महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की पूरी जानकारी Luxury Train Maharaja Express Information in Hindi

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की पूरी जानकारी Luxury Train Maharaja Express Information in Hindi (Maharajas’ Express)

इस ट्रेन की शुरुवात 2010 में की गयी थी। यह एक विलासिता से भरी ट्रेन है। इसमें हर तरह की आधुनिक सुख सुविधा उपलब्ध है। इसे चलता फिरता फाइव स्टार होटल भी कहा जाता है। इस ट्रेन में 23 डिब्बे है और 88 यात्री सफर कर सकते हैं। सबसे सस्ते टिकट की कीमत 193490 रुपये है, जबकि सबसे महँगे टिकट की कीमत 1733410 रुपये है।

इसे देश की सबसे अधिक सुविधाओं वाली ट्रेन में गिना जाता है। इसका संचालन भारतीय रेल केटरिंग और पर्यटन कारपोरेशन द्वारा किया जाता है। यह विश्व की 25 सबसे अधिक विलासिता वाली ट्रेनों में गिनी जाती है।

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की पूरी जानकारी Luxury Train Maharaja Express Information in Hindi (Maharajas’ Express)

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन के गंतव्य स्थान MAHARAJAS’ EXPRESS TRAIN’S DESTINATIONS

  • आगरा- यहाँ दुनिया भर से यात्री विश्वप्रसिद्ध “ताजमहल” देखने के लिए आते हैं।
  • बालासिनोर
  • बीकानेर
  • दिल्ली- यह भारत की राजधानी है। इसे लुटयंस की दिल्ली भी कहा जाता है।
  • फतेहपुर सीकरी- यह आगरा से 37 किमी की दूरी पर स्तिथ है। इसे अकबर ने बनवाया था। इसे लाल बालूपत्थर से बनाया गया है।
  • ग्वालियर
  • जयपुर- इसे गुलाबी शहर भी कहा जाता है। यह दिल्ली से 260 किमी की दूरी पर स्तिथ है।
  • जोधपुर
  • खुजराहो- इसे चन्देल के राजा ने बनवाया था।
  • लखनऊ- इसे उत्तर प्रदेश का दिल कहा जाता है। छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा यहाँ के प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ आने वाले पर्यटक चिकन के कधी वाले कपड़े खरीदना पसंद करते हैं।
  • मुंबई- इसे भारत की उद्योग राजधानी कहा जाता है।
  • वाराणसी- यह दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। महाराजा एक्सप्रेस से उतरने के बाद पर्यटक सारनाथ घूमने के लिए निकल जाते है जो यहाँ से 10 किमी की दूरी पर स्तिथ है। यहाँ पर गौतम बुद्ध ने अपना पहला संदेश दिया था। बनारस आने वाले पर्यटक यहाँ की बनारसी साड़ियाँ जरुर खरीदते है।
  • रणथम्भोर– यह जयपुर से 180 किमी की दूरी पर स्तिथ है। यह शहर विन्ध्य और अरावली की पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ है। यहाँ पर वाइल्ड लाइफ रिजर्व है।
  • उदयपुर- यहाँ लोग सिटी पैलेस को देखने आते हैं।
  • अजन्ता– इसे महाराष्ट्र का गर्व कहा जाता है। यहाँ अजंता की 30 गुफायें है जिनको 600 सालो में बनाया गया था। यहाँ आकर भारतीय कला के बारे में जानकारी मिलती है।

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रायें ROUTES OF MAHARAJAS’ EXPRESS TRAIN

  • हेरिटेज ऑफ इंडिया-  8 दिन/7 रातें-  मुंबई- अजन्ता- उदयपुर- जोधपुर- बीकानेर- जयपुर- रणथम्भोर- आगरा- दिल्ली
  • ट्रेजर्स ऑफ़ इंडिया- 4 दिन/ 3 रातें-  दिल्ली- आगरा- रणथम्भोर- जयपुर- दिल्ली
  • जेम्स ऑफ़ इंडिया- 4 दिन/ 3 रातें-  दिल्ली- आगरा- रणथम्भोर- जयपुर- दिल्ली
  • इंडियन पैनोरमा- 8 दिन/7 रातें-  दिल्ली- जयपुर- रणथम्भोर- फतेहपुर- सीकरी- आगरा- ग्वालियर- ओरछा- खजुराहो- वाराणसी- लखनऊ- दिल्ली
  • इंडियन स्प्लेंडर- 8 दिन/7 रातें-  दिल्ली- आगरा- रणथम्भोर- जयपुर- बीकानेर- जोधपुर- उदयपुर- बालासिनोर- मुंबई
  • साउदर्न सुजोर्न- 8 दिन/7 रातें-  मुंबई- रत्नागिरी- गोवा- हम्पी- मैसूर- एर्नाकुलम- त्रिवेन्द्रम
  • साउदर्न ज्वेल- 8 दिन/7 रातें- तिवेंद्रम- चेटीनाड- महाबलीपुरम- मैसूर- हाम्पी- गोवा- रत्नागिरी- मुंबई

