इन्फ्रारेड लैंप क्या है, फायदे, उपयोग Infrared Lamp Benefits Use in Hindi

इस लेख में आप जानंगे इन्फ्रारेड लैंप क्या है, फायदे, उपयोग Infrared Lamp Benefits Use in Hindi हिन्दी में।

इंफ्रारेड लैंप एक खास प्रकार का लैम्प होता है जिससे इंफ्रारेड किरणें निकलती है। सिंगल नियर इंफ्रारेड लैंप (Single near infrared lamp) एक कम मूल्य में मिलने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, त्वचा में लाल पड़ना, मुंहासे, पिंपल, और शरीर में होने वाले कई प्रकार के संक्रमण को दूर करने में मदद करता है।

इसमें दवाइयों खाने के बाद भी ठीक ना होने वाले संक्रमण को भी दूर करने कि शक्ति होती है। आप चाहें तो इसे खरीद कर अपने घर पर भी उपयोग कर सकते हैं और कई प्रकार की बिमारियों से बच सकते हैं।

यह खास कर आर्थ्राइटिस, जोड़ों में दर्द और चोट लगने पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे जयदातार बीमारियाँ बिना दवाईयों के ठीक हो सकती है।

इन्फ्रारेड लैंप क्या है? What is Infrared Lamp in Hindi? Use, Benefits & Warnings

इंफ्रारेड गर्म लैंप क्या होते हैं? What is Infrared heat lamp?

इंफ्रारेड लैंप से लाल रंग की रोशनी निकलती है। इस उपकरण में उपयोग होने वाला बल्ब लाल रंग की इंफ्रारेड तरंगें उत्पन्न करता है जो बहुत गर्म होती हैं जिसके कारण इस उपकरण को इंफ्रारेड हीट लैंप कहा जाता है।

माना जाता है इंफ्रारेड तरंगे शरीर के अंदर 3 से 9 इंच तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में यह तरंगे शरीर के अंदरूनी भाग के इंफेक्शन को भी बाहर की रोशनी से ठीक कर देती हैं। इन्फ्रारेड तरंगे बैक्टीरिया को मारकर इन्फेक्शन को दूर करते हैं और साथ ही कोशिकाओं को भी ठीक करती हैं।

अगर सही मायने में देखा जाए तो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए यह एक उपयोगी उपकरण है। कभी-कभी पुराने ना ठीक होने वाले घाव पर भी इन्फ्रारेड हीट लैंप थेरेपी के द्वारा ठीक किया जाता है। इस उपकरण का बड़ा रूप भी है जिसे फुल इंफ्रारेड सोना(Full Infrared Sauna) कहां जाता है।

यह सिंगल नियर इंफ्रारेड लैंप से बहुत ज्यादा गर्म होता है जिसके कारण गर्म सेंसिटिव लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। साथ ही यह सिंगल नियर इंफ्रारेड लैंप से बहुत ज्यादा मूल्य का भी होता है।

इंफ्रारेड लैंप के फायदे Infrared Lamp benefits in Hindi

एक सिंगल नियर इंफ्रारेड लैंप शरीर को बहुत सारे लाभ पहुँचाता है। इससे मिलने वाले गर्मी के कारण त्वचा के उन हिस्सों पर परिसंचरण, हाइड्रेशन और ऑक्सीजनेशन होता है। इससे होने वाले कुछ मुख्य लाभ हैं –

  • बेहतर तरीके से परिसंचरण होता है।
  • दुर्घटना के 12-24 घंटों के बाद गह्व के सुजन वाले स्थान पर इसके उपयोग से रक्त परिसंचरण अच्छे से होता है।
  • आर्थराइटिस या गठिया के रोगियों को जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।
  • पुरानी ना ठीक हो रहे घाव जल्द से जल्द ठीक हो जाते हैं। पके हुए घाव पर इसका इस्तेमाल करने से घाव तेजी से ठीक हो जाता।
  • शरीर में उत्पन्न हो रहे विषैले पदार्थों को नष्ट करता है।
  • तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।
  • घाव को ठीक कर के नई कोशिकाओं को उत्पन्न करता है।
  • कई प्रकार के फंगल इंफेक्शन को ठीक करता है।
  • सर्दी जुखाम और घाव को फैलाने वाले वायरस मर जाते हैं।
  • मांसपेशियों की जकड़न और खिंचाव से आराम दिलाता है।
  • शरीर में जोड़ों के दर्द को कम करता है।
  • कई प्रकार के त्वचा संबंधी संक्रमण जैसे पिंपल, त्वचा में लालपन को ठीक करता है।
  • दांतों में दर्द, और साथ ही आंख नाक और कानों से जुड़े संक्रमण से भी आराम दिलाता है।
  • छाती में लिम्फ अंग के सीधे इंफ्रारेड रोशनी गिराने से शरीर में कई प्रकार के इंफेक्शन दूर होते हैं।
  • इसके उपयोग से दवाइयाँ कम खानी पड़ती है जो सेहत के लिए अच्छा है।
  • छोटे बच्चों के पेट पर 1-2 फीट दूर से इंफ्रारेड लैंप की रोशनीडालने से उनके पेट दर्द, जलन, कब्ज जैसी मुश्किल दूर होती है।

इंफ्रारेड लैंप का उपयोग कैसे करें? How to use Infrared lamp?

