• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Quotes » भारत में ऋतु के प्रकार निबंध Essay on 6 Different Types of Seasons in India (Hindi)

भारत में ऋतु के प्रकार निबंध Essay on 6 Different Types of Seasons in India (Hindi)

Last Modified: January 4, 2023 by बिजय कुमार 8 Comments

भारत में ऋतु के प्रकार निबंध 6 Different Types of Seasons in India (Hindi)

इस लेख में हमने भारत में ऋतु के प्रकार निबंध Essay on 6 Different Types of Seasons in India (Hindi) के बारे में बताया है‌। इसे विद्यार्थी essay के रूप में भी परीक्षा के लिए मदद ले सकते हैं। साथ ही इस अनुच्छेद में इन भारतीय ऋतुओं के विषय में विस्तार से भी बताया है।

आईये आपको बताते हैं – भारत में ऋतु के विभिन्न प्रकार Essay onTypes of Seasons in India (Hindi)

Table of Content

Toggle
  • प्रस्तावना Introduction (भारत की ऋतुएँ निबंध – 1000 Words)
  • भारतीय ऋतुओं के साहित्यिक और पौराणिक नाम Traditional Name of Seasons in India (Hindi)
  • भारत की ऋतुओं के नाम और जानकारी हिन्दी में Indian 6 Types of Seasons Name in Hindi
    • 1. बसंत ऋतु (चैत, वैशाख) Spring Season in Hindi
    • 2. ग्रीष्म ऋतु (ज्येष्ठ, आषाढ़) Summer Season in Hindi
    • 3. वर्षा ऋतु (श्रावण, भादों) Rainy Season in Hindi
    • 4. शरद ऋतु (क्वार, कार्तिक) Autumn Season in Hindi
    • 5. हेमंत ऋतु (अगहन, पूस) Pre-winter Season in Hindi
    • 6. शीत ऋतु (माघ, फाल्गुन) Winter Season in Hindi
  • निष्कर्ष Conclusion

प्रस्तावना Introduction (भारत की ऋतुएँ निबंध – 1000 Words)

भारत का मौसम अन्य देशों से बहुत अलग है। इसका मौसम हमेशा बदलता रहता है और मुख्य रूप से 6 प्रकार के मौसम को यहाँ देखा गया है जिनके नाम हैं – वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, और शीत ऋतु। in सभी ऋतुओं का अपना ही एक अलग अनुभव और महत्व होता है।

कई देशों में या तो साल भर बहुत सर्दी होती है या तो बहुत गर्मी परन्तु भारत में हर दो-तीन महीने में मौसम बदलते रहते हैं जिसका एक अलग ही मज़ा है। इससे किसानों को भी मदद मिलती है और वातावरण भी शांत और सुखद बना रहता है। इन्हीं विभिन्न प्रकार के ऋतुओं के कारण ही भारत में कई प्रकार के अनमोल जिव-जंतु पाए जाते हैं जो दुनिया में और कहीं भी पाए नहीं जाते हैं।

भारतीय ऋतुओं के साहित्यिक और पौराणिक नाम Traditional Name of Seasons in India (Hindi)

  1. बसंत ऋतु = चैत, वैशाख
  2. ग्रीष्म ऋतु = ज्येष्ठ, आषाढ़
  3. वर्षा ऋतु = श्रावण, भादों
  4. शरद ऋतु = क्वार, कार्तिक
  5. हेमंत ऋतु = अगहन, पूस
  6. शीत ऋतु = माघ, फाल्गुन

भारत की ऋतुओं के नाम और जानकारी हिन्दी में Indian 6 Types of Seasons Name in Hindi

1. बसंत ऋतु (चैत, वैशाख) Spring Season in Hindi

बसंत ऋतु को अंग्रेजी में Spring Season कहा जाता है। इस ऋतु को ‘मौसम का राजा’ माना जाता है।सर्दियों के तेज़ ठंड जब चली जाती है तब इस मौसम का अनमन होता है। यह मौसम न तो बहुत गर्म होता है और न ही बहुत ठंडा होता है।

इस मौसम के दौरान प्रकृति मनुष्य को सुन्दरता का भरपूर उपहार प्रदान करता है। बसंत के इस आगमन पर सुखद हवा की ध्वनि शुरू हो जाती है। यह हमारे शरीर और मन को तानो ताज़ा अहसास कराती है। इस मौसन के दौरान कुछ मुख्य त्यौहार भी आते है जैसे- मकर संक्रांति, वसंत पंचमी, पोंगल, होली, रामनवमी, आदि।

2. ग्रीष्म ऋतु (ज्येष्ठ, आषाढ़) Summer Season in Hindi

ग्रीष्म ऋतु को अंग्रेजी में Summer Season कहते हैं। यह गर्मियों का महिना होता है इस समय जलती हुई ज़ोरदार धुप होती है। ग्रीष्म ऋतु में नदियाँ, तालाब और कुऐ आदि सभी सूख जाते है। ज्यतारत लोगों को गर्मी का मौसम पसंद नहीं होता है परन्तु इस माह का भी एक अलग ही महत्व है।

हालांकि, इस मौसम में विभिन्न प्रकार के फल खाने को मिलते हैं। इस समय पके हुए आम और कटहल की खूब पैदावार होती है, जिसे हम सभी इस मौसम में ख़ुशी के साथ खाते है। ग्रीष्म ऋतु के मुख्य त्यौहार हैं – महावीर जयंती, बैसाखी, बुद्ध पूर्णिमा, आदि।

