निक जोनास की जीवनी Nick Jonas Biography in Hindi

निक जोनास की जीवनी Nick Jonas Biography in Hindi

भारत में निक जोनास को लोग मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ड प्रियंका चोपड़ा का प्रेमी और मंगेतर के रूप में जानते है। कुछ समय से दोनों के संबंधो पर काफी खबरें आ रही थी।

प्रियंका चोपड़ा को अनेक जगह निक जोनास के साथ देखा गया। आज हम आपको उनके बारे में सारी जानकारी देंगे। निक जोनास एक प्रतिभाशाली गायक है। उनका असली नाम निक जैरी जोनास है।

निक जोनास की जीवनी Nick Jonas Biography in Hindi

जन्म BIRTH

निक जोनास का जन्म 16 सितम्बर 1992 को डल्लास, टेक्सस, अमेरिका में हुआ है। वो पेशे से गायक, संगीतकार, अभिनेता और निर्माता है। वो अभी वीकऑफ़, न्यू जर्सी में रह रहे हैं।

राशि  ZODIAC

निक जोनास का राशि चिन्ह वृश्चिक है।

धर्म  RELIGION

वो ईसाई धर्म के है।

सम्पत्ति  PROPERTY

निक जोनास की कुल सम्पत्ति $18 मिलियन (120 करोड़ रूपये) से अधिक है।

शारीरिक बनावट BODY STRUCTURE

वो 5 फिट 7 इंच लम्बे है। उनका वजन 70 किलो है। उनकी आँखों और बालों का रंग भूरा है। उनका फिगर 40- 32- 14 का है। निक देखने में काफी आकर्षक है

पारिवारिक पृष्ठभूमि FAMILY BACKGROUND

उनके परिवार में उनके 3 भाई- केविन जोनास, जो जोनास और फ्रेंकी जोनास है। अभी वो सिर्फ 25 साल के है। वो हमेशा से संगीत में अपना करियर बनाना चाहते थे। निक के पिता का नाम पॉल केविन जोनास है जो एक संगीतकार है।

वो निक के करियर को सम्हालते है और उनका मार्गदर्शन करते है। निक की माँ का नाम डेनिस मिलर जोनास है। वो एक विदेशी भाषा शिक्षक है। निक के माता पिता की शादी 1985 में हुई थी। वो जर्मन, अंग्रेजी और स्कॉटिश वंश से सबंध रखते है।

शिक्षा EDUCATION

निक जोनास ने शुरुवाती शिक्षा घर पर हुई है। वो हाई स्कूल तक पढ़े है।

अभिनय और संगीत में करियर CAREER IN ACTING AND MUSIC

निक जोनास ने अपना पहना गाना 6 साल की उम्र में सलून में गया था जब वो अपनी माँ के लिए वहां गये थे। उन्होंने 7 साल की उम्र में थियटर में अभिनय करना शुरू कर दिया था।

10 साल की छोटी उम्र में उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर “जॉय टू द वर्ल्ड (ए क्रिसमस प्रार्थना)” नामक गीत लिखा था। 12 साल की उम्र में निक जोनास को ऐलबम बनाने का मौका मिला। 2002 में उनकी पहली एलबम आई थी।

2004 में सोनी संगीत कम्पनी के कोलंबिया रिकार्ड्स ने निक को पहला ऐलबम बनाने का मौका दिया। निक ने अपने बड़े भाई केविन और जो के साथ मिलकर एक बैंड बनाया जिसे “जोनास ब्रदर्स” कहते है।

बैंड का पहला ऐलबम 2006 में Its About Time के नाम से आया था। 2007 में इस बैंड ने फिर से नया ऐलबम रिलीज किया जो बहुत कामयाब रहा। डिस्नी चेनल पर यह बैंड बहुत प्रसिद्ध हो गया। Camp Rock नामक टीवी फिल्म में यह बैंड आया और यह भी बहुत प्रसिद्ध रहा।

2010 में Camp Rock 2: The Final Jam फिल्म आई। 2008-10 में Jonas Brothers: Living the Dream और 2009 में Jonas टीवी फिल्म सिरीस आई। 2008 में निक जोनास के बैंड का तीसरा ऐलबम A Little Bit Longer नाम से आया जो सफल रहा। इस ऐलबम के मुख्य गाने Burning Up ने बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में टॉप 5 में जगह बनाई।

निक Smash नामक टीवी धारावाहिक में अभिनय पर भी ध्यान दे रहे है। वो वर्तमान में Chaos Walking नामक फिल्म में काम कर रहे है जो 2019 में रिलीज होगी। वो कई स्टेज प्ले कर चुके हैं, जिनमें से ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिज़रेबल्स काफी चर्चित नाटक रहे हैं।

निक जोनास के प्रसिद्ध गीत  FAMOUS SONGS OF NICK JONAS

  • 2010 में ऐनी वेअर
  • 2014 में लेवल
  • 2014 में चेन्स
  • 2017 में से आल यू वांट फ्रॉम क्रिसमस

निक जोनास के लव अफेयर NICK JONAS LOVE AFFAIRS

प्रियंका चोपड़ा ने मिलने से पहले निक जोनास का रिश्ता 6 लड़कियों से हो चुका है। वो माइली साइरस, सेलेना गोमेज़, निकोल एंडरसन, डेल्टा गुड्रम, ओलिविया कल्पो और डेमी लोवाटो के साथ रिश्ते में थे। डिज्नी की प्रसिद्ध सेलीब्रिटी माइली सायरस से सम्बन्धो के बारे में निक ने कभी खुलकर नही बताया। पर माइली सायरस की किताब से इस बात का खुलासा हुआ।

प्रियंका चोपड़ा से रिश्ता RELATIONSHIP TO PRIYANKA CHOPDA

गौरतलब है की निक प्रियंका से 10 साल छोटे है। निक अभी 25 साल के है और प्रियंका 35 साल की हो चुकी है। सभी भारतवासी निक जोनास को प्रियंका चोपड़ा के प्रेमी के तौर पर जानते है। दोनों की पहली मुलाक़ात 2017 में मशहूर सीरयल ‘क्वांटिको’ के सेट पर न्यूयार्क में हुई थी। खबरों में दोनों के रिश्ते की बाते आने लगी थी। दोस्ती प्यार में बदल गयी।

निक जोनास की शादी NICK JONAS MARRIAGE

निक जोनास जल्द ही जानी मानी भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ड प्रिंयका चोपड़ा से शादी करने वाले है। 18 अगस्त को दोनों का मुंबई में बड़ी धूमधाम से रोका (सगाई) हो गया है।

शौक और पसंद HOBBY AND FAVORITE THINGS

निक जोनास को बेस बाल कार्ड एकत्र करना और संगीत सुनना पसंद है। इनको इटेलियन खाना पसंद है। इनका मनपसंद बैंड “द कोम्मोडोरेस” है। आर केली का गीत “आई बिलीव आई कैन फ्लाई” इनका मनपसंद गीत है। इनको स्नैक में पॉपकार्न खाना पसंद है।

सोशल मीडिया जानकारी SOCIAL MEDIA DETAILS

Website: www.nickjonas.com
Instagram: @nickjonas
Twitter: @nickjonas

Featured Image Credit – DevianArt

1 thought on “निक जोनास की जीवनी Nick Jonas Biography in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.