इस लेख में पढ़ें पर्यावरण संरक्षण पर 51 नारे Best Slogans on Save Environment in Hindi हिन्दी में। इन पर्यावरण पर नारों को अपने किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों में आप उपयोग कर सकते हैं।
पर्यावरण मनुष्य के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह बात तो तय है कि अगर पर्यावरण सुरक्षित (Save Environment) नहीं तो मनुष्य का जीवन भी सुरक्षित नहीं है। आज के आधुनिक युग के कारण और औद्योगिकरण के कारण प्रदूषण बहुत तेजी से फैल रहा है।
प्रदूषण को रोकने (Stop Pollution) के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा योगदान देना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अपने आसपास कई प्रकार के कार्यक्रम करनी चाहिए उन लोगों को बैनर और नारों के माध्यम से जागरूक (Awareness) भी करना चाहिए।
पर्यावरण का विनाश होने का सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है और प्रदूषण फैलने का सबसे बड़ा कारण लोगों के अंदर लालच और जागरूकता की कमी है। अगर हम जन जन तक पर्यावरण संरक्षण के नारों को पहुंचाएंगे तो लोगों को यह ज्ञात हो पाएगा कि पर्यावरण की सुरक्षा क्यों आवश्यक है।
हालांकि अब स्कूल कॉलेजों में कई पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं परंतु तब भी प्रदूषण को रोकने के लिए यह काफी नहीं है। हम सभी को अपने फ्री समय में अपने आसपास के क्षेत्रों मोहल्ले में पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम उठाने होंगे।
साथ ही अपने मित्रों के साथ समय-समय पर वृक्षारोपण (Plantation) भी करना होगा। इसके साथ साथ हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रख कर पर्यावरण को सुंदर भी बनाना होगा।
पर्यावरण संरक्षण पर 51 बेस्ट नारे Best Slogans on Save Environment in Hindi
1. ना चाहे पर्यावरण की सुरक्षा,
आओ बनाएं एक ऐसा पर्यावरण,
जिसकी जरूरत ना हो कोई रक्षा।

2. अगर तुम में है थोड़ा भी ज्ञान,
रखो अनमोल पर्यावरण का मान,
प्रदूषण मुक्त बना कर करो इसका सम्मान।
3. याद रखो इस दुनिया में,
पर्यावरण अगर है जीवन,
प्रदूषण है मृत्यु।

4. सुरक्षित संरक्षित पर्यावरण हो,
तो स्वस्थ सुंदर जीवन हो।
5. आओ पर्यावरण को बचाएं,
आने वाले कल को बचाएं।
6. पृथ्वी को अब बचाना है,
प्रदूषण मुक्त इसे बनाना है।
7. समय को ना करो बर्बाद,
अगर पृथ्वी को रखना है आबाद,
आओ बचाएं प्राकृतिक स्रोतों को,
प्राकृतिक चीजों से घर पर बनाएं खाद।

8. हमने जन्म लिया पृथ्वी बचाने के लिए,
अपने कर्तव्य को हम कैसे भूल चल दिए,
आओ मिलजुल कर सब पेड़ लगाएं,
जिससे हम प्रकृति को और सुंदर बनाएं।
9. आओ समझे इस पर्यावरण के मोल को,
तबाह होने से बचाएं इस पृथ्वी गोल को।
10. धिक्कार है ऐसी एकता को,
जो पर्यावरण की रक्षा न कर पाए,
आओ मिलजुल कर पेड़ पौधे लगाए।

11. अगर करेंगे पर्यावरण कि हम देखभाल,
पृथ्वी पर कभी आएगा ना काल,
तभी तो जीवन का अस्तित्व रहेगा सालों साल।
12. आओ पृथ्वी की चोट को ठीक करें,
आने वाले भविष्य के लिए इसका बचाव करें।
13. पृथ्वी हमारी माता है,
हमें इसे बचाना होगा,
होगा अपनी मां से धोखा,
अगर हमने प्रदुषण को ना रोका।
14. थोडी सी कोशीश से,
बचा सकते हैं हम अपने पर्यावरण को,
कभी ना करे किसी का इंतजार,
क्योंकि हमारे हाथों में इसे बचाने की है तलवार।
15. अगर अपनी नहीं है चिंता,
तो कम से कम आने वाले बच्चों की करो चिंता,
आओ मिलजुल कर सुंदर सा पर्यावरण बनाएं,
कि आने वाले बच्चे अपने इतिहास का गुण गाएं।

16. एक अच्छा व्यक्ति बने,
पर्यावरण सरंक्षण में अपना योगदान दें।
17. स्वयं को बदले,
पर्यावरण को नहीं।
18. करते हो प्रकृति से प्यार,
सुंदरता दिखेगी हर जगह तुम्हें यार।
19. आइए करते हैं पर्यावरण का पालन पोषण,
तभी तो हो पाएगा जीवन का भरण पोषण।

