• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Educational » History » बाबर का जीवन परिचय व इतिहास History and Biography of Babur in Hindi

बाबर का जीवन परिचय व इतिहास History and Biography of Babur in Hindi

Last Modified: November 14, 2023 by बिजय कुमार Leave a Comment

बाबर का जीवन परिचय व इतिहास History and Biography of Babur in Hindi

बाबर का जीवन परिचय व इतिहास History and Biography of Babur in Hindi

(Babar) बाबर का पूरा नाम “ज़हिर उद-दिन मुहम्मद बाबर” था। उसने भारत के तत्कालीन सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की थी। बाबर अपनी क्रूरता के लिए भी जाना जाता था। उसने हजारों लोगों की हत्या करवा दी थी।

बाबर के पिता की मौत के बाद उसने सिर्फ 11 साल में ही शासन करना शुरू कर दिया था। कम उम्र में ही उसने बहुत से युद्ध लड़े थे, जिस कारण उसने युद्ध कौशल में महारत हासिल कर ली थी।

Table of Content

Toggle
  • बाबर का जीवन परिचय व इतिहास History and Biography of Babur in Hindi
    • बाबर का जन्म
    • शारीरिक क्षमता
    • बाबर का वैवाहिक जीवन
    • बाबर की प्रजा
    • बाबर का भारत आगमन
    • बाबर का भारत पर पहला आक्रमण
    • पानीपत का प्रथम युद्ध  
    • बाबर का भारत में रह जाना
    • खनवा की लड़ाई
    • घागरा की लड़ाई
    • बाबर की क्रूरता
    • भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना
    • बाबर की मृत्यु
    • बाबरनामा
    • बाबरी मस्जिद

बाबर का जीवन परिचय व इतिहास History and Biography of Babur in Hindi

बाबर का जन्म

बाबर का जन्म 23 फरवरी 1483 को फरगना घाटी, उज़्बेकिस्तान में हुआ था। उसके पिता का नाम उमर शेख मिर्जा था जो फरगना घाटी के शासक थे। बाबर की माता का नाम कुतलुग निगार खानम था।

बाबर अपने पिता की तरफ से तैमूर का वंशज था और अपनी मां की तरफ से चंगेज खान का वंशज था। युद्ध कौशल और कुशल प्रशासन उसके खून में था। बाबर की मातृभाषा चगताई भाषा थी लेकिन वहां पर फारसी भाषा अधिक बोली जाती थी। बाबर फारसी भाषा में प्रवीण था। उसने बाबरनामा ग्रंथ चगताई भाषा में लिखा है।

शारीरिक क्षमता

कहा जाता है कि बाबर शरीर से बहुत शक्तिशाली था। वह व्यायाम करना पसंद करता था। व्यायाम करने के लिए वह दोनों कंधों पर दो लोगों को लादकर दौड़ लगाता था। अपने रास्ते में आने वाली नदियों को तैर कर पार करता था। बाबर ने गंगा नदी को दो बार तैर कर पार किया था।

बाबर का वैवाहिक जीवन

कहा जाता है कि बाबर की कुल 11 पत्नियां थी जिससे उसको कुल 20 बच्चे हुए थे। आयशा सुल्तान बेगम, जैनाब सुल्तान बेगम, मौसम सुल्तान बेगम, महम बेगम, गुलरूख बेगम, दिलदार बेगम, मुबारका युरुफजई और गुलनार अघाचा उसकी बेगम थी। बाबर ने अपने बड़े बेटे हुमायूं को अपना उत्तराधिकारी बनाया था।

बाबर की प्रजा

फारसी में मंगोल जाति को मुगल कहकर पुकारा जाता था। बाबर की प्रजा में मुख्यतः फारसी और तुर्क लोग शामिल थे। उसकी सेना में फारसी। तुर्क, मध्य एशियाई कबीले के अलावा पश्तो और बर्लाव जाति के लोग शामिल थे।

बाबर का भारत आगमन

मुगल सम्राट बाबर मध्य एशिया पर राज करना चाहता था। उसकी नजर भारत पर पड़ी। उन दिनों भारत की राजनीतिक दशा खराब थी। यहां के राजा एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे। यह स्तिथि बाबर को फायदेमंद लगी।

उस समय दिल्ली का शासक इब्राहिम लोदी था जो बहुत सी लड़ाइयां हार रहा था। उसके हाथ से शासन धीरे-धीरे निकलता जा रहा था। उत्तरी भारत में क्षेत्रों पर अफगान और राजपूत राज कर रहे थे।

इब्राहिम लोदी के चाचा आलम खान इब्राहिम लोधी के काम से संतुस्ट नहीं थे। वे खुद दिल्ली के सल्तनत पर कब्जा करना चाहते थे। उनको बाबर के बारे में जानकारी थी। तब आलम खान और दौलत खान ने बाबर को भारत आने का न्योता भेजा। बाबर को यह फायदे की बात लगी और अपना साम्राज्य बढ़ाने के लिए वह दिल्ली आ गया।

बाबर का भारत पर पहला आक्रमण

बाबर ने भारत पर पहला आक्रमण 1519 ई० में बाजौर पर किया था और भेरा के किले को जीता था। बाबरनामा में इस घटना का उल्लेख मिलता है। इस युद्ध में बाबर ने पहली बार बारूद और तोपखाने का इस्तेमाल भी किया था।

