विक्टोरिया मेमोरियल का इतिहास Victoria Memorial History in Hindi

विक्टोरिया मेमोरियल का इतिहास Victoria Memorial History in Hindi

विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता में स्थित एक प्रसिद्ध स्मारक है। यह रानी विक्टोरिया (ब्रिटेन की महारानी) को समर्पित है। अंग्रेज गवर्नर जनरल लॉर्ड कर्जन ने इस स्मारक को रानी विक्टोरिया की याद में 1905 ई० में बनवाया था।

यह कोलकाता ही नहीं पूरे भारत की शान है। इस स्मारक को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यह अत्यंत भव्य स्मारक है। इस मेमोरियल के संग्रहालय के भीतर महारानी विक्टोरिया की पियानो और स्टडी डेस्क सहित 3000 से अधिक वस्तुएं रखी गई है।

Table of Content

विक्टोरिया मेमोरियल का इतिहास Victoria Memorial History in Hindi

विक्टोरिया मेमोरियल को बनने में कितने साल लगे थे?

जनवरी 1901 में महारानी विक्टोरिया का निधन हो गया था। 6 फरवरी 1901 ई० को कोलकाता के टाउन हाल में एक बड़ी सभा बुलाई गई थी, जिसमें महारानी की याद में स्मारक (मेमोरियल) बनाने का प्रस्ताव रखा गया था।

तत्कालीन राजाओं और भारत की जनता ने इस प्रस्ताव का उदारता से स्वागत किया और स्मारक के निर्माण के लिए 1 करोड़ 5 लाख रूपये का चंदा एकत्र किया था। विक्टोरिया मेमोरियल की आधारशिला 4 जनवरी 1906 को सम्राट जॉर्ज पंचम (वेल्स के प्रिंस) ने रखी थी।

यह स्मारक सन 1921 में आम जनता के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया गया था। इस तरह विक्टोरिया मेमोरियल को बनने में 15 साल लगे थे।

विक्टोरिया मेमोरियल को क्यों बनवाया गया?  

लॉर्ड कर्जन विक्टोरिया मेमोरियल बनाकर ब्रिटिश काल के चमत्कारपूर्ण इतिहास का स्थाई रिकॉर्ड बनाना चाहते थे।

विक्टोरिया मेमोरियल में महारानी विक्टोरिया की बड़ी और भव्य मूर्तियां और तस्वीरें लगी हुई है। यह ब्रिटिश शासन के गौरवमयी इतिहास को दर्शाता है। विक्टोरिया मेमोरियल के भीतर एक संग्रहालय भी बनाया गया है।  

विक्टोरिया मेमोरियल के प्रमुख आकर्षण Major Places to visit in Victoria Memorial

1.     पश्चिमी रंग चित्र

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में पश्चिमी शैली में कई प्रसिद्ध चित्रकारों के चित्र संग्रह मौजूद है। भारत के राजाओं और ब्रिटिश शासकों के साथ अनेक चित्र हॉल में देखे जा सकते हैं। चित्र संग्रह में विलियम होसेज और डेनियल्स के भू-दृश्य रंग चित्र तथा जोहान जोफ़ानी और टिली केटल के चित्र संग्रह विशेष रूप से महत्व रखते हैं।

2.     दुर्लभ तस्वीरें

विक्टोरिया हॉल में ब्रिटिश शासन के दौरान ब्रिटिश अधिकारियों के अनेक दुर्लभ चित्र लगे हुए हैं। इन चित्रों का प्रारंभिक माध्यम लिथोग्राफ्स और एक्वाटिंट्स है।

बोर्न एंड शेफर्ड के अनेक दुर्लभ फोटोग्राफ भी हैं। कैमरे के आविष्कार के बाद इन दुर्लभ चित्रों की फोटो खींचकर कॉपियां भी बनाई गई है।

