बिग बॉस रियल्टी शो भारत में क्यों प्रसिद्ध है? Why BiggBoss Reality Show is Hit in India?

बिग बॉस रियल्टी शो भारत में क्यों प्रसिद्ध है? Why BiggBoss Reality Show is Hit in India? Why Bigg Boss 12 is Popular on TV?

16 सितंबर 2018 से बिग बॉस-12 शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस एक रियल्टी शो है। यह कलर्स चैनेल पर प्रसारित किया जाता है। यह बिग ब्रदर नामक शो पर आधारित है जो सबसे पहले नीदरलैंड में देखा गया था।

भारत में इस शो की शुरुवात सोनी इंडिया नामक चैनेल पर 2006 में हुई थी, पर अब यह कलर्स चैनेल पर दिखाया जा रहा है। यह शो बहुत ही प्रसिद्ध हो चुका है। 16 सितंबर 2018 से बिग बॉस-12 शुरू होने जा रहा है।

बिग बॉस रियल्टी शो भारत में क्यों प्रसिद्ध है? Why BiggBoss Reality Show is Hit in India?

बिग बॉस रियलिटी शो क्या है? What is Bigg Boss Reality Show?

आज हम आपको बतायेंगे की यह शो इतना प्रसिद्ध क्यों है? इस शो में अनेक मेहमानों को सभी के साथ “बिग बॉस” के घर में 3 महीने तक रहना होता है। बाहरी दुनिया से सम्पर्क नही कर सकते हैं। एक व्यक्ति जिसे सब “बिग बॉस” के नाम से जानते है वो घर के सभी कमरों, जगहों, बरामदे, बगीचे जैसे जगहों पर लगे हुए कैमरे के द्वारा सभी की निगरानी करता रहता है।

आवश्यकता पड़ने पर वह मेहमानों/ प्रतिभागियों को माइक के द्वारा निर्देशित करता है। कन्फेशन रूम में आकर मेहमान बिग बॉस को अपनी निजी समस्याएं, जरूरी बातें बता सकते हैं। सभी मेहमानों को खाना पकाने, सफाई और धुलाई करने वाली टीम में विभाजित किया जाता है।

आवश्यकता पड़ने पर “बिग बॉस” किसी भी मेहमान को कन्फेशन रूम में बुला सकते है। सभी प्रतिभागियों को बिग बॉस रोज कुछ काम देते है जो निश्चित समय के अंदर पूरा करना होता है। यह शो एक तरह का खेल है जिसमे अन्य लोगो के साथ 3 महीने (करीब 100 दिन) तक रहना होता है। बिग बॉस का मकसद अन्य लोगो के साथ शांति, मेलजोल एवं प्रेमभाव के साथ रहना है।

घर में टीवी, फोन, इंटरनेट, मोबाइल और घड़ी नही होती है। मेहमानों को इसके बिना ही रहना होता है। अंत में जिस मेहमान/ प्रतिभागी का व्यवहार सबसे उत्तम होता है, दर्शक उसे वोट करते है और उसे 1 करोड़ रूपये की बड़ी धनराशि पुरस्कार में दी जाती है। यह शो मेहमानों को न सिर्फ टीवी पर प्रसिद्ध बनाता है बल्कि उनकी जिन्दगी बदल देता है। जीतने वाला मेहमान पुरस्कार की बड़ी धनराशी जीतकर करोड़पति बन जाता है।

आलिशान है यह घर बिग बॉस का घर BIGG BOSS LUXURIOUS HOUSE

आज के समय में हर देशवासी बिग बॉस के घर में जाना चाहता है। सभी लोग टीवी पर आकर प्रसिद्धि पाना चाहते है। बिग बॉस का घर बेहद शानदार है। इसे कुशल आर्ट डायरेक्टर द्वारा बनवाया जाता है। हर सीजन में घर की अलग थीम होती है।

घर किसी थीम पार्क जैसा सुंदर लगता है। पूरा घर तरह तरह के रंगो से रंगा होता है। बाथरूम, बगीचा, हाल, रूम्स, लिविंग रूम्स, स्विमिंग पूल्स किसी 5 स्टार होटल से कम नही होते है। बिग बॉस घर के सोफे बेहद खूबसूरत होते है। ये घर किसी को भी सपनों के घर जैसा लगेगा। हर सीजन के लिए नया घर बनाया जाता है।

कैसे होता है बिग बॉस में विजेता का चुनाव?  HOW BIGG BOSS WINNER IS DECIDED?

