आपके पर्स में ये 5 चीजे जरुर होनी चाहिये Things you must keep in your Purse in Hindi

आपके पर्स में ये 5 चीजे जरुर होनी चाहिये Things you must keep in your Purse in Hindi आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि लड़कों और लड़कियों को कौन सी ऐसी चुच महत्वपूर्ण चीजें हैं जो कहीं जाते समय अपने कैर्री बैग में रखना चाहिए।

आपके पर्स में ये 5 चीजे जरुर होनी चाहिये Things you must keep in your Purse in Hindi

आपके पर्स में ये 5 चीजे जरुर होनी चाहिये (लड़कियों के लिए)

आजकल की स्त्रियां जरूरी चीजों को अपने पर्स में रखती हैं। इस तरह की बहुत सी चीजें होती हैं जो हमें बाहर काम पड़ जाती हैं। परंतु जब वह हमारे पास नहीं होती तो काफी पछतावा होता है। यदि आपके पास वो काम की चीजें होती हैं तो बहुत सुविधा होती है।

यहां वहां नहीं भटकना होता। इसलिए हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के लिए ऐसी कौन सी 5 जरूरी चीजें हैं जो उनको अपने पर्स में रखनी चाहिए

मेकअप किट

महिलाओं को अपनी मेकअप किट हमेशा अपने पास रखनी चाहिये। इसमें मॉइश्चराइजर क्रीम, बालों में लगाने की पिन, सेफ्टीपिन, टिशु पेपर, छोटा शीशा, लिपस्टिक, लिप ग्लॉस, हैंड सैनिटाइजर, फेसवाश जैसी चीजे होनी चाहिए।

सेनेटरी पैड

महिलाओं को किसी भी वक्त सेनेटरी पैड की जरूरत हो सकती है। कई बार ऑफिस या बाहर काम करते समय उन्हें इसकी आवश्यकता हो जाती है। यदि मौके पर ये नहीं मिलता है तो बहुत दिक्कत होती है। यह भी हो सकता है कि आप ऐसे स्थान पर हो जहां पर कोई दुकान ना हो। इसलिए महिलाओं को अपने पास सेनेटरी पैड्स अवश्य रखना चाहिए।

सिर दर्द की गोली

यह एक ऐसी चीज है जो आप के बैग में अवश्य होनी चाहिए, क्योंकि कई बार काम करते हुए सिर में दर्द हो जाता है। यदि आप के बैग में सिरदर्द की गोली होगी तो इसे खाकर तुरंत आप रिलैक्स कर सकते हैं और अपना काम फिर से शुरू कर सकते हैं। यह चीज महिलाओं पुरुषों दोनों के लिए जरूरी है।

बैंड एड्स

बैंड एड्स स्त्री पुरुषों दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण चीज है। कई बार हमें पता भी नहीं चलता और हमें छोटी मोटी छोटे लग जाती हैं। उस समय यह बहुत काम आता है। इसे प्राथमिक उपचार भी कह सकते हैं। यह बहुत ही सस्ता होता है। 5 से 10 रूपये इसकी कीमत होती है। इसे आपको अपने पर्स में अवश्य रखना चाहिए।

नकद रूपये

आपको अपने पर्स में हार्ड कैश (नकद रूपये) अवश्य रखना चाहिए। बहुत बार एटीएम में पैसे नहीं होते हैं। कई बार ऐसे स्थानों पर जाना पड़ जाता है जहां आस पास कोई एटीएम मशीन नहीं होती। ऐसे में आपको अगर पैसे का काम पड़ेगा तो आपको नकद पैसे देकर ही वस्तुएं खरीदनी होगी। इसलिए अपने पर्स में आप नकद रुपये अवश्य रखें।

आपके पर्स में ये 5 चीजे जरुर होनी चाहिये (लड़कों के लिए)

नोटबुक और पेन

यह चीज आपके हैंडबैग में जरूर होनी चाहिए। बाहर काम के सिलसिले में कई बार हमें नोटबुक और पेन की जरूरत पड़ जाती है। जब हमारे पास नहीं होता तो काफी बुरा लगता है। इसलिए अपने बैग में सभी पुरुषों को नोटबुक और पेन अवश्य रखना चाहिए।

डेबिट, क्रेडिट, एटीएम कार्ड

यह आपके पास होना बहुत आवश्यक है। घर से निकलते ही हम सभी को पैसों की जरूरत होती है। यदि आपके पास डेबिट, क्रेडिट, एटीएम कार्ड होगा तो आप इससे कोई भी सामान खरीद सकते हैं। यदि आपके पास हार्ड कैश नकद रुपया नहीं है तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। आजकल का जमाना डिजिटल हो गया है। अब डेबिट कार्ड से पेट्रोल से लेकर राशन तक खरीदा जा सकता है।

कंघी

पुरुषों के लिए कंघी बहुत आवश्यक है। यह साइज में छोटी होती है और इसे पर्स, जेब में रखा जा सकता है। आप इसे अपने ऑफिस बैग में भी रख सकते हैं। बाहर कई बार हम पुरुषों के बाल बिगड़ जाते हैं। ऐसे में यदि आपके पास कंघी है तो आप तुरंत ही अपने बालों को काट सकते हैं।

हैंड सोप

हैंड सोप में कागज पर साबुन की कोटिंग होती है। इसकी मदद से आप अपने हाथों को कहीं भी धो सकते हैं। टॉयलेट जाने के बाद आप हैंड सोप से अपने हाथों को आसानी से धो सकते हैं।

डिओडरेंट

पुरुषों को इसकी जरूरत अधिक पड़ती है क्योंकि उन्हें पसीना बहुत आता है। दुर्गन्धशाली पासीना न सिर्फ बदबू मारता है बल्कि आस पास काम करने वाले लोगो को भी परेशान करता है। सभी पुरुषों को अपने पास डिओडरेंट अवश्य रखना चाहिए। आजकल बाजार में छोटे साइज के भी डिओडरेंट मिलते हैं जो आसानी से आपकी जेब, पर्स या बैग में आ जाते हैं। कुछ अन्य चीजें जैसे सिर दर्द की गोली, दवाइयाँ भी आपके पर्स में जरूर होने चाहिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.