लाड़ली लक्ष्मी योजना की पूरी जानकारी Ladli Laxmi Yojana details in Hindi

आईये जानते हैं मध्यप्रदेश के लाड़ली लक्ष्मी योजना की पूरी जानकारी Ladli Laxmi Yojana details in Hindi

लाड़ली लक्ष्मी योजना की पूरी जानकारी Ladli Laxmi Yojana details in Hindi

लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है? What is Ladli Laxmi Yojana?

इस योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2006 में स्त्री एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत शुरू किया था इस योजना का लक्ष्य राज्य में रहने वाली बालिकाओं का स्वास्थ्य और शैक्षिक विकास करना है पुणे भविष्य के लिए तैयार करना है

लाड़ली लक्ष्मी योजना कब शुरू हुई? When was Ladli Laxmi Yojana started?

यह योजना 1 अप्रैल 2007 को शुरू की गयी है।

पढ़ें: बेटी बचाओ – बेटी पढ़ो योजना की पूरी जानकारी

लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य Aim of Ladli Laxmi Yojana

1.  इस योजना ने मध्यप्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

2.  बाल विवाह को रोकने में भी इस योजना ने अहम भूमिका निभाई है।

3.  इसके साथ ही लिंग अनुपात को भी सुधारा है।

4.  यह योजना मध्य प्रदेश में पिछले 12 सालों से सफलतापूर्वक चल रही है।

5.  इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की पढ़ाई और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इस योजना से समाज में बालिकाओं के प्रति एक सकारात्मक जागरूकता फैलेगी।

6.  बालिकाएं भी ईश्वर का वरदान है। उन्हें भी उतना ही प्यार करना चाहिए जितना बालकों को। इस विचारधारा को बल मिलेगा।

7.  लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जो धन दिया जाएगा उससे उनकी पढ़ाई और शादी / विवाह करने में मदद मिलेगी।  

लाड़ली लक्ष्मी योजना से क्या लाभ मिलेगा? What are the benefits of Ladli Laxmi Yojana?

बालिकाओं को निम्न प्रकार की आर्थिक सहायता दी जायेगी-

1.  शुरू के 5 सालों तक राष्ट्रीय बचत पत्र के रूप में 6000 रूपये / प्रतिवर्ष

2.  8वीं कक्षा में एडमिशन के समय 2000 रूपये

3.  9वीं कक्षा में एडमिशन के समय 4000 रूपये  

4.  11वीं कक्षा में एडमिशन के समय 7500 रूपये

5.  12वीं कक्षा में आने पर हर महीने 200 रूपये

6.   21 साल की हो जाने पर 1 लाख रूपये

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक योग्यता / शर्तें (पात्रता) Ladli Laxmi Yojana eligibility

1.  इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश में ऐसी लड़कियों को मिलेगा जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद हुआ है।

2.  इस योजना का लाभ उस लड़की को ही मिलेगा जो मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी है और जिसके माता पिता टैक्स नहीं भरते हैं।

3.  यदि लड़की परिवार में दूसरा बच्चा है तो इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले उसके परिवार को परिवार नियोजन अपनाना होगा।

4.  यदि लड़की अपने परिवार का पहला बच्चा है तो उसका जन्म 1 अप्रैल 2008 से पहले होना चाहिए, पर उस परिवार में दूसरा बच्चा होने के बाद उनको परिवार नियोजन अपनाना होगा।  

5.  इस योजना का लाभ उठाने वाली लड़की को आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर पढ़ाई करना आवश्यक है। उसे हर दिन आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा।

6.  परिवार नियोजन की शर्त उस परिवार पर लागू नहीं होगी यहां पर सिर्फ दो बच्चे हैं और माता-पिता जीवित नहीं है। इस स्थिति में योजना का लाभ उठाने वाली लड़की को माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

7.  यदि परिवार में पहला बच्चा लड़का या लड़की है और दूसरा बच्चा जुड़वा लड़कियों के रूप में पैदा हो जाता है तो दोनों जुड़वा लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

8.  यदि पहली डिलीवरी में 3 लड़कियां एक साथ जन्म लेती हैं तो इस योजना का लाभ तीनों लड़कियों को दिया जाएगा।

9.  माता पिता की मृत्यु होने पर 5 साल तक की लड़की के लिए इस योजना का आवेदन किया जा सकता है।

10. यदि किसी परिवार में कोई बच्चा नहीं है और वह परिवार किसी अनाथ लड़की को पहले बच्चे के रूप में गोद लेता है तो उस लड़की को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा।

11. इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़की के जन्म से 1 साल के भीतर आवेदन करना आवश्यक है। 1 साल से अधिक समय होने पर लड़की के माता-पिता को जिले के कलेक्टर से निवेदन करना होगा

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक कागजात Documents required for Ladli Laxmi Yojana  

1.  आधार कार्ड

2.  वोटर आईडी

3.  पैन कार्ड

4.  पासपोर्ट साइज फोटो

5.  जन्म प्रमाण पत्र

6.  निवास प्रमाण पत्र

7.  बैंक खाता / पासबुक की फोटो कॉपी

8.  परिवार नियोजन प्रमाण पत्र (दूसरा बच्चा होने की स्थिति में)

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे आवेदन करें? How to apply for Ladli Laxmi Yojana  

1.  इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़की के माता-पिता पास के आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2.  उन्हें सभी प्रकार के कागजात जमा करने होंगे।

लाड़ली लक्ष्मी योजना की वेबसाइट Official website of Ladli Laxmi Yojana

https://ladlilaxmi.mp.gov.in/

लाड़ली लक्ष्मी योजना का पता Adress of Ladli Laxmi Yojana

संचनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग
विजयाराजे वात्सल्य भवन, प्लॉट नंबर 28 ए, अरेरा हिल्स, भोपाल- मध्य प्रदेश
पिन:462011
Email:ladlihelp@gmail.com
Phone no: 0755-2550910
Tele Fax No : 0755-2550912

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.