भारत के राष्ट्रीय उद्यान List of National Parks of India in Hindi
राष्ट्रीय उद्यान एक या एक से अधिक पारिस्थितिकी तंत्रों का समूह है, जिन्हें मानव की पहुँच से सुरक्षित रखा जाता है। यहाँ पर पौधे, वृक्ष, एवं अनेक जीवों तथा उनके निवास स्थानों का संरक्षण एवं उनसे जुड़ी विशेष वैज्ञानिक शोध की जाती हैं। राष्ट्रीय उद्यान की सीमाएं भारतीय कानून के अंतर्गत निर्धारित की जाती हैं।
भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यान आई.यू.सी.एन. की दूसरी श्रेणी के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्रों में सम्मिलित हैं। भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान हैले नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1936 में की गई थी, वर्तमान में यह उद्यान जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के नाम से चर्चित है। वर्ष 1970 तक भारत में सिर्फ 5 राष्ट्रीय उद्यान थे।
वर्ष 1972 में पारित वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं प्रोजेक्ट टाइगर आदि परियोजनाएं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए उचित रूप से लागू की गई। जिसके परिणामस्वरूप आज भारत में कुल 104 राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना हो चुकी है, जिनका कुल क्षेत्रफल भारत के भू-भाग का करीब 1.2% है।
भारत के राष्ट्रीय उद्यान List of National Parks of India in Hindi
Contents
इन सभी राष्ट्रीय उद्यानों को राज्य के आधार पर वर्गीकृत करके आगे बताया गया है| ये राष्ट्रीय उद्यान निम्न हैं :-
1. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
- कैंपबेल बेय नेशनल पार्क :- यह नेशनल पार्क अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में स्थित एवं यह राज्य का प्रमुख उद्यान है|
- गलातया नेशनल पार्क :- इस पार्क का प्रमुख आकर्षण यहां पर मौजूद पेड़ों की विविधता है|
- महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क :- यह पार्क 281 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ एक विस्तृत पार्क है|
- मिडल बटन आईलैंड नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1987 में की गई थी और यह 44 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- माउंट हैरियट नेशनल पार्क :- यह पार्क यहां पर मौजूद पक्षियों के कारण काफी ज्यादा प्रसिद्ध है| यह 46 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 1987 में की गई थी|
- नॉर्थ बटन आईलैंड नेशनल पार्क :- यह उद्यान आधे किलोमीटर के सूक्ष्म से क्षेत्र में फैला है और इसकी स्थापना 1979 में की गई थी| यह एक द्वीपीय पार्क है|
- रानी झांसी मरीन नेशनल पार्क :- यह पार्क 256 किलोमीटर में फैला एक विस्तृत पार्क है|
- साउथ बटन आईलैंड नेशनल पार्क :- यह पार्क कुल 30 मीटर में फैला है और इसका मुख्य आकर्षण यहां पाए जाने वाले जलीय जीव हैं|
2. आंध्र प्रदेश
- पपीकोंडा नेशनल पार्क :- इस पार्क को 2008 में बनाया गया था और यह कुल 1 हजार वर्गकिलोमीटर में फैला हुआ है|
- श्री वेंकटेश्वर नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1989 मे की गई थी और यह 353 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
3. अरुणाचल प्रदेश
- मुलिंग नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1986 मे की गई थी और यह 483 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- नामडफा नेशनल पार्क :- उस पार्क की स्थापना 1974 में की गई थी और यह पार्क 2000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
4. असम
- डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1999 में की गई थी और यह कुल 340 वर्गकिलोमीटर में फैला हुआ है| इसका मुख्य आकर्षण यहां पाए जाने वाले फेरल घोड़े हैं|
- काजीरंगा नेशनल पार्क :- यह पार्क यहां मौजूद बाघों के लिए जाना जाता है| 858 किलोमीटर वर्ग में फैले इस पार्क की स्थापना 1974 में की गयी थी|
- मानस नेशनल पार्क :- यह पार्क युनेस्को द्वारा हेरिटेज साइट के रूप में घोषित किया जा चुका है|
- नेमरी नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1978 में की गई थी और यह पार्क कुल 137 वर्गकिलोमीटर में फैला हुआ है|
