पानी के बारे में 20 रोचक तथ्य Amazing Facts about Water in Hindi

पानी के बारे में 20 रोचक तथ्य Amazing Facts about Water in Hindi

पानी के बिना कोई भी जीव जंतु जीवित नहीं रह सकता। सभी आठ ग्रहों पर पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जहां पर पानी मौजूद है। यहां पर पानी ठोस, तरल और गैस रूप में मौजूद है। बिना पानी के किसी भी मनुष्य के जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमारे शरीर में पानी का महत्वपूर्ण काम है।

आप लोगों ने वह कहावत तो सुनी होगी “जल ही जीवन है” यदि हमारे शरीर में 10% पानी कम हो जाए तो हमारी मौत हो सकती है। शरीर से 1% पानी कम होने पर हम सभी को प्यास लगती है।

पानी के बारे में 20 रोचक तथ्य Amazing Facts about Water in Hindi

इस लेख में हम आपको पानी के बारे में 20 रोचक तत्व बतायेंगे-

  1. हम सभी को पानी बचाना चाहिए। इसे व्यर्थ नष्ट नहीं करना चाहिए। यदि किसी टोंटी से 1 सेकंड में एक बूंद गिरती है तो 1 साल में 11000 लीटर पानी नष्ट हो जाता है।
  2. हाथी के अंदर 5 किलोमीटर दूर से ही पानी का पता लगाने की क्षमता होती है।
  3. पानी का रंग हल्का नीला होता है।
  4. चीन के अंदर 70 करोड़ लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
  5. वैसे तो पृथ्वी के 71% प्रतिशत भाग पर पानी पाया जाता है परंतु उसमें सिर्फ 1% पानी ही पीने योग्य है।
  6. एक वयस्क के शरीर में 70% पानी होता है।
  7. पानी को वैज्ञानिक भाषा में H2O कहते हैं। इसके अंदर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के अणु होते हैं।
  8. अफ्रीका के लोगों को पानी की बहुत किल्लत झेलनी पड़ती है। उनको 6 किलोमीटर दूर तक चलकर पानी लाना पड़ता है।
  9. जन्म के समय एक छोटे शिशु के शरीर में 80% पानी होता है।
  10. टॉयलेट में एक बार फ्लश करने पर 6 लीटर पानी नष्ट हो जाता है।
  11. एक पिंट बीयर बनाने के लिए 20 गैलन पानी का इस्तेमाल किया जाता है।
  12. प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर तीन प्रमुख महासागर है।
  13. एक जेलीफिश के अंदर 95% पानी होता है।
  14. शुद्ध पानी का पीएच स्तर 7 होता है।  
  15. मनुष्य के मस्तिष्क का 70% भाग पानी होता है जबकि हड्डियों का 31% भाग पानी होता है।
  16. एक व्यक्ति बिना भोजन के 1 महीने तक जीवित रह सकता है परंतु बिना पानी के एक हफ्ते ही जीवित रह पाएगा।
  17. पृथ्वी पर 90% ताजे पानी का भंडारण अंटार्कटिका में है।
  18. 1 टन स्टील बनाने के लिए 300 टन पानी का इस्तेमाल होता है।
  19. रूस की बैकाल झील में पृथ्वी पर पाए जाने वाले ताजी पानी का 20% पानी मिलता है।
  20. समुद्र का जल खारा होता है। यह पीने योग्य नहीं होता है। समुद्र जल के हर 1 किलोग्राम पानी में 35 ग्राम घुला हुआ नमक होता है।    

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.