3. वर्षा ऋतु (श्रावण, भादों) Rainy Season in Hindi

वर्षा ऋतु को अंग्रेजी में Rainy Season कहते है। यह बारिश का महिना होता है। बरसात के मौसम में हर जगह पानी ही पानी होता है। इस मौसम में भारी बारिश के कारण सभी नदी, नाले और तालाब पानी से भर जाते हैं। वर्षा की संभावना के कारण आकाश में घने बादल हमेशा रहते हैं।

बारिश का महिना किसानों के जीवन में ढेरों खुशियाँ लाता है क्योंकि ज्यादातर किसान अपने फसल के लिए वर्षा के पानी पर निर्भर करते हैं। परन्तु कभी-कभी यह वर्षा ज्यादा होने पर सभी के लिए बाढ़ और कम होने पर सुखा जैसे प्राकृतिक आपदा का रूप भी ले लेता है। वर्षा ऋतु के कुछ मुख्य त्यौहार हैं – रक्षाबंधन, गुरु पूर्णिमा, जन्माष्टमी, आदि।

4. शरद ऋतु (क्वार, कार्तिक) Autumn Season in Hindi

शरद ऋतु को अंग्रेजी में Autumn Season कहते हैं। यह ऋतु वर्षा ऋतु के बाद आता है। इस मौसम में वर्षा के कारण होने वाले आद्रता और गर्मी में कमी आती है। शरद ऋतु के दौरान आने वाले कुछ मुख्य त्यौहार हैं – दशहरा, नवरात्री, आदि। जाती हुई शरद ऋतु में चावल की पैदावार शुरू हो जाती है और किसानों के पास कुछ धन इकठ्ठा हो पता है। यह उनके लिए सबसे ज्यादा ख़ुशी का दिन होता है।

5. हेमंत ऋतु (अगहन, पूस) Pre-winter Season in Hindi

हेमंत ऋतु को अंग्रेजी में Pre-winter Season कहते हैं। इस मौसम में आकाश सुखद धूप से मुस्कुराता हुआ दीखता है। आसमान स्पष्ट और नीला दिखाई देता है। यह खिलते हुए फूलों और ‘मधुर फल’ का मौसम है। रात के दौरान घास पर हल्की ओंस की बुँदे इकट्ठा हो जाती है, जो सुबह मोतियों की तरह दिखाई देती है।

यह महिना शीत ऋतु से पहले आता है इसलिए इसकी रातों में थोड़ी-थोड़ी ठंड लगनी शुरू हो जाती है। सर्दी के महीने के कुछ मुख्य त्यौहार हैं – दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, भैया दूज, गुरु नानक जयंती, आदि।

6. शीत ऋतु (माघ, फाल्गुन) Winter Season in Hindi

शीत ऋतु को अंग्रेजी में Winter Season कहते हैं। यह ठंड का मौसम होता है। भारत के कुछ उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में शीत ऋतु के दौरान ज़ोरदार बर्फ की बारिश होती है। इन क्षेत्रों में तापमान सर्दी के महीने में शुन्य डिग्री से भी बहुत नीचे चले जाता है।

सर्दी के महीने में रातें लम्बी और दिन छोटे होते हैं। अत्यधिक सर्दी बढ़ने के कारण, लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शीत ऋतु के दौरान ही क्रिसमस और नव वर्ष का उत्सव आता है।

निष्कर्ष Conclusion

भारत के सभी ऋतुओं का अपना-अपना एक सुन्दर उत्सव है। कभी भी कोई नहीं कह सकता है की कोई मौसम अच्छा है और कोई बुरा। सभी भारतीय ख़ुशी के साथ सभी भारतीय मौसम का लुफ्त उठाते हैं। मुझे खुद पर गर्व है की मैं ऐसे महान देश भारत में जन्म हुआ हूँ जिसमे ऋतुओं का इतना सुन्दर रंग-रूप देखने को मिलता है। आशा करते हैं आपको भारत में ऋतु के प्रकार निबंध 6 Types of Seasons in India (Hindi) लेख पसंद आया होगा।

Filed Under: Essay, Quotes Tagged With: भारत की ऋतुएँ, भारत के मौसम

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Comments

  1. Niranjan kumar says

    June 3, 2018 at 7:24 am

    Every day required hindi inspiratonal quotus

    Reply
  2. PADMAVATHI. P says

    April 30, 2020 at 1:55 pm

    Very short and easy to understand thank you

    Reply
  3. surobhi says

    October 24, 2020 at 2:29 pm

    realy its benifit for me and I got more information about all 6 season ,so thank you very much.

    Reply
  4. AanalYagnik says

    April 17, 2021 at 9:54 pm

    Very nicely explained nice essay

    Reply
  5. Anonymous says

    July 31, 2021 at 8:34 pm

    I like it

    Reply
  6. Anonymous says

    September 21, 2022 at 10:56 am

    Best

    Reply
  7. Anonymous says

    April 22, 2023 at 11:36 am

    Thank you for uploading this paragraph
    This helps me a lot to complete my homework

    Reply
  8. Anonymous says

    June 3, 2023 at 12:22 am

    Very good

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com