इस शो में विजेता का चुनाव दर्शक ही करते है। 3 महीने तक दर्शक सभी मेहमानों का व्यवहार टीवी पर देखते है। उसके बाद दर्शक मनपसंद मेहमानों को वोट करते है। जो मेहमान बिग बॉस के घर में आकर दूसरे मेहमानों से लड़ाई झगड़ा, गाली गलौच, बुरा व्यवहार करते है दर्शक उनको निगेटिव वोट देकर बाहर कर देते है।

बिग बॉस के घर में कुछ भी छिपा हुआ नही रहता है क्यूंकि हर जगह कैमरे लगे होते है। शो के खत्म होने पर दर्शक ही तय करते है की किस मेहमान ने सबसे अच्छा व्यवहार किया है। उसे ही वोट देकर विजयी (Winner) बनाते है।

पुरस्कार में कितनी धनराशि मिलती है?  HOW MUCH MONEY TO WIN IN BIGG BOSS?

बिग बॉस शो में बड़ी धनराशि दी जाती है। बिग बॉस 2006 से लेकर बिग बॉस 2012 तक विजेताओं को 1 करोड़ की बड़ी धनराशी पुरस्कार में दी जाती थी। पर बिग बॉस 2013 से बिग बॉस 2017 तक 50 लाख की धनराशि पुरस्कार में दी जा रही है।

बिग बॉस 10 विजेता मानवीर गुर्जर ने 40 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार में जीती थी। बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे को 44 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार में जीती।

क्या है “बिग बॉस” खेल के नियम RULES OF BIGG BOSS GAME

इस खेल के सभी नियम बिग बॉस ही तय करता है। मेहमानों को हर दिन कोई काम (Task) दिया जाता है। सभी मेहमानों में से किसी एक को कप्तान (Captain) बनाया जाता है। वो अन्य मेहमानों को निर्देशित करता है। मेहमान एक दूसरे को निकालने के लिए या किसी दोस्त को बचाने के लिए वोट कर सकते है।

मेहमानों के लिए जरूरी सामान और भोजन की व्यवस्था FOOD AND OTHER GOODS ARE STORED IN BIGG BOSS HOUSE

सभी मेहमानों की जरूरत का समान स्टोर रूम में रखा होता है जहाँ से मेहमान जरूरत के अनुसार सामान ले सकते है। साबुन, तेल, टॉयलेट में इस्तेमाल करने वाले सामान जैसे टूथपेस्ट, टूथब्रश जैसा सामान स्टोर रूम में रहता है।

सभी मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था बहुत उत्तम होती है। “बिग बॉस” के घर में फल, ताज़ी सब्जियाँ, दूध, अनाज, दाल चावल जैसे सभी खाने पीने की चीज स्टोर रूम में रखी होती है। “बिग बॉस” माइक द्वारा मेहमानों को खाने पीने की चीजे को स्टोर से ले जानी की अनुमति देता है।

पर चीजो को सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना होता है। यह शो उसी भावना पर आधारित है जैसे हम अपने घरो में जीवन जीते है।

कभी कभी मेहमानों को कम भोजन में भी काम चलाना पड़ता है। वास्तविक जिन्दगी में भी हम ऐसा करते है। इस खेल में “बिग बॉस” कोई भी नियम बदल सकता है। किसी मेहमान द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार करने पर “बिग बॉस” उसे किसी भी समय घर से निकाल सकता है।

प्रसारण  BROADCASTING

दैनिक हाइलाइट्स कार्यक्रम और सप्ताहांत को साप्ताहिक निष्कासन, कलर्स टीवी पर प्रसारित होता हैं। पहला शो 2006 में सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था। हर दिन के एपीसोड में कुछ दिन पहले की हाईलाईट्स दिखाई जाती है। हर शनिवार के दिन निष्काषित मेहमान का इंटरव्यू कार्यक्रम होता है।

“बिग बॉस” शो के मेजबान व विजेता HOSTS AND WINNERS OF BIG BOSS SHOW

सीजन                        मेजबान / विजेता

  1. बिग बॉस 2006   अरशद वारसी / राहुल राय
  2. बिग बॉस 2008   शिल्पा शेट्टी / आशुतोष कौशिक
  3. बिग बॉस 2009   अमिताभ बच्चन / बिंदु दारा सिंह
  4. बिग बॉस 2010   सलमान खान / श्वेता तिवारी
  5. बिग बॉस 2011   संजय दत्त /  जूही परमार
  6. बिग बॉस 2012   सलमान खान / ऊर्वशी ढोलकिया
  7. बिग बॉस 2013   सलमान खान / गौहर खान
  8. बिग बॉस 2014   सलमान खान / हल्ला बोल पर घोषित
  9. बिग बॉस 2015   फराह खान / गौतम गुलाटी
  10. बिग बॉस 2015   सलमान खान / प्रिंस नरुला
  11. बिग बॉस 2016   सलमान खान / मनवीर गुर्जर
  12. बिग बॉस 2017   सलमान खान / शिल्पा शिंदे

आज के समय में दर्शको को यह शो बहुत पसंद है। दर्शक हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते है। हर कोई बिग बॉस के घर में जाना चाहता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.