• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Educational » History » संथाल विद्रोह का इतिहास History of Santhal Rebellion in Hindi

संथाल विद्रोह का इतिहास History of Santhal Rebellion in Hindi

Last Modified: November 14, 2023 by बिजय कुमार Leave a Comment

संथाल विद्रोह का इतिहास History of Santhal Rebellion in Hindi

संथाल विद्रोह का इतिहास History of Santhal Rebellion in Hindi : इस लेख में हम आपको बताएँगे इस विद्रोह का महत्व, और आखिर यह क्यों और कैसे हुआ था?

संथाल विद्रोह का इतिहास History of Santhal Rebellion in Hindi

पढ़ें : सन 1857 के विद्रोह का इतिहास

संथाल एक जनजाति है। पुराने समय में यह जाति, जो की पश्चिम बंगाल और बिहार में रहती थी और अपना गुज़र बसर करती थे।  इनका मुख्य व्यवसाय खेती था। यह लोग जंगलों की भूमि को कृषि योग्य बनाकर खेती किया करते थे। भागलपुर, नागपुर, पलामू, कटक, हज़ारीबाग़ इत्यादि जगह यह निवास करते थे। 

संथाल विद्रोह 1855 में शुरू हुआ और 1856 तक इसका अंत हो गया था यह विद्रोह भागलपुर से लेकर राजमहल की पहाड़ियों तक फैला हुआ था। संथाल विद्रोह का मुख्य  कारण था जो कि अंग्रेजों के द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार और गरीब जनता पर हो रहे शोषण से मुक्ति पहुंचाना था। इस विद्रोह के मुख्य नेता चाँद,कान्हू और भैरव थे।

संथाल ही एक ऐसा विद्रोह जो सबसे पहली बार ब्रिटिश के खिलाफ लड़ाई में भाग लिया जिससे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार से छुटकारा पाया जा सके। जब संथाल के क्षेत्र में अंग्रेजों का गमन हो गया तो संथाल अंग्रेजों से परेशान हो गये, अंग्रेजों ने उनकी ज़मीन हड़पना शुरू कर दी और उन पर अत्याचार करने लगे।  जिससे संथाल के जीवन में मुश्किलों के बादल घिर आये। 

सन 1855 में गाँव में एक बैठक हुई उसमें नेताओं ने भाग लिया और कम से कम 10000 संथाल भी शामिल हुये ।  इस पंचायत में संथाल ने यह तय किया कि अब वे जमींदारों, साहूकारों और अंग्रेजों के द्वारा किये गये अत्याचारों को नहीं सहेंगे और हम इसका बदला लेंगे। इस सभा  के बाद संथाल विद्रोह ने एक शक्तिशाली रूप ले लिया।

जब संथालो का ऐसा रूप अंग्रेजी सरकार ने देखा तो उनके रोगटे खड़े हो गये और अंग्रेजी सरकार ने इसका हल खोजना शुरू कर दिया।  संथालो के द्वारा किये गये इस विद्रोह में अंग्रेजों, साहूकारों, जमीदारों और अंग्रजों के साथ बहुत लड़ाईयां की गयी थी । जिसके फलस्वरूप ब्रिटिश सरकार ने दवाब देना चालू कर दिया।

संथाल विद्रोह को खत्म करने के लिये अंग्रेजों ने हथियारों का उपयोग करना शुरुआत कर दिया और अपनी सेना को आदेश दे दिया कि अगर संथाल के हाथ में कोई भी हथियार दिखाई दे तो उन पर गोली चलाकर उनको तुरंत मार दिया जाये और इस तरह हजारों संथालों को मार दिया गया और कई संथालो को अपने कब्ज़े में लेकर उन्हें जेल में डाल दिया और उन पर लगातार अत्याचार किये गये।  इसके फलस्वरूप संथाल कुछ कमजोर पड़ गये पर उन्होंने हार नहीं मानी वे लड़ते गये। 

अंत में परिणाम निकला कि अंग्रेजों को संथालों की कुछ बातें मानना पड़ी, अंग्रजों ने संथालों को उनकी ज़मीन वापस कर दी और संथालों को एक क्षेत्र दे दिया इस तरह संथाल विद्रोह का अंत हो गया । 

Featured Image – Wikimedia

Filed Under: History Tagged With: 1857 के भारतीय विद्रोह, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, भारत-चीन युद्ध 1962 का इतिहास

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com