• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
1hindi.com new logo 350 90

1Hindi

Indias No. 1 Hindi Educational & Lifestyle Blog

  • Educational
    • Essay
    • Speech
    • Personality Development
    • Festivals
    • Tech
  • Biography
  • Business
  • Health
    • स्वस्थ भोजन
  • Quotes
  • Stories
  • About Me
Home » Quotes » Slogans » पर्यावरण संरक्षण पर निबंध व नारे Save Environment Essay & Slogans in Hindi

पर्यावरण संरक्षण पर निबंध व नारे Save Environment Essay & Slogans in Hindi

Last Modified: January 4, 2023 by बिजय कुमार 12 Comments

पर्यावरण संरक्षण पर निबंध व नारे Save Environment Essay & Slogans in Hindi

इस लेख में हमने पर्यावरण संरक्षण पर निबंध, बेहतरीन नारे (Save Environment Essay & Slogans in Hindi) प्रस्तुत किया है।

पर्यावरण सुरक्षा निबंध के माध्यम से हमने पर्यावरण को बचाने के महत्व, कारणों और चुनौतियों के बारे में बताया है। इस 1500 शब्दों के निबंध से स्कूल और कॉलेज के छात्र अपनी परीक्षा और प्रतियोगिता में मदद ले सकते हैं।

तो आईये शुरू करते हैं – पर्यावरण संरक्षण पर निबंध व नारे Save Environment Essay & Slogans in Hindi

Table of Content

Toggle
  • पर्यावरण संरक्षण पर निबंध Save Environment Essay in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण क्या है? What is Save Environment in Hindi?
  • पर्यावरण संरक्षण का महत्व Importance of Save Environment in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण के कारण Why Should We Protect Our Environment?
    • 1. प्रदूषण का बढ़ना Increased Pollution
    • 2. ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ना Increased Global Warming
    • 3. वनों की कटाई में बढौतरी Increasing cutting of Trees
    • 4. जनसंख्या वृद्धि Population Growth
  • पर्यावरण संरक्षण के उपाय How to Save Environment?
  • पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार के कदम Government Steps for Save Environment in India
    • 1. स्वच्छ भारत अभियान Swachh Bharat Abhiyaan
    • 2. नदियों की सफाई Cleaning of Rivers
  • पर्यावरण संरक्षण पर 10 नारे Slogans on Save Environment in Hindi
  • निष्कर्ष Conclusion

पर्यावरण संरक्षण पर निबंध Save Environment Essay in Hindi

हमारे आस-पास का वो आवास पर्यावरण है जिसमे हम रहते है। इस प्राकृतिक आवास में उपस्थित प्राकृतिक घटक जो मनुष्यों और जानवरों के जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। इन घटकों में मुख्य है हवा, पानी, मिट्टी तथा अन्य घटक भी शामिल है।

पर्यावरण संरक्षण क्या है? What is Save Environment in Hindi?

पर्यावरण संरक्षण का अर्थ है हमारे पर्यावरण को सुरक्षित करना यानी की पर्यावरण सुरक्षा। लेकिन हमारे द्वारा किये गए कई कारणों से हमारा पर्यावरण खराब हो रहा है।

ये कारण कुछ इस प्रकार है ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई और विभिन्न प्रकार के प्रदूषण में वृद्धि आदि कारणों से पर्यावरण हमारे लिये चिंता का कारण बन गया है।

न केवल मानव के लिए बल्कि अन्य जीवित प्राणियों के लिए भी पर्यावरण संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि यदि पर्यावरण सुरक्षित नही रहेगा, तो पृथ्वी पर भी जीवन की संभावना कम हो जायेगी। इसीलिए हमे अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का महत्व Importance of Save Environment in Hindi

हमारे अनमोल पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि पृथ्वी पर सभी प्रकार के जीवों का जीवन पूरी तरह से इस पर निर्भर है। हम सभी जानते है कि मनुष्य पानी, हवा और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके ही अपना जीवन जी रहे है।

वैसे तो हम भोजन में दूध, अंडे, और सब्जियों के साथ अन्य चीजों का सेवन करते हैं लेकिन वे सभी भी जानवरों और पौधों से ही प्राप्त होते हैं। जो हमारे वातावरण के द्वारा ही हमें प्राप्त होता है।

