पुस्तक पढने के लाभ, निबंध Benefits of Reading Books in Hindi
आप सभी पता होगा कि इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग जिन्हें किताब बहुत पसंद होता है। वो हमेशा अपने साथ कोई न कोई पुस्तक रखते ही है। लेकिन दूसरी तरफ ऐसे भी बहुत से लोग है जिन्हें किताब के नाम से ही नींद आने लगती है। इसका एक कारण है कि उन्हें किताब पढ़ना पसंद नही है।
पुस्तकें हमारे जीवन का हिस्सा होती है, क्योंकि ये हमें ज्ञान देने के साथ साथ हमें कई प्रकार से मानसिक व शारीरिक रूप से फायदा पहुंचते है। आज के इस लेख में हम आपको पुस्तक पढने के फ़ायदों के बारे में बताने वाले है।
पुस्तक क्यों पढ़ना चाहिए? Why to read books?
Contents
पुस्तकें, इस दुनिया में किसी भी चीज़ के सभी प्रकार की जानकारी, कहानी, विचार और भावनाओं से भरपूर होती है। क्या शब्द, पैराग्राफ और काल्पनिक संसार आपके और आपके स्वास्थ्य के लिए महान हो सकते हैं? जी हाँ ! यह निश्चित रूप से हो सकता है। वास्तव में, वर्षों तक पुस्तकें पढ़ना व्यक्तिगत मनोरंजन का एकमात्र रूप था।
अगर पुस्तक को पढने के कारणों को देखे, तो इसको पढने के कई कारण हो सकते है। जैसे- ज्ञान की प्राप्ति के लिए, समय बिताने के लिए, किसी बात को भुलाने के लिये, किसी तनाव से बचने के लिये मतलब मस्तिष्क को व्यस्त रखने के लिये, लेखन सीखने के लिये या अन्य किसी कारण से। नीचे हमने पुस्तकों को पढ़ने के बारे में बताया है। आइये जानते है कि इसके क्या फ़ायदे हैं।
पुस्तक पढने के 10 ज़बरदस्त फायदे Benefits of Reading Books in Hindi
पुस्तक पढने के फ़ायदों में मानसिक लाभ, स्वास्थ्य में सुधार, शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, स्वस्थ आदतें बनाने से लेकर व्यक्तिगत मनोरंजन के अलावा भी और भी कई सारे फायदे है, जो इस प्रकार है:
1. अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचाए Prevents Alzheimer’s and Dementia
अध्ययनों से पता चला है कि रोज़ाना पुस्तक पढ़ने से दिमाग मानसिक रूप से उत्तेजित रहता है, जिससे अल्जाइमर और डिमेंशिया के होने की संभावना कम हो जाती है। क्योंकि आपका मस्तिष्क सक्रिय रहता है, इसलिए यह आपकी मानसिक शक्ति को खोने से रोकता है। शरीर की तरह ही मस्तिष्क को भी मजबूत रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है, जो क़िताबों को पढने से होती है या पहेली करना और शतरंज जैसे खेल से भी दिमाग का व्यायाम होता है। (source)
2. तनाव से बचाता है Reduce Stress
पढ़ें : विपस्सना ध्यान क्या है?
