पेपर स्प्रे क्या है? कैसे उपयोग करें? कहाँ खरीदें? Best pepper spray for self-defense online

इस लेख में जानें पेपर स्प्रे क्या है? कैसे उपयोग करें? कहाँ खरीदें? Best pepper spray for self-defense online?

महिलाओं के लिए सुरक्षा का सबसे आसान तरीका अपने पर्स में एक पेपर स्प्रे रखें-  An easy way for women safety is keep pepper spay in your purse.

पेपर स्प्रे क्या है? What is Pepper spray?

Pepper spray काली मिर्च और कुछ केमिकल से बना हुआ एक ऐसा आत्मरक्षा का उपकरण है जिसे आप हमलावर से बिना दो-दो हाथ किये आसानी से उसकी हालत पस्त कर सकतीं हैं।

आप नहीं जानते खुद को बचाने के लिए कब इसकी आवश्यकता पड़ जाये। पेपर स्प्रे के बारे में अच्छी बात यह है कि यह आपको 10 फिट दूर से ही हमलावर को नुकसान पहुँचाने और स्थिति से बचने के लिए आवश्यक समय देगा।

महिलाओं के साथ हिंसात्मक गतिविधि को रोकने में कैसे काम आता है पीपर स्प्रे?

हैदराबाद बलात्कार मामले ने देश के लाखों लोगों की आत्मा को हिला दिया , जबकि भविष्य में इस तरह के घृणित अपराधों रोकने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाने की जरुरत है, यहां मैं कुछ तरीके साझा करता हूं जो कि महिलाओं को खुद को सतर्क और सुरक्षित रखने के लिए उपयोगी हैं। 

क्या हमारी रोज़मर्रा की कुछ आदतें वास्तव में हमारी सुरक्षा से समझौता कर रही हैं? हम जानते हैं कि ऐसे हमलों के लिए कोई तैयार नहीं होता , और यह बहुत ही घिनौना कृत्य है जो कभी नहीं होना चाहिए। लेकिन हमें खुद की सुरक्षा के लिए यह सुनिश्चित करना पड़ेगा की अपनी सुरक्षा के लिए हमारे पास पर्याप्त शक्ति या जानकारी है या नहीं।

एफबीआई के पूर्व क्रिमिनल प्रोफाइलर और इन्वेस्टीगेशन डिस्कवरी चैनल के एक महिला संरक्षण नामक कार्यक्रम के होस्ट ने सबसे आसान और सुरक्षित तरीका pepper spray का उपयोग करना बताया है जो हर महिला को पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं खुद की सेफ्टी को लेकर कुछ जरूरी बातें।

पेपर स्प्रे महिलाओं के लिए कैसे काम आता है?

अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो अपने school / College में हर उस लड़की को उसके सुरक्षा के लिए मोटीवेट करें और इस लेख को अपने समूह के हर महिला के साथ share करें साथ ही आपके contact में जितने भी लोग हैं सबको इस लेख को WhatsApp करें और उन्हें भी कहें की अपने नज़दीक के हर महिला के साथ यह message जरुर share करें।

पेपर स्प्रे सम्बन्धी कुछ कानूनी अधिकार और जानकारी

IPC की धारा 103 के मुताबिक अगर किसी महिला को लगता है कि कोई व्यक्ति उस पर हमला करने वाला है या रेप करने की कोशिश करता है, तो वह अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई कर सकती है और यह उसका आत्मरक्षा का अधिकार होगा। आप राइट टू सेल्फ डिफेंस यानी आत्मरक्षा के अधिकार के तहत किसी की या खुद की सुरक्षा की वजह से अगर सामने वाले को चोट या नुकसान पहुंचातें हैं तो आपके उपर कोई केस नहीं बनता।

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट विनय कुमार गर्ग का कहना है कि आईपीसी की धारा 96 से लेकर 106 तक राइट टू सेल्फ डिफेंस का प्रावधान है इसके तहत  कुछ परिस्थितियों में अगर आत्मरक्षा में किसी की जान भी चली जाती है तो राइट टू सेल्फ डिफेंस के तहत रियायत मिलती है।