इसके अलावा सभी जीव जंतु वनस्पतिओं के द्वारा छोड़े गए ऑक्सीजन के कारण ही जीवित है। इसीलिए हमे अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए जिससे हमारा अस्तित्व बना रहे।

पर्यावरण संरक्षण, इस पृथ्वी पर उपस्थित सभी प्राणियों के जीवन तथा प्राकृतिक संसाधनों के लिए बहुत ही आवश्यक है। आज की इस आधुनिकता में प्रदूषण के कारण पृथ्वी दूषित हो रही है। इसके परिणाम स्वरूप एक समय ऐसा आयेगा जब पृथ्वी पर मानव का जीवन असंभव हो जायेगा।

इस सभी कारणों को देखते हुए विश्व के 174 देशों ने मिलकर 1992 में ब्राजील में “पृथ्वी सम्मेलन” का आयोजन किया। जिसमे पर्यावरण को कैसे सुरक्षित करना है इसके बारे में चर्चा किया गया था।

इसके बाद सन 2002 में जोहान्सबर्ग में एक बार फिर ‘पृथ्वी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। जिसमे विश्व के सभी देशों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने अपने सुझाव दिए।

पढ़ें: पर्यावरण संरक्षण पर जबरदस्त नारे

पर्यावरण संरक्षण के कारण Why Should We Protect Our Environment?

आप सभी को पता होगा कि पर्यावरण के संकट के कई कारण है जैसे प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई आदि। हम आपको पर्यावरण के संकट के बारे में विस्तार से नीचे बताया है।

1. प्रदूषण का बढ़ना Increased Pollution

प्रदूषण (पढ़ें: प्रदुषण पर निबंध) के बारे में आप सभी को पता होगा। आज के इस आधुनिकता में हम अपनी ज़रूरतों की पूर्ति के लिए प्लास्टिक, वाहनों, जैसे अन्य चीजों का इस्तेमाल करते है।

जिससे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रदूषण के कारण आज स्थिति इतनी गंभीर है कि लगभग 2 बिलियन लोगो के पास स्वच्छ पीने का पानी नही है। जो हमारे पर्यावरण के संकट का मुख्य कारण प्रदूषण है।

2. ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ना Increased Global Warming

दोस्तों क्या आप सभी को पता भी है कि दिन प्रतिदिन ग्लोबल वार्मिंग (पढ़ें:ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध) का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है।

इसका मुख्य कारण है कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2)। हमारे द्वारा उपयोग किये गए जीवाश्म ईंधनों से निकलने वाला कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) हमारे वातावरण में उपस्थित होता है जो पृथ्वी के तापमान में वृद्धि करता है।

जिसके फलस्वरूप ग्लेशियर पिघलने लगते है और समुद्र के जल का स्तर बढ़ जाता है। इसके फलस्वरूप जो शहर तट पर उपस्थित होते है उनके डूबने का खतरा बढ़ जाता है।

3. वनों की कटाई में बढौतरी Increasing cutting of Trees

वनों की कटाई (पढ़ें: वनोन्मूलन पर निबंध) पर्यावरण के संकट का एक मुख्य कारण है। मानव अपनी आवश्यकताओं के अनुसार वनों की कटाई करते रहते है। इसके कारण जंगली जंतुओं और पक्षियों का आवास नष्ट हो रहा है।

इसके अलावा वनों की कटाई के कारण वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) और कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि पेड़ ही कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) को ऑक्सीजन में बदलने का काम करते है।

4. जनसंख्या वृद्धि Population Growth

अधिक जनसंख्या (पढ़ें:जनसंख्या वृद्धि पर निबंध) भी पर्यावरण के संकट के लिए जिम्मेदार है। जनसंख्या में वृद्धि होने के कारण संसाधनों की पूर्ति नही हो जाती है और मांग बढ़ जाती है।

जिससे मनुष्य अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए पक्षियों और जानवरों का आश्रय नष्ट कर देता है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बिगड़ जाता है। जो हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

पर्यावरण संरक्षण के उपाय How to Save Environment?

