जीभ घुमा देने वाले 22 टंग ट्विस्टर Funny Tongue Twister for Kids Hindi

आज के इस लेख में आप जानेंगे 22 जीभ घुमा देने वाले टंग ट्विस्टर Best Funny Tongue Twisters for Kids in Hindi. टंग ट्विस्टर (Tongue Twister) कुछ ऐसे वाक्य होते हैं जिनके बार-बार के आने के कारण उनका लगातार उच्चारण करना मुश्किल होता है।

ये होते थोड़े अजीब हैं पर इनका अभियास  हमारे बोलने के उच्चारण (Pronunciation) को सुधारने और बेहतर बनने का एक अच्छा तरीका है।

यह ना सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। टंग ट्विस्टर बहुत मज़ेदार होते हैं और साथ ही आपके मुहं के Exercise का एक अच्छा माध्यम है। साथ ही english text भी दिया है जो और आसान बनाता है इसे पढना।

बेस्ट 22 हिन्दी टंग ट्विस्टर – English text के साथ

आपको बस बिना रुके 5-10 बार नीचे दिए हुए टंग ट्विस्टर को बोलना है और अपने उच्चारण के Strength को समझना है। अगर आप इन सभी टंग ट्विस्टर को अच्छे से बिना रुके बोलना सिख लेते हैं तो आप एक आचे Speaker भी बन सकते हैं।

1. ऊंट बांध कर सुंठ खाऊँ, सुंठ खाकर ऊंट बंधू।
Unth bandh kar sunth khaoon, Suth khakar Unth bandhun.

2. खड़क  सिंह के खड़कने के खड़कती हैं खिड़कियाँ,
खिडकियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।
Khadak Singh ke khadakne se khadakti hain khidkiyaan,
Khidkiyoon ke khadakne se khadakta hai Khadak Singh.

3. पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता,
पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता।
Pake ped par paka papita, paka ped yaa paka papita,
Pake ped ko pakde pinku, Pinku pakde paka papita.

4. समझ-समझ के समझ को समझो,
समझ समझाना भी एक समझ है,
समझ-समझ के जो ना समझे,
मेरी समझ में वो नासमझ है।
Samajh Samajh ke Samajh ko Samjho,
Samajh Samajhna bhi ek Samajh hai,
Samajh-Samajh ke jo naa Samjhe,
Meri Samajh mein vo Nasamajh hai.

5. पीतल के पतीले में पपीता पीला-पीला।
Peetal ke Patile mein Papita Peela-Peela.

6. ऊँट ऊँचा, ऊँट की पीठ ऊंची, ऊँची पूँछ ऊँट की।
Unchi, Unth ki Peeth Unchi, Unchi Punch Unth ki.

7. चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी चौक में,
चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
Chandu ke Chacha Ne, Chandu ki Chachi ko, Chandani Chauk Mein,
Chandani Raat mein, Chandi ke Chammach se Chatni Chatayi.

8. मदन मोहन मालविया मद्रास में मछली मारते-मारते मरे।
Madam Mohan Malvia Madras mein Machli maarte-maarte mare.

9. दुबे दुबई में डूब गया।
Dube Dubai mein Doob gaya.

10. जो हसेगा वो फसेगा, जो फसेगा वो हसेगा।
Jo Hasega Vo Fasega, Jo Fasega Vo Hasega.

11. कच्चा पापड, पक्का पापड।
Kaccha Papad, Pakka Papad.

12. चंदा चमके चम्-चम् चीखे चौक्काना चोर, चीटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर।
Chanda chamke cham-cham chike chaukanna chor, Chiti chate chini, chatori chini khor.

13. मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला,
हम दम से गए हमदम के लिए, हमदम ना मिला।
Mar Ham bhi Marham ke liye, Marham naa mila,
Ham Dam se gaye Hamdam ke liye, Hamdam naa mila.

14. डाली-डाली पर नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली,
जिस डाली पर मैंने नज़र डाली, वो डाली किसी ने तोड़ डाली।
Daali-Daali par nazar daali, Kisi ne achhi daali, Kisi ne buri daali,
Jis daali par maine nazar daali, Vo daali kisi ne tod daali.

15. लाला गोपे गोपाल गोपंग्गम दास।
Lala Gope Gopal Gapanggam Das.

16. तोला राम ताला तोड़ कर तेल में तुल गया,
तुला हुआ तोला तले के तले हुए तेल में तल गया।
Tola Raam Tala todkar Tel mein tul gaye,
Tula hua Tola tale ke tale hue tel mein tal gaya.

17. चार कचरी कच्चे चाचा, चार कचरी पक्के,
पक्की कचरी पक्के चाचा, कच्ची कचरी पक्के।
Chaar Kachari Kachche Chacha, Chaar Kachari Pakke,
Pakki Kachari Kachche Chacha, Kachchi Kachari Pakke.

18. कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू।
Kaccha Kaddu, Pakka Kaddu.

19. साडी को साडी से लपेटा बेटा।
Saadi ko Saadi se Lapeta Beta.

20. नदी किनारे है किराने की दूकान
Nadi Kinare hai Kirane ki Dukaan

21. लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब
lapak babuliya lapak, ab na lapakabe ta lapakabe kab

22. डबल बबल गम बबल डबल
dabal babal gam babal dabal

23. सात पापड़ कच्चे पक्के
सात पापड़ पक्के
पक्के पपड़ सेको
कच्चे रखो पीछे
saat papad kacche pakke
saat papad pakke
pakke papad seko
kachche rakho pichhe

आशा करते हैं आपको तह बेहतरीन टंग ट्विस्टर पढ़ कर मज़ा आया होगा। अपने दोस्तों के साथ इन्हें शेयर करें और उन्हें बोलने को कहें।

15 thoughts on “जीभ घुमा देने वाले 22 टंग ट्विस्टर Funny Tongue Twister for Kids Hindi”

  1. OHH VERY FUNNY , देखने में जितना आसान है बोलने में उतना ही मुश्किल

    Reply
  2. it’s amazing tongue twisters. and I also have a tongue twister.
    saat papad kachche pakke
    saat papad pakke
    pakke papad seko
    kachche rakho pichhe.

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.