लड़की को इम्प्रेस करने का तरीका How to Impress a Girl? (in Hindi)
हेल्लो दोस्तों, आज के समय में हर लड़का चाहता है कि उसकी भी एक अच्छी गर्लफ़्रेंड हो। लेकिन ऐसे बहुत से कारण होते है जिसके वजह से लड़कियाँ हमें पसंद नही करती है। आज के इस लेख में हम आपको लड़की को इम्प्रेस करने का कुछ तरीका बताने वाले है। जिसका इस्तेमाल करके आप भी किसी लड़की को इम्प्रेस कर सकते है। इसके बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
लड़कियों को इम्प्रेस करने के कई तरीके हो सकते है। बहुत सी लड़कियाँ लड़कों के लुक (look) और उनके स्टेटस को नही बल्कि लड़कों के मैनर (manner) से इम्प्रेस हो जाती है लेकिन कई लड़कियों को लड़कों के (look) और स्टेटस को ही देकर पसंद करती है। अधिकतर लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद नही आते है जो लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए दिखावटी व्यवहार करते है।
पढ़ें – लड़कियों के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
लड़की को इम्प्रेस कैसे करें? बेस्ट टिप्स Best tips to Impress a Girl
Contents
कई बार आप ऐसी लड़की को पसंद करते है, जो आपको देखती भी नही और आप उसके लिए कोई अहमियत नही रखते है। ऐसे में आपको चिंतित होने की जरूरत नही है। किसी भी अनजान लड़की को इम्प्रेस करने के कई तरीके है जिसका इस्तेमाल करके आप उस लड़की को अपनी गर्लफ़्रेंड बना सकते है। जिसके बारे में हमने नीचे बताया है जो इस प्रकार है:
1. दिखावा न करें Do not show off
मैं आपको बता दूँ कि लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद नही आते है, जो हर चीज का दिखावा करते है। इसलिए आपको लड़कियों के सामने आप जैसे है वैसे ही रहने की कोशिश करना चाहिए। अगर आप अपनी किसी दोस्त को इम्प्रेस करना चाहते है तो इसके लिए आपको उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए और हर काम उसके पसंद की करना चाहिए। उसकी तारीफ़ करना चाहिए और उसे कुछ गिफ्ट भी देना चाहिए।
बहुत से लड़के कॉलेज में पढ़ते है और वो वहां की लड़कियों को इम्प्रेस करना चाहते है। इसके लिए आपको उनके साथ क्लास, लाइब्रेरी मे ज्यादा टाइम बिताना चाहिए तथा आपको एक अच्छा मौक़ा (कॉलेज फंकशन, पार्टीस, प्रोजेक्ट आदि) पर अपने दिल की बात बोल देना चाहिए।
2. सहायक बने Be Supportive and Helpful
हम सभी किसी न किसी को पसंद करते है और उस लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आपका स्वभाव उसके लिए कितना सपोर्टिव (supportive) है। जैसे अगर आपकी किसी लड़की को पसंद करते है और वो कुछ अलग करना चाहती है, तो आप उसे रोकने के बजाय उसकी मदद करें।
लेकिन इस बात का ध्यान रहे की आप किसी को सपोर्ट कर रहे है तो वह सही काम ही कर रही हो। अगर वो गलत काम कर रही हो, तो उसको रोकना बहुत ही जरूरी है। ऐसा करके आप उस लड़की को इम्प्रेस कर सकते है।
3. मालिक की तरह व्यवहार न करें Don’t behave like a boss
बहुत से लड़के अपने आपको किसी मालिक की तरह समझते है और वो अपनी पसंद, न पसंद लड़कियों के ऊपर थोप देते है। ऐसा करना सही है। अगर आप लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो आप को लड़कियों के साथ हर चीज के बारे में बात करना चाहिए और उनसे सलाह भी लेना चाहिए। जिससे वो आपके साथ comfortable महसूस कर सके।
4. गुस्सा न करें Don’t get angry
मैं आपको बता दूँ कि लड़कियों को शांत स्वभाव वाले लड़के ज्यादा पसंद आते है। कई बार हम किसी ऐसी चीज पर गुस्सा हो जाते है जो एक बहुत ही मामूली बात होती है। इसलिए आपको अपने गुस्से को शांत रखना चाहिए। (source)
