आईये जानते हैं पुनरुक्ति की परिभाषा, भेद, क्या हैं वाक्य और उदहारण के साथ Punrukti in Hindi VYAKARAN
पुनरुक्ति की परिभाषा, भेद, वाक्य Punrukti in Hindi VYAKARAN
Contents
पुनरुक्ति की परिभाषा
संज्ञा, सर्वनाम जैसे शब्दों का वाक्यों में बात बार दोहराया जाना पुनरुक्ति कहलाता है| ऐसा करने से उन शब्दों का भार वाक्य में काफी ज्यादा बढ़ जाता है और वे ज्यादा प्रभावशाली नज़र आते हैं|
पुनरुक्ति के भेद
- पूर्ण पुनरुक्ति
- अपूर्ण पुनरुक्ति
- अनुकरणवाचक पुनरुक्ति
पूर्ण पुनरुक्ति
किसी भी शब्द के लगातार एक, दो या तीन बार दोहराए जाने को पूर्ण पुनरुक्ति कहा जाता है| इस दौरान कई प्रकार के संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया एवं अन्य कई प्रकार की पुनरुक्ति होती है|
पूर्ण पुनरुक्ति के कुछ वाक्य
- बातें तो तुम्हारी बड़ी ऊंची ऊंची थीं|
- हम दोनों ने ये रास्ता हंसते हंसते काट दिया|
- पढ़ते पढ़ते मैं अक्सर सो जाया करता हूं|
- जाते जाते वो ये भी ले गया|
- लिखते लिखते अक्सर उंगलियां दर्द होने लगती हैं|
- जहां भी चलना, साथ साथ चलना|
- अरे वो तुझ को क्या देगा, वो खुद कौड़ी कौड़ी का मोहताज है|
- सब ऐसे नहीं थे, बस वहां कोई कोई ऐसा था|
- छोटे छोटे बच्चे भी आजकल मोटर साइकिल ले कर घूम रहे हैं|
- भैया जरा अच्छे अच्छे कुर्ते दिखाइए|
- पहले पहले तो मैं काफी ज्यादा डरता था, मगर अब नहीं|
- खाते खाते टेलीविजन देखना जरूरी है क्या?
अपूर्ण पुनरुक्ति
अपूर्ण पुनरुक्ति के दौरान शब्दों को दोहराया तो जाता है लेकिन वे समान शब्द नहीं होते| उदाहरण के तौर पर वाक्य “मैं उसके घर के आस-पास ही रहता हूँ” को देखा जा सकता है| इसमें प्रयोग किया गया, आसपास अपूर्ण पुनरुक्ति का उदाहरण है|
अपूर्ण पुनरुक्ति के कुछ वाक्य
- अरे किसी तरह तो बीच बचाव कराया गया|
- सांझ सवेरे उसका चेहरा नजर आ ही जाता है|
- मुझे नदी के आर पार दिखता है|
- मैं तुम्हारा अनुयायी हूँ, सदा सर्वदा के लिए|
- माइक वहीं खड़ा था लेकिन जोसेफ इधर उधर ताकता रहा|
- जैसे तैसे पैसों का इंतजाम करके श्याम अपने गांव चला गया|
- सड़क पर चलते हुए दाएं बाएं का भी ध्यान रखा करो|
- वे जो जहां तहां कूड़ा फेक देते हैं वे भी सफाई पर ज्ञान दे रहे हैं|
- अरे बचपन में तो ये बड़ा काला कलुटा था|
- वैशाली की शादी बड़े जोर शोर से होगी|
पढ़ें : शब्द विचार की परिभाषा, भेद
अपूर्ण पुनरुक्ति के भेद
- संज्ञा अपूर्ण पुनरुक्ति
- विशेषण अपूर्ण पुनरुक्ति
- क्रिया अपूर्ण पुनरुक्ति
- क्रिया विशेषण अपूर्ण पुनरुक्ति
अनुकरण वाचक पुनरुक्ति शब्द
वे शब्द जो किसी खास प्रकार की ध्वनि को दर्शाने के लिए पुनरुक्ति किए जाते हैं, उन्हे अनुकरण वाचक पुनरुक्ति शब्द कहा जाता है| उदाहरण के तौर पर वाक्य “जल कलकल बहता है” को देखा जा सकता है| इसमें यह देखा जा सकता है कि जल की ध्वनि को दर्शाने के लिए कलकल का प्रयोग किया गया है|
अनुकरण वाचक पुनरुक्ति शब्दों से बने कुछ वाक्य :-
- दिन भर बच्चों ने मेरे कान में भन भन किया|
- धड़ाधड़ काट दीजिए|
- फटाफट चले जाओ, वर्ना डांट पड़ेगी|
- तुम अपनी फटफ़टिया को जरा दूर रखोगे|
पढ़ें : सर्वनाम की परिभाषा, भेद, उदाहरण
अनुकरण वाचक पुनरुक्ति के भेद
- संज्ञा
- विशेषण
- क्रिया
- क्रिया विशेषण
- अनर्गल
बहुत ही बढ़िया जानकारी
Super