• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Educational » आम फल पर 10 वाक्य 10 Lines on Mango fruit in Hindi

आम फल पर 10 वाक्य 10 Lines on Mango fruit in Hindi

Last Modified: February 24, 2020 by बिजय कुमार Leave a Comment

आम फल पर 10 वाक्य 10 Lines on Mango fruit in Hindi

आज के इस लेख में हमने आम फल पर 10 वाक्य (10 Lines on Mango fruit in Hindi) लिखा है। यह 10 वाक्य लगभग 700 शब्दों में है जिसे स्कूल और कॉलेज के बच्चे निबंध बना कर भी लिक सकते हैं। यह लाइन्स हमें आम फल के महत्व को बताते हैं।

आम फल पर 10 वाक्य 10 Lines on Mango fruit in Hindi

1.आम फलों का राजा कहलाता है। आम बच्चों का पसंदीदा फल होता है।  बच्चे बड़े खुश होकर इसको खाते है। आम एक ऐसा फल है, जो अपनी खुशबू से ही सबका मन मोह लेता है। आम का स्वाद मीठा और कुछ खट्टा होता है यह एक गूदेदार फल है जिसके अंदर एक बीज भी होता है। इसका रंग हरा और पीला होता है। आम में बिटामिन A, C और D और भी अन्य पोषक तत्व इसमें पाये जाते है, जो हमारे शरीर के लिये अति आवश्यक होते है।

2. हमारे भारत में जब भी कोई पूजा होती है, तो यह फल भगवान के प्रसाद के रूप में उपयोग किया जाता है। जितना आम के फल के लाभ है, उतने ही इसकी पत्तियों व शाखाओं के भी फायदे है। आम का वृक्ष अपने आप में फायदों का एक खजाना है। इसकी पत्तियां भी पूजा में लगती है। जब कोई त्यौहार होता है, तो इन पत्तियों से भगवान का मंदिर सजाया जाता है। इसकी लकड़ी से फर्नीचर भी बनाया जाता है। आम का पेड़ तो औषधियों से भरा पड़ा है इसलिये आम भारत का राष्ट्रिय फल कहलाता है।

3. हमारे देश आम की कई प्रजातियाँ पाई जाती है, जो कि बिदेशों तक फैली है। आम हमारे भारत में ही नहीं बल्कि परदेश में भी अपने स्वाद को लेकर प्रसिद्ध है। वैसे तो आम के फलों के चर्चे तो हम प्राचीनकाल से सुनते आ रहे है। आम की लगभग 50 प्रजातियाँ अब भी बची है पर हम ज़्यादातर अलफांसो, दशहरी, बादामी, चौसा, लंगरा, हापुस आदि इन प्रजाति के आमों का सेवन ज़्यादातर करते है। पहली वार विदेश की भूमि पर आम हमारे भारत की भूमि से ही ले जाया गया था। इसके बाद आम विदेशों में भी उगाया जाने लगा।

4. सबसे पहले तो आम जब हरा और कच्चा होता है, इस समय आम को हम केरी के नाम से जानते है। आम के इस रूप का  हमारे भारत में उपयोग अचार बनाने में किया जाता है जिसका सेवन हम सालभर कर सकते है और इसके अलावा हम इसका मुरब्बा भी बनाते है, और इसको काटकर धूप में सुखाकर इसका आम चूरन भी बनाते है।

5. गर्मी के समय लोग कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकालकर उसका पना बनाकर खाते है। जब यही  आम पक जाता है तो इसका उपयोग हम खाने में करते है इसके अलावा इससे कई प्रकार की टाफी बनाने में किया जाता है।

6. आम की सबसे प्रशिद्ध मिठाई है, आम पापड़ जो कि खाने में बिल्कुल आम की तरह होता है और इसको हम कई दिनों तक रखकर खा सकते है। आम का उपयोग हम सलाद, चटनियों के रूप में भी करते है। आम का प्रयोग हम आम का मीठा और खट्टा रस बनाने में भी करते है जो हमारे शरीर को गर्मियों में लू लगने से बचाता है और गर्मी को झेलने की शरीर को ताकत भी देता है।

7. विटामिन A जो कि हमारी आँखों की रोशनी को बढ़ाता है, विटामिन C जो, कि आम के अंदर वाले गूदेदार भाग में पाया जाता है यह हमारे दांतों के लिए तो फायदेमंद है।

8. फाइवर, प्रोटीन  ये हमारे ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्राल को कम करता है। यह हमारे रक्तचाप को नियंत्रित करता है। आम में पाया जाने वाला फाइवर जो कि आमचूर में पाया जाता है ये हमारे शरीर के पाचन तंत्र को सही रखने में हमारी मदद करता है।

9. आम में आयरन भी पाया जाता है जो कि प्रेग्नेंट महिलाओं और उसके बच्चे के लिये अति आवश्यक होता है इसमें पाया जाने वाले केल्सियम की मात्रा से गर्भपात होने का खतरा टल जाता है। पके हुये आम को गैस चूल्हे पर भूनकर ठंडा करकर खाने से खाँसी जैसी बीमारियाँ मिटाई जा सकती है।

10. आम हमारे शरीर के लिये बहुत आवश्यक होने के साथ-साथ ये खाने में स्वादिष्ट भी होता है देखने में सुंदर और यह जितना कच्चा फायदेमंद है उतना ही पकने के बाद भी फायदेमंद होता है। इसीलिए इसका सेवन हम ख़ुशी-ख़ुशी करते है इसमें इतने सारे पोषक तत्व होने के कारण यह सबका पसंदीदा फल है।

आशा करते हैं आपको यह आम फल पर 10 वाक्य (10 Lines on Mango fruit in Hindi) अच्छे लगे होंगे।

Filed Under: Educational Tagged With: आम का स्वास्थ्य लाभ, आम के पेड़ का महत्व, त्यागी आम का पेड़

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com