दोस्तों जिस तरह से हम रह रहे है, जिससे हमारा वातावरण तेजी से दूषित हो रहा है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो एक समय ऐसा भी आएगा। जब पृथ्वी पर भी जीवन असंभव हो जाएगा। इसके लिए हमें सही तरीके से पर्यावरण की देख-रेख करनी होगी और हमारे आने वाली नस्ल के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा।

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के कई उपाय है, जिनके बारे में हमने नीचे बताया है। जो इस प्रकार है:

  1. पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए हमे मानवीय क्रिया कलापों को सुधारने की जरूरत है जिससे मानव और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे।
  2. पर्यावरण को संकट से बचाने के लिए हमें कारख़ानों से निकलने वाली दूषित हवा और कचरा का सही तरीके से निस्तारण करना चाहिए। जिससे हवा, जल और भूमि जैसे प्रदूषण होने से रोक कर हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सके।
  3. हमे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वनों की कटाई पर रोक लगनी चाहिए। तथा हमे वृक्षारोपण भी करने चाहिए। जिससे वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) की मात्रा का संतुलन बना रहे।
  4. इसके लिए हमें लकड़ी, कागज़ के उत्पादों का उपयोग कम करना चाहिए। इसके स्थान पर हमे ई-पेपर या ई-बुक का इस्तेमाल करना चाहिए।
  5. हमे जीवाश्म ईंधन का उपयोग कम करना चाहिए। जिससे वायु प्रदूषण की समस्या से बचा जा सके। ऐसा करने से हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते है।
  6. किसानों को कीटनाशक और रासायनिक खाद का उपयोग काम करना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण किया जा सके।
  7. हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम 3R (recycle, reduce and reuse) की अवधारणा का उपयोग कर सकते है। इससे हम एक सामान को बार बार उपयोग पाएंगे और इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
  8. पर्यावरण को बचाने के लिए हमे अपने आस-पास के लोगो को जागरूक करना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि आज के समय भी लोग बहुत से चीजों से अनजान है। इसीलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक करना बहुत जरूरी है।

पर्यावरण सुरक्षा के लिए सरकार के कदम Government Steps for Save Environment in India

हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये है। इसके साथ ही सरकार ने लोगो को जागरूक करने के लिए कई पहल भी किये है। जिनके बारे में जानकर सभी नागरिक पर्यावरण को बचाने के लिए सही कदम उठा सके। पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार द्वारा उठाये कदम इस प्रकार है:

1. स्वच्छ भारत अभियान Swachh Bharat Abhiyaan

पढ़ें: स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध

पर्यावरण को बचाने के लिए भारत में सरकार द्वारा अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान है।

इस योजना की शुरुआत हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली के राजघाट पर 2 अक्टूबर 2014 को किया गया था। इस योजना का मकसद भारत को पूरी तरह से साफ़ सुथरा बनाना और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखना।

2. नदियों की सफाई Cleaning of Rivers

आपको बता दें कि हमारे पंद्रहवें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तीन दिन गंगा नदी की सफाई के अपने लक्ष्य को पूरा किया है।

गंगा नदी की सफाई करने से पर्यावरण नही अनुकूल बना रहेगा और इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए गंगा पवित्र भी रहेगी। इस योजना को प्रधानमंत्री ने जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती को सौंपा था।

पर्यावरण संरक्षण पर 10 नारे Slogans on Save Environment in Hindi

नीचे हमने पर्यावरण संरक्षण पर 10 बेहतरीन नारे दिए हैं जिन्हें आप विभिन्न कार्यक्रम और उत्सवों में उपयोग कर सकते हैं-

  1. पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान।
  2. पर्यावरण है हम सबकी जान,
    पेड़ लगाओ, जग स्वच्छ बनाओ,
    करो इसका सम्मान।
  3. हम सबका है एक ही नारा,
    स्वच्छ सुंदर हो विश्व हमारा।
  4. हमको रोकना होगा प्रदूषण,
    तभी होगा पर्यावरण का सही पालन-पोषण।
  5. आने वाली पीढ़ी है बुद्धिमान और प्यारी,
    पर्यावरण की रक्षा है ज़िम्मेदारी हमारी।
  6. आओ बच्चों समझें एक बात ज्ञान की,
    पेड़ पौधे करते हैं रक्षा हमारे प्राण की।
  7. प्रकृति का ना करें हरण, आओ बचाएं पर्यावरण।
  8. वातावरण को शुद्ध बनाना होगा,
    प्रदूषण मुक्त विश्व बनाना होगा।
  9. वृक्ष, पानी और स्वच्छ हवा,
    यह तीन है जीवन रक्षा की अनमोल दवा।
  10. पेड़ पौधों को ना करो नष्ट,
    वरना सांस लेने में होगा कष्ट।