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन के कमरे MAHARAJAS’ EXPRESS TRAIN ROOMS

  • डीलक्स केबिन- इसमे हर तरह की आधुनिक सुख सुविधा है जैसे डबल बेड के साथ LCD टीवी, बटलर, इंटरनेट, DVD प्लेयर, इंटरनेशनल फोन सुविधा, अलमारी, ऐसी, बाथरूम में ठंडा गर्म पानी। महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में 20 डीलक्स केबिन हैं।
  • जूनियर सूइट- यह भी बहुत आरामदायक है। महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में 18 जूनियर सूइट हैं। इसमे बड़ी बड़ी खिड़कियाँ लगी हुई है जिससे आप बाहर का नजारा ले सकें। इसमें भी डबल बेड के साथ LCD टीवी, बटलर, इंटरनेट, DVD प्लेयर, इंटरनेशनल फोन सुविधा, अलमारी, ऐसी, बाथरूम में ठंडा गर्म पानी जैसी सुविधा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगा हुआ है। साथ में स्मोक अलार्म और डॉक्टर की सुविधा भी है।
  • सूइट- इसमे राजा महाराजो जैसा विलास उपलब्ध है। महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में 4 सूइट है। बेड के साथ LCD टीवी, बटलर, इंटरनेट, DVD प्लेयर, इंटरनेशनल फोन सुविधा, अलमारी, ऐसी, बाथरूम में ठंडा गर्म पानी जैसी सुविधा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगा हुआ है। साथ में स्मोक अलार्म और डॉक्टर की सुविधा भी है। इसमें मिनी बार और बाथटब भी है।
  • प्रेसिडेंशियल सूइट- महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में एक प्रेसिडेंशियल सूइट है। इसका नाम नवरत्न रखा गया है। इसमें लिविंग रूम, 2 बेडरूम और बाथरूम है। इसमें 24 घंटे बटलर की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही LCD टीवी, बटलर, इंटरनेट, DVD प्लेयर, इंटरनेशनल फोन सुविधा, अलमारी, ऐसी, बाथरूम में ठंडा गर्म पानी जैसी सुविधा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगा हुआ है। साथ में स्मोक अलार्म और डॉक्टर की सुविधा भी है।

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन मे सुविधायें FACILITIES IN MAHARAJAS’ EXPRESS TRAIN

  • यात्रियों के लिए मनपसंद भारतीय और कॉन्टिनेंटल खाने की व्यवस्था है।
  • दुनिया की कई महंगी ब्रांड की अच्छी शराब यहाँ पर मौजूद है।
  • यहाँ जिन बर्तनों पर खाना परोसा जाता है उस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होती है। चम्मच और कांटे पर भी सोने की परत चढ़ी होती है।
  • खूबसूरत माहौल बनाने के लिए ट्रेन में अलग तरह की खुशबू छोड़ी जाती है।
  • इसमें “सफारी बार” नाम का एक डिब्बा है। इसमें मनोरंजन के लिए कैरम, चेस, और कई तरह के खेल मौजूद है। इस बार में शराब पी सकते है। धूम्रपान कर सकते हैं।
  • इसमें 2 रेस्त्रां है। एक का नाम “मोर महल” है जिसे मोर के रंगो वाली थीम से सजाया गया है। दूसरा रेस्त्रां “रंग महल” है जिसे गुलाबी रंगो से सजाया गया है।
  • इसमें प्रेसिडेंशियल सूइट (Presidential suite) पूरा एक डिब्बे में बनाया गया है जिसमे एक मास्टर बेडरूम है, रात के वक्त छत पर कृत्रिम चाँद तारे दिखते है। इससे सूइट का माहौल बहुत रंगीन बन जाता है। इस सूइट का फर्श मकराना मार्बल से बनाया गया है। इसके बाथरूम में बाथटब है जिसमे ठंडे और गर्म पानी से नहाया जा सकता है।

पुरस्कार Awards

  • 2012 – 2017 तक “वर्ड ट्रेवल अवार्ड” है
  • 2015 और 2016 में “सेवन स्टार लक्सरी अवार्ड” मिल चुका है।

ऑनलाइन टिकट यहाँ से बुक करें Visit this Link for Ticket Fare / Price

www.the-maharajas.com

  +91 9717635915

maharajas@irctc।com

निष्कर्ष Conclusion

महाराजा एक्सस्प्रेस ट्रेन अपनी शान शौकत और विलासिता के लिए जानी जाती है। इसमें आप भी यात्रा करके महाराजा जैसा वैभव पा सकते है। और भी प्रमुख लक्सरी ट्रेनों पर दिलचस्प लेख हम आपके लिए लेकर आते रहेंगे। ये लेख आपको कैसा लगा, जरुर बतायें।

Image Source

Thanks to Wikimedia and Flickr

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.