लेकिन उस जगह पर अपने गुस्से को नही रोकना चाहिए जहाँ इसकी जरुरत होती है। आपको हमेशा लड़कियों के सामने एक समझदार व्यक्ति की तरह रहना चाहिए इससे लड़कियों पर ज्यादा इम्प्रेशन पड़ता है।
पढ़ें : लड़कों के लिए ज़बरदस्त गिफ्ट आइडियाज
5. किसी अन्य लड़की के साथ तुलना न करें Do not compare with any other girl
जिस लड़की को आप पसंद करते है या जिसे इम्प्रेस करना चाहते है कभी भी उसकी तुलना किसी अन्य लड़की से नही करनी चाहिए। क्योंकि लड़कियों कभी पसंद नही होता है कि कोई उनकी तुलना किसी दूसरी लड़की से करें।
जब आप किसी लड़की से उसकी तुलना करते है, तो उस लड़की के दिमाग में गलत इम्प्रेशन डाल सकता है। लेकिन आप किसी से तुलना करने के बजाय आप उसकी तारीफ़ कर सकते है जिससे लड़कियों जल्दी इम्प्रेस हो जाती है।
6. स्पेशल फील कराएं Make a special feel
किसी भी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए ये सबसे जरूरी है। आप जिस भी लड़की को पसंद करते है या इम्प्रेस करना चाहते है। उसके इम्प्रेस करने के लिए आपको उसके स्पेशल फील करवाना होगा। इसके लिए आपको जब भी समय मिले तो आप उसका फायदा ज़रूर उठाएं।
स्पेशल फील करवाने का सही अर्थ है कि उसे लगना चाहिए आप उसकी परवाह करते है। जैसे – जब वो आपके साथ रोड पर चल रही हो तो उसे रोड साइड पर न चलने दें, या जब वो आपको फ़ोन करे और आप फोन न रिसीव कर पायें हो तो पहले सॉरी बोले फिर बात करें। क्योंकि लड़कियाँ छोटी-छोटी बातो पर ध्यान देती है।
7. उसकी तारीफ करें Praise him
किसी भी लड़की को पानी तारीफ़ सुनना बहुत पसंद होता है। इसीलिए किसी लड़की को पटाने के लिए आपको उसकी तारीफ़ करना बहुत ही जरूरी है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की आपकी तारीफ बनावटी न लगे।
लड़कियों को तारीफ तो पसंद होती है लेकिन उन्हें झूठी तारीफ़ से नफरत भी होती है। लड़की को पटाने के लिए आपको जब भी मौक़ा मिले तो उनकी तारीफ ज़रूर करना चाहिए।
पढ़ें : व्यक्तित्व विकास टिप्स
8. अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड के बारे में बात न करें Do not talk about your ex-girlfriend
अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो आप कभी भी अपने पुरानी गर्लफ्रेंड के बारे में बात न करे और न ही लड़की के past के बारे में पूछना चाहिए। इससे लड़की के दिमाग में गलत इम्प्रेशन पड़ सकता है। वैसे भी लड़कियों को अपने पुराने ब्वॉयफ़्रेंड के बारे में बात करना अच्छा नही लगता है। इसलिए आपको भी इसके बारे में बात नही करना चाहिए।
9. अच्छे कपड़ों का चुनाव Select good clothes
अच्छे कपड़ों का ये अर्थ नही है कि आप ज्यादा महंगे कपड़े पहने। मेरे कहने का तात्पर्य है कि उन कपड़ों को पहनना चाहिए जो आपके ऊपर अच्छे लगते है। अगर आप देखने में अच्छे लगेंगे, ओ लड़कियाँ आपको अपने आप पसंद करने लग जाएँगी। अच्छे कपड़े के चुनाव के लिए आपको अपने किसी फीमेल फ्रेंड या अपनी बहन से भी सलाह ले सकते है, क्योंकि माना जाता है की लड़कियों को इसका ज्यादा ज्ञान होता है।
10. बात करते समय बोर ना करें Do not get bored while talking
जब भी आप किसी लड़की से बात करें, तो आपको कुछ ऐसे विषयों पर बात करना चाहिए जो लड़कियों को पसंद हो। जिससे वो बोर न हो और आपके साथ उनको बात करने में मज़ा आये। इसके अलावा आप चाहे तो बात करते समय कोई फनी बात कर सकते है जिससे एक हंसी का महोल बन सके। आपको लड़कियों के साथ थोडा फनी रहना चाहिए क्योंकि ज्यादातर लड़कियों को फनी यानि मजाकिया लड़के पसंद आते है।