10 बेस्ट पेपर स्प्रे जो आप ऑनलाइन खरीद सकते है? Best 10 Pepper spray for Women spray in Hindi

आपने देखा होगा की पुलिस वाले उपद्रियों को काबू में करने के लिए Black Pepper spray का उपयोग करते हैं। खुद की सुरक्षा करने का यह सबसे आसान, सस्ता और बहुत असरदायक तरीका है। हर कोई खुद की सुरक्षा के लिए बंदूक तो रख नहीं सकता क्योंकि वह महँगा और लाइसेंस के साथ कहीं-कहीं उपयोग किया जा सकता है जिसे चलाने के ज्यादा शक्ति और बहुत बड़ी वजह चाहिए होती है।

वहीँ यह Safety Spray कैरी करने में आसान और सामान्य सुरक्षा के नज़र से सबसे घातक हथियार है। कुछ पेपर स्प्रे नकली और बेअसर केमिकल के साथ हर जगह उपलब्ध हैं। ब्लैक पेप्पर स्प्रे खरीदते समय कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए जैसे की वह कोई रेपुटेड कंपनी बनाती हो और उसकी पैकिंग सेफ हो यानि कभी कभी स्प्रे का ढक्कन लिक करने लगता है वो न हो और एक्सपायरी डेट भी।

Amazon से हजारों pepper spray में से सबसे Best 10 Pepper spray For Women Safety के लिए इस लेख में उल्लेख किया गया है। जिसे आप घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप एक महिला है तो आपको अपनी सुरक्षा के लिए एक पेपर स्प्रे अपने साथ ज़रुर रखना चाहिए।

यह एक पॉकेट में आसानी से समा सकने वाला एक best safety weapon है और अगर आप एक पुरुष हैं तो आप अपने परिवार के हर महिला सदस्य और अपनी girlfriend और हर उस महिला को suggest कर सकते हैं जो आपके करीब है या थोड़े भी टच में हों , उन्हें यह दे सकते है।

1. Extra Strong Pepper Spray Devil Will CRY for Trekking and Police

इस list में यह सबसे Powerful Pepper Spray के रूप में शामिल किया गया है। यह कंपनी सामान्य से 200 % अधिक स्ट्रोंग पेपर स्प्रे बनाने का दावा करती है। जो खास  कर सिक्योरिटी फ़ोर्स और पुलिस फ़ोर्स उपयोग करती है। अगर हवा सामान्य रही तो यह 15 फीट दूर से वार कर सकने में सक्षम है।

2. Cobra Magnum EM Self Defense Pepper Spray

इस pepper spray को 12 फीट दूर से उपयोग किया जा सकता है।  इसमें डबल लॉक की सेफ्टी दी गयी है जिससे यह लीक न हो और हथेली और पॉकेट में यह आसानी से रखा जा सकता है।

3. Impower Self Defence Red Chilli Spray for Woman Safety – 55ML

यह एक 35 ग्राम का Chilli spray है जो pepper से थोड़ा अलग और ज्यादा ज्वलनशील होता है और इससे हमलावर से बचने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसके कोई परमानेंट साइड इफ़ेक्ट नहीं है।

4. GA+ Presents Chevalier Self Defense Pepper Spray for Women

यह प्रोडक्ट भी एक रेड चिली स्प्रे है जिसे 10 फिट दूर से उपयोग किया जा सकता है। यह हमलावर के आँख ,कान , नाक में तीव्र जलन देने के लिए काफी है।

5. Commander Self Defense Pepper Spray for Women Safety

यह 35 शॉट्स  वाला एक pepper spray है जो पकड़ने में बेहद आसान है इसकी बनावट ही कुछ ऐसी ही की इसे उपयोग करते समय काफी आसानी हो साथ ही इसे जेब में फ़साये रखने के लिए एक पेन के ढक्कन जैसी संरचना वाला स्प्रे कैप भी बनाया गया है।

6. Newish : Powerful Black Pepper Spray Self Defence for Women

यह स्प्रे lab tested होने का दावा करता है 55 ml और 35 spray shots के साथ 15 फीट की दूरी से वार करने में सक्षम है।