पानीपत का प्रथम युद्ध  

पढ़ें: पानीपत का युद्ध इतिहास

पानीपत की पहली लड़ाई अप्रैल 1526 ई० में बाबर और भारत के सुल्तान इब्राहिम लोदी के बीच हुई थी। यह युद्ध करने से पहले बाबर ने 4 बार पूरी जांच पड़ताल की थी जिससे उसे इस युद्ध में कामयाबी मिले।

मेवाड़ के राजा राणा संग्राम सिंह भी चाहते थे कि बाबर इब्राहिम लोदी से युद्ध करें क्योंकि इब्राहिम लोदी उनका शत्रु था। राणा सांगा ने भी बाबर को भारत आकर इब्राहिम लोदी से युद्ध करने का निमंत्रण दिया था। बाबर को इस युद्ध में जीत मिली थी। खुद को हारता देख कर इब्राहिम लोदी ने स्वयं मौत को गले लगा लिया था।  

बाबर का भारत में रह जाना

हिन्दुस्तानी राजाओ को लगता था कि बाबर “पानीपत का पहला युद्ध” जीतकर वापस चला जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। भारत बाबर भारत में ही रह गया।

खनवा की लड़ाई

मेवाड़ के राजा राणा संग्राम सिंह को लगता था कि बाबर “पानीपत का प्रथम युद्ध” जीतकर वापस चला जाएगा, पर बाबर ने भारत में रहने का मन बना लिया और राणा संग्राम सिंह को युद्ध के लिए चुनौती दे दी। इसके परिणाम स्वरूप खंडवा की लड़ाई हुई।

यह लड़ाई 17 मार्च 1527 ई० को खनवा स्थान पर लड़ा गया। इस युद्ध में राजपूत वीरता से लड़े, पर बाबर के पास बारूद और तोपखाने थे जिसका सामना राजपूत नहीं कर पाए और इस युद्ध में वे हार गये। मेवाड़ के राजा राणा संग्राम सिंह ने खुद को हारता देखकर आत्महत्या कर ली।

घागरा की लड़ाई

बाबर मेवाड़ के राजा राणा संग्राम सिंह को हरा चुका था, पर इसके बावजूद उसके लिए कई चुनौतियां मौजूद थी। बिहार और बंगाल में अफगानी शासक राज कर रहे थे, जो बाबर को भारत से बाहर भगाना चाहते थे।

मई 1529 को बाबर और अफगान शासको में युद्ध हुआ। यह युद्ध घागरा स्थान पर लड़ा गया। बाबर को इस युद्ध में जीत मिली। इस युद्ध के बाद बाबर और उसकी सेना ने भारत के राज्यों को लूटना शुरू किया।

बाबर की क्रूरता

भारत में जीतने के बाद बाबर का साम्राज्य स्थापित हो गया। बाबर की सेना भारत में जमकर लूटपाट करने लगी। उसकी क्रूरता के बहुत से उदाहरण देते हैं। बाबर अपने साम्राज्य को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर नरसंहार भी करता था। लोगों की हत्या करने में उसे किसी प्रकार का संकोच या ग्लानि नहीं होती थी।

इसके प्रमाण इतिहास में मिलते हैं। बाबर बहुत अधिक धार्मिक प्रवृत्ति वाला नहीं था, इसलिए उसने यहां के हिंदुओं का जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन करने की कोशिश नही की। वह स्वभाव से अइयाश किस्म का शासक था। उसने आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक सुंदर सा बगीचा बनवाया था।

भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना

भारत में बाबर के आगमन के बाद ही मुगल साम्राज्य की स्थापना हो गई थी।  बाबर ने पंजाब, दिल्ली और बिहार राज्यों को जीता था। मरने से पहले उसने बाबरनामा नामक किताब लिखी थी जिसमें उसने सभी बातों का उल्लेख किया है।

बाबर की मृत्यु

बाबर की मृत्यु 26 दिसम्बर 1530 ई० को आगरा में हुई थी। उस समय आगरा मुगल साम्राज्य में हिस्सा था। मरने से पहले बाबर ने हुमायूं को अपना उत्तराधिकारी बनाया था।    

बाबरनामा

बाबर ने “बाबरनामा” पुस्तक लिखी थी। जब बाबर ने भारत पर आक्रमण किया था तब उसने उस समय भारत में विजय नगर, दिल्ली खानदेश, मेवाड़, कश्मीर, सिंध, गुजरात, मालवा, बंगाल और बहमनी रियासतें स्वतंत्र थी। बाबर ने उस समय के 5 मुस्लिम शासकों और दो हिंदू राजाओं के बारे में उल्लेख किया है।

मुस्लिम शासकों में बहमनी, गुजरात, मालवा और दिल्ली के शासक थे और हिंदू राजाओं में विजयनगर और मेवाड़ के राजा थे। बाबर ने विजय नगर के तत्कालीन शासक कृष्णदेव राय को सबसे अधिक बुद्धिमान और शक्तिशाली राजा बताया है।

बाबरी मस्जिद

ऐसा माना जाता है कि बाबर ने अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राम मंदिर को ध्वस्त करके वहां पर बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाया था। 6 दिसंबर 1992 को राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू हुआ और कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था।  

Filed Under: History Tagged With: आदि शंकराचार्य जीवनी, गुरु गोबिंद सिंह जी की जीवनी, चाचा नेहरु की जीवनी, चैतन्य महाप्रभु की जीवनी, मार्क ज़ुकरबर्ग की जीवनी, रतन टाटा की जीवनी, वीर शिवाजी की जीवनी, सम्राट अशोक की जीवनी, सरदार वल्लभभाई पटेल जीवनी

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com