बेटी बचाओ पर हिंदी स्लोगन Slogans on Save Girl Child in Hindi

बेटी बचाओ पर हिंदी स्लोगन Slogans on Save Girl Child in Hindi

बहुत से लोगों को बेटियां बोझ लगती हैं। कुछ लोग यह सोचते हैं कि बेटियों की पढ़ाई लिखाई पर धन नहीं खर्च करना चाहिए क्योंकि शादी के बाद तो बेटियां पराई हो जाती हैं। परंतु यह सोच बिल्कुल गलत है। जब बेटे मां बाप की देख रेख नहीं करते हैं तो बेटियां ही उनके काम आती हैं। आजकल भारत सरकार ने भी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा दिया है।

21वी सदी में बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है। जो काम लड़का कर सकता है वह सभी काम लड़की भी कर सकती है। बेटियां पढ़ाई में भी बेटों के बराबर ही होशियार होती हैं। पर हमारे देश में अभी भी बहुत से लोग भ्रूण में ही बेटियों की हत्या कर देते हैं। वह नहीं चाहते कि जब बेटियां बड़ी हो तो उनकी शादी में दहेज देना पड़े।

दहेज हमारे समाज की एक बड़ी कुरीति है। लोग भले ही लंबे लंबे भाषण देते हैं परंतु जब अपने बेटे की शादी की बात होती है तो फौरन ही लड़की वालों से दहेज की मांग करते हैं। हम सबको इस दहेज़ के लालच को छोड़ना होगा। हम सभी को इन सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति पानी चाहिए। ना तो दहेज लेना चाहिए ना दहेज देना चाहिए। बेटियों को बेटों के बराबर ही शिक्षा देनी चाहिए। उनको बेटों के बराबर ही प्यार देना चाहिए।

बेटी बचाओ पर हिंदी स्लोगन Slogans on Save Girl Child in Hindi

इस लेख में हम आपको “बेटी बचाओ” पर हिंदी स्लोगन बताएँगे-

  1. बेटा–बेटी दोनों एक समान, यह तो है आपकी शान।
  2. जब घर में संकट आते है, तब बेटियां ही उससे बचाते है।
  3. हर घर में अब आवाज उठेगी, बेटियां भी अब आगे बढेंगी।
  4. बेटी है तो कल है।
  5. बेटी बचाओ, देश बचाओ।
  6. बेटी बचाने का करो इरादा, अभी से दो हमें यह वादा।
  7. बेटी तो है जग की जननी, हमें रक्षा अब इसकी करनी।
  8. लड़का पढ़े तो अकेला बढ़े, लड़की पढ़े तो दो परिवार आगे बढ़े।
  9. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।
  10. क्रिकेट में पड़ेगे छक्के – चौके, अब बेटियों को भी दो मौके।
  11. तभी करेगा देश प्रगति, जब बेटियों के जीवन को मिलेगी गति।
  12. बेटी होती है देश की शान, इससे मिलती है आपको पहचान।
  13. हमारी बेटी है दुर्गा की शक्ति, यही देश को बनाएगी महाशक्ति।
  14. जीवन का है ये आधार, बेटी को न समझो भार।
  15. बेटी को पढाओ, देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाओ।
  16. लड़का लड़की एक समान, दोनों को दो तुम सम्मान।
  17.  माँ नहीं होगी तो बेटी नहीं, बेटी नहीं होगी तो बेटा भी नहीं।
  18. हर लड़की है आपकी इज्जत, इसे दहेज़ से न करो बेइज्जत।
  19. अगर बेटी को मरवाओगे, तब दुल्हन कहा से लाओगे।
  20. बेटी नहीं, माँ नहीं तो जीवन भी नहीं।
  21. बेटा हुआ तो कोई गम नही, लड़की हुई तो किसी से कम नही।
  22. जब लड़का लड़की को पढ़ाओगे तभी देश को आगे ले जाओगे।
  23. जब–जब खड़ी उठी है नारी, हर किसी पर पड़ी है भारी।
  24. लड़की को जीने का अधिकार, मत करो तुम इस पर कोख में वार।
  25.  बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम।
  26. अब न बनाओ कोई नया किस्सा, बेटियों को दो अब समाज में हिस्सा।
  27. जैसे करते हो बेटों की रक्षा, वैसे ही करो बेटी की सुरक्षा।
  28. बेटी बचाने का करो इरादा, अभी से दो हमें यह वादा।
  29. जो बेटी को बचायेगा, वही असली मर्द कहलायेगा।
  30. जब लड़का तुम्हारा बने इंजीनियर, लड़की भी बने टीचर।
  31. बेटी तो है जग की जननी, हमें रक्षा अब इसकी करनी।
  32. अपनी बेटी को अब सपोर्ट करो, उस पर अब न चोट करो।
  33. असंभव को संभव बनाओ, अपनी बेटी को आगे बढाओ।
  34. बेटी तो वरदान है, वो दुनिया में महान है।
  35. अपनी बेटी को शिक्षा दिलाओ, देश की साक्षरता बढाओ।
  36. शिक्षा बेटी का हैं हथियार, बढाओ कदम इस पर करो विचार।
  37. खुशहाली आएगी, जब आपकी बेटी आपके लिए कमा के लाएगी।
  38. बेटी कुदरत का है उपहार, इसको जीने का दो अधिकार।
  39. पुत्री है सबसे सुन्दर उपहार, इसके साथ न करो दुर्व्यवहार।
  40. यदि बेटा है घर का वारिस, बेटी है असली पारस।
  41. क्यों करते हो बेटी से दुर्व्यवहार, इससे ही चलता है संसार।
  42. आपकी लालसा है बेकार, बिन बेटी के न चले संसार ।
  43. बेटी को अधिकार दो, बेटे जैसा प्यार दो!
  44. माँ नहीं तो बेटी नहीं, बेटी नहीं तो बेटा नहीं।
  45. कभी गर्भ में वो मरती तो कभी देहज की बलि है चढती।

Some Save Girl Child Slogans in English

  1. Save girl child, save nation.
  2. Save girl child, save future generations.
  3. Girls are a reason to continue life on earth. Save girls.
  4. If you kill a girl child, from where will you bring your son’s bride?
  5. Educate your daughter, develop your country.
  6. Girls are the beautiful creature of God, save them.
  7. If you kill girls, who will share your problems.
  8. A girl child is a miracle by God on the earth. Save her.
  9. Girls are pearls, let them take birth.
  10. No girl – so, no mother – ultimately no life.
  11. Girl Is Like A Butterfly, Then Why Making Them Cry.
  12. Joy at every stage, Welcome the baby girl.
  13. Save the future mothers and grandmothers. Save Girls.
  14. Don’t be cold, Girls are worth more than gold!
  15. Girls Are Great, Don’t Destroy Their Fate.
  16. Educate your girls, they are the real pearls.
  17. Girls are not emails so don’t delete them.
  18. Girls are angels, save them.
  19. Pretty dresses Little Curls, Oh thank heaven for little girls!
  20. A Girl Child Brings Joy, She Is No Less Than A Boy.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.