UC Browser के Alternatives Apps (हिंदी में)

UC Browser के Alternatives (हिंदी में): UC browser के साथ DU Browser, CM Browser and APUS Browser के प्रतिबंधित होने के बाद लोग Alternatives of UC Browser app (युसी ब्राउज़र एप का विकल्प) खोज रहें हैं।

इस लेख में UC browser तथा इन सभी के Alternatives दिये गए हैं। सुझाये गए विकल्प सुरक्षित है इनसे आपके निजी जानकारियों को कोई खतरा नहीं है।

भारत सरकार ने सुरक्षा की नीतियों का उल्लंघन करती 59 चीनी एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। IT act 69 अ के तहत इन एप्स पर बैन लगाया गया है। निचे इन चीनी एप्स के विकल्प दिए गएँ हैं। जो इन एप्स से सुरक्षित और बेहतर भी हैं।

पढ़ें: Shareit, Xender के Alternative (हिंदी में)

Chinese App UC Browser के Alternatives (हिंदी में)

Jio Browser यह एक भारतीय वेब ब्राउज़र हैं। Mozilla Firefox तथा गूगल द्वारा निर्मित Google chrome ये वैश्विक स्तर पर पसंद किये जानेवाले वेब ब्राउज़र हैं। एंड्राइड के लिए गूगल क्रोम यह एक सर्वश्रेष्ठ तथा सुरक्षित विकल्प है।

Jio Browser (जिओ ब्राउजर)

Jio Browser उन पहले भारतीय ब्राउज़रों में से एक है जो भारतीय उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.6 की रेटिंग प्राप्त है। चीनी ऐप युसी ब्राउज़र के प्रतिबन्ध के बाद जिओ ब्राउज़र को सबसे अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

यह मोबाइल ब्राउज़र उपलब्ध सबसे आकर्षक समाचार और मनोरंजन सामग्री के साथ एक तेज़ और सुरक्षित इंटरनेट सर्फिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। निचे jio browser को डाउनलोड तथा उपयोग करने की विधि दी गई है।

Jio Browser का उपयोग कैसे करें How to use Jio Browser App?

Reliance के द्वारा बनाया हुआ jio browser आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं डाउनलोड तथा इन्स्टाल करने के बाद आप अपने पसंद की भाषा चुन सकते हैं। इस ब्राउज़र में आपके आँखों को रौशनी से बचाने के लिए डार्क थीम का विकल्प भी मौजूद है। incognito mode के लिए यह ऐप  uc browser से भी अधिक सुरक्षित है क्योंकि इन्कोग्नीटो मोड के लिए फिंगरप्रिंट लॉक भी मौजूद है।

इस ब्राउज़र में आप एक साथ अनेक फाइल्स को डाउनलोड कर सकते हैं तथा न्यूज़ के लिए भी एक आकर्षक फीचर दिया गया है आपको इसके होम सेक्शन में ही आपको Top Sites की जल्द एक्सेस मिल जाती है जिसमें आप अपने हिसाब से तमाम ऐप को सेट कर सकते हैं।

पढ़ें: Camscanner App के Alternatives (हिंदी में)

Firefox Browser (फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर)

Firefox Browser यह एक सुरक्षित तथा तेज़ ब्राउज़रों में से एक है। uc जैसे ब्राउज़र आपको हर समय ऑनलाइन ट्रैक करते थे तथा अनावश्यक विज्ञापन तथा अभद्र न्यूज़ को दिखा कर फ़ोन की गति को धीमा कर देते थे।

फ़ायरफ़ॉक्स इन ट्रैकर्स के 2000 से अधिक वेयर्स को डिफ़ॉल्ट रूप से ब्लॉक कर देता है तथा एक बेहतरीन विज्ञापन प्रतिरोधक ऐड ओन भी निःशुल्क उपलब्ध करवाता है। फ़ायरफ़ॉक्स के साथ आपको वह तमाम सुरक्षा तथा सुविधा मिल सकती है जो अन्य ब्राउज़र नहीं देतें।

Firefox Browser को कैसे उपयोग करें – How to use Firefox Browser?

यह ब्राउज़र आपको गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है तथा इसे 4.4 की रेटिंग भी प्राप्त है इसे डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में Firefox टाइप करें तथा Mozilla के द्वारा निर्मित ऐप डाउनलोड करें। install करने के बाद अपनी मनपसंद भाषा चुनें तथा इस ब्राउज़र का उपयोग करें।

पढ़ें: TikTok, Helo, Vigo, Likee App के Alternatives (हिन्दी में)

Google Chrome (गूगल क्रोम)

Chrome यह गूगल के द्वारा निर्मित सबसे ज्यादा उपयोग किया जानेवाला वेब ब्राउज़र है Google Chrome एक तेज़, उपयोग में आसान और सुरक्षित ब्राउज़र है।

Android के लिए डिज़ाइन किया गया Chrome आपके लिए व्यक्तिगत समाचार लेख आपकी पसंदीदा साइटों के क्विक लिंक, तेज गति का तथा सुरक्षित डाउनलोड की सुविधा देता है। सबसे बड़ी बात की इस ब्राउज़र में गूगल ट्रांसलेट स्वयं संचालित है जो एक बार सेट कर देने पर आपके अनुसार पसंद किये भाषा में सभी वस्तुएँ दिखता है।

Google Chrome को कैसे उपयोग करें? How to download Google chrome Browser?

Chrome Browser को डाउनलोड तथा उपयोग करना उतना ही आसान है जितना ऊपर सुझाये गए एप्स है यह भी आपको प्ले स्टोर पर निःशुल्क मिलेगा। ज्यादातर एंड्राइड में यह डिफ़ॉल्ट इन्सटाल हुआ आता है। इस ब्राउज़र को उपयोग करने की प्रक्रिया भी अन्य जितनी ही सरल है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.