7. Cobra pepper Spray

इस 7 no.पर फिर से इसलिए स्थान दिया गया है की अगर आपके घर में सिर्फ 2 या 3 महिलाएं है तो यह पेपर स्प्रे उन्हें देने लिए सबसे best है। यह हमलावर से बचने के लिए 30 से 45 मिनट तक का समय दिला  सकता है। यह spray 4 से 5 हमलावरों के एक समूह को निरस्त करने के लिए काफी है। यह स्प्रे जंगली जानवर को दूर भगाने में भी उपयोग किया जाता है।

8. Guardian Self Defense Pepper Spray – 35 gm (Black) (Combo of 6)

अगर आप स्टूडेंट हैं तो आप अपने साथियों को इस pepper spray combo set को suggest कर सकते है। 6 sprays का यह कोम्बो अगर सिर्फ 1 लिया जाए तो बेहद महँगा पड़ सकता है। इसे combo में खरीदना लाभदायक रहेगा।

9. Knockout Punch Strong Pepper Spray (Combo of 4)]

यह स्प्रे अमेरिकन फ़ॉर्मूला से बने होने का दावा करता है अगर आप गर्ल्स होस्टल में या किन्ही 3 से 4 महिलाओं के समूह में किसी जगह अकेले रहती हैं तो आपको आज ही यह आर्डर करना चाहिए और अपने सभी रूम पार्टनर्स को देना चाहिए इसे 4 सेट के combo में खरीदना बेहद सस्ता और अच्छा विकल्प होगा।

10. Impower Self Defence Black Pepper Spray for Women – (Pack of 10)

अगर आप एक जिम्मेदार मर्द हैं और अपने परिवार से लेकर अपने समूह की सभी महिलाओं का ख्याल करते हैं तो आपको यह सबसे अच्छा विकल्प चुनना चाहिए। आज  समाज में बहुत बुराइयाँ फैली हैं सबको सतर्क रहने की आवश्यकता है , न जाने कब कहाँ से कोई हमला हो जाए। इसलिए Be Careful हमेशा सतर्क रहें और सबको सतर्क रहने को कहें।

पेपर स्प्रे कैसे उपयोग करें? How to use Pepper Spray?

इसे प्रयोग करने के लिए आप इसे हमलावर के आँख , मुंह और गले के विस्तार के जगह पर स्प्रे कर देना है आपको इसे पकड़ने और सावधानी से प्रयोग करने का अभ्यास करना चाहिए।

अपने पेपर स्प्रे को बैग या जेब में रखते समय, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह सुरक्षित रखा गया है या नहीं । आप इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं। आप नहीं चाहते कि बच्चे इसे पकड़े ,इसलिए बच्चों के पहुँच से दूर रखें।

लेकिन जब आप हमला कर रहे हों तो ध्यान रहे की इसका निशाना ठीक हमलावर के मुँह के तरफ हो।आपको इसका तेज़ और सटीक उपयोग करना पड़ेगा इसलिए इसे अपने हैण्ड बैग या पॉकेट में रखना सबसे अच्छा है।

इस तरह, आप बड़े आसानी से खुद को किसी भी हमले से बचा सकते हैं और पर्याप्त समय में एक सुरक्षित जगह पर पहुँच सकते हैं या हमलावर पर ही हमला कर सकते हैं

जब हवा ज्यादा चल रही हो तो इसे इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रहे की स्प्रे करते समय  वापस अपने चेहरे पर स्प्रे उड़कर न आ सके। सबसे ख़ास सावधानी यह रखें की इसे उपयोग करते समय एक हाथ से अपने मुंह और नाक को ढक ले और दूसरे हाथ से हमलावर पर स्प्रे करें।

यदि आप हर समय खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको एक सफल बचाव के लिए इन pepper spray युक्तियों का पालन करने की आवश्यकता है। आपको कभी नहीं पता होता है कि कब, कहाँ या कैसे आप पर हमला हो जाये। इसलिए आज ही अपने लिए और अपनों के लिए pepper spray आर्डर कर दें।

4 thoughts on “पेपर स्प्रे क्या है? कैसे उपयोग करें? कहाँ खरीदें? Best pepper spray for self-defense online”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.