20. पर्यावरण है हमारा सच्चा मित्र,
इसका कभी ना बिगड़ने देंगे हम चित्र।
21. पर्यावरण के बिना जीवन है असंभव,
हो रहा है हर जगह प्रदूषण का तांडव,
आओ मिलजुल कर हम प्रदूषण को रोकें,
एक सुंदर सुखी संसार बनाएं।
22. लोभ लालच से हो जाओ दूर,
हरियाली से जोड़ो नाता,
यही पर्यावरण यही प्रकृति,
है हमारी जीवन दाता।
23. हरियाली से सुंदर दिखता है यह संसार,
कचरा फैला कर ना करो इसका रंग रूप बेकार,
भले ही सरकार करें शुरू सैकड़ों योजनाएं,
स्वच्छता के लिए हमारी मुहिम है दरकार।
24. आओ मिलजुल कर जंगल को बचाएं,
ऐसा एक इतिहास रचाये,
जंगल के सभी जीव जंतु,
हमारे दोस्त बन जाए।

25. प्रकृति नहीं घूमने की जगह,
घर है यह हमारा,
बने इसकी सुरक्षा का वजह।
26. ग्लोबल वार्मिंग पोलूशन को दूर भगाना है,
पेड़ पौधे हर जगह लगा कर इस पृथ्वी को बचाना है।
27. वृक्षारोपण को अगर देंगे बढ़ावा,
मृदा अपरदन, बाढ़़, ना होंगे दोबारा।
28. वृक्षों के जीवन को ना करे अंत,
उनकी करे रक्षा और बने संत,
अगर हम इन्हें बचाएंगे,
प्रतिदिन स्वच्छ हवा सांस ले पाएंगे।

29. कागज बचाएं, वृक्ष बचाएं।
30. वृक्ष करते फेफड़ों का काम,
नदियां करती परिसंचरण हरदम,
है सांस लेने में हवा मदद करती,
शरीर के रूप में हैं धरती।
31. अगर चाहते हो मुफ्त प्राकृतिक संपदा,
लगाओ ज्यादा से ज्यादा पेड़ सदा।
32. प्रदूषण को खत्म करो,
नहीं तो प्रदूषण तुम्हें खत्म कर देगा।

33. प्लास्टिक का करो उपयोग बंद,
नहीं तो पीने, खाने के लिए लड़ेंगे जंग।
34. प्लास्टिक बैग का उपयोग छोड़ेंगे,
तभी तो पर्यावरण को सुंदरता की ओर ले जाएंगे।
35. पर्यावरण सबसे सुंदर उपहार है,
इसी से हमारा जल जीवन आहार है,
आओ अपने बच्चों को दे यह शिक्षा,
पर्यावरण की करें हमेशा रक्षा।
36. जल को बूंद बूंद गिरने से बचाना है,
यही शिक्षा घर-घर हमें पहुंचाना है,
जल है जीवन, हर मुंह पर यह नारा लाना है।
37. अगर चाहते हो एक सुंदर भविष्य,
सुन लो स्कूल कॉलेज के सभी शिष्य,
रखो अपने आसपास को स्वच्छ,
लगाओ पेड़ पौधे बनाओ सुरक्षा कवच।

38. वृक्ष, जल, और शुद्ध पवन,
पूर्ण करते हैं हमारा जीवन।
39. पृथ्वी को बचाना है,
भविष्य को सुरक्षित बनाना है।
40. पेड़ लगाओ रहो खुशहाल,
प्रदूषण मुक्त बने पृथ्वी,
हटे सब पर्यावरण से काल।
41. पर्यावरण रक्षा का समझें मूल,
इससे ना करें खिलवाड़ नहीं तो होगी भूल।
42. हम सभी का बस हो यह नारा,
पेड़ पौधे लगाना हो लक्ष्य हमारा।
43. हर व्यक्ति का यह कहना है,
पेड़ पौधे धरती का सोना हैं।
44. स्वच्छ हवा नीला आकाश,
पर्यावरण का करो ना विनाश।
45. सबको आगे आना है,
पर्यावरण को रोककर,
धरती को बचाना है।

46. हरियाली को मिलकर बचाओ,
हर गली गांव में पेड़ लगाओ।
47. जब हरी भरी पृथ्वी होगी,
सब शांत स्वस्थ जनता भी होगी।
48. प्यासी धरती कर रही है पुकार,
आओ पेड़ लगाकर करें इसका उद्धार।
49. करो पर्यावरण का सम्मान,
पेड़ पौधे पशु पक्षी धरती की जान।
50. ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना,
हरियाली से भरा पृथ्वी है बनाना।

51. हमारी धरती मां करे पुकार,
रोकें प्रदूषण करें इसका उपचार।
आपने इस लेख में बहुत ही सुंदर जबरदस्त पर्यावरण संरक्षण पर नारे पढ़े। इन पर्यावरण के नारों को आप लोगों को जागरूक करने और अपने स्कूल और कॉलेज के कार्यक्रमों में प्रस्तुत करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
आप इन बेस्ट पर्यावरण के नारों को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज कर पर्यावरण संरक्षण के विषय में उन्हें जागरूक कर सकते हैं। आप दिए हुए पर्यावरण संरक्षण के चित्रों (Save Environment Images/Photos) को भी ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं।
अगर आपके मन में और भी बेहतरीन पर्यावरण संरक्षण पर नारे (Best Slogans on Save Environment in Hindi) हैं तो कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं। अच्छा लगने पर हम उन नारों को जरूर इस लेख में जोड़ेंगे।