प्रत्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण Suffix In Hindi VYAKARAN

इस लेख में हम आपको प्रत्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण (Prataya – Suffix In Hindi VYAKARAN) के विषय में बताएँगे|

प्रत्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण Suffix In Hindi VYAKARAN

प्रत्यय की परिभाषा Defination Of suffix 

प्रत्यय का अर्थ होता है शब्द के अन्त में लगने वाला शब्द| प्रत्यय एक यौगिक शब्द है जिसका विकास दो शब्दों को मिलाकर :- प्रति + अय हुआ है| प्रत्यय को बनाने वाले दो शब्दों में प्रति का अर्थ होता है कि संग में, और अय का अर्थ होता है चलने वाला| प्रत्यय का प्रयोग, शब्दों के पीछे लगाकर किया जाता है| 

प्रत्यय के उदाहरण

  • रासायनिक = रसायन + इक 
  • प्राकृतिक = प्रकृति + इक 
  • उठना = उठ + ना 
  • भूलक्कड़ = भूल + अक्कड़ 
  • कमाऊ = कमा + ऊ 
  • घटिया = घट + इया 
  • कर्जदार = कर्ज + दार 
  • दुकानवाला = दुकान + वाला 
  • श्रद्धालु = श्रद्धा + लू 
  • लेनदार = लेन + दार 

प्रत्यय के प्रकार Types of Suffix 

  1. संस्कृत से आए प्रत्यय 
  2. हिंदी में निर्मित प्रत्यय 
  3. विदेशी भाषा से आए प्रत्यय 

संस्कृत प्रत्यय क्या होते हैं

हिंदी भाषा में कई भाषाओं के कई शब्द शामिल हैं| संस्कृत प्रत्यय, संस्कृत भाषा के प्रत्यय होते हैं, जो हिन्दी में शामिल हो जाते हैं| उदाहरण के तौर पर :- त प्रत्यय| त प्रत्यय से बने शब्द :- विगत, लागत इत्यादि| 

संस्कृत प्रत्यय के प्रकार :- 

  1. कृत प्रत्यय :- कृत प्रत्यय, हमेशा क्रिया व धातु के अन्त में प्रयोग किए जाते हैं| इन्हे मिलाकर नए शब्दों का निर्माण किया जाता है| जैसे :- पाठ + अक = पाठक|

कृत प्रत्यय के भेद 

  • कर्तृ वाचक कृत प्रत्यय 
  • विशेषण वाचक कृत प्रत्यय 
  • भाव वाचक कृत प्रत्यय 
  • कर्म वाचक कृत प्रत्यय 
  • करण वाचक कृत प्रत्यय 
  • क्रिया वाचक कृत प्रत्यय 

2)तद्धीत प्रत्यय :- ये प्रत्यय सामान्य शब्दों के अन्त में नहीं प्रयोग किए जाते हैं बल्कि ये संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विशेषण के अन्त में प्रयोग किए जाते हैं| 

तद्धीत प्रत्यय के भेद 

  • कर्तृ वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • भाव वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • उन वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • संबंध वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • अपत्य तद्धीत प्रत्यय 
  • गुण वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • स्थान वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • अवव्य वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • सड़‍डश्य वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • गणना वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • स्त्री बोधक तद्धीत प्रत्यय 
  • तारतम्य वाचक तद्धीत प्रत्यय 
  • पूर्णता वाचक तद्धीत प्रत्यय 

हिंदी के प्रत्यय क्या होते हैं

वे प्रत्यय जो हिन्दी के ही शब्दों से बनाए गए हैं या हिंदी भाषा में मिला लिए गए हैं, ऐसे शब्दों को हिंदी के प्रत्यय कहा जाता है| इन प्रत्यय को इनके जुड़ने के समय के आधार पर चार भागों में बांटा गया है| 

  1. तत्सम प्रत्यय 
  2. तद्भव प्रत्यय 
  3. देशज प्रत्यय 
  4. विदेशज प्रत्यय 

विदेशी प्रत्यय क्या होते हैं

विदेशी प्रत्यय विदेशी भाषाओं से हिंदी भाषा में शामिल होते हैं| जैसे :- गर प्रत्यय, आबाद प्रत्यय इत्यादि| 

प्रत्यय के  उदाहरण  Examples Of Suffix In Hindi 

अनेकों प्रकार और हर भेद से यहां प्रत्यय, उदाहरण सहित दिए गए हैं :-

  1. अक = कारक, धावक, गायक, लेखक, सहायक, पालक इत्यादि| 
  2. अनीय = दर्शनीय, पूजनीय, रमणीय, माननीय इत्यादि| 
  3. आई = कठिनाई, बुराई, लिखाई, धुलाई, चमकाई इत्यादि| 
  4. आ = भुला, सूखा, गाया, लिखा, भटका श्रोता इत्यादि| 
  5. आक = तैराक, चालाक, लड़ाक इत्यादि| 
  6. आन = थकान, पठान, मिलान इत्यादि| 
  7. इ = माली, हरि, गिरी इत्यादि| 
  8. आड़ी = खिलाड़ी, अनाड़ी, अगाड़ी, पीछाड़ी इत्यादि| 
  9. हार = होनहार, रखनहार, खेवनहार इत्यादि| 
  10. इया = बढ़िया, घटिया, छलिया, जड़िया इत्यादि| 
  11. ईत = पठित, फलित, व्यथित, पुष्पित इत्यादि| 
  12. इयल = अड़ियल, मरियल, सड़ियल इत्यादि|
  13. ई = त्यागी, भारी, फांसी, हांडी, हंसी, साकी इत्यादि|
  14. उक = जागरूक, इच्छुक, भिक्षुक इत्यादि|
  15. ना = घटना, तुलना, भूलना, सुनना, करना, डरना, मरना, चढ़ना, गाना, पीना इत्यादि| 
  16. वैया = खेवैया, गवैया इत्यादि| 
  17. न = मंदन, बंधन, झाड़न, क्रंदन, वंदन इत्यादि|
  18. म = नाम, काम, दाम, धाम इत्यादि| 
  19. य = दंत्य, कृत्य, देय, पूज्य, गद्य, पद्य, पांडित्य इत्यादि|
  20. वाला = देनेवाला, आनेवाला, पढ़नेवाला, गानेवाला, गाड़ीवाला, सुनने वाला इत्यादि| 
  21. या = विद्या, मृगया इत्यादि| 
  22. ता = आता, जाता, मरता, करता, नहाता, सुनाता, सुनता, खाता, पीता इत्यादि| 
  23. ति = भक्ति, अति, शक्ति, प्रीति, रीति इत्यादि| 
  24. ते = नहाते, खाते, जाते, सुनाते, देते, लेते, खोलते इत्यादि| 
  25. त्र = अन्यत्र, सर्वत्र, सस्त्र, अस्त्र इत्यादि| 
  26. रू = गेरू इत्यादि| 
  27. आबाद = अहमदाबाद, अमीनाबाद, गाज़ियाबाद इत्यादि| 
  28. वाली = गाड़ीवाली, गढ़वाली, बाहर वाली, घर वाली, काम वाली, दुकान वाली इत्यादि|
  29. औती = मनौती, चुनौती, फिरौती, कटौती इत्यादि| 
  30. औना = बिछौना, खिलौना इत्यादि| 
  31. नी = शेरनी, मोरनी इत्यादि| 

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.