भारत के 10 बड़े नदी बेसिन – नदी द्रोणी Top River Basins in India in Hindi

इस लेख में हम आपको  भारत के 10 बड़े नदी बेसिन (नदी द्रोणी) Top River Basins in India in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

भारत के 10 बड़े नदी बेसिन – नदी द्रोणी Top River Basins in India in Hindi

भारत के 10 बड़े नदी बेसिन (नदी द्रोणी) Top River Basins in India in Hindi

नदी बेसिन किसे कहते है? What is River Basin?

वह क्षेत्र जहां से नदी और उसकी सहायक नदियों का जल प्रवाहित होता है उसे नदी द्रोणी या नदी बेसिन कहते हैं। भारतीय जल आयोग द्वारा 10 बड़े नदी बेसिन इस प्रकार हैं

गंगा बेसिन  Ganga Basin

यह भारत की सबसे बड़ी नदी बेसिन है जो 861452 वर्ग किलोमीटर में बहती है। यह हिमालय के गंगोत्री से निकलती है और 2525 किलोमीटर की लंबी यात्रा करती है। गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।

यमुना, चंबल, मानस, काली सिंध पार्वती, बेतवा, धासन, केरी, गोमती, शारदा, घाघरा, गंडक, दामोदर, हुगली, रामगंगा और महानंदा इसकी सहायक नदियां हैं।

लूनी नदी बेसिन Luni River Basin

इस बेसन का क्षेत्रफल 321851 वर्ग किलोमीटर है। स्रेतूंजी, भादर, माचू, रूपेन, सरस्वती, बानस जैसी स्वतंत्र नदियां लूनी की मुख्य नदी में मिलती हैं। लूनी नदी राजस्थान के अजमेर जिले (अरावली पर्वत) से निकलती है।

यह 511 किलोमीटर की यात्रा करके अरब सागर में जाकर गिरती है। लिलरी, गुहिया, बंदी, सुकरी, जवाई, खरी बंदी, जोजरी इसकी सहायक नदियां हैं।  

सिंधु बेसिन  Indus River Basin

इसका बेसिन 321289 वर्ग किलोमीटर है। सिंधु नदी हिमालय की मानसरोवर झील से निकलती है और 2880 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अरब सागर में गिरती है। भारत में यह जम्मू कश्मीर राज्य से निकलती है। श्योक, झेलम, चिनाब, रावी, सतलुज, घघ्घर इसकी सहायक नदियां हैं।

गोदावरी बेसिन Godavri River Basin

गोदावरी बेसिन का क्षेत्र 312812 वर्ग किलोमीटर है। यह 1465 किलोमीटर की यात्रा करती है। गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्रयंबकेश्वर पर्वत से निकलती है। यह महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। प्रवर, मंजरा, पूर्णा, पेनगंगा, वर्धा, वैनगंगा, इंद्रावती, कोलाब इसकी सहायक नदियां हैं।

कृष्णा बेसिन Krishna River Basin

इसका क्षेत्र 258948 वर्ग किलोमीटर है। यह नदी महाराष्ट्र के सतारा जिले से निकलती है। यह 1400 किलोमीटर की यात्रा करते हुए महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। घटप्रभा, मलप्रभा, भीमा, मूसी, तुंगभद्रा इसकी सहायक नदियां हैं।

ब्रह्मापुत्र बेसिन Brahmaputra River Basin

इस बेसिन का नदी क्षेत्र 194413 वर्ग किलोमीटर है। ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई 2900 किलोमीटर है। पर यह भारत में 916 किलोमीटर की यात्रा करती है। ब्रह्मपुत्र नदी असम, अरुणाचल प्रदेश से होकर बहती है। यह कैलाश पर्वत के उत्तर से निकलती है। लोहित, सुभान सिरी, जियाभरेली, धनसिरि, मानस, तोरसा, संकोश, देसांग इसकी सहायक नदियां हैं।  

महानदी बेसिन Mahanadi River Basin

इसका बेसिन क्षेत्र 141589 किलोमीटर है। यह नदी पांच राज्यों छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र से होकर बहती है। महानदी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से निकलती है। यह 851 किलोमीटर की यात्रा करती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

पेनार कावेरी कन्याकुमारी नदी बेसिन Pennar Kaveri Kanyakumari Basin

पेनार कावेरी और कावेरी कन्याकुमारी नदी अपवाह क्षेत्र 100139 वर्ग किलोमीटर है। स्वर्णमुखी, अरानी, कोउम, अद्यार, पालर, वेलार, वागई, गुंडर, त्म्ब्रापरणी इसकी सहायक नदियां हैं जो बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

नर्मदा नदी Narmada River Basin

इसका बेसिन क्षेत्र 98796 वर्ग किलोमीटर है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ से होकर बहती है। इसकी लंबाई 1312 किलोमीटर है। यह मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला के निकट अमरकंटक से निकलती है। बंजार, शेर, शक्कर, दुधई, तवा, गंजल, कुंडली, गोई, कर्जन, तेंदूनी, बरना, कोलार, मन, उरी, हतनी, ओरसांग इसकी सहायक नदियां हैं।  

महानदी और पेनार नदी का बेसन Mahanadi and Pennar River Basin

महानदी और पेन्नार नदी बेसिन में 3 नदियां हैं – महानदी और गोदावरी के बीच का अपवाह क्षेत्र, कृष्णा और पेन्नार नदी के बीच का अपवाह क्षेत्र, गोदावरी और कृष्णा के बीच का अपवाह क्षेत्र। इसका कुल क्षेत्रफल 86643 वर्ग किलोमीटर है।

रूशीकुलिया, बहुदा, वमसाधारा, नागावली, शारदा, वराह, गुंडलाकम्मा, मूसी, पलेरू और मननेरु इसकी सहायक नदियां हैं। यह सभी नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.