भारत के राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह National Symbols of India in Hindi

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह National Symbols of India in Hindi

भारत विविधताओं भरा देश है और कई सारी ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो केवल भारत में ही देखने को मिलती हैंलगभग हर तरह से समृद्ध भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों को देखकर, यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत प्राकृतिक और एतिहासिक तौर पर अन्य देशों से कितना ज्यादा आगे है

किसी भी देश के राष्ट्रीय प्रतीक, उस देश के इतिहास और भूगोल का परिचय देते हैंराष्ट्रीय प्रतीक शक्ति और गर्व को इंगित करते हैंउदाहरण के तौर पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह देखा जा सकता है कि किस तरह राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान द्वारा लोग प्रेरित होते थे

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह National Symbols of India in Hindi

भारत के भी कई सारे राष्ट्रीय प्रतीक हैंउन्ही प्रतीकों के बारे में आगे बताया गया हैवे प्रतीक निम्नलिखित हैं :-

भारत का राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of India)

पढ़ें : भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के विषय में

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। सन 1963 में यह निर्णय लिया गया था कि मोर की भारत का राष्ट्रीय पक्षी बनाया जाएगा। मोर भारतीय संस्कृति और प्रकृति का एक अनन्य हिस्सा है।

मोर को चुनने की एक वजह यह भी थी कि मोर भारत के हर हिस्से में पाया जाता है। मोर को राष्ट्रीय पक्षी के तौर पर अन्य किसी भी राष्ट्र द्वारा अपनाया भी नहीं गया था, इस कारण मोर राष्ट्रीय पक्षी बनाने के लिए बिल्कुल उचित था।

भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal of India)

पढ़ें : भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ के विषय में

भारत का राष्ट्रीय पशु धारीदार बाघ है। बाघ को उसकी रफ्तार और खूबसूरती के कारण जाना जाता है। भारत में गुजरात और बंगाल में मुख्य रूप से बाघ पाए जाते हैं, हालांकि वे दोनों  अलग अलग स्पिसीज के हैं। अप्रैल 1973 के दौरान बंगाली बाघों को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया गया था।

यह बाघों के संरक्षण की योजना के अंतर्गत किया गया था। ऐसा करने के पीछे लोगों को जागरूक करने की मंशा बताई जाती है। इन बाघों की संरचना बेहद खूबसूरत होती है। यह पीले रंग के होते हैं और इनके शरीर पर ज़ेबरा की भांति काले रंग की पट्टीयां होती हैं जो उन्हे राजशाही खूबसूरती प्रदान करती हैं।

भारत का राष्ट्रगान (National anthem of India)

पढ़ें : जन गन मन राष्ट्रीय गान

“जन, गण, मन” भारत का राष्ट्रगान है। भारत के राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था। इसका पहला संस्करण बंगाली में लिखा गया था और बाद में इसे हिंदी में दुबारा से लिखा गया था।

24 जनवरी 1950 को “जन, गण, मन” को भारत के राष्ट्रगान घोषित कर दिया गया था। गौरतलब है कि पहले इसके स्थान पर “वंदे मातरम” को राष्ट्रगान बनाया जाना था, लेकिन इसका गैर हिंदू संस्थाओं द्वारा काफी विरोध होने के बाद “जन गण मन” को चुना गया।

भारत का राष्ट्रीय फूल (National Flower Of India)

पढ़ें : भारत के राष्ट्रीय फुल कमल के विषय में

भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है। भारत की पौराणिक मान्यताओं में कमल का महत्व काफी ज्यादा है। कमल को देवी लक्ष्मी का फूल माना जाता है। कमल प्राकृतिक रूप से कीचड़ में खिलता है जिस कारण यह प्रेरणा का स्रोत माना जाता है।

भारत का राष्ट्रीय फल (National fruit of India)

पढ़ें : भारत के राष्ट्रीय फल आम के विषय में जानकारी

भारत का राष्ट्रीय फल आम हैआम भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल हैआधुनिक भारत से लेकर प्राचीन भारत तक आम को बड़े चाव से खाया जाता हैआम पर कई भारतीय कवि एतिहासिक कविताएँ भी लिख चुके हैंबादशाह अकबर भी आम के दीवाने थेउन्होने बिहार के दरभंगा जिले में करीब 1 लाख से भी ज्यादा आम के पेड़ लगवाए थे

भारत का राष्ट्रीय गीत (National Song Of India)

पढ़ें : वन्दे मातरम गीत के विषय में जानकारी

वंदे मातरम” भारत का राष्ट्रीय गीत हैइसे बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा थाआजादी के पहले यह आंदोलनकारियों में प्रेरणा गीत के रूप में सुना जाता था। 24 जनवरी 1950 को इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित कर दिया गया था

भारत का राष्ट्रीय ध्वज (National flag of India)