इंफ्रारेड लैंप का उपयोग कैसे करें? How to use Infrared lamp?
इंफ्रारेड लैंप का उपयोग कैसे करें? How to use Infrared lamp?
  1. सबसे पहले इन्फ्रारेड लैंप को बिजली से कनेक्ट करें।
  2. उसके बाद इंफ्रारेड लैंप को कुछ इस प्रकार रखें जिससे की इन्फेक्शन वाला शरीर के भाग पर सही प्रकार से इंफ्रारेड रोशनी पढ़ सकें।
  3. इंफ्रारेड किरणों से शरीर को आराम मिलता है जिसके कारण हो सकता है आपकी नींद लग जाए इसलिए ध्यानपूर्वक इसका इस्तेमाल करें।
  4. लैंप को त्वचा से 1-2 फीट दूर रखें क्योंकि ज्यादा पास रखने से त्वचा जल सकता है।
  5. कुछ-कुछ समय में अपने शरीर का जगह बदलते रहे जिससे कि त्वचा जलने का खतरा ना रहे।
  6. इन्फेक्शन के अनुसार 5-30 मिनट तक एक बार में इंफ्रारेड लैंप का उपयोग करें।

इंफ्रारेड लैंप के उपयोग से पहले कुछ चेतावनियाँ व सावधानियां Read some important Warnings and Precautions before using Infrared lamp?

  • सिर के पास वाले हिस्से पर ज्यादा से ज्यादा 5 से 10 मिनट इंफ्रारेड लैंप का उपयोग करें। उसके बाद दोबारा 3 से 4 घंटे के बाद ही इंफ्रारेड लैंप का उपयोग करें।
  • गर्भवती महिलाएं इसका उपयोग ना करें।
  • प्रजनन अंगों पर इसका उपयोग ना करें।
  • मुंह के पास इंफ्रारेड लैंप का उपयोग करते समय आंखों को पूर्ण रूप से बंद रखें। इन्फ्रारेड लैंप की रौशनी की और सीधें आँखों से ना देखें।
  • अगर आपको लैंप की रौशनी से जलन महसूस हो तो त्वचा को किरण से थोड़ा दूर रखें। साथ ही एक स्टॉपवॉच या टाइमर का उपयोग करें जिससे सही समय का अनुमान लगाया जा सके।
  • इंफ्रारेड लैंप का उपयोग करने से पहले त्वचा पर किसी भी प्रकार का तेल या क्रीम ना लगाएं क्योंकि इससे त्वचा जल सकती है।
  • गर्म इंफ्रारेड लैंप को ना छुएं, इससे आपका हाथ जल सकता है।
  • उपयोग से पहले दर्द या इन्फेक्शन वाले जगह पर पहने हुए ज्वेलरी खोल दे।
  • कुछ प्रकार के ट्यूमर और कैंसर पर इंफ्रारेड लैंप का उपयोग करना मना है। इसलिए ऐसा करने से और अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • इडियोपैथिक फोटोफोबिया के रोगी इसका उपयोग ना करें।

इंफ्रारेड लैंप कहां से खरीदें? Where to buy Infrared lamp?

इंफ्रारेड लैंप एक 250 वोल्ट और 150 वाट का लाल बल्ब होता है जो आपको किसी भी बड़े हार्डवेयर की दुकान पर या मेडिकल इक्विपमेंट की दुकान पर मिल जाएगा। इसे आप एक क्लैंप पर लगाकर उपयोग कर सकते हैं।

आप चाहे तो Philips या Murphy जैसे बड़े कंपनियों के इंफ्रारेड लैंप हेल्थ इक्विपमेंट शॉप से खरीद भी सकते हैं। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी आप इंफ्रारेड लैंप आप आर्डर कर सकते हैं।

इंफ्रारेड लैंप के विषय पर यह आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।यहां आर्टिकल मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। इंफ्रारेड लैंप का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

1 thought on “इन्फ्रारेड लैंप क्या है, फायदे, उपयोग Infrared Lamp Benefits Use in Hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.