मेक इन इंडिया अभियान पर निबंध Essay on Make in India in Hindi

मेक इन इंडिया अभियान पर निबंध Essay on Make in India in Hindi

Do you want to Read Make in India Information in Hindi?
क्या आप मेक इन इंडिया मिशन के विषय में पढना चाहते हो?

मेक इन इंडिया अभियान पर निबंध Essay on Make in India in Hindi

मेक इन इंडिया भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई पहल है जिसका 25 सितंबर 2014 को हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुभारंभ किया। मेक इन इंडिया अभियान या मिशन भारत में नई टेक्नालॉजी के विकास और भारत में ही बनाए जाने वाले उत्पादों को बढ़ावा देना है।

मेक इन इंडिया अभियान का सबसे बड़ा सिद्धांत है विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए प्रेरणा मिले तथा भारत में ही उत्पादों को बनाने का प्रोत्साहन दिया जाये। ना सिर्फ विदेशी उत्पादों बल्कि योजना के तहत भारतीय कंपनियों के उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मेक इन इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कई देशों के IT कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की और उन्हें भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस योजना का साथ कई मल्टीनेशनल कंपनियां दे रही हैं और साथ ही उन कंपनियों ने भारत में कई जगह अपने कारखाने लगा कर भारत में निवेश भी किया है।

साथ ही कई भारतीय लोगों को इससे रोज़गार भी मिल रहा है। यह योजना भारत को विकसित बनाने के लिए एक बेहतरीन पहल साबित हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 सितंबर 2014 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की शुरुआत की थी।

मेक इन इंडिया अभियान के फायदे Benefits of Make in India Campaign

  • मेक इन इंडिया अभियान की मदद से कई बेरोज़गार नौजवानों को रोज़गार मिल रहा है और इसी कारण से देश का विकास भी हो रहा है।
  • इस अभियान की मदद से हम अपने देश भारत को अन्य विकसित देशो की सूची में जल्द ही पाएंगे। क्योंकि अगर बाहरी देशों की कंपनियां हमारे देश में शाखाएं बनायेंगे तो उन्हें भी फायदा होगा और देश के लोगों को भी कम दाम में उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे और साथ ही लोगों को नौकरी भी मिलेगी।
  • इससे देश की अर्थव्यवस्था मैं सुधार और विकास होगा।
  • मेक इन इंडिया अभियान शुरू होने के बाद से भारत में जोर शोर से कई निवेशकों ने विनिर्माण, वस्त्र, ऑटोमोबाइल, उत्पादन, खुदरा, रसायन, आईटी, बंदरगाह, फार्मास्यूटिकल्स, पर्यटन, कल्याण, रेलवे, के क्षेत्र में निवेश किया है जो कि भारत के लिए बहुत ही अच्छी बात है।
  • मेक इन इंडिया अभियान के शुभ आरंभ के दिन सभी बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय तथा भारतीय कंपनियों को इस अभियान का साथ देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

कार्यान्वयन Implementation

मेक इन इंडिया अभियान मैं भारत में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के निवेश के क्षेत्र में एक क्रांति सा छेड़ दिया है। प्रतिदिन कोई ना कोई बड़ी अंतर्राष्ट्रीय  मल्टीनेशनल कंपनी भारत में निवेश कर रही है और अपनी शाखाओं को शुरू कर रही हैं जो आने वाले वर्षों में लोगों के लिए रोज़गार का एक अच्छा माध्यम बनेगा।

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और विश्व में  जनसंख्या के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत में असाक्षरता, बेरोज़गारी, महिलाओं की गिनती में गिरावट, भ्रष्टाचार, गरीबी और स्वास्थ्य सेवाओं में कमी आज के दिन में भी मौजूद है। मेक इन इंडिया का अभियान इन सब मुश्किलों को भारत से दूर करने का एक बहुत ही अच्छा पहल है।

मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के अनुसार भारत में 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और किफायती आवास योजना लोगों को मिलने की आशा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बड़े निवेशकों की सहायता से देश में मजबूत विकास और मूल्यवान रोज़गार हर घर के लोगों तक सुनिश्चित करना है।

भारत के सरकार ने एक टीम को तैयार किया है जो मेक इन इंडिया ऑनलाइन पोर्टल को संभालते हैं। मेक इन इंडिया का ऑफिशियल वेबसाइट है https://www.makeinindia.com/home

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.