पढ़ें : भारत के तिरंगे के विषय में तथ्य और जानकारी

भारत का राष्ट्रीय ध्वज आयताकार है और तीन रंगों से मिलकर बना हैये तीन रंग केसरीया, सफेद और हरा हैंराष्ट्रीय ध्वज के बीच में अशोक चक्र स्थापित किया गया है। 22 जुलाई 1947 को इसे एक संविधान सभा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज घोषित कर दिया गया थाभारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा भी कहा जाता हैइसे पिंगली वेंकय्या द्वारा निर्मित किया गया था

भारत का राष्ट्रीय खेल (National game of India)

पढ़ें : भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी पर जानकारी

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। मौजूदा समय में भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है लेकिन जिस वक़्त हॉकी को सबसे राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया उस वक़्त हॉकी भारत मे सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल था।

गौरतलब है कि उसी समय हॉकी का सबसे अच्छा दौर भी चल रहा था और भारत ने हॉकी में 6 लगातार ऑलंपिक मेडल जीते थे। उस दौर में भारत ने कुल 24 ऑलंपिक मैच खेले थे और सभी जीते थे।

भारत का राष्ट्रीय पेड़ (National Tree of India)

पढ़ें : भारत के राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के विषय में जानकारी

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़ है। ऐसा कहा जाता है कि बर्गद विस्तृत और छायादार होने की प्रेरणा देता है। बर्गद तरह-तरह के जानवरों और पक्षियों को निस्वार्थ भावना से संरक्षण प्रदान करता है। बर्गद के पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ बनाने के पीछे यही उद्देशय था कि देश के सभी नागरिक एकता और निस्वार्थ भाव से देशहित के लिए कार्य करें।

भारत का राष्ट्रीय चिन्ह (National Emblem of India)

अशोक चिन्ह भारत का राष्ट्रीय चिन्ह है। इस चिन्ह में चार एशियाई शेरों को चारो दिशा में देखते हुए उकेरा गया है। यह चिन्ह अशोक साम्राज्य के शक्ति एवं शौर्य को इंगित करता था और यही अब चिन्ह भारत के लिए करता है।

चिन्ह के आधार पर हाथी, घोड़ा, बैल और शेर देखा जा सकता है। ये सभी पहियों द्वारा अलग किए गए हैं जो कि भारत के निरंतर विकास को दर्शाता है। यह चिन्ह कमल के फूल पर स्थापित है।

भारत की राष्ट्रीय नदी (National River Of India)

पढ़ें : भारत की नदियों पर जानकारी

भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा है। गंगा विश्व की सबसे प्राचीन नदियों में से एक है। गंगा भारत की सबसे बड़ी नदी है और भारतीय नागरिकों के मन में गंगा के प्रति एक विशेष श्रद्धा है। गंगा के किनारे पर वाराणसी, इलाहाबाद और हरिद्वार जैसे शहर स्थित हैं।

हिमालय पर्वत से निकलकर गंगा, घाटियों, खेतों और अनेक शहरों से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर समाहित हो जाती है। इस दौरान गंगा कुल 2510 किलोमीटर बहती है। 

भारत की राष्ट्रीय मुद्रा (National Currency Of India)

भारत की राष्ट्रीय मुद्रा रुपया हैगौरतलब है कि भारत में रुपए का नियंत्रण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता हैभारतीय मुद्रा का नाम रुपया, चांदी के सिक्कों के पर आधारित हैसबसे पहले रुपए को अपने साम्राज्य मे शेर शाह सूरी द्वारा लागू किया गया था। 

भारत का “राष्ट्रीय धरोहर पशु” (National heritage animal of India)

भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु एशियाई हाथी हैगौरतलब है कि यह एशियाई हाथी, एशिया के केवल कुछ ही हिस्सों में पाया जाता हैएशियाई हाथी को आईयूसीएन द्वारा सबसे ज्यादा एतिहासिक जानवरों की श्रेणी में रखा गया हैगौरतलब है कि एशियाई हाथी भारत के कुल चार हिस्सों में पाया जाता है। 

भारत का राष्ट्रीय “जलीय जीव” (National Aquatic Animal of India)

भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव डॉलफिन हैभारत में यह डॉलफिन गंगा नदी में पाया जाता हैपहले इस प्रजाति के बहुत से जीव गंगा में थे लेकिन धीरे धीरे यह प्रजाति विलुप्त हो रही है। 

भारत का राष्ट्रीय सांप (National reptile of India)

भारत का राष्ट्रीय सांप किंग कोबरा हैइनकी औसत लंबाई कुल 5.6 से 5.7 मीटर होती हैयह जहरीला नाग अक्सर भारतीय जंगलों में पाए जाते हैंयह भारत की पौराणिक कहानियों में विशेष महत्व रखते हैं। 

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.