3.     भारतीय रंग चित्र

विक्टोरिया मेमोरियल में भारतीय चित्रकारों द्वारा बनाए गए अनेक रंग चित्र का संग्रह मिलता है। इन चित्रों को मुगल और राजपूत शैली में बनाया गया है। गंगनेंद्रनाथ, अवनींद्र नाथ टैगोर और नंदलाल बोस जैसे आधुनिक भारतीय चित्रकारों के चित्रों का संग्रह पर्याप्त मात्रा में यहां उपलब्ध है।

4.     पांडुलिपि

विक्टोरिया मेमोरियल में अनेक बौद्द्य पाठ्यों के साथ संस्कृत पाठ्यों की पांडुलिपि कई खंडों में मौजूद है जोकि हमारी प्रमुख धरोहर है।

5.     साउंड एंड लाइट शो

विक्टोरिया मेमोरियल में पहले साउंड एंड लाइट शो होता था, पर इसे 25 मार्च 2016 से बंद कर दिया गया है।

विक्टोरिया मेमोरियल देखने का समय

1.     मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक

2.     शनिवार रविवार सुबह 10:00 से शाम 8:00 बजे तक

3.     सोमवार और अन्य राष्ट्रीय अवकाश के दिन मेमोरियल बंद रहता है

विक्टोरिया मेमोरियल में टिकट का मूल्य Victoria memorial entry fees

1.     भारतीयों के लिए टिकट का मूल्य 30 रूपये प्रति व्यक्ति है।

2.     सार्क देशों (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका) से आए पर्यटकों के लिए टिकट का मूल्य 100 रूपये है।

3.     अन्य देशों से आए विदेशी नागरिकों के लिए टिकट का मूल्य 500 रूपये प्रति व्यक्ति है।

4.     स्कूल के बच्चे यदि स्कूल ड्रेस और स्कूल आईडी के साथ आते हैं तो उनके लिए विक्टोरिया मेमोरियल फ्री है।

5.     विकलांग लोग यदि अपने प्रमाण पत्र के साथ विक्टोरिया मेमोरियल आते हैं तो उनके लिए भी यह फ्री है।

6.     सेना के अधिकारियों के लिए भी विक्टोरिया मेमोरियल को देखना फ्री है, पर साथ में उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।

विक्टोरिया मेमोरियल में बगीचे के टिकट का मूल्य Victoria Memorial Garden fees

विक्टोरिया मेमोरियल का बगीचा सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 5:30 से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है।

इसमें पहले टिकट का मूल्य 20 रूपये प्रति व्यक्ति था, पर अब सुबह आने वाले लोगों में सीनियर सिटीजन के लिए 1000 रूपये/ सालाना और अन्य व्यक्तियों के लिए 2000 रूपये/सालाना का टिकट शुल्क लगाया जाता है।

बगीचे की टिकट में विक्टोरिया मेमोरियल का टिकट सम्मिलित नहीं है। विक्टोरिया मेमोरियल देखने के लिए अलग से टिकट खरीदना पड़ता है।

विक्टोरिया मेमोरियल के प्रमुख नियम Rules

यहां पर निम्न चीजे मना है-

1.     धूम्रपान

2.     कूड़ा कचरा फेंकना

3.     पालतू जानवर

4.     कूड़ा फैलाना

5.     फोटोग्राफी

विशेष सूचना

विक्टोरिया मेमोरियल का ऑफिस हर महीने के शनिवार, रविवार और अन्य राष्ट्रीय अवकाश के दिन बंद रहता है।

विक्टोरिया मेमोरियल की वेबसाइट Official Website

https://victoriamemorial-cal.org/home/content/en

विक्टोरिया मेमोरियल का पता

  • Victoria Memorial Hall, 1, Queens Way, Maidan, Kolkata, West Bengal 700071
  • Phone no: +91-33-2223-1890/1891
  • Email: victomem@gmail.com

विक्टोरिया मेमोरियल कैसे पहुंचे How to reach?

विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता में स्थित है। कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के सभी बड़े शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा है। सड़क और रेलमार्ग द्वारा भी कोलकाता देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। 

1 thought on “विक्टोरिया मेमोरियल का इतिहास Victoria Memorial History in Hindi”

  1. Those who are unmotivated are always determined, those who are willing to stand up, and those who bite a goal are the most likely to succeed

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.