- ओरंग नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1999 में की गई थी और यह पार्क 80 किलोमीटर वर्ग में फैला हुआ है|
5. बिहार
- वाल्मीकि नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1976 में की गई थी और यह कुल 898.45 वर्गकिलोमीटर में फैला हुआ है|
6. छत्तीसगढ़
- गुरु घासीदास नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1981 में की गई थी और यह पार्क कुल 1440.71 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- इंद्रावती नेशनल पार्क :- यह पार्क जंगली एशियन भैंसों, बाघ संरक्षण और माइनस हिल्स के कारण प्रसिध्द है|
- कांगर घाटी नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1982 में की गई थी और यह कुल 200 किलोमीटर वर्ग में फैला हुआ है|
7. गोवा
- मोल्लम नेशनल पार्क :- यह गोवा का एकमात्र नेशनल पार्क है| इस पार्क की स्थापना 1978 में की गई थी और यह कुल 107 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
8. गुजरात
- काला हिरण नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1976 में की गई थी और यह कुल 34.08 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है| इस पार्क का मुख्य आकर्षण यहां पर उपस्थित बाघ, काले हिरण और अन्य जानवर हैं|
- गिर फ़ॉरेस्ट पार्क :- यह पार्क 1412 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसकी स्थापना 1965 में की गई थी| यह पार्क एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध है|
- मरीन नेशनल पार्क, कच्छ की खाड़ी :- इस पार्क की स्थापना 1980 में की गई थी और यह कुल 162 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- वंसड़ा नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1979 में की गई थी और यह कुल 23.33 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
9. हरियाणा
- कलेसर नेशनल पार्क :- यह पार्क कुल 100.8 वर्ग किलोमिटर में फैला हुआ है और इसकी स्थापना 2003 में की गई थी|
- सुल्तानपुर नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1989 में की गई थी और यह कुल 1.43 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
10. हिमाचल प्रदेश
- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1984 में की गई थी और यह पार्क कुल 754.40 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है| यह हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पार्क है और युनेस्को द्वारा विश्व हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है|
- इंद्रकिला नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 2010 में की गई थी और यह पार्क कुल 104 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- खीरगंगा नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 2010 में की गई थी और यह पार्क 710 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है|
- पिन वैली नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1987 में की गई थी और यह पार्क कुल 807.36 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- सिंबलबारा नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 2010 में की गई थी और यह पटना कुल 27.88 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
11. जम्मू एवं कश्मीर
- दचीगम नेशनल पार्क :- यह भारत का एकमात्र नेशनल पार्क है जहां पर कश्मीरी हिरण पाए जाते हैं|
- हीमिस नेशनल पार्क :- यह भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है और कुल 4400 वर्ग किलोमीटर में. फैला हुआ है|
- किश्तवर नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1981 में की गई थी और यह कुल 400 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- सलीम अली नेशनल पार्क :- यह पार्क यहां उपलब्ध पंछियों के कारण प्रसिध्द है|
12. झारखंड
- बेटला नेशनल पार्क :- यह झारखंड का एकमात्र नेशनल पार्क है और यहां पर तरह तरह के जानवर जैसे चिता, बाघ, बंदर, तेंदुए पाए जाते हैं|
13. कर्नाटक
- अंशी नेशनल पार्क :- यहाँ पर मुख्य रूप से शेर, तेंदुए, हाथी, भालू, हिरण और काले तेंदुए पाए जाते हैं|
- बंदीपुर नेशनल पार्क :- यह पार्क यहां पाए जाने वाले बंगाली शेरों के लिए मशहूर है|
