आज के इस लेख में हमने पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम पर निबंध Essay on ।ove Towards Animals and Birds (in Hindi) लिखा है।
पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम पर निबंध Essay on।ove Towards Animals and Birds (in Hindi)
दोस्तों हम अक्सर इंसानों से दोस्ती करते है और अधिकतर समय उनके साथ बिताते है, लेकिन मै आपको बता दूँ कि पशु-पक्षी से भी दोस्ती की जाती है यह दोस्ती एक ऐसी दोस्ती होती है जो एकदम निस्वार्थ होती है।
पूर्व काल से ही इंसान और जानवर की दोस्ती देखने को मिलती है और उनकी कहानियां भी। कुत्ता, बिल्ली, गाय, चिड़िया, तोता, कोयल आदि पशु पक्षियों का इंसान के साथ बहुत ही करीबी रिश्ता रहा है।
यह देखने में बहुत ही आकर्षक होते है और इन्हें घरों में पाला भी जाता है आज हम बात करेंगे इसका हमारे जीवन में क्या महत्व है और इनसे हमें क्या लाभ है तो दोस्तों शुरू करते है –
पशु-पक्षियों से मित्रता Friendship with Animals and Birds
भारत एक विशाल देश है। इसमें भिन्न प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं जो गुणों में, रंग रूप में, आकार में भिन्न होते है। हमारे प्राचीन ग्रथों में भी पशुपक्षियों का विस्तृत वर्णन देखने को मिलता है। उस समय उनका अधिक महत्व उनके मांस के कारण था।
आयुर्वेदिक ग्रंथों में उनका विशेष उल्लेख मिलता है। मनुष्य और पशुओं की मित्रता की कहानी बहुत पुरानी है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि मानव ने सबसे पहले कुत्ते से मित्रता प्रारंभ की थी, और फिर दूसरे पशुओं जैसे गाय, बैल, घोड़े आदि से।
ये पशु हमारे बहुत ही अच्छे मित्र हैं और इनसे ही हमारे अनेक कार्य सिद्ध होते हैं। उदाहरण के लिए कुत्ता एक बहुत ही बफादार जानवर होता है यह अपने स्वामी के लिए वह अपने प्राण भी बलिदान कर देता है।
मनुष्य भी एक प्रकार का पशु ही है, परन्तु यह एक सामाजिक और बुद्धिमान प्राणी है। इस बुद्धि का उपयोग मानव ने अपने विकास और समृद्धि के लिए बड़ी चतुराई से किया है और आज भी कर रहा है।
पशु-पक्षियों का हमारे जीवन में महत्व Importance of Animals and Birds
पशु पक्षियों का हमारे जीवन में एक विशेष महत्व है। यह हमारे जीवन में कई प्रकार से लाभदायक सिद्ध होते है। कई पशुओ का हमारे ग्रंथो में भी एक विशेष महत्व है जैसे गाय को हिन्दू समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इस समाज में इसकी पूजा की जाती है।
मान्यता है कि गाय में कई देवी देवता निवास करते है। चूहे को भगवान् गणेश की सवारी के रूप में जाना जाता है। उल्लू को माँ लक्ष्मी की सवारी माना जाता है। बन्दर को हनुमान जी के रूप में देखा जाता है। भैसे को मृत्यु के देवता यमराज की सवारी कहा जाता है।
इस प्रकार देखे तो पशु पक्षियों को एक विशेष स्थान प्राप्त है। गणेश जी का सिर हाथी का है और हनुमान जी वानर हैं। रामायण में वानरों और रीछों ने रामचन्द्र जी को रावण को परास्त करने में बड़ी सहायता की थी। उनके इस सहयोग के बिना सीता को दुष्ट रावण की कैद से छुड़ा पाना असंभव था।
पशु पक्षियों को भी प्रेम की आवश्यकता Animals and Birds Also Need Love
जिस प्रकार हम इंसानों को प्रेम की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार पशुओ को भी प्रेम की आवश्यता होती है और वो इंसान द्वारा किये जाने वाले प्रेम को आसानी से पहचान लेते है। पशुओ में निस्वार्थ प्रेम की भावना होती है।
आपने कई बार देखा होगा मोहल्ले में घूमने वाले कुत्ते को देखकर मुस्कुरा दो अथवा उसे अपने पास भर आने दो, तो इतने में ही वह आपके आसपास आ जाता है एवं पता ही नहीं चलता कि आप व उसकी पक्की दोस्ती कब परवान चढ़ने लगी।
वह आपको देखकर पूंछ हिलाने लगता है। हमें पशुओ से प्रेम करना चाहिए और यदि न करें तो कम से कम उन्हें प्रताड़ित न करें।
पशु-पशुओं से लाभ Benefits of Animal and Birds in Hindi
यह कभी भी हमसे नाराज़ नही होते, और यदि किसी कारणवश हो भी गये तो बड़ी आसानी से मान जाते हैं। उनके सिर पर हाथ फेर देने से इन्हें अपनापन महसूस होता है।