हम सभी को अपने जीवन में बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते कई बार हम तनाव से ग्रसित हो जाते है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग है जो अपने तनाव को कम करने के लिए अपनी पसंद की कोई भी किताब पढ़ते है जिससे उनका तनाव कम हो सके। आप भी अपने तनाव को कम करने के लिए अपनी पसंद की पुस्तक को पढ़ सकते है। जिससे आपका तनाव कम हो सके।
3. ज्ञान बढ़ता है Increase knowledge
किताब पढने के सबसे अच्छा फायदा यह कि आपका ज्ञान बढ़ता है। आपके पास जितना ज्यादा ज्ञान होगा। आप लोगो के चुनौती का सामान कर सकेंगे। क्योंकि ये कोई नही जानता है कि कब और कहाँ आपको किसी के चुनौती का सामना करना पड़े। इसके अलावा एक ज्ञानी मनुष्य अपने ज्ञान से सही और गलत का बहुत ही गहरा ज्ञान होता है।
4. याद रखने की क्षमता को बढ़ाये Memory booster
हम सभी रोज़ाना जीवन में बहुत सी चीजें देखते है और पढ़ते है। लेकिन आप सभी को याद नही रख सकते है। किंतु जो लोग पुस्तकों को ज्यादा पढ़ते है मेमोरी ज्यादा अच्छी और मजबूत होती है। जो छोटी-छोटी चीजों को याद करने में सहायक होता है। (source)
5. फोकस और एकाग्रता के लिए Increase concentration power
आज की इंटरनेट की दुनिया में, हमें अलग-अलग दिशाओं में ध्यान खींचा जाता है क्योंकि हम हर दिन बहुत से ऐसे कार्य करते हैं। कार्य को करने दौरान हम हर 5 मिनट के अंतराल में, फेसबुक और WhatsApp चेक करते है, ईमेल की जाँच करने, कुछ लोगों के साथ चैट करने के लिए स्काइप, अपने स्मार्ट-फ़ोन की निगरानी करते है।
इस तरह के चीजें हमारी एकाग्रता और फोकस को कम कर देती है। लेकिन जब आप एक किताब पढ़ते हैं, तो आपका सारा ध्यान कहानी पर केंद्रित होता है। इसीलिए पुस्तक पढने से हमारी एकाग्रता और फोकस की क्षमता धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।
6. आत्मविश्वास बढ़ाने में Build Self-confidence
जब हम कोई भी पुस्तक पढ़ते है, तो हमें बहुत सी ऐसी नयी चीजें सीखने को मिलती है। जो जीवन में हमारे भावनाओं को व्यक्त करने में तथा इसके साथ ये हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद करता है।
7. अच्छी नींद के लिए Induce good sleep
क्या आप जानते हैं कि पुस्तक पढ़ना आपकी नींद में भी मदद कर सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह आपको सो जाने में मदद करता है, लेकिन जब आप कोई पुस्तक पढ़ते है तो आपका मस्तिष्क को थका देता है जो आपको गहरी और शांतिपूर्ण नींद आने के लिए मदद करता है। इसीलिए अगर आपको अच्छी नींद लेनी है तो सोने से पहले किताब ज़रूर पढ़ें।
8. लेखन क्षमता को बढ़ाये Increase Writing skills
हमारे पुस्तक पढने से हमारे अंदर शब्दावली का विस्तार होता है। जो हमारे लेखन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जैसा कि ताल, तरलता और अन्य लेखकों की लेखन शैलियों का अवलोकन करना से हम अपने कार्य को भी प्रभावित कर सकते है।
9. मानसिक शांति के लिए Mental relax
पढ़ें : शुरुवात के लिए बेस्ट योग
बहुत से लोग अपनी मानसिक शांति के लिए अपनी मनपसंद किताबों को पढ़ना पसंद करते है। बहुत से लोगो का ये मानना भी है कि किताब पढने से आपको अपने स्थिति से उबरने में सहायक होती है। इसीलिए जब कोई पुस्तक पढ़ता है, तो उसने मन की शांति मिलती है।
10. मनोरंजन का साधन For Entertainment
पुस्तकें हमारे लिए एक मनोरंजन का साधन हो सकते है। बहुत से लोग कम पैसे में मनोरंजन करना चाहते है वो पुस्तकों को पढ़ कर अपना मनोरंजन कर सकते है। यदि आप एक ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहाँ एक स्थानीय पुस्तकालय नहीं है, तो आप इसके लिए ऑनलाइन कई स्रोत भी हैं जहाँ आप मुफ्त ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष Conclusion
हमने पुस्तक पढने के कई फ़ायदों के बारे में बताया है। जिनको पढ़ कर आप समझ सकते है कि हमारे लिए पुस्तक का पढ़ना कितना महत्वपूर्ण है। इसीलिए आपको रोज़ाना पुस्तकों को पढ़ना चाहिए तथा लोगो को भी पुस्तक पढने की सलाह दें। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको ये लेख पसंद आया होगा। आपको ये लेख कैसा लगा हमें कमेन्ट में ज़रूर बताये। धन्यवाद
Yes books reading is a good habbit
Very nice
Very useful information.
#JOLLYSISTERS
I LOVE THIS
IT WAS VERY GOOD
DO THIS GREAT WORK AND SEND THIS WAY GOOD THOUGHT