निष्कर्ष Conclusion

आज अगर हम पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान नहीं देंगे तो आने वाले समय में हम पृथ्वी के विनाश को रोक नहीं पाएंगे। हमें अपने पर्यावरण को बचाने की शुरुवात आज और इसी वक्त से शुरू कर देना चाहिए।

आशा करते हैं पर्यावरण संरक्षण पर निबंध व नारे (Save Environment Essay & Slogans in Hindi) पर यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Filed Under: Essay, Slogans Tagged With: Save Environment Essay in Hindi, Save Environment Slogans in Hindi, Speech on Environment in Hindi, पर्यावरण संरक्षण पर नारे, पर्यावरण संरक्षण पर निबंध

About बिजय कुमार

नमस्कार रीडर्स, मैं बिजय कुमार, 1Hindi का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल Blogger हूँ। मैं अपने इस Hindi Website पर Motivational, Self Development और Online Technology, Health से जुड़े अपने Knowledge को Share करता हूँ।

Reader Interactions

Comments

  1. Arvind gehlot says

    April 27, 2018 at 2:22 pm

    It’s very useful to me in my preparation of ssc cgl tier III exam.
    Thanks a lot

    Reply
  2. Shanu says

    January 7, 2019 at 9:22 am

    Amazing

    Reply
  3. Adeeb says

    August 15, 2019 at 3:18 pm

    Thanks a lot for the essay. It is very helpful

    Reply
  4. Sonu kumar Pandey says

    November 4, 2019 at 9:45 pm

    Very Nice Essay

    Reply
  5. srinivas reddy says

    December 2, 2019 at 6:19 pm

    its really very good

    Reply
  6. sachin says

    December 26, 2019 at 3:28 pm

    very useful for me in solving IGNOU assignment.thanks

    Reply
  7. Babita says

    January 20, 2020 at 6:59 pm

    it’s very helpful for preparing my assignment thanks a lot

    Reply
  8. Arsh says

    August 2, 2020 at 8:51 pm

    This essay is very nice it helped me in making of my project. I am in class 6.
    I wanted to give it full rating.
    Thank you!

    Reply
  9. OM PRAKASH says

    December 7, 2020 at 9:25 pm

    it is very useful

    Reply
  10. Samarth Shukla says

    December 15, 2020 at 10:43 am

    So nice essey

    Reply
  11. Nihu says

    January 25, 2021 at 4:23 pm

    Nice essay

    Reply
  12. B sankeerth rao says

    September 15, 2021 at 12:38 pm

    This is very nice and it is helped to make my project very easily

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

सर्च करें

Recent Posts

  • Starlink in India: क्या है, फ़ीचर, फ़ायदे, नुक़सान, कब तक
  • A+ स्टूडेंट बनने के टिप्स: सफलता के लिए सही मानसिकता
  • देशभक्ति पर स्लोगन (नारा) Best Patriotic Slogans in Hindi
  • सुरक्षा या सेफ्टी स्लोगन (नारा) Best Safety Slogans in Hindi
  • पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन (नारा) Slogans on Save Environment in Hindi

Footer

Copyright Protected

इस वेबसाईट के सभी पोस्ट तथा पृष्ट Copyrighted.com तथा DMCA के द्वारा कॉपीराइट प्रोटेक्टेड हैं। वेबसाईट के चित्र तथा कंटेन्ट को कॉपी करना और उपयोग करना एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer and Note

इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स वाले लेख हैं। इन जानकारियों का उद्देश्य किसी चिकित्सा, निदान या उपचार के लिए विकल्प नहीं है। इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध टेक्स्ट, ग्राफिक्स, छवियों और सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रदान की जाती हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए कृपया योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श करें।

Important Links

  • Contact us
  • Privacy policy
  • Terms and conditions

Copyright © 2015–2025 1Hindi.com