- बनारघटा नेशनल पार्क :- यह पार्क स्लोथ बीयर और सांभर हिरण के कारण मशहूर है|
- कूदरेमुख नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1987 में की गई थी और यह पार्क कुल 600.32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- नगरहॉल नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1988 में की गई थी और यह पार्क कुल 643.39 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
14. केरल
- अनामूडी शोला नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 2003 में की गई थी और यह पार्क कुल 7.50 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- एरावीकुलम नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1978 में की गई थी और यह पार्क कुल 97 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- मथीकेटन नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 2003 में की गई थी और यह पार्क कुल 12.82 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- पम्बादुम शोला नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 2003 में की गई थी और यह पार्क कुल 1.32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- पेरियार नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1982 में की गई थी और यह पार्क कुल 305 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- साइलेंट वैली नेशनल पार्क :- इस पार्क की मुख्य विशेषता है कि यहां पर ऐसा कुछ नहीं जो आवाज करता हो, इसलिए इसका नाम साइलेंट वैली है|
15. मध्य प्रदेश
- बांधवगढ़ नेशनल पार्क :- इस पार्क में एंडीमिक पौधों की 1336 स्पिसीज पाई जाती हैं|
- कान्हा नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1955 में की गई थी और यह पार्क कुल 940 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- माधव नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1959 में की गई थी और यह पार्क कुल 375.22 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- मंडल पौधा गृह, नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1983 में की गई थी और यह पार्क कुल 0.27 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- पन्ना नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1981 में की गई थी और यह पार्क कुल 542.67वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- पेंच नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1977 में की गई थी और यह पार्क कुल 758 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- संजय नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1981 में की गई थी और यह पार्क कुल 466.67 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- सतपुड़ा नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1981 में की गई थी और यह पार्क कुल 524 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- वन विहार नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1983 में की गई थी और यह पार्क कुल 4.48 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
16. महाराष्ट्र
- चंदोलि नेशनल पार्क :– इस पार्क की स्थापना 2004 में की गई थी और यह पार्क कुल 317.67 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- गुगामल नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1987 में की गई थी और यह पार्क कुल 361.28 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- नवेगांव नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1975 में की गई थी और यह पार्क कुल 133.88 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- संजय गांधी नेशनल पार्क :- यह पार्क यहां मौजूद एशियाई शेरों, भारतीय तेन्दुओं, हनुमान लंगूर, हिरणों और लोम्ड़ियों के लिए प्रसिद्ध है|
- तवोड़ा नेशनल पार्क :- यह पार्क बाघों के लिए जाना जाता है|
17. मणिपुर
- केबुल लामज्व नेशनल पार्क :- यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ पार्क है|
- सिरोही नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1982 में की गई थी और यह पार्क कुल 40 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
18. मेघालय
