडोर गेम्स को कैरियर के रूप में चुना जा सकता है। इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा सकता है। वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमन वेल्थ जैसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करके खिलाड़ी ना सिर्फ अच्छे पैसे कमा सकता है, बल्कि नाम और शोहरत भी कमा सकता है।
खिलाड़ी अपने देश का नाम भी रोशन कर सकता है। आउटडोर गेम्स में इंडोर गेम्स की तुलना में कैरियर बनाने की संभावना अधिक रहती है।
6. आउटडोर गेम्स से बनाएं अच्छे दोस्त
आउटडोर गेम्स खेलने का यह फायदा यह है कि आपके कई अच्छे दोस्त बन जाते हैं। जब आप घर से बाहर जाकर क्रिकेट फुटबॉल जैसे खेल खेलते हैं तो आपकी जान पहचान बहुत से लोगों से होती है। आपको कुछ अच्छे दोस्त भी मिलते हैं।
7. व्यापार (बिजनेस) के लिए उपयुक्त
आउटडोर गेम्स व्यापार के लिए बिल्कुल उपयुक्त होते हैं। अनेक आउटडोर गेम्स के लिए विश्व कप का आयोजन किया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था आयोजित करती है। विश्व कप के आयोजन में विश्व के अनेक देशो की टीमें आकर क्रिकेट, फुटबॉल और दूसरे खेल खेलती हैं। विजेता को बड़ा पुरस्कार मिलता है।
इस तरह की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दर्शक टिकट लेकर खेल देखने आते हैं जिसमें बहुत अधिक मात्रा में लाभ (रेवेन्यू) मिलता है। इस तरह कहा जा सकता है कि आउटडोर गेम्स व्यापार बिजनेस के लिए बिल्कुल सही है।
8. अधिक श्रम की आवश्यकता
आउटडोर गेम्स खेलने के लिए खिलाड़ी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उसे दौड़ना पड़ता है जिसमें उसे खूब पसीना निकलता है। आउटडोर गेम्स में खिलाड़ी जल्दी थक जाते हैं। जबकि इनडोर गेम्स में खिलाड़ी को कम थकान होती है।
9. बच्चों के सामाजिकरण के लिए आवश्यक
आउटडोर गेम्स खेलने से बच्चों का सामाजिकरण होता है। वे दूसरे बच्चो से बात करना और व्यवहार करना सीखते हैं। आउटडोर गेम्स किसी भी बच्चे के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। बच्चे दूसरे बच्चों से खेल खेलकर नए सामाजिक मूल्यों को सीखते है।
Thankyou
Very useful and there r almost all outdoor games and this website is also a good working one….