सम्पूर्ण आहार कहलाने वाला दूध हमें गाय, भैंस, बकरी आदि से प्राप्त होता है। इस दूध से ढेरों दुग्धोत्पाद जैसे दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर, आदि तैयार किये जाते हैं।
छत्तीसगढ़ में जंगली जल-भैंसे के ज्वलनशील मूत्र का प्रयोग घर में प्रकाश व्यवस्था में किया जाता था, बिल्ली के मूत्र से मानव के कान का उपचार किया जाता है एवं गाय का मूत्र तो खेत व शरीर दोनों की शुद्धि व उपचार के लिये प्रसिद्ध है।
गाय, भैंस के गोबर से कण्डे बनाये जाते है एवं आज भी कच्चे घरो में इसका लेप किया जाता है और इसे खाद के रूप में भी उपयोग में लाया जाता है। साँप, उल्लु, मोर एवं अन्य चूहों को खाकर प्लेग जैसी कई बीमारियों से मानवों की रक्षा करते है।
पशु पक्षी हमें रोज़गार भी प्रदान करते है। गाय के दूध पर पहला अधिकार उसके बच्चे का होता है फिर भी वह अपनी आँख़ों के सामने देखती है कि मानव उसके दूध का व्यापार करने लिये बछड़े को मिलने वाली दूध की मात्रा को अपने स्वार्थ के लिए उपयोग में ला रहा है फिर भी वह विशेष रोष नहीं करती, न ही आक्रामक होती है।
बैल बोझा ढोने, गाड़ी और हल चलाने, कुंए से पानी निकालने, आदि में बड़े काम का है। घोड़ा भी कोई कम उपयोगी नहीं है। उसकी सवारी की बात ही अलग है। ऊंट तो रेगिस्तान का जहाज ही है। बिना पानी के वह रेगिस्तान में यात्रियों और सामान को दूर-दूर तक ले जा सकता है।
ऊंचे पहाड़ों पर याक एक बहुमूल्य पशु है। इसका दूध, बाल, खाल, मांस आदि सभी बहुत उपयोगी हैं। पश्चिमी देशों में बिल्ली पालना एक आम शौक है। बकरी भी कोई कम उपयोगी नहीं है। वह दूध, दही, मक्खन आदि देती है। बहुत-से-लोग बकरे का मांस बड़े चाव से खाते हैं। भेड़ों से हमें ऊन, दूध और मांस मिलता है।
पशु पक्षियों की सुरक्षा Safety of Animals and Birds in Hindi
आज पशु-पक्षियों की सुरक्षा भी खतरे में आ गयी है वारावरण में उपस्थित हानिकारक गैसे और विषेले पदार्थ के कारण दिन प्रतिदिन पशु पक्षी इसका शिकार हो रहे है और अपने जीवन से हाथ धो रहे है और धीरे धीरे विलुप्त हो रहे है इंसान भी अपने मनोरंजन के लिए इनका शिकार करता है।
पहले के समय में इनके रहने के लिए जंगल थे जहाँ यह पूरी तरह से सुरक्षित थे लेकिन बदलते समय ने जंगलो की कटाई की और इनके निवास स्थान पर इंसान ने अपना निवास बना लिए। जिसके कारण इसके रहने के लिए उचित स्थान नही मिल पाया और यह लगातार विलुप्त हो रहे है।
मेरा प्रिय पशु कुत्ता My Favourite Animal Dog in Hindi

मेरा प्रिय पशु कुत्ता है यह एक पालतू जानवर है इसके चार पैर दो चमकदार आँखें, दो कान, नुकीले दांत व एक पूंछ होती है। कुत्ते कई किस्म के होते हैं। कुछ के शरीर पर बड़े-बड़े बाल होते हैं तो कई भिन्न रंग के होते हैं। ये विभिन्न आकार के भी होते हैं।
यह एक बहुत ही उपयोगी व वफादार जानवर होता है। कुत्ता पानी में तैर भी सकता है। यह विश्व में सभी जगह पाया जाता है। यह चोरों से घर की रक्षा भी करता है। अक्सर कई पुलिस स्टेशन पर चोरों व अपराधियों को पकड़ने में पुलिस द्वारा कुत्तों की मदद ली जाती है।
इसको विशेष प्रशिक्षण द्वारा प्रशिक्षित भी किया जा सकता है। कई बार यह अपनी बुद्दिमता से लोगो को मदद भी करता है। पशु पक्षियों की सुरक्षा की दृष्टि से सरकार द्वारा उनके लिए अभयारण बनाये गये है जहाँ इनको रखा जाता है।
इनकी सुरक्षा के इंतजाम किये जाये है चिड़ियाघरो में भी ऐसे जानवर रखे जाते है जो अब या तो खत्म होने की कगार पर है या जिन जिन्हें आसानी से नही देखा जा सकता।
निष्कर्ष Conclusion
दोस्तों जैसे कि हमने ऊपर जाना कि पशु पक्षी हमारे लिए कितने लाभदायक है। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम पशु पक्षियों की रक्षा करें जिससे आने वाली पीढ़ी भी पशु पक्षियों को देख सके।
हमें अपने मनोरंजन के लिए पशु पक्षियों का शिकार नही करना चाहिए। जितना ज्यादा हो सके शाकाहारी बने जिससे एक निर्जीव की जान बच सके। क्योंकि जिस तरह हमें जीने का अधिकार है उसी प्रकार इन पशु-पक्षियों भी भी जीवन का अधिकार है।
आशा करते हैं आपको पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम पर निबंध अच्छा लगा होगा।