- बल्फ़ाक्रम नेशनल पार्क :- यह पार्क यहां मौजूद जंगली जलीय भैंसों और बिल्लियों की विशाल स्पिसीज के लिए प्रसिद्ध है|
- नोकरेक नेशनल पार्क :- यह पार्क युनेस्को द्वारा विश्व जैविक धरोहर घोषित किया जा चुका है|
19. मिजोरम
- मूरलेन नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1991 में की गई थी और यह पार्क कुल 100 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- फांगफ़ुई नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1992 में की गई थी और यह पार्क कुल 50 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
20. नागालैंड
- टैंजकी नेशनल पार्क :- यह पार्क नागालैंड का एकमात्र पार्क है| इसे 1993 में स्थापित किया गया था और यह कुल 202.02 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
21. उड़ीसा
- भीतरकनिका नेशनल पार्क :- यह पार्क यहां मौजूद सफेद मगर, जंगली सुअर और चीतल के कारण प्रसिद्ध है|
- सिमली पाल नेशनल पार्क :- यह पार्क यहां मौजूद सांभर के कारण जाना जाता है|
22. राजस्थान
- थार नेशनल पार्क :- यहाँ का प्रमुख आकर्षण यहां पाए जाने वाले पक्षी हैं|
- केओलादेव नेशनल पार्क :- इस पार्क को युनेस्को द्वारा विश्व हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है|
- माउंट आबू नेशनल पार्क :- यह पार्क माउंट आबू पर स्थित है|
- मुकुन्दरा हिल्स नेशनल पार्क :- यह पार्क पहाड़ियों के पास स्थित होने के कारण अत्यधिक खूबसूरत नजर आता है|
- रणथम्बौर नेशनल पार्क :- यह राजस्थान का सर्वाधिक लोकप्रिय पार्क है|
- सरिस्का टाइगर रिजर्व :- यह पार्क यहां संरक्षित बाघों के लिए जाना जाता है|
23. सिक्किम
- कंचनजंगा नेशनल पार्क :- इस पार्क को युनेस्को द्वारा विश्व हेरिटेज साइट घोषित किया गया है|
24. तमिलनाडु
- ग्यूंडी नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1976 में की गई थी और यह कुल 2.82 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
- मन्नार की खाड़ी, मरीन नेशनल पार्क :- यह एक खाड़ी पार्क है जो कि समुन्द्र के कारण बहुत आकर्षक लगता है|
- इंदिरा गांधी वन्यजीव संरक्षण एवं नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 90 के दशक में की गई थी|
- मुदुमलाई नेशनल पार्क :- यह पार्क आजादी के पहले स्थापित किया गया था और यह तमिलनाडु का सबसे बड़ा पार्क है|
- मुकुरथी नेशनल पार्क :- यह पार्क नीलगिरी पहाड़ों के बीच बनाया गया है|
25. तेलंगाना
- कासू ब्रह्मनन्दा रेड्डी नेशनल पार्क :- यह पार्क 1994 मे बनाया गया था|
- महावीर हरिना वनस्थली नेशनल पार्क :- यह तेलंगाना का सबसे बड़ा पार्क है|
- मृगवाणी नेशनल पार्क :- यह पार्क कुल 3.60 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|
26. त्रिपुरा
- बिशन नेशनल पार्क :- यह त्रिपुरा का सबसे बड़ा पार्क है|
- क्लाऊडेड लियोपर्ड नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 2003 में की गई थी|
27. उत्तर प्रदेश
- दुधवा नेशनल पार्क :- यह उत्तर प्रदेश का एकमात्र नेशनल पार्क है| यह पार्क यहां मौजूद बाघ, सांभर हिरण के लिए प्रसिद्ध है|
28. उत्तराखंड
- गोविंद पशु विहार :- इस पार्क की स्थापना 1990 में की गई थी|
- जिम कार्बेट नेशनल पार्क :- यह भारत का पहला नेशनल पार्क है|
- नंदा देवी नेशनल पार्क :- यह युनेस्को द्वारा घोषित विश्व हेरिटेज साइट में से एक है|
- राजाजी नेशनल पार्क :- मुख्यतः इस नेशनल पार्क को यहां मौजूद हाथियों के लिए जाना जाता है|
- वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क :- यह युनेस्को द्वारा विश्व हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है|
29. पश्चिम बंगाल
- बक्सा टाइगर रिजर्व :- यह पार्क बाघों के लिए जाना जाता है|
- गोरूमरा नेशनल पार्क :- यह पार्क 1994 में स्थापित किया गया था|
- जल्दापरा नेशनल पार्क :- यह भारतीय गेण्डों के लिए प्रसिद्ध है|
- नियोरा वैली नेशनल पार्क :- यह पार्क कुल 88 वर्ग किलोमीटर के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है|
- सिंगलीला नेशनल पार्क :- इस पार्क की स्थापना 1986 में की गई थी|
- सुंदरबन नेशनल पार्क :- यह युनेस्को द्वारा घोषित विश्व हेरिटेज साइट्स में से एक है|
Nice
Very nice
Amazing
State wise national parks list and complete knowledge all best content